श्री राम, लक्ष्मण जी, सीता जी का दशरथ जी से विदा माँगना और वन जाना – Lord Ram, Lakshman ji and Sita ji bid farewell to king Dashrath and proceed to the forest
* सचिवँ उठाइ राउ बैठारे। कहि प्रिय बचन रामु पगु धारे॥
सिय समेत दोउ तनय निहारी। ब्याकुल भयउ भूमिपति भारी॥4॥
भावार्थ:-‘श्री रामजी पधारे हैं’, ये प्रिय वचन कहकर मंत्री ने राजा को उठाकर बैठाया। सीता सहित दोनों पुत्रों को (वन के लिए तैयार) देखकर राजा बहुत व्याकुल हुए॥4॥
The Minister, Sumantra, gently lifted the King and helped him to his seat, speaking soft and reassuring words, “Shri Ram has entered the palace.” But when the King of the Earth, Dashrath ji, saw Sita ji standing with His two Sons, his heart was overcome with anguish and sorrow.
दोहा :
* सीय सहित सुत सुभग दोउ देखि देखि अकुलाइ।
बारहिं बार सनेह बस राउ लेइ उर लाइ॥76॥
भावार्थ:-सीता सहित दोनों सुंदर पुत्रों को देख-देखकर राजा अकुलाते हैं और स्नेह वश बारंबार उन्हें हृदय से लगा लेते हैं॥76॥
Seeing Sita ji standing beside his beloved Sons, the King was stricken with sorrow. Overwhelmed with emotion, he embraced them again and again.
चौपाई :
* सकइ न बोलि बिकल नरनाहू। सोक जनित उर दारुन दाहू॥
नाइ सीसु पद अति अनुरागा। उठि रघुबीर बिदा तब मागा॥1॥
भावार्थ:-राजा व्याकुल हैं, बोल नहीं सकते। हृदय में शोक से उत्पन्न हुआ भयानक सन्ताप है। तब रघुकुल के वीर श्री रामचन्द्रजी ने अत्यन्त प्रेम से चरणों में सिर नवाकर उठकर विदा माँगी-॥1॥
The King of the People, Dashrath ji, was unable to speak, his heart burning with deep agony under the weight of overwhelming grief. Shri Ram then lovingly bowed His head at Dashrath ji’s feet and humbly sought his permission to proceed to the forest.
* पितु असीस आयसु मोहि दीजै। हरष समय बिसमउ कत कीजै॥
तात किएँ प्रिय प्रेम प्रमादू। जसु जग जाइ होइ अपबादू॥2॥
भावार्थ:-हे पिताजी! मुझे आशीर्वाद और आज्ञा दीजिए। हर्ष के समय आप शोक क्यों कर रहे हैं? हे तात! प्रिय के प्रेमवश प्रमाद (कर्तव्यकर्म में त्रुटि) करने से जगत में यश जाता रहेगा और निंदा होगी॥2॥
He said, “Father, please bless me and grant me your permission to leave. Why feel sorrow at a moment that calls for joy? O’ Father, if one fails to fulfil their righteous duty out of attachment to a beloved person or object, that person loses their honour and becomes subject to criticism from all.”
* सुनि सनेह बस उठि नरनाहाँ। बैठारे रघुपति गहि बाहाँ॥
सुनहु तात तुम्ह कहुँ मुनि कहहीं। रामु चराचर नायक अहहीं॥3॥
भावार्थ:-यह सुनकर स्नेहवश राजा ने उठकर श्री रघुनाथजी की बाँह पकड़कर उन्हें बैठा लिया और कहा- हे तात! सुनो, तुम्हारे लिए मुनि लोग कहते हैं कि श्री राम चराचर के स्वामी हैं॥3॥
Hearing Shri Ram’s words, the King was overwhelmed with emotion. Grasping Shri Ram by the arm, he gently made Him sit and said, “Listen, my Son, the realized saints proclaim that You, Ram, are the Supreme Lord of all creation, both animate and inanimate…
* सुभ अरु असुभ करम अनुहारी। ईसु देइ फलु हृदयँ बिचारी॥
करइ जो करम पाव फल सोई। निगम नीति असि कह सबु कोई॥4॥
भावार्थ:-शुभ और अशुभ कर्मों के अनुसार ईश्वर हृदय में विचारकर फल देता है, जो कर्म करता है, वही फल पाता है। ऐसी वेद की नीति है, यह सब कोई कहते हैं॥4॥
…The Lord bestows auspicious or inauspicious results based on one’s karma, after weighing each deed in His divine heart. A person reaps their destiny according to their actions, this is the law of the Vedas and the accepted truth among all…
दोहा :
*औरु करै अपराधु कोउ और पाव फल भोगु।
अति बिचित्र भगवंत गति को जग जानै जोगु॥77॥
भावार्थ:-(किन्तु इस अवसर पर तो इसके विपरीत हो रहा है,) अपराध तो कोई और ही करे और उसके फल का भोग कोई और ही पावे। भगवान की लीला बड़ी ही विचित्र है, उसे जानने योग्य जगत में कौन है?॥77॥
…But now, for the sin of one person (me, Dashrath), another person (You, Ram), is bearing the consequences. The ways of the Lord are indeed most mysterious; who in this world is truly capable of comprehending them?”
चौपाई :
* रायँ राम राखन हित लागी। बहुत उपाय किए छलु त्यागी॥
लखी राम रुख रहत न जाने। धरम धुरंधर धीर सयाने॥1॥
भावार्थ:-राजा ने इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी को रखने के लिए छल छोड़कर बहुत से उपाय किए, पर जब उन्होंने धर्मधुरंधर, धीर और बुद्धिमान श्री रामजी का रुख देख लिया और वे रहते हुए न जान पड़े,॥1॥
Dashrath ji sincerely tried every possible means to keep Shri Ram at the palace. But when he saw that the all-wise Ram was resolute in upholding righteousness and unwavering in His decision to go to the forest, he…
* तब नृप सीय लाइ उर लीन्ही। अति हित बहुत भाँति सिख दीन्ही॥
कहि बन के दुख दुसह सुनाए। सासु ससुर पितु सुख समुझाए॥2॥
भावार्थ:-तब राजा ने सीताजी को हृदय से लगा लिया और बड़े प्रेम से बहुत प्रकार की शिक्षा दी। वन के दुःसह दुःख कहकर सुनाए। फिर सास, ससुर तथा पिता के (पास रहने के) सुखों को समझाया॥2॥
…then embraced Sita ji and offered Her various words of advice for Her well-being. He described the many hardships and dreadful miseries of forest life, and gently reminded Her of the comforts and care She would receive if She chose to remain, whether at Her father’s home or with her mother-in-law and father-in-law.
* सिय मनु राम चरन अनुरागा। घरुन सुगमु बनु बिषमु न लागा॥
औरउ सबहिं सीय समुझाई। कहि कहि बिपिन बिपति अधिकाई॥3॥
भावार्थ:-परन्तु सीताजी का मन श्री रामचन्द्रजी के चरणों में अनुरक्त था, इसलिए उन्हें घर अच्छा नहीं लगा और न वन भयानक लगा। फिर और सब लोगों ने भी वन में विपत्तियों की अधिकता बता-बताकर सीताजी को समझाया॥3॥
But Sita ji’s heart was wholly devoted to the lotus feet of Shri Ram, and so She saw no comfort in the luxuries of home, nor any terror in the hardships of the forest. Then, one after another, the elders and well-wishers too described the many difficulties of forest life to Sita ji.
* सचिव नारि गुर नारि सयानी। सहित सनेह कहहिं मृदु बानी॥
तुम्ह कहुँ तौ न दीन्ह बनबासू। करहु जो कहहिं ससुर गुर सासू॥4॥
भावार्थ:-मंत्री सुमंत्रजी की पत्नी और गुरु वशिष्ठजी की स्त्री अरुंधतीजी तथा और भी चतुर स्त्रियाँ स्नेह के साथ कोमल वाणी से कहती हैं कि तुमको तो (राजा ने) वनवास दिया नहीं है, इसलिए जो ससुर, गुरु और सास कहें, तुम तो वही करो॥4॥
The Minister’s wife, the Guru’s wife, and other elderly women spoke to Sita ji in affectionate and gentle tones, saying, “No one has exiled you to the forest. Follow the guidance of your father-in-law, your Guru, and your mother-in-law, do as they lovingly advise you.”
दोहा :
* सिख सीतलि हित मधुर मृदु सुनि सीतहि न सोहानि।
सरद चंद चंदिनि लगत जनु चकई अकुलानि॥78॥
भावार्थ:-यह शीतल, हितकारी, मधुर और कोमल सीख सुनने पर सीताजी को अच्छी नहीं लगी। (वे इस प्रकार व्याकुल हो गईं) मानो शरद ऋतु के चन्द्रमा की चाँदनी लगते ही चकई व्याकुल हो उठी हो॥78॥
Hearing the soothing, sweet, and gentle words of wisdom, Sita ji found no comfort in them. It felt as though the soft touch of moonbeams on an Autumn night had only stirred greater restlessness in a sorrowful female chakwa bird.
चौपाई :
* सीय सकुच बस उतरु न देई। सो सुनि तमकि उठी कैकेई॥
मुनि पट भूषन भाजन आनी। आगें धरि बोली मृदु बानी॥1॥
भावार्थ:-सीताजी संकोचवश उत्तर नहीं देतीं। इन बातों को सुनकर कैकेयी तमककर उठी। उसने मुनियों के वस्त्र, आभूषण (माला, मेखला आदि) और बर्तन (कमण्डलु आदि) लाकर श्री रामचन्द्रजी के आगे रख दिए और कोमल वाणी से कहा-॥1॥
Out of modesty, Sita ji remained silent, unable to offer any reply. Hearing all this, Queen Kaikeyi grew restless. She went and brought garments, ornaments, and utensils meant for hermits, placed them before Shri Ram, and spoke in a soft tone…
* नृपहि प्रानप्रिय तुम्ह रघुबीरा। सील सनेह न छाड़िहि भीरा॥
सुकृतु सुजसु परलोकु नसाऊ। तुम्हहि जान बन कहिहि न काऊ॥2॥
भावार्थ:-हे रघुवीर! राजा को तुम प्राणों के समान प्रिय हो। भीरु (प्रेमवश दुर्बल हृदय के) राजा शील और स्नेह नहीं छोड़ेंगे! पुण्य, सुंदर यश और परलोक चाहे नष्ट हे जाए, पर तुम्हें वन जाने को वे कभी न कहेंगे॥2॥
…”O’ Raghuveer, You are as dear to the King as life itself. He is tender-hearted and will never cast aside his love and modesty when it comes to You. Even if it means losing all the fruits of his virtues, his noble fame, the joys of Heaven, or even liberation itself, he would still never command You to go to the forest…
* अस बिचारि सोइ करहु जो भावा। राम जननि सिख सुनि सुखु पावा॥
भूपहि बचन बानसम लागे। करहिं न प्रान पयान अभागे॥3॥
भावार्थ:-ऐसा विचारकर जो तुम्हें अच्छा लगे वही करो। माता की सीख सुनकर श्री रामचन्द्रजी ने (बड़ा) सुख पाया, परन्तु राजा को ये वचन बाण के समान लगे। (वे सोचने लगे) अब भी अभागे प्राण (क्यों) नहीं निकलते!॥3॥
…Bearing this in mind, do as You please.” Shri Ram was pleased to hear His stepmother’s words, spoken with calmness and resolve. But to King Dashrath, those very words struck like arrows to the heart. He thought to himself, “Why, even now, does this unfortunate lifeforce not leave my body?”
* लोग बिकल मुरुछित नरनाहू। काह करिअ कछु सूझ न काहू॥
रामु तुरत मुनि बेषु बनाई। चले जनक जननिहि सिरु नाई॥4॥
भावार्थ:-राजा मूर्छित हो गए, लोग व्याकुल हैं। किसी को कुछ सूझ नहीं पड़ता कि क्या करें। श्री रामचन्द्रजी तुरंत मुनि का वेष बनाकर और माता-पिता को सिर नवाकर चल दिए॥4॥
All the people were overwhelmed with sorrow, while the King fainted from grief, and no one knew what to do next. At that moment, Shri Ram quickly donned the attire of a hermit, bowed respectfully at the feet of His parents, and began His departure.
दोहा :
* सजि बन साजु समाजु सबु बनिता बंधु समेत।
बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहि अचेत॥79॥
भावार्थ:-वन का सब साज-सामान सजकर (वन के लिए आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर) श्री रामचन्द्रजी स्त्री (श्री सीताजी) और भाई (लक्ष्मणजी) सहित, ब्राह्मण और गुरु के चरणों की वंदना करके सबको अचेत करके चले॥79॥
Taking all the essential items for the forest, Shri Ram, accompanied by His wife Sita ji and Brother Lakshman ji, bowed at the feet of the Guru and the Brahmins, and then set out for the forest, leaving the people of Ayodhya in a state of deep sorrow and bewilderment.
चौपाई :
* निकसि बसिष्ठ द्वार भए ठाढ़े। देखे लोग बिरह दव दाढ़े॥
कहि प्रिय बचन सकल समुझाए। बिप्र बृंद रघुबीर बोलाए॥1॥
भावार्थ:-राजमहल से निकलकर श्री रामचन्द्रजी वशिष्ठजी के दरवाजे पर जा खड़े हुए और देखा कि सब लोग विरह की अग्नि में जल रहे हैं। उन्होंने प्रिय वचन कहकर सबको समझाया, फिर श्री रामचन्द्रजी ने ब्राह्मणों की मंडली को बुलाया॥1॥
They stepped out of the palace and stood at the gate of Guru Vashishth’s residence. There, they saw the people of Ayodhya burning with the agony of impending separation. Shri Ram spoke gentle, soothing words to comfort them. Then, Shri Raghuveer called upon the assembled groups of Brahmins.
* गुर सन कहि बरषासन दीन्हे। आदर दान बिनय बस कीन्हे॥
जाचक दान मान संतोषे। मीत पुनीत प्रेम परितोषे॥2॥
भावार्थ:-गुरुजी से कहकर उन सबको वर्षाशन (वर्षभर का भोजन) दिए और आदर, दान तथा विनय से उन्हें वश में कर लिया। फिर याचकों को दान और मान देकर संतुष्ट किया तथा मित्रों को पवित्र प्रेम से प्रसन्न किया॥2॥
Shri Ram respectfully requested His Guru to kindly arrange food for them for a year. With deep humility, honour, and generous donations, He won the hearts of all. He also pleased the alm-seekers with gifts and reverence, and wholeheartedly comforted His friends with sincere and boundless love.
* दासीं दास बोलाइ बहोरी। गुरहि सौंपि बोले कर जोरी॥
सब कै सार सँभार गोसाईं। करबि जनक जननी की नाईं॥3॥
भावार्थ:-फिर दास-दासियों को बुलाकर उन्हें गुरुजी को सौंपकर, हाथ जोड़कर बोले- हे गुसाईं! इन सबकी माता-पिता के समान सार-संभार (देख-रेख) करते रहिएगा॥3॥
Shri Ram then summoned His male and female attendants and entrusted them to His Guru’s care. With folded palms, He said humbly, “O’ Lord of the Senses, please look after them with the same affection and protection as a father and mother would.”
* बारहिं बार जोरि जुग पानी। कहत रामु सब सन मृदु बानी॥
सोइ सब भाँति मोर हितकारी। जेहि तें रहै भुआल सुखारी॥4॥
भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी बार-बार दोनों हाथ जोड़कर सबसे कोमल वाणी कहते हैं कि मेरा सब प्रकार से हितकारी मित्र वही होगा, जिसकी चेष्टा से महाराज सुखी रहें॥4॥
Ram ji folded His palms again and again, and spoke gently to each person, saying, “That person is my true well-wisher in every way, whose efforts are devoted to keeping the King happy…
दोहा :
* मातु सकल मोरे बिरहँ जेहिं न होहिं दुख दीन।
सोइ उपाउ तुम्ह करेहु सब पुर जन परम प्रबीन॥80॥
भावार्थ:-हे परम चतुर पुरवासी सज्जनों! आप लोग सब वही उपाए कीजिएगा, जिससे मेरी सब माताएँ मेरे विरह के दुःख से दुःखी न हों॥80॥
…O’ Wise and beloved citizens of Ayodhya, please devise only such a plan by which all my Mothers may be spared the sorrow of separation from me.”
चौपाई :
* एहि बिधि राम सबहि समुझावा। गुर पद पदुम हरषि सिरु नावा॥
गनपति गौरि गिरीसु मनाई। चले असीस पाइ रघुराई॥1॥
भावार्थ:-इस प्रकार श्री रामजी ने सबको समझाया और हर्षित होकर गुरुजी के चरणकमलों में सिर नवाया। फिर गणेशजी, पार्वतीजी और कैलासपति महादेवजी को मनाकर तथा आशीर्वाद पाकर श्री रघुनाथजी चले॥1॥
In this way, Shri Ram gently consoled and persuaded everyone, and then joyfully bowed His head at the lotus feet of Guru Vashishth. Thereafter, invoking Lord Ganesh, Goddess Gauri (Parvati ji), and the Lord of Kailash, Shiv ji, Shri Ram set forth for the forest, having received His Guru’s blessings.
* राम चलत अति भयउ बिषादू। सुनि न जाइ पुर आरत नादू॥
कुसगुन लंक अवध अति सोकू। हरष बिषाद बिबस सुरलोकू॥2॥
भावार्थ:-श्री रामजी के चलते ही बड़ा भारी विषाद हो गया। नगर का आर्तनाद (हाहाकर) सुना नहीं जाता। लंका में बुरे शकुन होने लगे, अयोध्या में अत्यन्त शोक छा गया और देवलोक में सब हर्ष और विषाद दोनों के वश में गए। (हर्ष इस बात का था कि अब राक्षसों का नाश होगा और विषाद अयोध्यावासियों के शोक के कारण था)॥2॥
As soon as Shri Ram departed, a wave of sorrow swept across Ayodhya, one could hardly bear to hear the cries and lamentations of the citizens. Bad omens appeared in Lanka, while Ayodhya sank into profound grief. Even the abode of the Demigods, Heaven itself, was overcome with mixed emotions (joy, knowing that Shri Ram would now destroy demons and protect the Cows, Sages, and the Earth; and sorrow, witnessing the anguish of Ayodhya’s people and the hardships Shri Ram would endure in the forest).
* गइ मुरुछा तब भूपति जागे। बोलि सुमंत्रु कहन अस लागे॥
रामु चले बन प्रान न जाहीं। केहि सुख लागि रहत तन माहीं॥3॥
भावार्थ:-मूर्छा दूर हुई, तब राजा जागे और सुमंत्र को बुलाकर ऐसा कहने लगे- श्री राम वन को चले गए, पर मेरे प्राण नहीं जा रहे हैं। न जाने ये किस सुख के लिए शरीर में टिक रहे हैं॥3॥
When the King regained consciousness, he called upon Sumantra and said, “Ram has gone to the forest, yet my soul refuses to leave this body. I do not know for what joy it still clings to this body…
* एहि तें कवन ब्यथा बलवाना। जो दुखु पाइ तजहिं तनु प्राना॥
पुनि धरि धीर कहइ नरनाहू। लै रथु संग सखा तुम्ह जाहू॥4॥
