सती का दक्ष यज्ञ में जाना और योगाग्नि से जल जाना- Sati ji visits Daksh’s yajna & her self-immolation
चौपाई :
* कहेहु नीक मोरेहूँ मन भावा। यह अनुचित नहिं नेवत पठावा॥
दच्छ सकल निज सुता बोलाईं। हमरें बयर तुम्हउ बिसराईं॥1॥
भावार्थ:-शिवजी ने कहा- तुमने बात तो अच्छी कही, यह मेरे मन को भी पसंद आई पर उन्होंने न्योता नहीं भेजा, यह अनुचित है। दक्ष ने अपनी सब लड़कियों को बुलाया है, किन्तु हमारे बैर के कारण उन्होंने तुमको भी भुला दिया॥1॥
Lord Shiv replied, “Your suggestion is wise and dear to my heart. However, it would be improper to go, as we have not been invited. Daksh has welcomed all his other daughters, but due to his hostility towards me, he has excluded You as well…
* ब्रह्मसभाँ हम सन दुखु माना। तेहि तें अजहुँ करहिं अपमाना॥
जौं बिनु बोलें जाहु भवानी। रहइ न सीलु सनेहु न कानी॥2॥
भावार्थ:-एक बार ब्रह्मा की सभा में हम से अप्रसन्न हो गए थे, उसी से वे अब भी हमारा अपमान करते हैं। हे भवानी! जो तुम बिना बुलाए जाओगी तो न शील-स्नेह ही रहेगा और न मान-मर्यादा ही रहेगी॥2॥
…Once, during an assembly of Lord Brahma, he grew displeased with me, and since then, he continues to insult me to this day. O’ Bhawani, if You attend uninvited, You will forfeit Your honour and affection, and no one will show You respect…
* जदपि मित्र प्रभु पितु गुर गेहा। जाइअ बिनु बोलेहुँ न सँदेहा॥
तदपि बिरोध मान जहँ कोई। तहाँ गएँ कल्यानु न होई॥3॥
भावार्थ:-यद्यपि इसमें संदेह नहीं कि मित्र, स्वामी, पिता और गुरु के घर बिना बुलाए भी जाना चाहिए तो भी जहाँ कोई विरोध मानता हो, उसके घर जाने से कल्याण नहीं होता॥3॥
…Even though it is true that one may visit a friend’s, master’s, father’s, or teacher’s home without an invitation, however going to a place where hostility exists cannot lead to any good.”
* भाँति अनेक संभु समुझावा। भावी बस न ग्यानु उर आवा॥
कह प्रभु जाहु जो बिनहिं बोलाएँ। नहिं भलि बात हमारे भाएँ॥4॥
भावार्थ:-शिवजी ने बहुत प्रकार से समझाया, पर होनहारवश सती के हृदय में बोध नहीं हुआ। फिर शिवजी ने कहा कि यदि बिना बुलाए जाओगी, तो हमारी समझ में अच्छी बात न होगी॥4॥
Lord Shambhu tried to reason with Her in many ways, but fate clouded Her heart, preventing right understanding. Finally, Lord Shiv said, “Your decision to go without being invited, is not right in my opinion, as it will not bring any good.”
दोहा :
* कहि देखा हर जतन बहु रहइ न दच्छकुमारि।
दिए मुख्य गन संग तब बिदा कीन्ह त्रिपुरारि॥62॥
भावार्थ:-शिवजी ने बहुत प्रकार से कहकर देख लिया, किन्तु जब सती किसी प्रकार भी नहीं रुकीं, तब त्रिपुरारि महादेवजी ने अपने मुख्य गणों को साथ देकर उनको बिदा कर दिया॥62॥
Lord Har made several attempts and explained to Her in numerous ways, but He realized that Sati ji, the daughter of Daksh, was determined to leave. Seeing Her resolve, Lord Tripurari, assigned His chief attendants to accompany Her and then bid them farewell.
चौपाई :
* पिता भवन जब गईं भवानी। दच्छ त्रास काहुँ न सनमानी॥
सादर भलेहिं मिली एक माता। भगिनीं मिलीं बहुत मुसुकाता॥1॥
भावार्थ:-भवानी जब पिता (दक्ष) के घर पहुँची, तब दक्ष के डर के मारे किसी ने उनकी आवभगत नहीं की, केवल एक माता भले ही आदर से मिली। बहिनें बहुत मुस्कुराती हुई मिलीं॥1॥
When Goddess Bhawani (Sati ji) arrived at Her father’s home, no one greeted Her out of fear of Daksh. Only Her mother embraced Her warmly, while Her sisters welcomed Her with sarcastic smiles.
* दच्छ न कछु पूछी कुसलाता। सतिहि बिलोकी जरे सब गाता॥
सतीं जाइ देखेउ तब जागा। कतहूँ न दीख संभु कर भागा॥2॥
भावार्थ:-दक्ष ने तो उनकी कुछ कुशल तक नहीं पूछी, सतीजी को देखकर उलटे उनके सारे अंग जल उठे। तब सती ने जाकर यज्ञ देखा तो वहाँ कहीं शिवजी का भाग दिखाई नहीं दिया॥2॥
Daksh did not even ask about Her well-being; his entire being burned with anger at the mere sight of Sati ji. Sati ji then went to observe the yajna (fire sacrifice), but nowhere did She see any portion of the offerings dedicated to Lord Shambhu.
* तब चित चढ़ेउ जो संकर कहेऊ। प्रभु अपमानु समुझि उर दहेऊ॥
पाछिल दुखु न हृदयँ अस ब्यापा। जस यह भयउ महा परितापा॥3॥
भावार्थ:-तब शिवजी ने जो कहा था, वह उनकी समझ में आया। स्वामी का अपमान समझकर सती का हृदय जल उठा। पिछला (पति परित्याग का) दुःख उनके हृदय में उतना नहीं व्यापा था, जितना महान् दुःख इस समय (पति अपमान के कारण) हुआ॥3॥
At that moment, She recalled the words of Lord Shankar. Realizing the insult to Her Lord, Her heart burned with anguish. The sorrow She had previously felt from being abandoned by Lord Shiv paled in comparison to the immense agony She now endured from witnessing the dishonour of Lord Shambhu.
* जद्यपि जग दारुन दुख नाना। सब तें कठिन जाति अवमाना॥
समुझि सो सतिहि भयउ अति क्रोधा। बहु बिधि जननीं कीन्ह प्रबोधा॥4॥
भावार्थ:-यद्यपि जगत में अनेक प्रकार के दारुण दुःख हैं, तथापि, जाति अपमान सबसे बढ़कर कठिन है। यह समझकर सतीजी को बड़ा क्रोध हो आया। माता ने उन्हें बहुत प्रकार से समझाया-बुझाया॥4॥
Although there are countless agonies in this world, none is more excruciating than the insult inflicted upon one’s own clan. This thought enraged Sati ji further. Her mother attempted to console Her in various ways, but to no avail.
दोहा :
* सिव अपमानु न जाइ सहि हृदयँ न होइ प्रबोध।
सकल सभहि हठि हटकि तब बोलीं बचन सक्रोध॥63॥
भावार्थ:-परन्तु उनसे शिवजी का अपमान सहा नहीं गया, इससे उनके हृदय में कुछ भी प्रबोध नहीं हुआ। तब वे सारी सभा को हठपूर्वक डाँटकर क्रोधभरे वचन बोलीं-॥63॥
Sati ji could not endure the insult to Lord Shiv, and Her heart remained restless. Overcome with rage, She sternly rebuked the entire assembly and spoke these words, filled with fury…
चौपाई :
* सुनहु सभासद सकल मुनिंदा। कही सुनी जिन्ह संकर निंदा॥
सो फलु तुरत लहब सब काहूँ। भली भाँति पछिताब पिताहूँ॥1॥
भावार्थ:-हे सभासदों और सब मुनीश्वरो! सुनो। जिन लोगों ने यहाँ शिवजी की निंदा की या सुनी है, उन सबको उसका फल तुरंत ही मिलेगा और मेरे पिता दक्ष भी भलीभाँति पछताएँगे॥1॥
…”Listen, all of you gathered here, including the great sages. Whoever has insulted Lord Shankar or silently witnessed His insult will soon face the consequences of their actions. As for my father Daksh, he will undoubtedly regret his deeds…
* संत संभु श्रीपति अपबादा। सुनिअ जहाँ तहँ असि मरजादा॥
काटिअ तासु जीभ जो बसाई। श्रवन मूदि न त चलिअ पराई॥2॥
भावार्थ:-जहाँ संत, शिवजी और लक्ष्मीपति श्री विष्णु भगवान की निंदा सुनी जाए, वहाँ ऐसी मर्यादा है कि यदि अपना वश चले तो उस (निंदा करने वाले) की जीभ काट लें और नहीं तो कान मूँदकर वहाँ से भाग जाएँ॥2॥
…It is an established principle that if anyone hears slander against saints, Lord Shiv, or Lord Vishnu, the Husband of Lakshmi ji, they should, if possible, silence the offender by cutting off their tongue. If that is not feasible, they must shut their ears and leave that place immediately to avoid hearing such blasphemy…
*जगदातमा महेसु पुरारी। जगत जनक सब के हितकारी॥
पिता मंदमति निंदत तेही। दच्छ सुक्र संभव यह देही॥3॥
भावार्थ:-त्रिपुर दैत्य को मारने वाले भगवान महेश्वर सम्पूर्ण जगत की आत्मा हैं, वे जगत्पिता और सबका हित करने वाले हैं। मेरा मंदबुद्धि पिता उनकी निंदा करता है और मेरा यह शरीर दक्ष ही के वीर्य से उत्पन्न है॥3॥
…Lord Mahesh, the destroyer of Tripur, is the very soul of the entire Universe. He is the father of Creation and the benefactor of all beings. Yet, my father Daksh, blinded by ignorance, has dared to insult Him. This body of mine, unfortunately, originates from Daksh’s seed…
* तजिहउँ तुरत देह तेहि हेतू। उर धरि चंद्रमौलि बृषकेतू॥
अस कहि जोग अगिनि तनु जारा। भयउ सकल मख हाहाकारा॥4॥
भावार्थ:-इसलिए चन्द्रमा को ललाट पर धारण करने वाले वृषकेतु शिवजी को हृदय में धारण करके मैं इस शरीर को तुरंत ही त्याग दूँगी। ऐसा कहकर सतीजी ने योगाग्नि में अपना शरीर भस्म कर डाला। सारी यज्ञशाला में हाहाकार मच गया॥4॥
…For this reason, I shall meditate upon Lord Shiv, who adorns the crescent Moon on His forehead and bears the bull’s emblem, symbolizing Dharma, on His flag, and I will renounce this body at once.” Saying this, She consumed Her body in Her own yogic fire. A great outcry erupted at the yajna.
दोहा :
* सती मरनु सुनि संभु गन लगे करन मख खीस।
जग्य बिधंस बिलोकि भृगु रच्छा कीन्हि मुनीस॥64॥
