श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना -Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

दोहा :
* भरतहि होइ न राजमदु बिधि हरि हर पद पाइ।
कबहुँ कि काँजी सीकरनि छीरसिंधु बिनसाइ॥231॥

भावार्थ:-(अयोध्या के राज्य की तो बात ही क्या है) ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का पद पाकर भी भरत को राज्य का मद नहीं होने का! क्या कभी काँजी की बूँदों से क्षीरसमुद्र नष्ट हो सकता (फट सकता) है?॥231॥

…Bharat would never be intoxicated with the pride of kingship, even if he were granted the exalted thrones of Lord Brahma, Lord Vishnu, or Lord Shiv. Can a few drops of kaanji (a sour drink) ever curdle the vast ocean of milk? (Just as worldly temptations can never taint Shri Bharat, who is an ocean of virtues.)…

चौपाई :
* तिमिरु तरुन तरनिहि मकु गिलई। गगनु मगन मकु मेघहिं मिलई॥
गोपद जल बूड़हिं घटजोनी। सहज छमा बरु छाड़ै छोनी॥1॥

भावार्थ:-अन्धकार चाहे तरुण (मध्याह्न के) सूर्य को निगल जाए। आकाश चाहे बादलों में समाकर मिल जाए। गो के खुर इतने जल में अगस्त्यजी डूब जाएँ और पृथ्वी चाहे अपनी स्वाभाविक क्षमा (सहनशीलता) को छोड़ दे॥1॥

…Darkness may consume the blazing midday Sun, clouds may absorb the boundless sky, Sage Agastya (who once drank the ocean in three sips) may drown in the water pooled in a cow’s hoofprint, or even Mother Earth may forsake her innate compassion…

* मसक फूँक मकु मेरु उड़ाई। होइ न नृपमदु भरतहि भाई॥
लखन तुम्हार सपथ पितु आना। सुचि सुबंधु नहिं भरत समाना॥2॥

भावार्थ:-मच्छर की फूँक से चाहे सुमेरु उड़ जाए, परन्तु हे भाई! भरत को राजमद कभी नहीं हो सकता। हे लक्ष्मण! मैं तुम्हारी शपथ और पिताजी की सौगंध खाकर कहता हूँ, भरत के समान पवित्र और उत्तम भाई संसार में नहीं है॥2॥

…The mighty Mount Meru may be blown away by a single puff from a mosquito’s mouth, but Bharat can never be swayed by kingly power. Lakshman, I swear by you and by the sacred vow of steadfastness taken by our revered Father, there is no brother as noble and pure-hearted as Bharat…

* सगुनु खीरु अवगुन जलु ताता। मिलइ रचइ परपंचु बिधाता॥
भरतु हंस रबिबंस तड़ागा। जनमि कीन्ह गुन दोष बिभागा॥3॥

भावार्थ:-हे तात! गुरु रूपी दूध और अवगुण रूपी जल को मिलाकर विधाता इस दृश्य प्रपंच (जगत्‌) को रचता है, परन्तु भरत ने सूर्यवंश रूपी तालाब में हंस रूप जन्म लेकर गुण और दोष का विभाग कर दिया (दोनों को अलग-अलग कर दिया)॥3॥

…Dear Brother, the Almighty has fashioned this world as a mixture of the pure milk of virtue and the impure water of vice. Yet Bharat, like a divine swan born in the sacred lake of the Solar dynasty, has effortlessly separated good from evil…

* गहि गुन पय तजि अवगुण बारी। निज जस जगत कीन्हि उजिआरी॥
कहत भरत गुन सीलु सुभाऊ। पेम पयोधि मगन रघुराऊ॥4॥

भावार्थ:-गुणरूपी दूध को ग्रहण कर और अवगुण रूपी जल को त्यागकर भरत ने अपने यश से जगत्‌ में उजियाला कर दिया है। भरतजी के गुण, शील और स्वभाव को कहते-कहते श्री रघुनाथजी प्रेमसमुद्र में मग्न हो गए॥4॥

…Like a swan, Bharat has accepted only the milk of virtue, discarding the water of sin, his radiant character illuminating the entire world.” Thus, while praising Bharat ji’s nobility, grace, and gentle nature, Shri Ram became absorbed in the boundless ocean of love.

दोहा :
* सुनि रघुबर बानी बिबुध देखि भरत पर हेतु।
सकल सराहत राम सो प्रभु को कृपानिकेतु॥232॥

भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी की वाणी सुनकर और भरतजी पर उनका प्रेम देखकर समस्त देवता उनकी सराहना करने लगे (और कहने लगे) कि श्री रामचंद्रजी के समान कृपा के धाम प्रभु और कौन है?॥232॥

Hearing Shri Raghuveer’s words and witnessing His boundless love for Bharat, all the Demigods praised Him, saying, “Is there anyone else who is an abode of mercy like Shri Ram?…

चौपाई :
* जौं न होत जग जनम भरत को। सकल धरम धुर धरनि धरत को॥
कबि कुल अगम भरत गुन गाथा। को जानइ तुम्ह बिनु रघुनाथा॥1॥

भावार्थ:-यदि जगत्‌ में भरत का जन्म न होता, तो पृथ्वी पर संपूर्ण धर्मों की धुरी को कौन धारण करता? हे रघुनाथजी! कविकुल के लिए अगम (उनकी कल्पना से अतीत) भरतजी के गुणों की कथा आपके सिवा और कौन जान सकता है?॥1॥

…Had Shri Bharat not taken birth in this world, who else could have borne the weight of all righteous duties (be it towards humanity, God, the Scriptures and the Vedas, or the values of truth, karma, non-stealing, non-violence, purity, celibacy, self-control, and penance?) Even the entire lineage of poets finds it difficult to capture the depth of Shri Bharat’s virtues in words. Who but You, Shri Raghunath, can truly comprehend the greatness of Bharat ji?”

* लखन राम सियँ सुनि सुर बानी। अति सुखु लहेउ न जाइ बखानी॥
इहाँ भरतु सब सहित सहाए। मंदाकिनीं पुनीत नहाए॥2॥

भावार्थ:-लक्ष्मणजी, श्री रामचंद्रजी और सीताजी ने देवताओं की वाणी सुनकर अत्यंत सुख पाया, जो वर्णन नहीं किया जा सकता। यहाँ भरतजी ने सारे समाज के साथ पवित्र मंदाकिनी में स्नान किया॥2॥

Hearing the words of the Demigods, Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji were filled with indescribable joy. Meanwhile, at his camp, Bharat ji, along with his entourage, bathed in the sacred waters of the Mandakini River.

* सरित समीप राखि सब लोगा। मागि मातु गुर सचिव नियोगा॥
चले भरतु जहँ सिय रघुराई। साथ निषादनाथु लघु भाई॥3॥

भावार्थ:-फिर सबको नदी के समीप ठहराकर तथा माता, गुरु और मंत्री की आज्ञा माँगकर निषादराज और शत्रुघ्न को साथ लेकर भरतजी वहाँ चले जहाँ श्री सीताजी और श्री रघुनाथजी थे॥3॥

Leaving everyone by the riverbank and seeking the blessings of his Mothers, Guru Vashishth, and Minister Sumantra, Bharat ji took Guh and his younger Brother Shatrughan to the place where Sita ji and the Shri Raghuveer resided.

* समुझि मातु करतब सकुचाहीं। करत कुतरक कोटि मन माहीं॥
रामु लखनु सिय सुनि मम नाऊँ। उठि जनि अनत जाहिं तजि ठाऊँ॥4॥

भावार्थ:-भरतजी अपनी माता कैकेयी की करनी को समझकर (याद करके) सकुचाते हैं और मन में करोड़ों (अनेकों) कुतर्क करते हैं (सोचते हैं) श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी मेरा नाम सुनकर स्थान छोड़कर कहीं दूसरी जगह उठकर न चले जाएँ॥4॥

On the way, Bharat ji felt deeply embarrassed, reflecting on the deceitful actions of his Mother, Kaikeyi. Countless uneasy thoughts stirred within his heart. He worried, “God forbid, upon hearing my name, Ram ji, Lakshman, and Sita ji might leave their dwelling and move elsewhere…

दोहा :
* मातु मते महुँ मानि मोहि जो कछु करहिं सो थोर।
अघ अवगुन छमि आदरहिं समुझि आपनी ओर॥233॥

भावार्थ:-मुझे माता के मत में मानकर वे जो कुछ भी करें सो थोड़ा है, पर वे अपनी ओर समझकर (अपने विरद और संबंध को देखकर) मेरे पापों और अवगुणों को क्षमा करके मेरा आदर ही करेंगे॥233॥

…Even if Shri Ram considers me an accomplice in my Mother’s wrongdoing, whatever treatment He gives me will be far less than I truly deserve. Yet, knowing me as His devoted servant, and remembering His vow to show mercy to those who surrender to Him, He will surely forgive my faults and shortcomings, and bless me with honour instead…

चौपाई :
* जौं परिहरहिं मलिन मनु जानी। जौं सनमानहिं सेवकु मानी॥
मोरें सरन रामहि की पनही। राम सुस्वामि दोसु सब जनही॥1॥

भावार्थ:-चाहे मलिन मन जानकर मुझे त्याग दें, चाहे अपना सेवक मानकर मेरा सम्मान करें, (कुछ भी करें), मेरे तो श्री रामचंद्रजी की जूतियाँ ही शरण हैं। श्री रामचंद्रजी तो अच्छे स्वामी हैं, दोष तो सब दास का ही है॥1॥

…Whether Shri Ram rejects me as one with a sinful heart or accepts me as His humble servant, my only refuge lies in His sacred vow (to protect all who surrender at His lotus feet), for He is the great Master, and the fault lies solely with the servant, that is, with me…

* जग जग भाजन चातक मीना। नेम पेम निज निपुन नबीना॥
अस मन गुनत चले मग जाता। सकुच सनेहँ सिथिल सब गाता॥2॥

भावार्थ:-जगत्‌ में यश के पात्र तो चातक और मछली ही हैं, जो अपने नेम और प्रेम को सदा नया बनाए रखने में निपुण हैं। ऐसा मन में सोचते हुए भरतजी मार्ग में चले जाते हैं। उनके सब अंग संकोच और प्रेम से शिथिल हो रहे हैं॥2॥

…In this world, the true bearers of honour are the chatak birds and the fish, both unwavering in their principles, devotion, and steadfast nature. (The chatak birds wait patiently to drink only the pure droplets that fall when the Swati star appears, never wavering even amidst thunder and rain. The fish, bound by love for water, simply cannot survive without it.)” With such thoughts in his heart, Bharat ji continued on his path, his limbs weakened by a flood of apprehension and love.

* फेरति मनहुँ मातु कृत खोरी। चलत भगति बल धीरज धोरी॥
जब समुझत रघुनाथ सुभाऊ। तब पथ परत उताइल पाऊ॥3॥

भावार्थ:-माता की हुई बुराई मानो उन्हें लौटाती है, पर धीरज की धुरी को धारण करने वाले भरतजी भक्ति के बल से चले जाते हैं। जब श्री रघुनाथजी के स्वभाव को समझते (स्मरण करते) हैं तब मार्ग में उनके पैर जल्दी-जल्दी पड़ने लगते हैं॥3॥

While the burden of his Mother’s sinful deeds weighed heavily and held him back, the strength of his unwavering devotion and resolve, like that of a lead bull guiding the cart, urged him forward. And whenever he recalled the gracious nature of Shri Raghunath, his feet moved swiftly along the path.

* भरत दसा तेहि अवसर कैसी। जल प्रबाहँ जल अलि गति जैसी॥
देखि भरत कर सोचु सनेहू। भा निषाद तेहि समयँ बिदेहू॥4॥

भावार्थ:-उस समय भरत की दशा कैसी है? जैसी जल के प्रवाह में जल के भौंरे की गति होती है। भरतजी का सोच और प्रेम देखकर उस समय निषाद विदेह हो गया (देह की सुध-बुध भूल गया)॥4॥

At that moment, Bharat ji’s state resembled that of a waterbee (swiftly swirling and swimming against the current). Witnessing his deep anxiety and overflowing affection, the Chief of the Nishads, Guh, became so overwhelmed that he lost all awareness of his own body.