वनवासियों द्वारा भरतजी की मंडली का सत्कार, कैकेयी का पश्चाताप – Hospitality of the forest dwellers towards Shri Bharat and his party, Kaikeyi’s remorse

दोहा :
* सरनि सरोरुह जल बिहग कूजत गुंजत भृंग।
बैर बिगत बिहरत बिपिन मृग बिहंग बहुरंग॥249॥

भावार्थ:-तालाबों में कमल खिल रहे हैं, जल के पक्षी कूज रहे हैं, भौंरे गुंजार कर रहे हैं और बहुत रंगों के पक्षी और पशु वन में वैररहित होकर विहार कर रहे हैं॥249॥

Lotus flowers blossomed across the lakes, as water birds sang melodiously and bumblebees hummed in delight. Birds and animals of every hue wandered peacefully through the forest, living in harmony and free from hostility.

चौपाई :
* कोल किरात भिल्ल बनबासी। मधु सुचि सुंदर स्वादु सुधा सी॥
भरि भरि परन पुटीं रचि रूरी। कंद मूल फल अंकुर जूरी॥1॥

भावार्थ:-कोल, किरात और भील आदि वन के रहने वाले लोग पवित्र, सुंदर एवं अमृत के समान स्वादिष्ट मधु (शहद) को सुंदर दोने बनाकर और उनमें भर-भरकर तथा कंद, मूल, फल और अंकुर आदि की जूड़ियों (अँटियों) को॥1॥

The tribals, hunters, and forest dwellers brought an assortment of roots, bulbs, fruits, seeds, and sprouts, neatly bundled in leaf cups brimming with honey, pure and sweet like nectar.

* सबहि देहिं करि बिनय प्रनामा। कहि कहि स्वाद भेद गुन नामा॥
देहिं लोग बहु मोल न लेहीं। फेरत राम दोहाई देहीं॥2॥

भावार्थ:-सबको विनय और प्रणाम करके उन चीजों के अलग-अलग स्वाद, भेद (प्रकार), गुण और नाम बता-बताकर देते हैं। लोग उनका बहुत दाम देते हैं, पर वे नहीं लेते और लौटा देने में श्री रामजी की दुहाई देते हैं॥2॥

With deep humility and reverence, the foresters shared these offerings with everyone, introducing them to the unique tastes, varieties, qualities, and names of each item. But when the people offered payment in return, the foresters gently refused, earnestly requesting them to take it back, for the sake of Shri Ram.

* कहहिं सनेह मगन मृदु बानी। मानत साधु पेम पहिचानी॥
तुम्ह सुकृती हम नीच निषादा। पावा दरसनु राम प्रसादा॥3॥

भावार्थ:-प्रेम में मग्न हुए वे कोमल वाणी से कहते हैं कि साधु लोग प्रेम को पहचानकर उसका सम्मान करते हैं (अर्थात आप साधु हैं, आप हमारे प्रेम को देखिए, दाम देकर या वस्तुएँ लौटाकर हमारे प्रेम का तिरस्कार न कीजिए)। आप तो पुण्यात्मा हैं, हम नीच निषाद हैं। श्री रामजी की कृपा से ही हमने आप लोगों के दर्शन पाए हैं॥3॥

They spoke with heartfelt affection, “Kindly honour our sincere love, not diminish it with payment. You are noble and blessed souls, while we are but humble, low-born folk. By the grace of Shri Ram, we are fortunate to be in your divine presence…

* हमहि अगम अति दरसु तुम्हारा। जस मरु धरनि देवधुनि धारा॥
राम कृपाल निषाद नेवाजा। परिजन प्रजउ चहिअ जस राजा॥4॥

भावार्थ:-हम लोगों को आपके दर्शन बड़े ही दुर्लभ हैं, जैसे मरुभूमि के लिए गंगाजी की धारा दुर्लभ है! (देखिए) कृपालु श्री रामचन्द्रजी ने निषाद पर कैसी कृपा की है। जैसे राजा हैं वैसा ही उनके परिवार और प्रजा को भी होना चाहिए॥4॥

…Your divine sight is extremely difficult for us to behold, just as it is impossible to witness the sacred stream of the Ganga in the barren desert of Maru (Western Rajasthan and Sindh region). Just look at the immense honour Shri Ram has granted to a humble tribal like Nishad (Guh). When the King Himself sets such an example, it is only right that His family and subjects follow in His footsteps, so please accept our offerings without any thought of return…

दोहा :
* यह जियँ जानि सँकोचु तजि करिअ छोहु लखि नेहु।
हमहि कृतारथ करन लगि फल तृन अंकुर लेहु॥250॥

भावार्थ:-हृदय में ऐसा जानकर संकोच छोड़कर और हमारा प्रेम देखकर कृपा कीजिए और हमको कृतार्थ करने के लिए ही फल, तृण और अंकुर लीजिए॥250॥

…Understanding this in your hearts, let go of any hesitation, and honour our love by blessing us with your grace. For our joy and fulfilment, kindly accept these humble offerings of fruits, grasses, and young plants…

चौपाई :
* तुम्ह प्रिय पाहुने बन पगु धारे। सेवा जोगु न भाग हमारे॥
देब काह हम तुम्हहि गोसाँई। ईंधनु पात किरात मिताई॥1॥

भावार्थ:-आप प्रिय पाहुने वन में पधारे हैं। आपकी सेवा करने के योग्य हमारे भाग्य नहीं हैं। हे स्वामी! हम आपको क्या देंगे? भीलों की मित्रता तो बस, ईंधन (लकड़ी) और पत्तों ही तक है॥1॥

…You are our honoured guests who have graced this forest with your presence, otherwise, meeting such noble souls was never in our fate. O’ Masters, what do we truly have to offer you? Our friendship extends only to simple things like firewood and leaves…

* यह हमारि अति बड़ि सेवकाई। लेहिं न बासन बसन चोराई॥
हम जड़ जीव जीव गन घाती। कुटिल कुचाली कुमति कुजाती॥2॥

भावार्थ:-हमारी तो यही बड़ी भारी सेवा है कि हम आपके कपड़े और बर्तन नहीं चुरा लेते। हम लोग जड़ जीव हैं, जीवों की हिंसा करने वाले हैं, कुटिल, कुचाली, कुबुद्धि और कुजाति हैं॥2॥

The best service we can offer is simply to not steal your clothes or utensils. We are deceitful, ill-natured, ignorant, and lowly people, prone to harming others. Our minds are filled with impure thoughts, and we do not follow the righteous path laid down in the Vedas…

* पाप करत निसि बासर जाहीं। नहिं पट कटि नहिं पेट अघाहीं॥
सपनेहुँ धरमबुद्धि कस काऊ। यह रघुनंदन दरस प्रभाऊ॥3॥

भावार्थ:-हमारे दिन-रात पाप करते ही बीतते हैं। तो भी न तो हमारी कमर में कपड़ा है और न पेट ही भरते हैं। हममें स्वप्न में भी कभी धर्मबुद्धि कैसी? यह सब तो श्री रघुनाथजी के दर्शन का प्रभाव है॥3॥

…Our days and nights pass in sinful ways; we barely have enough cloth to cover our waists or food to fill our stomachs. How could we ever hope to cultivate a righteous mind? Whatever goodness you now see in us is solely because our eyes have been blessed with the divine sight of Shri Raghunandan Himself…

* जब तें प्रभु पद पदुम निहारे। मिटे दुसह दुख दोष हमारे॥
बचन सुनत पुरजन अनुरागे। तिन्ह के भाग सराहन लागे॥4॥

भावार्थ:-जब से प्रभु के चरण कमल देखे, तब से हमारे दुःसह दुःख और दोष मिट गए। वनवासियों के वचन सुनकर अयोध्या के लोग प्रेम में भर गए और उनके भाग्य की सराहना करने लगे॥4॥

…From the moment our eyes beheld the Lord’s lotus feet, all our deep sorrows and sins vanished.” Hearing these heartfelt words, the people of Ayodhya were filled with joy and began praising the foresters’ blessed fortune.

छन्द :
* लागे सराहन भाग सब अनुराग बचन सुनावहीं
बोलनि मिलनि सिय राम चरन सनेहु लखि सुखु पावहीं॥
नर नारि निदरहिं नेहु निज सुनि कोल भिल्लनि की गिरा।
तुलसी कृपा रघुबंसमनि की लोह लै लौका तिरा॥

भावार्थ:-सब उनके भाग्य की सराहना करने लगे और प्रेम के वचन सुनाने लगे। उन लोगों के बोलने और मिलने का ढंग तथा श्री सीता-रामजी के चरणों में उनका प्रेम देखकर सब सुख पा रहे हैं। उन कोल-भीलों की वाणी सुनकर सभी नर-नारी अपने प्रेम का निरादर करते हैं (उसे धिक्कार देते हैं)। तुलसीदासजी कहते हैं कि यह रघुवंशमणि श्री रामचन्द्रजी की कृपा है कि लोहा नौका को अपने ऊपर लेकर तैर गया॥

The people began praising the forest dwellers’ good fortune, speaking to them with warmth and affection. Moved by their humble speech, gentle conduct, and heartfelt devotion to the lotus feet of Sita ji and Ram ji, joy welled up in everyone’s hearts. Both men and women of Ayodhya felt a deep sense of humility, realising that their own love seemed small compared to the raw, innocent devotion of the tribals and hunters. Tulsidas ji reflects: it is solely by the grace of the jewel of the Raghu lineage, Shri Ram, that even an iron block can float with a boat resting atop it. (The people of Ayodhya, noble and virtuous, are likened to a boat, stable, revered, and capable of guiding others across the ocean of worldly existence with their steadfast love for Lord Ram. In contrast, the foresters, considered low-born and sinful by societal norms, are compared to an iron block, heavy and unworthy. Yet, through Lord Ram’s boundless compassion, even these humble people not only floated but bore the weight of saints upon them. Their simple, selfless love made the impossible possible, leaving all in awe.)

सोरठा :
* बिहरहिं बन चहु ओर प्रतिदिन प्रमुदित लोग सब।
जल ज्यों दादुर मोर भए पीन पावस प्रथम॥251॥

भावार्थ:-सब लोग दिनोंदिन परम आनंदित होते हुए वन में चारों ओर विचरते हैं। जैसे पहली वर्षा के जल से मेंढक और मोर मोटे हो जाते हैं (प्रसन्न होकर नाचते-कूदते हैं)॥251॥

Day after day, everyone joyfully roamed the forest, and their sorrows melted away upon seeing the divine form of Shri Ram, just as the arrival of the monsoon soothes the parched Earth, prompting peacocks to dance with delight and frogs to swell and leap about after quenching their thirst with the season’s first rain.

चौपाई :
* पुर जन नारि मगन अति प्रीती। बासर जाहिं पलक सम बीती॥
सीय सासु प्रति बेष बनाई। सादर करइ सरिस सेवकाई॥1॥

भावार्थ:-अयोध्यापुरी के पुरुष और स्त्री सभी प्रेम में अत्यन्त मग्न हो रहे हैं। उनके दिन पल के समान बीत जाते हैं। जितनी सासुएँ थीं, उतने ही वेष (रूप) बनाकर सीताजी सब सासुओं की आदरपूर्वक एक सी सेवा करती हैं॥1॥

The men and women of Ayodhya were completely absorbed in divine love; for them, days and nights passed like fleeting moments. Sita ji, in Her boundless grace, manifested Herself in as many forms (seven hundred) as She had Mothers-in-law, and lovingly served each one with equal devotion and respect.

* लखा न मरमु राम बिनु काहूँ। माया सब सिय माया माहूँ॥
सीयँ सासु सेवा बस कीन्हीं। तिन्ह लहि सुख सिख आसिष दीन्हीं॥2॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी के सिवा इस भेद को और किसी ने नहीं जाना। सब मायाएँ (पराशक्ति महामाया) श्री सीताजी की माया में ही हैं। सीताजी ने सासुओं को सेवा से वश में कर लिया। उन्होंने सुख पाकर सीख और आशीर्वाद दिए॥2॥

No one but Shri Ram could comprehend this divine secret of Sita ji, for She is the Supreme Goddess, and He, the Supreme Lord. All illusion and cosmic energies exist within the bounds of Her divine maya (illusory energy) alone. Through Her selfless service, Sita ji won the hearts of all Her Mothers-in-law. Pleased by Her grace and devotion, they blessed Her abundantly and offered Her words of wisdom.

* लखि सिय सहित सरल दोउ भाई। कुटिल रानि पछितानि अघाई॥
अवनि जमहि जाचति कैकेई। महि न बीचु बिधि मीचु न देई॥3॥

भावार्थ:-सीताजी समेत दोनों भाइयों (श्री राम-लक्ष्मण) को सरल स्वभाव देखकर कुटिल रानी कैकेयी भरपेट पछताई। वह पृथ्वी तथा यमराज से याचना करती है, किन्तु धरती बीच (फटकर समा जाने के लिए रास्ता) नहीं देती और विधाता मौत नहीं देता॥3॥

Upon seeing Sita ji and the two gentle-hearted Brothers, Shri Ram and Lakshman ji, Queen Kaikeyi, tormented by guilt and regret, was overcome with sorrow. She begged Mother Earth to open and take her in, and pleaded with Yamraj, the God of Death, to end her life. But neither did the Earth accept her, nor did Death grant her release.

* लोकहुँ बेद बिदित कबि कहहीं। राम बिमुख थलु नरक न लहहीं॥
यहु संसउ सब के मन माहीं। राम गवनु बिधि अवध कि नाहीं॥4॥

भावार्थ:-लोक और वेद में प्रसिद्ध है और कवि (ज्ञानी) भी कहते हैं कि जो श्री रामजी से विमुख हैं, उन्हें नरक में भी ठौर नहीं मिलती। सबके मन में यह संदेह हो रहा था कि हे विधाता! श्री रामचन्द्रजी का अयोध्या जाना होगा या नहीं॥4॥

This truth is well known in the world, affirmed by the Vedas and declared by the Sages, that those who oppose Shri Ram find no place of rest, not even in Hell. Meanwhile, a lingering question troubled everyone’s heart: “Will Shri Ram return to Ayodhya or not?”