तीर्थराज प्रयाग की महिमा, श्री राम ऋषि भरद्वाज संवाद – Glory of Prayagraj & Dialogue between Ram ji and the Sage Bhardwaj

दोहा :
* सेवहिं सुकृती साधु सुचि पावहिं सब मनकाम।
बंदी बेद पुरान गन कहहिं बिमल गुन ग्राम॥105॥

भावार्थ:-पुण्यात्मा, पवित्र साधु उसकी सेवा करते हैं और सब मनोरथ पाते हैं। वेद और पुराणों के समूह भाट हैं, जो उसके निर्मल गुणगणों का बखान करते हैं॥105॥

The pious Sages devotedly serve this sacred King, Prayagraj, and are blessed with the fulfilment of all their heartfelt wishes, while the Vedas and countless Scriptures sing eternal praises of his divine glory.

चौपाई :
* को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ॥
अस तीरथपति देखि सुहावा। सुख सागर रघुबर सुखु पावा॥1॥

भावार्थ:-पापों के समूह रूपी हाथी के मारने के लिए सिंह रूप प्रयागराज का प्रभाव (महत्व-माहात्म्य) कौन कह सकता है। ऐसे सुहावने तीर्थराज का दर्शन कर सुख के समुद्र रघुकुल श्रेष्ठ श्री रामजी ने भी सुख पाया॥1॥

Who can truly describe the glory of Prayagraj? He is like a mighty lion that strikes fear into a herd of elephants, those elephants being sins. Just a glance at this resplendent King of holy places, this ocean of divine bliss, filled Shri Raghuveer’s heart with joy.

* कहि सिय लखनहि सखहि सुनाई। श्री मुख तीरथराज बड़ाई॥
करि प्रनामु देखत बन बागा। कहत महातम अति अनुरागा॥2॥

भावार्थ:-उन्होंने अपने श्रीमुख से सीताजी, लक्ष्मणजी और सखा गुह को तीर्थराज की महिमा कहकर सुनाई। तदनन्तर प्रणाम करके, वन और बगीचों को देखते हुए और बड़े प्रेम से माहात्म्य कहते हुए-॥2॥

From His glorious mouth, Shri Ram revealed to Sita ji, Lakshman ji, and His dear friend the supreme glory of Prayagraj, the King of all pilgrimages. After bowing in reverence to the sacred land and beholding its serene forests and gardens, He cheerfully spoke of its divine greatness.

* एहि बिधि आइ बिलोकी बेनी। सुमिरत सकल सुमंगल देनी॥
मुदित नहाइ कीन्हि सिव सेवा। पूजि जथाबिधि तीरथ देवा॥3॥

भावार्थ:-इस प्रकार श्री राम ने आकर त्रिवेणी का दर्शन किया, जो स्मरण करने से ही सब सुंदर मंगलों को देने वाली है। फिर आनंदपूर्वक (त्रिवेणी में) स्नान करके शिवजी की सेवा (पूजा) की और विधिपूर्वक तीर्थ देवताओं का पूजन किया॥3॥

In this way, Shri Ram arrived at the sacred confluence of the three rivers, whose mere remembrance brings all auspicious blessings. After joyfully bathing at the Triveni Sangam, He offered reverence to Lord Shiv and, following the prescribed rituals, worshipped the presiding deities of the holy land of Prayag.

* तब प्रभु भरद्वाज पहिं आए। करत दंडवत मुनि उर लाए॥
मुनि मन मोद न कछु कहि जाई। ब्रह्मानंद रासि जनु पाई॥4॥

भावार्थ:-(स्नान, पूजन आदि सब करके) तब प्रभु श्री रामजी भरद्वाजजी के पास आए। उन्हें दण्डवत करते हुए ही मुनि ने हृदय से लगा लिया। मुनि के मन का आनंद कुछ कहा नहीं जाता। मानो उन्हें ब्रह्मानन्द की राशि मिल गई हो॥4॥

Thereafter, the Lord arrived at the hermitage of Sage Bhardwaj. Shri Ram bowed down in reverence, and the Sage embraced Him with deep affection. The joy that surged within the Sage’s heart was beyond words, it was as though he had attained the supreme bliss of union with the Brahmin (Absolute truth or Supreme consciousness) itself.

दोहा :
* दीन्हि असीस मुनीस उर अति अनंदु अस जानि।
लोचन गोचर सुकृत फल मनहुँ किए बिधि आनि॥106॥

भावार्थ:-मुनीश्वर भरद्वाजजी ने आशीर्वाद दिया। उनके हृदय में ऐसा जानकर अत्यन्त आनंद हुआ कि आज विधाता ने (श्री सीताजी और लक्ष्मणजी सहित प्रभु श्री रामचन्द्रजी के दर्शन कराकर) मानो हमारे सम्पूर्ण पुण्यों के फल को लाकर आँखों के सामने कर दिया॥106॥

The Chief among Sages, Bhardwaj ji, lovingly blessed Shri Ram. The Sage’s heart overflowed with joy, for he felt that the Creator had rewarded him with the fruit of all his lifelong penance and virtuous deeds by granting him the divine sight of Shri Ram, accompanied by Sita ji and Lakshman ji.

चौपाई :
* कुसल प्रस्न करि आसन दीन्हे। पूजि प्रेम परिपूरन कीन्हे॥
कंद मूल फल अंकुर नीके। दिए आनि मुनि मनहुँ अमी के॥1॥

भावार्थ:-कुशल पूछकर मुनिराज ने उनको आसन दिए और प्रेम सहित पूजन करके उन्हें संतुष्ट कर दिया। फिर मानो अमृत के ही बने हों, ऐसे अच्छे-अच्छे कन्द, मूल, फल और अंकुर लाकर दिए॥1॥

After warmly enquiring about their well-being, the Sage offered them seats and lovingly worshipped them with deep devotion. He then served them with fresh, wholesome roots, bulbs, fruits, and tender sprouts, so delightful in taste, they seemed no less than nectar.

* सीय लखन जन सहित सुहाए। अति रुचि राम मूल फल खाए॥
भए बिगतश्रम रामु सुखारे। भरद्वाज मृदु बचन उचारे॥2॥

भावार्थ:-सीताजी, लक्ष्मणजी और सेवक गुह सहित श्री रामचन्द्रजी ने उन सुंदर मूल-फलों को बड़ी रुचि के साथ खाया। थकावट दूर होने से श्री रामचन्द्रजी सुखी हो गए। तब भरद्वाजजी ने उनसे कोमल वचन कहे-॥2॥

Together with Sita ji, Lakshman ji, and His devoted friend Guh, Shri Ram joyfully partook of the delicious roots and fruits. The fatigue of the journey faded away, and a sense of contentment filled His heart. Then, Sage Bhardwaj spoke in a gentle, affectionate tone…

* आजु सफल तपु तीरथ त्यागू। आजु सुफल जप जोग बिरागू॥
सफल सकल सुभ साधन साजू। राम तुम्हहि अवलोकत आजू॥3॥

भावार्थ:-हे राम! आपका दर्शन करते ही आज मेरा तप, तीर्थ सेवन और त्याग सफल हो गया। आज मेरा जप, योग और वैराग्य सफल हो गया और आज मेरे सम्पूर्ण शुभ साधनों का समुदाय भी सफल हो गया॥3॥

…”Today, my penance, pilgrimages, and renunciations have been truly rewarded. My chanting, meditation, and dispassion have borne fruit. By merely beholding You, O’ Ram, all my virtuous deeds and spiritual practices have found their ultimate fulfilment…

* लाभ अवधि सुख अवधि न दूजी। तुम्हरें दरस आस सब पूजी॥
अब करि कृपा देहु बर एहू। निज पद सरसिज सहज सनेहू॥4॥

भावार्थ:-लाभ की सीमा और सुख की सीमा (प्रभु के दर्शन को छोड़कर) दूसरी कुछ भी नहीं है। आपके दर्शन से मेरी सब आशाएँ पूर्ण हो गईं। अब कृपा करके यह वरदान दीजिए कि आपके चरण कमलों में मेरा स्वाभाविक प्रेम हो॥4॥

…There is no greater gain or joy beyond this. Simply beholding Your divine form has fulfilled all my desires. Now, I seek but one blessing, may I always be blessed with unwavering and unconditional devotion to Your lotus feet…

दोहा :
* करम बचन मन छाड़ि छलु जब लगि जनु न तुम्हार।
तब लगि सुखु सपनेहुँ नहीं किएँ कोटि उपचार॥107॥

भावार्थ:- जब तक कर्म, वचन और मन से छल छोड़कर मनुष्य आपका दास नहीं हो जाता, तब तक करोड़ों उपाय करने से भी, स्वप्न में भी वह सुख नहीं पाता॥107॥

…Until a person completely renounces all deceit from thought, speech, and action and surrenders as Your true devotee, they cannot even dream of attaining happiness, no matter how countless their efforts may be.”

चौपाई :
* सुनि मुनि बचन रामु सकुचाने। भाव भगति आनंद अघाने॥
तब रघुबर मुनि सुजसु सुहावा। कोटि भाँति कहि सबहि सुनावा॥1॥

भावार्थ:-मुनि के वचन सुनकर, उनकी भाव-भक्ति के कारण आनंद से तृप्त हुए भगवान श्री रामचन्द्रजी (लीला की दृष्टि से) सकुचा गए। तब (अपने ऐश्वर्य को छिपाते हुए) श्री रामचन्द्रजी ने भरद्वाज मुनि का सुंदर सुयश करोड़ों (अनेकों) प्रकार से कहकर सबको सुनाया॥1॥

Hearing Bhardwaj ji’s heartfelt words, Shri Ram was filled with joy and deeply pleased by the Sage’s pure and selfless devotion. (In keeping with His divine play, He gently withdrew His own glory). Then, Raghuveer lovingly praised the Sage’s noble virtues and illustrious renown in many beautiful ways before all those who were present there.

* सो बड़ सो सब गुन गन गेहू। जेहि मुनीस तुम्ह आदर देहू॥
मुनि रघुबीर परसपर नवहीं। बचन अगोचर सुखु अनुभवहीं॥2॥

भावार्थ:-(उन्होंने कहा-) हे मुनीश्वर! जिसको आप आदर दें, वही बड़ा है और वही सब गुण समूहों का घर है। इस प्रकार श्री रामजी और मुनि भरद्वाजजी दोनों परस्पर विनम्र हो रहे हैं और अनिर्वचनीय सुख का अनुभव कर रहे हैं॥2॥

Shri Ram said, “O’ Chief among Sages, the one whom you choose to honour becomes truly great, a reservoir of all noble virtues.” Then, both the Sage and Shri Ram bowed to one another, and the divine bliss they experienced in that sacred moment was beyond the realm of words.

* यह सुधि पाइ प्रयाग निवासी। बटु तापस मुनि सिद्ध उदासी॥
भरद्वाज आश्रम सब आए। देखन दसरथ सुअन सुहाए॥3॥

भावार्थ:-यह (श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी के आने की) खबर पाकर प्रयाग निवासी ब्रह्मचारी, तपस्वी, मुनि, सिद्ध और उदासी सब श्री दशरथजी के सुंदर पुत्रों को देखने के लिए भरद्वाजजी के आश्रम पर आए॥3॥

When the residents of Prayagraj, along with religious students, hermits, enlightened saints, and renounced ascetics, heard of Shri Ram’s arrival, they all eagerly gathered at the hermitage of Sage Bhardwaj to catch a glimpse of the graceful and radiant Sons of King Dashrath.

* राम प्रनाम कीन्ह सब काहू। मुदित भए लहि लोयन लाहू॥
देहिं असीस परम सुखु पाई। फिरे सराहत सुंदरताई॥4॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी ने सब किसी को प्रणाम किया। नेत्रों का लाभ पाकर सब आनंदित हो गए और परम सुख पाकर आशीर्वाद देने लगे। श्री रामजी के सौंदर्य की सराहना करते हुए वे लौटे॥4॥

Shri Ram offered His respectful greetings to all. Overwhelmed with joy, they felt as though their eyes had received the highest reward. After bestowing their blessings and experiencing divine bliss, they departed, singing praises of the grace and beauty of Shri Ram and Lakshman ji.