धनुषभंग – Ram ji breaks Lord Shiv’s bow
दोहा :
* लखन लखेउ रघुबंसमनि ताकेउ हर कोदंडु।
पुलकि गात बोले बचन चरन चापि ब्रह्मांडु॥259॥
भावार्थ:-इधर जब लक्ष्मणजी ने देखा कि रघुकुल मणि श्री रामचन्द्रजी ने शिवजी के धनुष की ओर ताका है, तो वे शरीर से पुलकित हो ब्रह्माण्ड को चरणों से दबाकर निम्नलिखित वचन बोले-॥259॥
When Lakshman ji saw Shri Ram, the precious jewel of the Raghu clan, cast a glance at Shiv ji’s bow, realizing that Shri Ram was now about to break it, a surge of excitement swept through his body. Firmly pressing the entire Universe beneath his feet, he spoke these words:
चौपाई :
*दिसिकुंजरहु कमठ अहि कोला। धरहु धरनि धरि धीर न डोला॥
रामु चहहिं संकर धनु तोरा। होहु सजग सुनि आयसु मोरा॥1॥
भावार्थ:-हे दिग्गजो! हे कच्छप! हे शेष! हे वाराह! धीरज धरकर पृथ्वी को थामे रहो, जिससे यह हिलने न पावे। श्री रामचन्द्रजी शिवजी के धनुष को तोड़ना चाहते हैं। मेरी आज्ञा सुनकर सब सावधान हो जाओ॥1॥
….“O Elephants of the Ten Directions, who bear the weight of the Universe! O’ Divine Turtle, who served as the base during the churning of the Cosmic Ocean! O’ mighty Serpent, Shesha Nag, who sits atop the Divine Turtle and bears the weight of the entire cosmos! And O’ Divine Boar, who once lifted the Earth from the depths where the demon Hiranyaksh had drowned it—brace yourselves and hold the Earth steady so it does not tremble. Shri Ram is about to break Lord Shiv’s bow. Heed my words and remain vigilant!”
* चाप समीप रामु जब आए। नर नारिन्ह सुर सुकृत मनाए॥
सब कर संसउ अरु अग्यानू। मंद महीपन्ह कर अभिमानू॥2॥
भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी जब धनुष के समीप आए, तब सब स्त्री-पुरुषों ने देवताओं और पुण्यों को मनाया। सबका संदेह और अज्ञान, नीच राजाओं का अभिमान,॥2॥
When Lord Ram approached the bow, the men and women gathered there began invoking their deities and recalling their past good deeds, fervently wishing for His success in breaking it. In that divine moment, all doubts and ignorance dissolved, and the arrogance of the foolish kings…
* भृगुपति केरि गरब गरुआई। सुर मुनिबरन्ह केरि कदराई॥
सिय कर सोचु जनक पछितावा। रानिन्ह कर दारुन दुख दावा॥3॥
भावार्थ:-परशुरामजी के गर्व की गुरुता, देवता और श्रेष्ठ मुनियों की कातरता (भय), सीताजी का सोच, जनक का पश्चाताप और रानियों के दारुण दुःख का दावानल,॥3॥
…the intense pride of Parshuram ji, the fear that gripped the Demigods and the Great Sages, the anxious heart of Sita ji, the deep remorse of King Janak, and the burning anguish of the Queen’s sorrow…
* संभुचाप बड़ बोहितु पाई। चढ़े जाइ सब संगु बनाई॥
राम बाहुबल सिंधु अपारू। चहत पारु नहिं कोउ कड़हारु॥4॥
भावार्थ:-ये सब शिवजी के धनुष रूपी बड़े जहाज को पाकर, समाज बनाकर उस पर जा चढ़े। ये श्री रामचन्द्रजी की भुजाओं के बल रूपी अपार समुद्र के पार जाना चाहते हैं, परन्तु कोई केवट नहीं है॥4॥
…all of these seemed to climb aboard the massive bow of Lord Shiv, as if it were a ship. Each one, in their own way, sought to cross the vast ocean that symbolized the mighty strength of Shri Ram’s arms, yet there was no boatman to steer this ship across.
दोहा :
* राम बिलोके लोग सब चित्र लिखे से देखि।
चितई सीय कृपायतन जानी बिकल बिसेषि॥260॥
भावार्थ:-श्री रामजी ने सब लोगों की ओर देखा और उन्हें चित्र में लिखे हुए से देखकर फिर कृपाधाम श्री रामजी ने सीताजी की ओर देखा और उन्हें विशेष व्याकुल जाना॥260॥
Shri Ram first glanced at the crowd of onlookers and found them utterly still, as if they were lifeless figures painted on a canvas. The compassionate Lord then turned His gaze towards Sita ji and saw Her overwhelmed with deep sorrow.
चौपाई :
* देखी बिपुल बिकल बैदेही। निमिष बिहात कलप सम तेही।
तृषित बारि बिनु जो तनु त्यागा। मुएँ करइ का सुधा तड़ागा॥1॥
भावार्थ:-उन्होंने जानकीजी को बहुत ही विकल देखा। उनका एक-एक क्षण कल्प के समान बीत रहा था। यदि प्यासा आदमी पानी के बिना शरीर छोड़ दे, तो उसके मर जाने पर अमृत का तालाब भी क्या करेगा?॥1॥
He saw that Janaki ji was deeply anxious, each moment felt to Her as long as an entire age of the Universe. For one dying of thirst, what use is a lake of nectar if it appears only after life has slipped away?
* का बरषा सब कृषी सुखानें। समय चुकें पुनि का पछितानें॥
अस जियँ जानि जानकी देखी। प्रभु पुलके लखि प्रीति बिसेषी॥2॥
भावार्थ:-सारी खेती के सूख जाने पर वर्षा किस काम की? समय बीत जाने पर फिर पछताने से क्या लाभ? जी में ऐसा समझकर श्री रामजी ने जानकीजी की ओर देखा और उनका विशेष प्रेम लखकर वे पुलकित हो गए॥2॥
What is the use of rain once all the crops have withered? What is the point of repentance after too much time has passed? Reflecting on this in His heart, Shri Ram looked at Janaki ji, and was filled with joy upon sensing the depth of Her love.
* गुरहि प्रनामु मनहिं मन कीन्हा। अति लाघवँ उठाइ धनु लीन्हा॥
दमकेउ दामिनि जिमि जब लयऊ। पुनि नभ धनु मंडल सम भयऊ॥3॥
भावार्थ:-मन ही मन उन्होंने गुरु को प्रणाम किया और बड़ी फुर्ती से धनुष को उठा लिया। जब उसे (हाथ में) लिया, तब वह धनुष बिजली की तरह चमका और फिर आकाश में मंडल जैसा (मंडलाकार) हो गया॥3॥
In His heart, Shri Ram offered reverence to His Guru, and with effortless grace, He lifted the bow. The moment He held it in His hand, it flashed like a streak of lightning and then transformed into a radiant circular disc shining in the sky.
* लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़ें। काहुँ न लखा देख सबु ठाढ़ें॥
तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा॥4॥
भावार्थ:-लेते, चढ़ाते और जोर से खींचते हुए किसी ने नहीं लखा (अर्थात ये तीनों काम इतनी फुर्ती से हुए कि धनुष को कब उठाया, कब चढ़ाया और कब खींचा, इसका किसी को पता नहीं लगा), सबने श्री रामजी को (धनुष खींचे) खड़े देखा। उसी क्षण श्री रामजी ने धनुष को बीच से तोड़ डाला। भयंकर कठोर ध्वनि से (सब) लोक भर गए॥4॥
No one could see the moment when Shri Ram lifted the bow, strung it, and drew it tight, He moved with such swiftness that all three actions seemed to happen in an instant, beyond the grasp of the eye. All they could see was Him standing tall, the bow drawn in His hands. And in that very moment, Shri Ram snapped the bow in two from the middle. A thunderous, fierce sound echoed through all three Realms (Earth, Heaven, and the Subterranean region).
छन्द :
* भे भुवन घोर कठोर रव रबि बाजि तजि मारगु चले।
चिक्करहिं दिग्गज डोल महि अहि कोल कूरुम कलमले॥
सुर असुर मुनि कर कान दीन्हें सकल बिकल बिचारहीं।
कोदंड खंडेउ राम तुलसी जयति बचन उचारहीं॥
भावार्थ:-घोर, कठोर शब्द से (सब) लोक भर गए, सूर्य के घोड़े मार्ग छोड़कर चलने लगे। दिग्गज चिग्घाड़ने लगे, धरती डोलने लगी, शेष, वाराह और कच्छप कलमला उठे। देवता, राक्षस और मुनि कानों पर हाथ रखकर सब व्याकुल होकर विचारने लगे। तुलसीदासजी कहते हैं (जब सब को निश्चय हो गया कि) श्री रामजी ने धनुष को तोड़ डाला, तब सब ‘श्री रामचन्द्र की जय’ बोलने लगे।
All three spheres of the Universe resounded with the fierce, deafening sound. The horses of the Sun God veered off their path, and the mighty Elephants guarding the Ten Directions let out distressed cries. The Earth trembled, and even the Divine Turtle, the Shesha Nag, and the Divine Boar (all who bear the weight of the cosmos) shuddered in unease. The Demigods, Demons, and Great Sages clasped their ears and began speculating anxiously, trying to grasp what had just occurred. Tulsidas ji says that once it became clear Shri Ram had broken the bow, the entire gathering erupted in joyous chants: “Glory to Shri Ramchandra ji!”
सोरठा :
* संकर चापु जहाजु सागरु रघुबर बाहुबलु।
बूड़ सो सकल समाजु चढ़ा जो प्रथमहिं मोह बस॥261॥
भावार्थ:-शिवजी का धनुष जहाज है और श्री रामचन्द्रजी की भुजाओं का बल समुद्र है। (धनुष टूटने से) वह सारा समाज डूब गया, जो मोहवश पहले इस जहाज पर चढ़ा था। (जिसका वर्णन ऊपर आया है।)॥261॥
The bow of Lord Shiv was like a ship, and the mighty strength of Shri Ram’s arms was the vast ocean. When the bow broke, all those who had boarded this ship out of attachment were doomed and drowned.
चौपाई :
* प्रभु दोउ चापखंड महि डारे। देखि लोग सब भए सुखारे॥
कौसिकरूप पयोनिधि पावन। प्रेम बारि अवगाहु सुहावन॥1॥
भावार्थ:-प्रभु ने धनुष के दोनों टुकड़े पृथ्वी पर डाल दिए। यह देखकर सब लोग सुखी हुए। विश्वामित्र रूपी पवित्र समुद्र में, जिसमें प्रेम रूपी सुंदर अथाह जल भरा है,॥1॥
The Lord cast both pieces of the broken bow down upon the Earth, and the entire assembly burst into joyous celebration at the sight. Guru Vishwamitra stood like a sacred ocean, brimming with the pure and beautiful waters of divine love,…
* रामरूप राकेसु निहारी। बढ़त बीचि पुलकावलि भारी॥
बाजे नभ गहगहे निसाना। देवबधू नाचहिं करि गाना॥2॥
भावार्थ:-राम रूपी पूर्णचन्द्र को देखकर पुलकावली रूपी भारी लहरें बढ़ने लगीं। आकाश में बड़े जोर से नगाड़े बजने लगे और देवांगनाएँ गान करके नाचने लगीं॥2॥
…and on beholding Shri Ram, the full moon of beauty, mighty waves of joy and thrill began to rise in his heart. Drums thundered loudly in the Heavens, and celestial maidens began to sing and dance in celebration.
* ब्रह्मादिक सुर सिद्ध मुनीसा। प्रभुहि प्रसंसहिं देहिं असीसा॥
बरिसहिं सुमन रंग बहु माला। गावहिं किंनर गीत रसाला॥3॥
भावार्थ:-ब्रह्मा आदि देवता, सिद्ध और मुनीश्वर लोग प्रभु की प्रशंसा कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं। वे रंग-बिरंगे फूल और मालाएँ बरसा रहे हैं। किन्नर लोग रसीले गीत गा रहे हैं॥3॥
Lord Brahma, Lord Vishnu, Lord Shiv, along with the Demigods, realized Saints, and the greatest of Sages, all joined in offering their praises and blessings to the Lord. They showered Him with colourful flowers and fragrant garlands from the Heavens. The Kinnars sang sweet, melodious songs, filling the air with divine music.
* रही भुवन भरि जय जय बानी। धनुषभंग धुनिजात न जानी॥
मुदित कहहिं जहँ तहँ नर नारी। भंजेउ राम संभुधनु भारी॥4॥
