श्री लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद – Dialogue between Shri Lakshman and mother Sumitra
दोहा :
* करुनासिंधु सुबंधु के सुनि मृदु बचन बिनीत।
समुझाए उर लाइ प्रभु जानि सनेहँ सभीत॥72॥
भावार्थ:- दया के समुद्र श्री रामचन्द्रजी ने भले भाई के कोमल और नम्रतायुक्त वचन सुनकर और उन्हें स्नेह के कारण डरे हुए जानकर, हृदय से लगाकर समझाया॥72॥
When the ocean of mercy, Shri Ram, heard His dear Brother’s gentle and humble words, He embraced him tenderly, understanding that Lakshman ji was deeply distressed, his heart overflowing with love and unwavering devotion.
चौपाई :
* मागहु बिदा मातु सन जाई। आवहु बेगि चलहु बन भाई॥
मुदित भए सुनि रघुबर बानी। भयउ लाभ बड़ गइ बड़ि हानी॥1॥
भावार्थ:-(और कहा-) हे भाई! जाकर माता से विदा माँग आओ और जल्दी वन को चलो! रघुकुल में श्रेष्ठ श्री रामजी की वाणी सुनकर लक्ष्मणजी आनंदित हो गए। बड़ी हानि दूर हो गई और बड़ा लाभ हुआ!॥1॥
Ram ji said, “Go and seek Mother’s permission to leave, then return quickly to accompany me to the forest.” Lakshman ji was overjoyed to hear these words from the Chief of the Raghus, Shri Ram. His heart overflowed with gratitude, for in that moment, he gained everything, and a great potential loss had been averted.
* हरषित हृदयँ मातु पहिं आए। मनहुँ अंध फिरि लोचन पाए॥
जाइ जननि पग नायउ माथा। मनु रघुनंदन जानकि साथा॥2॥
भावार्थ:-वे हर्षित हृदय से माता सुमित्राजी के पास आए, मानो अंधा फिर से नेत्र पा गया हो। उन्होंने जाकर माता के चरणों में मस्तक नवाया, किन्तु उनका मन रघुकुल को आनंद देने वाले श्री रामजी और जानकीजी के साथ था॥2॥
With a joyful heart, Lakshman ji went to his Mother, as if a blind person had suddenly regained lost vision. He bowed his head at her feet with reverence, though his heart remained fixed on Shri Raghunandan and Sita ji.
* पूँछे मातु मलिन मन देखी। लखन कही सब कथा बिसेषी।
गई सहमि सुनि बचन कठोरा। मृगी देखि दव जनु चहुँ ओरा॥3॥
भावार्थ:-माता ने उदास मन देखकर उनसे (कारण) पूछा। लक्ष्मणजी ने सब कथा विस्तार से कह सुनाई। सुमित्राजी कठोर वचनों को सुनकर ऐसी सहम गईं जैसे हिरनी चारों ओर वन में आग लगी देखकर सहम जाती है॥3॥
Mother Sumitra saw that Lakshman ji was troubled in his heart and gently asked the reason. Lakshman ji then narrated the entire episode in detail. Upon hearing the harsh command of the King, she was shaken, like a helpless doe suddenly surrounded by a raging forest fire.
* लखन लखेउ भा अनरथ आजू। एहिं सनेह सब करब अकाजू॥
मागत बिदा सभय सकुचाहीं। जाइ संग बिधि कहिहि कि नाहीं॥4॥
भावार्थ:-लक्ष्मण ने देखा कि आज (अब) अनर्थ हुआ। ये स्नेह वश काम बिगाड़ देंगी! इसलिए वे विदा माँगते हुए डर के मारे सकुचाते हैं (और मन ही मन सोचते हैं) कि हे विधाता! माता साथ जाने को कहेंगी या नहीं॥4॥
Lakshman ji feared that the situation might take an unfavourable turn, and that his Mother’s deep affection for him could ruin all his plans. Filled with anxiety, he grew hesitant to seek her permission to leave. In his heart, he wondered, “O’ Lord, will my Mother grant me permission to accompany Shri Ram, or will she hold me back?”
दोहा :
* समुझि सुमित्राँ राम सिय रूपु सुसीलु सुभाउ।
नृप सनेहु लखि धुनेउ सिरु पापिनि दीन्ह कुदाउ॥73॥
भावार्थ:-सुमित्राजी ने श्री रामजी और श्री सीताजी के रूप, सुंदर शील और स्वभाव को समझकर और उन पर राजा का प्रेम देखकर अपना सिर धुना (पीटा) और कहा कि पापिनी कैकेयी ने बुरी तरह घात लगाया॥73॥
Understanding the divine beauty and noble temperament of Shri Ram and Sita ji, and knowing the deep love the King held for them, Mother Sumitra was overcome with anguish. She struck her head in sorrow and exclaimed that the sinful Queen Kaikeyi had truly made a dreadful and wicked move.
चौपाई :
* धीरजु धरेउ कुअवसर जानी। सहज सुहृद बोली मृदु बानी॥
तात तुम्हारि मातु बैदेही। पिता रामु सब भाँति सनेही॥1॥
भावार्थ:-परन्तु कुसमय जानकर धैर्य धारण किया और स्वभाव से ही हित चाहने वाली सुमित्राजी कोमल वाणी से बोलीं- हे तात! जानकीजी तुम्हारी माता हैं और सब प्रकार से स्नेह करने वाले श्री रामचन्द्रजी तुम्हारे पिता हैं!॥1॥
But knowing that it was not the right occasion to express grief, the simple and good-hearted Queen Sumitra composed herself and spoke in gentle tones, “O’ Son, from now on, Videhi is your Mother, and Ram, who has always shown you boundless affection, is your Father…
* अवध तहाँ जहँ राम निवासू। तहँइँ दिवसु जहँ भानु प्रकासू॥
जौं पै सीय रामु बन जाहीं। अवध तुम्हार काजु कछु नाहीं॥2॥
भावार्थ:-जहाँ श्री रामजी का निवास हो वहीं अयोध्या है। जहाँ सूर्य का प्रकाश हो वहीं दिन है। यदि निश्चय ही सीता-राम वन को जाते हैं, तो अयोध्या में तुम्हारा कुछ भी काम नहीं है॥2॥
…Ayodhya is wherever Ram resides, just as day exists wherever there is sunlight. If Ram and Sita are truly heading to the forest, then there remains no purpose for you in Ayodhya…
* गुर पितु मातु बंधु सुर साईं। सेइअहिं सकल प्रान की नाईं॥
रामु प्रानप्रिय जीवन जी के। स्वारथ रहित सखा सबही के॥3॥
भावार्थ:-गुरु, पिता, माता, भाई, देवता और स्वामी, इन सबकी सेवा प्राण के समान करनी चाहिए। फिर श्री रामचन्द्रजी तो प्राणों के भी प्रिय हैं, हृदय के भी जीवन हैं और सभी के स्वार्थरहित सखा हैं॥3॥
…One must serve one’s Guru, father, mother, God, and master with the same devotion as one holds for one’s own life. But Ram is dearer than life itself. He is the very soul of our souls and a selfless friend to all beings…
* पूजनीय प्रिय परम जहाँ तें। सब मानिअहिं राम के नातें॥
अस जियँ जानि संग बन जाहू। लेहु तात जग जीवन लाहू॥4॥
भावार्थ:-जगत में जहाँ तक पूजनीय और परम प्रिय लोग हैं, वे सब रामजी के नाते से ही (पूजनीय और परम प्रिय) मानने योग्य हैं। हृदय में ऐसा जानकर, हे तात! उनके साथ वन जाओ और जगत में जीने का लाभ उठाओ!॥4॥
…In this world, wherever there are revered and truly affectionate people, they should all be regarded as kin of Shri Ram. Hold this truth firmly in your heart, go with Ram to the forest, and in doing so, my son, fulfil the true purpose of your birth…
दोहा :
* भूरि भाग भाजनु भयहु मोहि समेत बलि जाउँ।
जौं तुम्हरें मन छाड़ि छलु कीन्ह राम पद ठाउँ॥74॥
भावार्थ:-मैं बलिहारी जाती हूँ, (हे पुत्र!) मेरे समेत तुम बड़े ही सौभाग्य के पात्र हुए, जो तुम्हारे चित्त ने छल छोड़कर श्री राम के चरणों में स्थान प्राप्त किया है॥74॥
…I bestow everything on you, my son, and along with you, I too have become truly fortunate, for your mind has let go of all deceit and taken shelter at the sacred feet of Shri Ram.
चौपाई :
* पुत्रवती जुबती जग सोई। रघुपति भगतु जासु सुतु होई॥
नतरु बाँझ भलि बादि बिआनी। राम बिमुख सुत तें हित जानी॥1॥
भावार्थ:-संसार में वही युवती स्त्री पुत्रवती है, जिसका पुत्र श्री रघुनाथजी का भक्त हो। नहीं तो जो राम से विमुख पुत्र से अपना हित जानती है, वह तो बाँझ ही अच्छी। पशु की भाँति उसका ब्याना (पुत्र प्रसव करना) व्यर्थ ही है॥1॥
…Only that young woman truly deserves to be called a mother whose son is a devotee of Shri Ram. Otherwise, it is better to remain childless, for to bear a child without devotion, like the animals do, or to take pride in a son who is hostile towards Ram, is utterly meaningless…
* तुम्हरेहिं भाग रामु बन जाहीं। दूसर हेतु तात कछु नाहीं॥
सकल सुकृत कर बड़ फलु एहू। राम सीय पद सहज सनेहू॥2॥
भावार्थ:-तुम्हारे ही भाग्य से श्री रामजी वन को जा रहे हैं। हे तात! दूसरा कोई कारण नहीं है। सम्पूर्ण पुण्यों का सबसे बड़ा फल यही है कि श्री सीतारामजी के चरणों में स्वाभाविक प्रेम हो॥2॥
…It is solely due to your good fortune that Ram is going to the forest, there is no other reason, my son. The greatest reward of all meritorious deeds is to have unwavering love and devotion for the feet of Ram and Sita…
* रागु रोषु इरिषा मदु मोहू। जनि सपनेहुँ इन्ह के बस होहू॥
सकल प्रकार बिकार बिहाई। मन क्रम बचन करेहु सेवकाई॥3॥
भावार्थ:-राग, रोष, ईर्षा, मद और मोह- इनके वश स्वप्न में भी मत होना। सब प्रकार के विकारों का त्याग कर मन, वचन और कर्म से श्री सीतारामजी की सेवा करना॥3॥
…May you never, not even in your dreams, come under the sway of attachment, anger, jealousy, false pride, or delusion. Let go of all such defects, and serve Ram and Sita with unwavering devotion, in thought, word, and deed…
* तुम्ह कहुँ बन सब भाँति सुपासू। सँग पितु मातु रामु सिय जासू॥
जेहिं न रामु बन लहहिं कलेसू। सुत सोइ करेहु इहइ उपदेसू॥4॥
भावार्थ:-तुमको वन में सब प्रकार से आराम है, जिसके साथ श्री रामजी और सीताजी रूप पिता-माता हैं। हे पुत्र! तुम वही करना जिससे श्री रामचन्द्रजी वन में क्लेश न पावें, मेरा यही उपदेश है॥
…You will find joy in every way in the forest, for Ram will be your Father and Sita your Mother, and they will always be by your side. O’ Son, my advice to you is this, do whatever it takes to ensure that Ram does not experience even a moment of sorrow in the forest…
छन्द :
* उपदेसु यहु जेहिं तात तुम्हरे राम सिय सुख पावहीं।
पितु मातु प्रिय परिवार पुर सुख सुरति बन बिसरावहीं॥
तुलसी प्रभुहि सिख देइ आयसु दीन्ह पुनि आसिष दई।
रति होउ अबिरल अमल सिय रघुबीर पद नित-नित नई॥
भावार्थ:-हे तात! मेरा यही उपदेश है (अर्थात तुम वही करना), जिससे वन में तुम्हारे कारण श्री रामजी और सीताजी सुख पावें और पिता, माता, प्रिय परिवार तथा नगर के सुखों की याद भूल जाएँ। तुलसीदासजी कहते हैं कि सुमित्राजी ने इस प्रकार हमारे प्रभु (श्री लक्ष्मणजी) को शिक्षा देकर (वन जाने की) आज्ञा दी और फिर यह आशीर्वाद दिया कि श्री सीताजी और श्री रघुवीरजी के चरणों में तुम्हारा निर्मल (निष्काम और अनन्य) एवं प्रगाढ़ प्रेम नित-नित नया हो!
…O’ Son, my one and only advice to you is to act in a way that brings joy to Ram and Sita, so they do not feel the absence of their parents, loving family, or the comforts of the city.” Tulsidas ji says that in this way, Mother Sumitra gave her counsel and wholehearted permission to our Lord, Shri Lakshman, to accompany Ram ji and Sita ji to the forest. She blessed him with ever-deepening, pure, and unwavering devotion at the feet of Shri Raghuveer and Sita ji.
सोरठा :
* मातु चरन सिरु नाइ चले तुरत संकित हृदयँ।
बागुर बिषम तोराइ मनहुँ भाग मृगु भाग बस॥75॥
भावार्थ:-माता के चरणों में सिर नवाकर, हृदय में डरते हुए (कि अब भी कोई विघ्न न आ जाए) लक्ष्मणजी तुरंत इस तरह चल दिए जैसे सौभाग्यवश कोई हिरन कठिन फंदे को तुड़ाकर भाग निकला हो॥75॥
Bowing at his mother’s feet, Lakshman ji departed at once, his heart still apprehensive, fearing that some other obstacle might arise to prevent him from joining Shri Ram in the forest. He moved swiftly, like a deer that has miraculously broken free from a strong snare and escaped.
चौपाई :
* गए लखनु जहँ जानकिनाथू। भे मन मुदित पाइ प्रिय साथू॥
बंदि राम सिय चरन सुहाए। चले संग नृपमंदिर आए॥1॥
भावार्थ:-लक्ष्मणजी वहाँ गए जहाँ श्री जानकीनाथजी थे और प्रिय का साथ पाकर मन में बड़े ही प्रसन्न हुए। श्री रामजी और सीताजी के सुंदर चरणों की वंदना करके वे उनके साथ चले और राजभवन में आए॥1॥
Lakshman ji went to the place where the Lord of Janaki ji, Shri Ram, was present. His heart brimmed with joy at finding himself once again in the company of his beloved Brother. Bowing reverently at the lotus feet of Shri Ram and Sita ji, he then accompanied them to the King’s palace.
* कहहिं परसपर पुर नर नारी। भलि बनाइ बिधि बात बिगारी॥
तन कृस मन दुखु बदन मलीने। बिकल मनहुँ माखी मधु छीने॥2॥
भावार्थ:-नगर के स्त्री-पुरुष आपस में कह रहे हैं कि विधाता ने खूब बनाकर बात बिगाड़ी! उनके शरीर दुबले, मन दुःखी और मुख उदास हो रहे हैं। वे ऐसे व्याकुल हैं, जैसे शहद छीन लिए जाने पर शहद की मक्खियाँ व्याकुल हों॥2॥
The men and women of Ayodhya said to one another, “Everything was going so well, and then God turned it all upside down.” Their bodies had grown weak, their hearts were heavy with sorrow, and their faces bore deep sadness, they felt as miserable as bumblebees robbed of their honey.
* कर मीजहिं सिरु धुनि पछिताहीं। जनु बिनु पंख बिहग अकुलाहीं॥
भइ बड़ि भीर भूप दरबारा। बरनि न जाइ बिषादु अपारा॥3॥
