श्री सीताजी का पार्वती पूजन एवं वरदान प्राप्ति तथा राम-लक्ष्मण संवाद – Sita ji worships Goddess Parvati, receives Her blessings, dialogue between Ram ji Lakshman ji
दोहा :
* देखन मिस मृग बिहग तरु फिरइ बहोरि बहोरि।
निरखि निरखि रघुबीर छबि बाढ़इ प्रीति न थोरि॥234॥
भावार्थ:-मृग, पक्षी और वृक्षों को देखने के बहाने सीताजी बार-बार घूम जाती हैं और श्री रामजी की छबि देख-देखकर उनका प्रेम कम नहीं बढ़ रहा है। (अर्थात् बहुत ही बढ़ता जाता है)॥234॥
Under the guise of admiring the deer, birds, and blossoms of the garden, Sita ji kept glancing back at Shri Ram. With every glimpse of Shri Raghubir’s radiant form, Her love grew deeper and stronger.
चौपाई :
* जानि कठिन सिवचाप बिसूरति। चली राखि उर स्यामल मूरति॥
प्रभु जब जात जानकी जानी। सुख सनेह सोभा गुन खानी॥1॥
भावार्थ:-शिवजी के धनुष को कठोर जानकर वे विसूरती (मन में विलाप करती) हुई हृदय में श्री रामजी की साँवली मूर्ति को रखकर चलीं। (शिवजी के धनुष की कठोरता का स्मरण आने से उन्हें चिंता होती थी कि ये सुकुमार रघुनाथजी उसे कैसे तोड़ेंगे, पिता के प्रण की स्मृति से उनके हृदय में क्षोभ था ही, इसलिए मन में विलाप करने लगीं। प्रेमवश ऐश्वर्य की विस्मृति हो जाने से ही ऐसा हुआ, फिर भगवान के बल का स्मरण आते ही वे हर्षित हो गईं और साँवली छबि को हृदय में धारण करके चलीं।) प्रभु श्री रामजी ने जब सुख, स्नेह, शोभा और गुणों की खान श्री जानकीजी को जाती हुई जाना,॥1॥
She felt a pang of sorrow in Her heart, wondering how difficult it would be to break Lord Shiv’s mighty bow. But the very next moment, remembering Shri Ram’s valour, Her heart filled with joy. She gently tucked the dark-hued image of Shri Ram into Her heart and walked away with Her companions. When Shri Ram saw Janaki ji, an embodiment of joy, love, beauty, and virtue, depart…
* परम प्रेममय मृदु मसि कीन्ही। चारु चित्त भीतीं लिखि लीन्ही॥
गई भवानी भवन बहोरी। बंदि चरन बोली कर जोरी॥2॥
भावार्थ:-तब परमप्रेम की कोमल स्याही बनाकर उनके स्वरूप को अपने सुंदर चित्त रूपी भित्ति पर चित्रित कर लिया। सीताजी पुनः भवानीजी के मंदिर में गईं और उनके चरणों की वंदना करके हाथ जोड़कर बोलीं-॥2॥
…He etched Her image upon the walls of His heart with the tender ink of boundless love. Sita ji then returned to the temple of Goddess Bhawani. Bowing at Parvati ji’s feet, She folded Her hands and began to offer heartfelt praises…
*जय जय गिरिबरराज किसोरी। जय महेस मुख चंद चकोरी॥
जय गजबदन षडानन माता। जगत जननि दामिनि दुति गाता॥3॥
भावार्थ:-हे श्रेष्ठ पर्वतों के राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती! आपकी जय हो, जय हो, हे महादेवजी के मुख रूपी चन्द्रमा की (ओर टकटकी लगाकर देखने वाली) चकोरी! आपकी जय हो, हे हाथी के मुख वाले गणेशजी और छह मुख वाले स्वामिकार्तिकजी की माता! हे जगज्जननी! हे बिजली की सी कान्तियुक्त शरीर वाली! आपकी जय हो! ॥3॥
“Glory to You, O’ Daughter of the mighty King Himvan. Glory to You, whose eyes, like the chakor bird, are ever fixed upon the Moon-like face of Lord Mahesh. Glory to You, O’ Divine Mother of the elephant-faced Lord Ganesh and the six-headed Kartikey. You are the Mother of the Universe, and Your resplendent form glows with the brilliance of lightning…
* नहिं तव आदि मध्य अवसाना। अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना॥
भव भव बिभव पराभव कारिनि। बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि॥4॥
भावार्थ:-आपका न आदि है, न मध्य है और न अंत है। आपके असीम प्रभाव को वेद भी नहीं जानते। आप संसार को उत्पन्न, पालन और नाश करने वाली हैं। विश्व को मोहित करने वाली और स्वतंत्र रूप से विहार करने वाली हैं॥4॥
…You are beyond beginning, middle, and end. Even the Vedas fail to grasp the vastness of Your power. You are the source of creation, preservation, and destruction of the Universe. You cast the spell of illusion upon the world, enchanting all beings, and You move freely, bound by none…
दोहा :
* पतिदेवता सुतीय महुँ मातु प्रथम तव रेख।
महिमा अमित न सकहिं कहि सहस सारदा सेष॥235॥
भावार्थ:-पति को इष्टदेव मानने वाली श्रेष्ठ नारियों में हे माता! आपकी प्रथम गणना है। आपकी अपार महिमा को हजारों सरस्वती और शेषजी भी नहीं कह सकते॥235॥
…O’ Divine Mother, You are revered as the foremost among all noble and devoted women, who see their husband as their highest deity. Even thousands of Saraswatis and countless Sheshnags cannot fully describe the infinite glory that is Yours…
चौपाई :
* सेवत तोहि सुलभ फल चारी। बरदायनी पुरारि पिआरी॥
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे। सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे॥1॥
भावार्थ:-हे (भक्तों को मुँहमाँगा) वर देने वाली! हे त्रिपुर के शत्रु शिवजी की प्रिय पत्नी! आपकी सेवा करने से चारों फल सुलभ हो जाते हैं। हे देवी! आपके चरण कमलों की पूजा करके देवता, मनुष्य और मुनि सभी सुखी हो जाते हैं॥1॥
…By serving You, one effortlessly attains all four fruits of life: righteousness, wealth, pleasure, and liberation. You are the gracious giver of boons, the beloved of Tripurari (Lord Shiv). O’ Divine Goddess, by worshipping Your lotus feet, Demigods, humans, and sages alike find joy and fulfilment…
* मोर मनोरथु जानहु नीकें। बसहु सदा उर पुर सबही कें॥
कीन्हेउँ प्रगट न कारन तेहीं। अस कहि चरन गहे बैदेहीं॥2॥
भावार्थ:-मेरे मनोरथ को आप भलीभाँति जानती हैं, क्योंकि आप सदा सबके हृदय रूपी नगरी में निवास करती हैं। इसी कारण मैंने उसको प्रकट नहीं किया। ऐसा कहकर जानकीजी ने उनके चरण पकड़ लिए॥2॥
…You already know the longing of my heart, for You reside in the inner sanctum of every being. It is for this reason that I have not spoken my wish aloud,” saying this, Videhi ji (Sita ji) lovingly clasped the feet of Goddess Parvati’s idol.
* बिनय प्रेम बस भई भवानी। खसी माल मूरति मुसुकानी॥
सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ। बोली गौरि हरषु हियँ भरेऊ॥3॥
भावार्थ:-गिरिजाजी सीताजी के विनय और प्रेम के वश में हो गईं। उन (के गले) की माला खिसक पड़ी और मूर्ति मुस्कुराई। सीताजी ने आदरपूर्वक उस प्रसाद (माला) को सिर पर धारण किया। गौरीजी का हृदय हर्ष से भर गया और वे बोलीं-॥3॥
Hearing Sita ji’s heartfelt and humble prayers, Goddess Bhawani was moved with deep affection. The idol smiled gently, and at that very moment, Her garland slipped and fell upon Sita ji (who was still clasping Goddess Bhawani’s feet). Sita ji reverently accepted it as a divine blessing and placed it upon Her head. Her heart filled with joy as Goddess Gauri lovingly spoke:
* सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी॥
नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा॥4॥
भावार्थ:-हे सीता! हमारी सच्ची आसीस सुनो, तुम्हारी मनःकामना पूरी होगी। नारदजी का वचन सदा पवित्र (संशय, भ्रम आदि दोषों से रहित) और सत्य है। जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही वर तुमको मिलेगा॥4॥
“O’ Sita, hear this truthful blessing of mine, the wish held deep within Your heart shall surely be accomplished. The words once spoken by Sage Narad are ever sacred and true. And so it shall be, the very Groom Your heart longs for will indeed be Yours…(When Sita ji was a child, Sage Narad had read the lines on Her palms and foretold that She would behold Her future husband in a floral garden just before Her wedding.)
छन्द :
* मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर साँवरो।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥
एहि भाँति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियँ हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
भावार्थ:-जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही स्वभाव से ही सुंदर साँवला वर (श्री रामचन्द्रजी) तुमको मिलेगा। वह दया का खजाना और सुजान (सर्वज्ञ) है, तुम्हारे शील और स्नेह को जानता है। इस प्रकार श्री गौरीजी का आशीर्वाद सुनकर जानकीजी समेत सब सखियाँ हृदय में हर्षित हुईं। तुलसीदासजी कहते हैं- भवानीजी को बार-बार पूजकर सीताजी प्रसन्न मन से राजमहल को लौट चलीं॥
…You shall have the naturally handsome, dark-hued Groom your heart so dearly longs for. He is an ocean of compassion and wisdom, and He is well aware of your humility and deep affection.” Hearing these divine blessings from Goddess Gauri, Sita ji and Her companions were filled with joy. Tulsidas ji says that Sita ji offered Her reverence to Goddess Gauri again and again, then returned to Her palace with a heart brimming with happiness.
सोरठा :
* जानि गौरि अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे॥236॥
भावार्थ:-गौरीजी को अनुकूल जानकर सीताजी के हृदय को जो हर्ष हुआ, वह कहा नहीं जा सकता। सुंदर मंगलों के मूल उनके बाएँ अंग फड़कने लगे॥236॥
Realizing that Goddess Gauri was graciously pleased with Her, the joy that blossomed in Sita ji’s heart was beyond words. As a sign of a divine and auspicious omen, Her left limbs began to gently quiver.
चौपाई :
* हृदयँ सराहत सीय लोनाई। गुर समीप गवने दोउ भाई॥
राम कहा सबु कौसिक पाहीं। सरल सुभाउ छुअत छल नाहीं॥1॥
भावार्थ:-हृदय में सीताजी के सौंदर्य की सराहना करते हुए दोनों भाई गुरुजी के पास गए। श्री रामचन्द्रजी ने विश्वामित्र से सब कुछ कह दिया, क्योंकि उनका सरल स्वभाव है, छल तो उसे छूता भी नहीं है॥1॥
Shri Ram cherished Sita ji’s beauty in His heart, and then, accompanied by His Brother Shri Lakshman, returned to their Guru. Upon reaching Guru Kaushik (Vishwamitra ji), Shri Ram gently recounted all that had happened, for His heart is pure and guileless, untouched by even the faintest trace of deceit.
* सुमन पाइ मुनि पूजा कीन्ही। पुनि असीस दुहु भाइन्ह दीन्ही॥
सुफल मनोरथ होहुँ तुम्हारे। रामु लखनु सुनि भय सुखारे॥2॥
भावार्थ:-फूल पाकर मुनि ने पूजा की। फिर दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया कि तुम्हारे मनोरथ सफल हों। यह सुनकर श्री राम-लक्ष्मण सुखी हुए॥2॥
After receiving the flowers, the Sage performed his prayers and then blessed both Brothers, saying, “May all your heart’s desires be fulfilled.” Hearing these words, Shri Ram and Shri Lakshman were filled with joy.
* करि भोजनु मुनिबर बिग्यानी। लगे कहन कछु कथा पुरानी॥
बिगत दिवसु गुरु आयसु पाई। संध्या करन चले दोउ भाई॥3॥
भावार्थ:-श्रेष्ठ विज्ञानी मुनि विश्वामित्रजी भोजन करके कुछ प्राचीन कथाएँ कहने लगे। (इतने में) दिन बीत गया और गुरु की आज्ञा पाकर दोनों भाई संध्या करने चले॥3॥
After finishing his meal, the all-knowledgeable and the finest among sages, Vishwamitra ji, began reciting stories from the Scriptures. After the day had passed, and upon receiving the Guru’s command, both Brothers went to perform their evening prayers.
* प्राची दिसि ससि उयउ सुहावा। सिय मुख सरिस देखि सुखु पावा॥
बहुरि बिचारु कीन्ह मन माहीं। सीय बदन सम हिमकर नाहीं॥4॥
भावार्थ:-(उधर) पूर्व दिशा में सुंदर चन्द्रमा उदय हुआ। श्री रामचन्द्रजी ने उसे सीता के मुख के समान देखकर सुख पाया। फिर मन में विचार किया कि यह चन्द्रमा सीताजी के मुख के समान नहीं है॥4॥
The beautiful Moon rose in the eastern sky. Seeing its splendour, Shri Ram was reminded of Sita ji’s radiant face and felt a wave of joy. But the very next moment, He reflected in His heart, “The Moon could never truly compare to Her face…
दोहा :
* जनमु सिंधु पुनि बंधु बिषु दिन मलीन सकलंक।
सिय मुख समता पाव किमि चंदु बापुरो रंक॥237॥
भावार्थ:-खारे समुद्र में तो इसका जन्म, फिर (उसी समुद्र से उत्पन्न होने के कारण) विष इसका भाई, दिन में यह मलिन (शोभाहीन, निस्तेज) रहता है, और कलंकी (काले दाग से युक्त) है। बेचारा गरीब चन्द्रमा सीताजी के मुख की बराबरी कैसे पा सकता है?॥237॥
…He is born of the salty ocean, and his brother is poison (halahal, the deadly venom that too emerged from the ocean’s churning). By day, he loses his lustre, and even at night, he is blemished with spots. How then can the pitiable pauper Moon ever be compared to the divine beauty of Sita’s face?…
चौपाई :
* घटइ बढ़इ बिरहिनि दुखदाई। ग्रसइ राहु निज संधिहिं पाई॥
कोक सोकप्रद पंकज द्रोही। अवगुन बहुत चंद्रमा तोही॥1॥
भावार्थ:-फिर यह घटता-बढ़ता है और विरहिणी स्त्रियों को दुःख देने वाला है, राहु अपनी संधि में पाकर इसे ग्रस लेता है। चकवे को (चकवी के वियोग का) शोक देने वाला और कमल का बैरी (उसे मुरझा देने वाला) है। हे चन्द्रमा! तुझमें बहुत से अवगुण हैं (जो सीताजी में नहीं हैं।)॥1॥
…Then the Moon waxes and wanes, and he brings sorrow to women separated from their beloved. When he comes into contact with Rahu, he is swallowed. At his sight, the chakwa bird grieves, and he is an enemy of the lotus, which withers in his light. O’ Moon, you carry many flaws within you…
* बैदेही मुख पटतर दीन्हे। होइ दोषु बड़ अनुचित कीन्हे॥
सिय मुख छबि बिधु ब्याज बखानी। गुर पहिं चले निसा बड़ि जानी॥2॥
भावार्थ:-अतः जानकीजी के मुख की तुझे उपमा देने में बड़ा अनुचित कर्म करने का दोष लगेगा। इस प्रकार चन्द्रमा के बहाने सीताजी के मुख की छबि का वर्णन करके, बड़ी रात हो गई जान, वे गुरुजी के पास चले॥2॥
…Therefore, to compare Janaki’s face with the Moon would be a grave injustice.” In this way, Lord Ram, under the pretext of reflecting on the Moon, expressed the unmatched beauty of Sita ji’s face. Realizing that it was getting late, both Brothers then made their way to their Guru.
* करि मुनि चरन सरोज प्रनामा। आयसु पाइ कीन्ह बिश्रामा॥
बिगत निसा रघुनायक जागे। बंधु बिलोकि कहन अस लागे॥3॥
भावार्थ:-मुनि के चरण कमलों में प्रणाम करके, आज्ञा पाकर उन्होंने विश्राम किया, रात बीतने पर श्री रघुनाथजी जागे और भाई को देखकर ऐसा कहने लगे-॥3॥
After bowing down at the lotus feet of Sage Vishwamitra, the two Brothers took his permission and went to rest. After the night had passed, Lord Raghunath awoke, and looking at His brother, He said,…
* उयउ अरुन अवलोकहु ताता। पंकज कोक लोक सुखदाता॥
बोले लखनु जोरि जुग पानी। प्रभु प्रभाउ सूचक मृदु बानी॥4॥
