श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman

चौपाई :
*लखन हृदयँ लालसा बिसेषी। जाइ जनकपुर आइअ देखी॥
प्रभु भय बहुरि मुनिहि सकुचाहीं। प्रगट न कहहिं मनहिं मुसुकाहीं॥1॥

भावार्थ:-लक्ष्मणजी के हृदय में विशेष लालसा है कि जाकर जनकपुर देख आवें, परन्तु प्रभु श्री रामचन्द्रजी का डर है और फिर मुनि से भी सकुचाते हैं, इसलिए प्रकट में कुछ नहीं कहते, मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं॥1॥

Lakshman had a strong desire in his heart to visit the city of Janakpuri and return. However, he hesitated out of respect and fear, first of Shri Ram, and then of the Sage. So he kept his wish to himself and simply smiled inwardly.

* राम अनुज मन की गति जानी। भगत बछलता हियँ हुलसानी॥
परम बिनीत सकुचि मुसुकाई। बोले गुर अनुसासन पाई॥2॥

भावार्थ:-(अन्तर्यामी) श्री रामचन्द्रजी ने छोटे भाई के मन की दशा जान ली, (तब) उनके हृदय में भक्तवत्सलता उमड़ आई। वे गुरु की आज्ञा पाकर बहुत ही विनय के साथ सकुचाते हुए मुस्कुराकर बोले॥2॥

Lord Ram (the knower of all hearts), understood the deep longing within His younger Brother. His heart brimmed with love and affection for His devoted Brother. With utmost humility and grace, He sought the permission of Guru Vishwamitra and then spoke in a soft and modest tone:..

* नाथ लखनु पुरु देखन चहहीं। प्रभु सकोच डर प्रगट न कहहीं॥
जौं राउर आयसु मैं पावौं। नगर देखाइ तुरत लै आवौं॥3॥

भावार्थ:-हे नाथ! लक्ष्मण नगर देखना चाहते हैं, किन्तु प्रभु (आप) के डर और संकोच के कारण स्पष्ट नहीं कहते। यदि आपकी आज्ञा पाऊँ, तो मैं इनको नगर दिखलाकर तुरंत ही (वापस) ले आऊँ॥3॥

…“O’ Revered Master, Lakshman wishes to see the city, but out of reverence and hesitation, he hasn’t spoken his mind. If you kindly permit, I will take him to visit the city and bring him back without delay.”

* सुनि मुनीसु कह बचन सप्रीती। कस न राम तुम्ह राखहु नीती॥
धरम सेतु पालक तुम्ह ताता। प्रेम बिबस सेवक सुखदाता॥4॥

भावार्थ:-यह सुनकर मुनीश्वर विश्वामित्रजी ने प्रेम सहित वचन कहे- हे राम! तुम नीति की रक्षा कैसे न करोगे, हे तात! तुम धर्म की मर्यादा का पालन करने वाले और प्रेम के वशीभूत होकर सेवकों को सुख देने वाले हो॥4॥

Hearing Lord Ram’s gentle words, the Chief of Sages replied with deep affection, “O’ Ram, how could you ever falter in upholding dharma? Dear one, you are the very protector of righteousness, and out of your boundless love for your devotees, you always bring them happiness.”

दोहा :
* जाइ देखि आवहु नगरु सुख निधान दोउ भाइ।
करहु सुफल सब के नयन सुंदर बदन देखाइ॥218॥

भावार्थ:-सुख के निधान दोनों भाई जाकर नगर देख आओ। अपने सुंदर मुख दिखलाकर सब (नगर निवासियों) के नेत्रों को सफल करो॥218॥

Guru Vishwamitra said, “O’ Beloved Brothers, the very embodiment of joy, go and explore the city and return. Let the people feast their eyes on your radiant and delightful presence.”

चौपाई :
* मुनि पद कमल बंदि दोउ भ्राता। चले लोक लोचन सुख दाता॥
बालक बृंद देखि अति सोभा। लगे संग लोचन मनु लोभा॥1॥

भावार्थ:-सब लोकों के नेत्रों को सुख देने वाले दोनों भाई मुनि के चरणकमलों की वंदना करके चले। बालकों के झुंड इन (के सौंदर्य) की अत्यन्त शोभा देखकर साथ लग गए। उनके नेत्र और मन (इनकी माधुरी पर) लुभा गए॥1॥

After offering their respects at the lotus feet of Guru Vishwamitra, the two Brothers, who bring joy to the eyes of all creation, set out. As they walked, the city’s children, captivated by their divine beauty, followed them in groups, their hearts and minds completely enchanted by the Brothers’ radiant beauty.

* पीत बसन परिकर कटि भाथा। चारु चाप सर सोहत हाथा॥
तन अनुहरत सुचंदन खोरी। स्यामल गौर मनोहर जोरी॥2॥

भावार्थ:-(दोनों भाइयों के) पीले रंग के वस्त्र हैं, कमर के (पीले) दुपट्टों में तरकस बँधे हैं। हाथों में सुंदर धनुष-बाण सुशोभित हैं। (श्याम और गौर वर्ण के) शरीरों के अनुकूल (अर्थात्‌ जिस पर जिस रंग का चंदन अधिक फबे उस पर उसी रंग के) सुंदर चंदन की खौर लगी है। साँवरे और गोरे (रंग) की मनोहर जोड़ी है॥2॥

Shri Ram and Shri Lakshman were dressed in yellow garments, with cloth bands tied around their waists securing their quivers. In their hands, they carried graceful bows and arrows that added to their divine splendour. Their foreheads were adorned with elegant sandalwood paste tilaks, perfectly matching their complexions (Shri Ram, dark in hue, bore a striking white mark, while the fair-complexioned Shri Lakshman had a soft yellow one). This divine contrast; the dark and the fair, captivated every heart that beheld them.

* केहरि कंधर बाहु बिसाला। उर अति रुचिर नागमनि माला॥
सुभग सोन सरसीरुह लोचन। बदन मयंक तापत्रय मोचन॥3॥

भावार्थ:-सिंह के समान (पुष्ट) गर्दन (गले का पिछला भाग) है, विशाल भुजाएँ हैं। (चौड़ी) छाती पर अत्यन्त सुंदर गजमुक्ता की माला है। सुंदर लाल कमल के समान नेत्र हैं। तीनों तापों से छुड़ाने वाला चन्द्रमा के समान मुख है॥3॥

Their necks and shoulders were strong and majestic, like those of a lion, and their arms were long and powerful. Across their broad chests rested a beautiful garland made of rare elephant pearls (precious gems said to be found only in the foreheads of one in a million elephants). Their eyes were lovely, resembling red lotuses in bloom, and their Moon-like faces radiated charm and serenity, dispelling the threefold sorrows of all who beheld them.

* कानन्हि कनक फूल छबि देहीं। चितवत चितहि चोरि जनु लेहीं॥
चितवनि चारु भृकुटि बर बाँकी। तिलक रेख सोभा जनु चाँकी॥4॥

भावार्थ:-कानों में सोने के कर्णफूल (अत्यन्त) शोभा दे रहे हैं और देखते ही (देखने वाले के) चित्त को मानो चुरा लेते हैं। उनकी चितवन (दृष्टि) बड़ी मनोहर है और भौंहें तिरछी एवं सुंदर हैं। (माथे पर) तिलक की रेखाएँ ऐसी सुंदर हैं, मानो (मूर्तिमती) शोभा पर मुहर लगा दी गई है॥4॥

The golden earrings adorning their ears shone with such brilliance that just a glimpse would captivate every heart. Their glances were gentle and pleasing, and their gracefully arched, bow-shaped eyebrows added to their allure. The lines of the tilak on their foreheads radiated such elegance, it was as if the seal of ultimate beauty had been placed upon them.

दोहा :
* रुचिर चौतनीं सुभग सिर मेचक कुंचित केस।
नख सिख सुंदर बंधु दोउ सोभा सकल सुदेस॥219॥

भावार्थ:-सिर पर सुंदर चौकोनी टोपियाँ (दिए) हैं, काले और घुँघराले बाल हैं। दोनों भाई नख से लेकर शिखा तक (एड़ी से चोटी तक) सुंदर हैं और सारी शोभा जहाँ जैसी चाहिए वैसी ही है॥219॥

They wore elegant, crown-shaped caps atop their beautiful heads, and their curly black hair added to their charm. From head to toe, both Brothers were the very embodiment of beauty, every feature perfectly formed, just as it was meant to be, radiating divine grace in every detail.

चौपाई :
* देखन नगरु भूपसुत आए। समाचार पुरबासिन्ह पाए॥
धाए धाम काम सब त्यागी। मनहुँ रंक निधि लूटन लागी॥1॥

भावार्थ:-जब पुरवासियों ने यह समाचार पाया कि दोनों राजकुमार नगर देखने के लिए आए हैं, तब वे सब घर-बार और सब काम-काज छोड़कर ऐसे दौड़े मानो दरिद्री (धन का) खजाना लूटने दौड़े हों॥1॥

When word spread through the city that the two Princes had come to see Mithila, the townspeople dropped everything, leaving their homes and workplaces and rushed out in excitement, like paupers dashing to seize a hidden treasure.

* निरखि सहज सुंदर दोउ भाई। होहिं सुखी लोचन फल पाई॥
जुबतीं भवन झरोखन्हि लागीं। निरखहिं राम रूप अनुरागीं॥2॥

भावार्थ:-स्वभाव ही से सुंदर दोनों भाइयों को देखकर वे लोग नेत्रों का फल पाकर सुखी हो रहे हैं। युवती स्त्रियाँ घर के झरोखों से लगी हुई प्रेम सहित श्री रामचन्द्रजी के रूप को देख रही हैं॥2॥

Beholding the natural grace of the two Brothers, the people felt as though their eyes were finally tasting the true fruit of joy. Young women clung to the jharokhas (an ornate overhanging windows or balconies used to look outside while remaining unseen) and small windows of their homes, stealing glimpses of Lord Ram, their hearts filled with love as they admired His divine beauty.

* कहहिं परसपर बचन सप्रीती। सखि इन्ह कोटि काम छबि जीती॥
सुर नर असुर नाग मुनि माहीं। सोभा असि कहुँ सुनिअति नाहीं॥3॥

भावार्थ:-वे आपस में बड़े प्रेम से बातें कर रही हैं- हे सखी! इन्होंने करोड़ों कामदेवों की छबि को जीत लिया है। देवता, मनुष्य, असुर, नाग और मुनियों में ऐसी शोभा तो कहीं सुनने में भी नहीं आती॥3॥

They affectionately said to one another, “O’ Friend, His beauty surpasses that of ten million Kaamdevs! Such divine charm has never been seen or even heard of among Demigods, humans, demons, serpents, or sages…

* बिष्नु चारि भुज बिधि मुख चारी। बिकट बेष मुख पंच पुरारी॥
अपर देउ अस कोउ ना आही। यह छबि सखी पटतरिअ जाही॥4॥

भावार्थ:-भगवान विष्णु के चार भुजाएँ हैं, ब्रह्माजी के चार मुख हैं, शिवजी का विकट (भयानक) वेष है और उनके पाँच मुँह हैं। हे सखी! दूसरा देवता भी कोई ऐसा नहीं है, जिसके साथ इस छबि की उपमा दी जाए॥4॥

…Lord Vishnu has four arms, Lord Brahma has four faces, and Lord Tripurari (Shiv ji) has a fierce appearance with five faces. O’ Friend, there is no other deity whose beauty can be compared to His.”

दोहा :
* बय किसोर सुषमा सदन स्याम गौर सुख धाम।
अंग अंग पर वारिअहिं कोटि कोटि सत काम॥220॥

भावार्थ:-इनकी किशोर अवस्था है, ये सुंदरता के घर, साँवले और गोरे रंग के तथा सुख के धाम हैं। इनके अंग-अंग पर करोड़ों-अरबों कामदेवों को निछावर कर देना चाहिए॥220॥

They are in the bloom of youth, divine embodiments of beauty, one fair, the other dark, radiating joy and grace. Every feature of their form surpasses the splendour of billions of Kaamdevs.

चौपाई :
* कहहु सखी अस को तनु धारी। जो न मोह यह रूप निहारी॥
कोउ सप्रेम बोली मृदु बानी। जो मैं सुना सो सुनहु सयानी॥1॥

भावार्थ:-हे सखी! (भला) कहो तो ऐसा कौन शरीरधारी होगा, जो इस रूप को देखकर मोहित न हो जाए (अर्थात यह रूप जड़-चेतन सबको मोहित करने वाला है)। (तब) कोई दूसरी सखी प्रेम सहित कोमल वाणी से बोली- हे सयानी! मैंने जो सुना है उसे सुनो-॥1॥

“Tell me, my friend, who among the living wouldn’t be enchanted by such beauty? One of them, speaking gently and with affection, said, “O’ Dear one, listen to what I’ve heard…

* ए दोऊ दसरथ के ढोटा। बाल मरालन्हि के कल जोटा॥
मुनि कौसिक मख के रखवारे। जिन्ह रन अजिर निसाचर मारे॥2॥

भावार्थ:-ये दोनों (राजकुमार) महाराज दशरथजी के पुत्र हैं! बाल राजहंसों का सा सुंदर जोड़ा है। ये मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करने वाले हैं, इन्होंने युद्ध के मैदान में राक्षसों को मारा है॥2॥

…These two are the noble sons of King Dashrath, graceful like a pair of young swans. They are the protectors of Sage Kaushik’s (Vishwamitra’s) yajna, the valiant warriors who vanquished the demons on the battlefield…

* स्याम गात कल कंज बिलोचन। जो मारीच सुभुज मदु मोचन॥
कौसल्या सुत सो सुख खानी। नामु रामु धनु सायक पानी॥3॥

भावार्थ:-जिनका श्याम शरीर और सुंदर कमल जैसे नेत्र हैं, जो मारीच और सुबाहु के मद को चूर करने वाले और सुख की खान हैं और जो हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं, वे कौसल्याजी के पुत्र हैं, इनका नाम राम है॥3॥

…The One with a radiant dark-hued body, lotus-like eyes, who shattered the false pride of the demons Marich and Subahu (meaning whose arms are graceful and strong), who holds a bow and arrow in His hands, and who is the very embodiment of bliss, He is the son of Kaushalya, and His name is Ram…

* गौर किसोर बेषु बर काछें। कर सर चाप राम के पाछें॥
लछिमनु नामु राम लघु भ्राता। सुनु सखि तासु सुमित्रा माता॥4॥

भावार्थ:-जिनका रंग गोरा और किशोर अवस्था है और जो सुंदर वेष बनाए और हाथ में धनुष-बाण लिए श्री रामजी के पीछे-पीछे चल रहे हैं, वे इनके छोटे भाई हैं, उनका नाम लक्ष्मण है। हे सखी! सुनो, उनकी माता सुमित्रा हैं॥4॥

…The one who is youthful, fair-complexioned, and exceptionally handsome, walking behind Ram with a bow and arrow in hand, his name is Lakshman. He is Ram’s younger Brother. Listen, O’ Friend, his mother’s name is Sumitra…

दोहा :
* बिप्रकाजु करि बंधु दोउ मग मुनिबधू उधारि।
आए देखन चापमख सुनि हरषीं सब नारि॥221॥

भावार्थ:-दोनों भाई ब्राह्मण विश्वामित्र का काम करके और रास्ते में मुनि गौतम की स्त्री अहल्या का उद्धार करके यहाँ धनुषयज्ञ देखने आए हैं। यह सुनकर सब स्त्रियाँ प्रसन्न हुईं॥221॥

…Having fulfilled the tasks entrusted to them by the Brahmin Sage Vishwamitra, and liberating the wife of Sage Gautam, Ahalya, along the way, both Brothers have now arrived to witness the bow sacrifice.” Upon hearing this, all the women were filled with joy.

चौपाई :
* देखि राम छबि कोउ एक कहई। जोगु जानकिहि यह बरु अहई॥
जौं सखि इन्हहि देख नरनाहू। पन परिहरि हठि करइ बिबाहू॥1॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी की छबि देखकर कोई एक (दूसरी सखी) कहने लगी- यह वर जानकी के योग्य है। हे सखी! यदि कहीं राजा इन्हें देख ले, तो प्रतिज्ञा छोड़कर हठपूर्वक इन्हीं से विवाह कर देगा॥1॥

Beholding Lord Ram’s beauty, one of the women said, “He is the perfect match for Janaki (Sita ji). O’ Friend, if the King were to lay eyes on Him, he would abandon his vow of marrying Her only to the one who breaks Lord Shiv’s bow and would at once insist on their (Shri Ram and Sita ji’s) union.”

* कोउ कह ए भूपति पहिचाने। मुनि समेत सादर सनमाने॥
सखि परंतु पनु राउ न तजई। बिधि बस हठि अबिबेकहि भजई॥2॥

भावार्थ:-किसी ने कहा- राजा ने इन्हें पहचान लिया है और मुनि के सहित इनका आदरपूर्वक सम्मान किया है, परंतु हे सखी! राजा अपना प्रण नहीं छोड़ता। वह होनहार के वशीभूत होकर हठपूर्वक अविवेक का ही आश्रय लिए हुए हैं (प्रण पर अड़े रहने की मूर्खता नहीं छोड़ता)॥2॥

Someone said, “The King is aware of who they are, he has greeted them with respect along with the Sage. But O’ Friend, he will not break his vow. Bound by the will of the Divine, he remains stubborn and unyielding.”

* कोउ कह जौं भल अहइ बिधाता। सब कहँ सुनिअ उचित फल दाता॥
तौ जानकिहि मिलिहि बरु एहू। नाहिन आलि इहाँ संदेहू॥3॥

भावार्थ:-कोई कहती है- यदि विधाता भले हैं और सुना जाता है कि वे सबको उचित फल देते हैं, तो जानकीजी को यही वर मिलेगा। हे सखी! इसमें संदेह नहीं है॥3॥

Someone said, “If God is just, and as everyone says, grants each what they truly deserve, then Janaki ji will surely have Him as Her groom. O’ Dear friend, there’s no doubt about it…

* जौं बिधि बस अस बनै सँजोगू। तौ कृतकृत्य होइ सब लोगू॥
सखि हमरें आरति अति तातें। कबहुँक ए आवहिं एहि नातें॥4॥

भावार्थ:-जो दैवयोग से ऐसा संयोग बन जाए, तो हम सब लोग कृतार्थ हो जाएँ। हे सखी! मेरे तो इसी से इतनी अधिक आतुरता हो रही है कि इसी नाते कभी ये यहाँ आवेंगे॥4॥

…If by God’s will such a coincidence happens, then everyone will be full of gratitude. O’ Dear friend, I am getting extremely eager by the thought that due to this relationship He (Lord Ram) will come to visit (us) sometimes…

दोहा :
* नाहिं त हम कहुँ सुनहु सखि इन्ह कर दरसनु दूरि।
यह संघटु तब होइ जब पुन्य पुराकृत भूरि॥222॥

भावार्थ:-नहीं तो (विवाह न हुआ तो) हे सखी! सुनो, हमको इनके दर्शन दुर्लभ हैं। यह संयोग तभी हो सकता है, जब हमारे पूर्वजन्मों के बहुत पुण्य हों॥222॥

…If by God’s will such a union takes place, everyone will be filled with gratitude. O’ Dear friend, the very thought fills me with joy and longing, that through this bond, He (Lord Ram) might visit us from time to time…

चौपाई :
* बोली अपर कहेहु सखि नीका। एहिं बिआह अति हित सबही का।
कोउ कह संकर चाप कठोरा। ए स्यामल मृदु गात किसोरा॥1॥

भावार्थ:-दूसरी ने कहा- हे सखी! तुमने बहुत अच्छा कहा। इस विवाह से सभी का परम हित है। किसी ने कहा- शंकरजी का धनुष कठोर है और ये साँवले राजकुमार कोमल शरीर के बालक हैं॥1॥

The other friend said, “O’ Dear, your words are truly beautiful. This marriage would bring great joy and benefit to all.” Then someone else added, “The bow of Lord Shiv, is immensely powerful, and this blue-hued youth has such a tender, delicate frame…

* सबु असमंजस अहइ सयानी। यह सुनि अपर कहइ मृदु बानी॥
सखि इन्ह कहँ कोउ कोउ अस कहहीं। बड़ प्रभाउ देखत लघु अहहीं॥2॥

भावार्थ:-हे सयानी! सब असमंजस ही है। यह सुनकर दूसरी सखी कोमल वाणी से कहने लगी- हे सखी! इनके संबंध में कोई-कोई ऐसा कहते हैं कि ये देखने में तो छोटे हैं, पर इनका प्रभाव बहुत बड़ा है॥2॥

…O’ Dear, everything seems uncertain.” Hearing this, another friend softly replied, “Friend, some say about Him (Shri Ram) that though He appears modest and youthful, He possesses immense strength…

* परसि जासु पद पंकज धूरी। तरी अहल्या कृत अघ भूरी॥
सो कि रहिहि बिनु सिव धनु तोरें। यह प्रतीति परिहरिअ न भोरें॥3॥

भावार्थ:-जिनके चरणकमलों की धूलि का स्पर्श पाकर अहल्या तर गई, जिसने बड़ा भारी पाप किया था, वे क्या शिवजी का धनुष बिना तोड़े रहेंगे। इस विश्वास को भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए॥3॥

…By the mere touch of the dust from His lotus feet, Ahalya, who had committed a grave sin, was liberated. Can He fail to break Lord Shiv’s bow? Never, even by mistake, let go of such faith…

* जेहिं बिरंचि रचि सीय सँवारी। तेहिं स्यामल बरु रचेउ बिचारी॥
तासु बचन सुनि सब हरषानीं। ऐसेइ होउ कहहिं मृदु बानीं॥4॥

भावार्थ:-जिस ब्रह्मा ने सीता को सँवारकर (बड़ी चतुराई से) रचा है, उसी ने विचार कर साँवला वर भी रच रखा है। उसके ये वचन सुनकर सब हर्षित हुईं और कोमल वाणी से कहने लगीं- ऐसा ही हो॥4॥

…The very Lord Brahma who so beautifully created Sita ji has, after deep thought and care, fashioned this dark-hued groom for Her as well.” Hearing these words, everyone rejoiced and softly echoed, “So be it.”

दोहा :
* हियँ हरषहिं बरषहिं सुमन सुमुखि सुलोचनि बृंद।
जाहिं जहाँ जहँ बंधु दोउ तहँ तहँ परमानंद॥223॥

भावार्थ:- सुंदर मुख और सुंदर नेत्रों वाली स्त्रियाँ समूह की समूह हृदय में हर्षित होकर फूल बरसा रही हैं। जहाँ-जहाँ दोनों भाई जाते हैं, वहाँ-वहाँ परम आनंद छा जाता है॥223॥

The women, with beautiful faces and lovely eyes, showered flowers upon the two Brothers with hearts full of joy. Wherever the Brothers went, they brought with them an air of divine bliss.

चौपाई :
* पुर पूरब दिसि गे दोउ भाई। जहँ धनुमख हित भूमि बनाई॥
अति बिस्तार चारु गच ढारी। बिमल बेदिका रुचिर सँवारी॥1॥

भावार्थ:-दोनों भाई नगर के पूरब ओर गए, जहाँ धनुषयज्ञ के लिए (रंग) भूमि बनाई गई थी। बहुत लंबा-चौड़ा सुंदर ढाला हुआ पक्का आँगन था, जिस पर सुंदर और निर्मल वेदी सजाई गई थी॥1॥

The two Brothers headed eastward in the city, where the grand arena for the bow sacrifice had been built. A vast and beautiful floor was laid out, and at its centre stood an immaculate, richly adorned altar.

* चहुँ दिसि कंचन मंच बिसाला। रचे जहाँ बैठहिं महिपाला॥
तेहि पाछें समीप चहुँ पासा। अपर मंच मंडली बिलासा॥2॥

भावार्थ:-चारों ओर सोने के बड़े-बड़े मंच बने थे, जिन पर राजा लोग बैठेंगे। उनके पीछे समीप ही चारों ओर दूसरे मचानों का मंडलाकार घेरा सुशोभित था॥2॥

On all four sides of the altar, grand golden platforms had been constructed for the kings (prospective grooms) to take their seats. Just behind these, on every side, another majestic platform encircled the area, adding to the splendour of the scene.

* कछुक ऊँचि सब भाँति सुहाई। बैठहिं नगर लोग जहँ जाई॥
तिन्ह के निकट बिसाल सुहाए। धवल धाम बहुबरन बनाए॥3॥

भावार्थ:-वह कुछ ऊँचा था और सब प्रकार से सुंदर था, जहाँ जाकर नगर के लोग बैठेंगे। उन्हीं के पास विशाल एवं सुंदर सफेद मकान अनेक रंगों के बनाए गए हैं॥3॥

This platform was slightly elevated and exquisite in every aspect, designated for the city dwellers to sit. Nearby, large white booths of various shapes and designs had been constructed…

* जहँ बैठें देखहिं सब नारी। जथाजोगु निज कुल अनुहारी॥
पुर बालक कहि कहि मृदु बचना। सादर प्रभुहि देखावहिं रचना॥4॥

भावार्थ:-जहाँ अपने-अपने कुल के अनुसार सब स्त्रियाँ यथायोग्य (जिसको जहाँ बैठना उचित है) बैठकर देखेंगी। नगर के बालक कोमल वचन कह-कहकर आदरपूर्वक प्रभु श्री रामचन्द्रजी को (यज्ञशाला की) रचना दिखला रहे हैं॥4॥

…where women were to be seated according to their social status. The children of the city, in their soft and gentle voices, were respectfully guiding Shri Ram through the layout of the arena.

दोहा :
* सब सिसु एहि मिस प्रेमबस परसि मनोहर गात।
तन पुलकहिं अति हरषु हियँ देखि देखि दोउ भ्रात॥224॥

भावार्थ:-सब बालक इसी बहाने प्रेम के वश में होकर श्री रामजी के मनोहर अंगों को छूकर शरीर से पुलकित हो रहे हैं और दोनों भाइयों को देख-देखकर उनके हृदय में अत्यन्त हर्ष हो रहा है॥224॥

Using the excuse of showing Shri Ram and Shri Lakshman the arrangements for the bow sacrifice, the children lovingly touched their limbs, so graceful and captivating that they enchanted every heart. Their bodies brimmed with joy, and their hearts overflowed with delight as they gazed upon the divine beauty of the two Brothers, again and again.

चौपाई :
* सिसु सब राम प्रेमबस जाने। प्रीति समेत निकेत बखाने॥
निज निज रुचि सब लेहिं बोलाई। सहित सनेह जाहिं दोउ भाई॥1॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी ने सब बालकों को प्रेम के वश जानकर (यज्ञभूमि के) स्थानों की प्रेमपूर्वक प्रशंसा की। (इससे बालकों का उत्साह, आनंद और प्रेम और भी बढ़ गया, जिससे) वे सब अपनी-अपनी रुचि के अनुसार उन्हें बुला लेते हैं और (प्रत्येक के बुलाने पर) दोनों भाई प्रेम सहित उनके पास चले जाते हैं॥1॥

Seeing all the children enchanted with affection, Lord Ram gently praised the beautifully constructed structures prepared for the bow sacrifice. Overjoyed by the love and warmth shown by Shri Ram and Shri Lakshman, the children eagerly called them to different spots, and the two Brothers, out of pure love and kindness, went wherever the children wished.

* राम देखावहिं अनुजहि रचना। कहि मृदु मधुर मनोहर बचना॥
लव निमेष महुँ भुवन निकाया। रचइ जासु अनुसासन माया॥2॥

भावार्थ:-कोमल, मधुर और मनोहर वचन कहकर श्री रामजी अपने छोटे भाई लक्ष्मण को (यज्ञभूमि की) रचना दिखलाते हैं। जिनकी आज्ञा पाकर माया लव निमेष (पलक गिरने के चौथाई समय) में ब्रह्माण्डों के समूह रच डालती है,॥2॥

Speaking in soft, sweet, and pleasing words, Lord Ram showed His younger Brother Lakshman all the preparations for the bow sacrifice. He, at whose mere command the illusionary energy (Maya) instantly creates countless Universes,…

*भगति हेतु सोइ दीनदयाला। चितवत चकित धनुष मखसाला॥
कौतुक देखि चले गुरु पाहीं। जानि बिलंबु त्रास मन माहीं॥3॥

भावार्थ:-वही दीनों पर दया करने वाले श्री रामजी भक्ति के कारण धनुष यज्ञ शाला को चकित होकर (आश्चर्य के साथ) देख रहे हैं। इस प्रकार सब कौतुक (विचित्र रचना) देखकर वे गुरु के पास चले। देर हुई जानकर उनके मन में डर है॥3॥

…that same gracious Lord, who, for the sake of devotion, becomes accessible to His devotees, now gazed with wonder at the arena of the bow sacrifice. After viewing all the arrangements, the two Brothers returned to Guru Vishwamitra. Realizing it was getting late, a quiet sense of concern stirred in their hearts.

* जासु त्रास डर कहुँ डर होई। भजन प्रभाउ देखावत सोई॥
कहि बातें मृदु मधुर सुहाईं। किए बिदा बालक बरिआईं॥4॥

भावार्थ:-जिनके भय से डर को भी डर लगता है, वही प्रभु भजन का प्रभाव (जिसके कारण ऐसे महान प्रभु भी भय का नाट्य करते हैं) दिखला रहे हैं। उन्होंने कोमल, मधुर और सुंदर बातें कहकर बालकों को जबर्दस्ती विदा किया॥4॥

The very Lord from whom even fear is afraid, now reveals the gentle strength of devotion. Speaking soft, sweet, and beautiful words, the Brothers lovingly but firmly bid the children farewell.

दोहा :
* सभय सप्रेम बिनीत अति सकुच सहित दोउ भाइ।
गुर पद पंकज नाइ सिर बैठे आयसु पाइ॥225॥

भावार्थ:-फिर भय, प्रेम, विनय और बड़े संकोच के साथ दोनों भाई गुरु के चरण कमलों में सिर नवाकर आज्ञा पाकर बैठे॥225॥

Then, with hearts filled with a blend of reverence, love, humility, and deep hesitation, both Brothers bowed at the lotus feet of Guru Vishwamitra and, with his permission, took their seats beside him.

चौपाई :
* निसि प्रबेस मुनि आयसु दीन्हा। सबहीं संध्याबंदनु कीन्हा॥
कहत कथा इतिहास पुरानी। रुचिर रजनि जुग जाम सिरानी॥1॥

भावार्थ:-रात्रि का प्रवेश होते ही (संध्या के समय) मुनि ने आज्ञा दी, तब सबने संध्यावंदन किया। फिर प्राचीन कथाएँ तथा इतिहास कहते-कहते सुंदर रात्रि दो पहर बीत गई॥1॥

As dusk approached, Sage Vishwamitra gave the command, and everyone performed their evening prayers. Afterwards, the Sage narrated ancient legends and stories from the Scriptures, and in this manner, six hours of the evening quietly passed.

* मुनिबर सयन कीन्हि तब जाई। लगे चरन चापन दोउ भाई॥
जिन्ह के चरन सरोरुह लागी। करत बिबिध जप जोग बिरागी॥2॥

भावार्थ:-तब श्रेष्ठ मुनि ने जाकर शयन किया। दोनों भाई उनके चरण दबाने लगे, जिनके चरण कमलों के (दर्शन एवं स्पर्श के) लिए वैराग्यवान्‌ पुरुष भी भाँति-भाँति के जप और योग करते हैं॥2॥

Then the foremost among Sages, Vishwamitra ji, lay down to rest, and the two Brothers began gently pressed his feet. The very lotus feet, for which even renunciants engage in intense chanting and penance…

*तेइ दोउ बंधु प्रेम जनु जीते। गुर पद कमल पलोटत प्रीते॥
बार बार मुनि अग्या दीन्ही। रघुबर जाइ सयन तब कीन्ही॥3॥

भावार्थ:-वे ही दोनों भाई मानो प्रेम से जीते हुए प्रेमपूर्वक गुरुजी के चरण कमलों को दबा रहे हैं। मुनि ने बार-बार आज्ञा दी, तब श्री रघुनाथजी ने जाकर शयन किया॥3॥

…Those very two Brothers, won over by love, were tenderly pressing the lotus feet of their Guru with deep affection. Only after the Sage repeatedly urged them to rest did Shri Raghuveer, finally rise and go to sleep.

* चापत चरन लखनु उर लाएँ। सभय सप्रेम परम सचु पाएँ॥
पुनि पुनि प्रभु कह सोवहु ताता। पौढ़े धरि उर पद जलजाता॥4॥

भावार्थ:-श्री रामजी के चरणों को हृदय से लगाकर भय और प्रेम सहित परम सुख का अनुभव करते हुए लक्ष्मणजी उनको दबा रहे हैं। प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने बार-बार कहा- हे तात! (अब) सो जाओ। तब वे उन चरण कमलों को हृदय में धरकर लेटे रहे॥4॥

Now Shri Lakshman, with a touch of fear, deep affection, and immense joy, held the Lord Ram’s feet close to his heart and began pressing them. Again and again, the Lord gently said, “O’ Dear one, go to sleep.” Only then did Lakshman ji lie down, holding the image of his Brother’s lotus feet close within his heart.

दोहा :
* उठे लखनु निसि बिगत सुनि अरुनसिखा धुनि कान।
गुर तें पहिलेहिं जगतपति जागे रामु सुजान॥226॥

भावार्थ:-रात बीतने पर, मुर्गे का शब्द कानों से सुनकर लक्ष्मणजी उठे। जगत के स्वामी सुजान श्री रामचन्द्रजी भी गुरु से पहले ही जाग गए॥226॥

Hearing the crowing of the rooster, Shri Lakshman woke as the night came to an end. The Lord of the Universe, the all-knowing Shri Ram, also rose, before His guru awoke.

चौपाई :
* सकल सौच करि जाइ नहाए। नित्य निबाहि मुनिहि सिर नाए॥
समय जानि गुर आयसु पाई। लेन प्रसून चले दोउ भाई॥1॥

भावार्थ:-सब शौचक्रिया करके वे जाकर नहाए। फिर (संध्या-अग्निहोत्रादि) नित्यकर्म समाप्त करके उन्होंने मुनि को मस्तक नवाया। (पूजा का) समय जानकर, गुरु की आज्ञा पाकर दोनों भाई फूल लेने चले॥1॥

After completing their ablutions, bathing, and morning rituals (such as prayers and the fire yajna), the two Brothers approached the Sage and bowed their heads at his feet. Realizing it was time for the Guru’s prayers, they sought his permission and then set off to gather flowers.