केवट का प्रेम और गंगा पार जाना – Boatsman Kevat’s love and the passage of Shri Ram across Ganga river

चौपाई :
* जासु बियोग बिकल पसु ऐसें। प्रजा मातु पितु जिइहहिं कैसें॥
बरबस राम सुमंत्रु पठाए। सुरसरि तीर आपु तब आए॥1॥

भावार्थ:-जिनके वियोग में पशु इस प्रकार व्याकुल हैं, उनके वियोग में प्रजा, माता और पिता कैसे जीते रहेंगे? श्री रामचन्द्रजी ने जबर्दस्ती सुमंत्र को लौटाया। तब आप गंगाजी के तीर पर आए॥1॥

By whose separation even the animals are overcome with grief, how can the citizens, His Mother, and Father bear to live without Him? Shri Ram firmly sent Sumantra ji back and then swiftly made His way to the sacred banks of the celestial river Ganga.

* मागी नाव न केवटु आना। कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना॥
चरन कमल रज कहुँ सबु कहई। मानुष करनि मूरि कछु अहई॥2॥|

भावार्थ:-श्री राम ने केवट से नाव माँगी, पर वह लाता नहीं। वह कहने लगा- मैंने तुम्हारा मर्म (भेद) जान लिया। तुम्हारे चरण कमलों की धूल के लिए सब लोग कहते हैं कि वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी है,॥2॥

When Shri Ram asked the boatman from the Kevat tribe to bring his boat to cross the river, the boatman humbly refused and said, “I know Your secret. Everyone says that the dust of Your lotus feet is a mystical herb that can turn even lifeless things into human beings…

* छुअत सिला भइ नारि सुहाई। पाहन तें न काठ कठिनाई॥
तरनिउ मुनि घरिनी होइ जाई। बाट परइ मोरि नाव उड़ाई॥3॥

भावार्थ:-जिसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदरी स्त्री हो गई (मेरी नाव तो काठ की है)। काठ पत्थर से कठोर तो होता नहीं। मेरी नाव भी मुनि की स्त्री हो जाएगी और इस प्रकार मेरी नाव उड़ जाएगी, मैं लुट जाऊँगा (अथवा रास्ता रुक जाएगा, जिससे आप पार न हो सकेंगे और मेरी रोजी मारी जाएगी) (मेरी कमाने-खाने की राह ही मारी जाएगी)॥3॥

…By the mere touch of Your feet, even a rock was transformed into a beautiful woman. My boat is made of wood, far weaker than stone. If, by Your touch, it turns into the sage’s wife, it might fly off into the sky (like Sage Gautam’s wife Ahalya)! Then You won’t be able to cross the river, and I’ll be left stranded, losing my only means of livelihood…

* एहिं प्रतिपालउँ सबु परिवारू। नहिं जानउँ कछु अउर कबारू॥
जौं प्रभु पार अवसि गा चहहू। मोहि पद पदुम पखारन कहहू॥4॥

भावार्थ:-मैं तो इसी नाव से सारे परिवार का पालन-पोषण करता हूँ। दूसरा कोई धंधा नहीं जानता। हे प्रभु! यदि तुम अवश्य ही पार जाना चाहते हो तो मुझे पहले अपने चरणकमल पखारने (धो लेने) के लिए कह दो॥4॥

…It is with this boat that I sustain my entire household, and I know no other trade. O’ Lord, if You truly wish to cross the river, then please allow me to first wash Your feet…

छन्द :
* पद कमल धोइ चढ़ाइ नाव न नाथ उतराई चहौं।
मोहि राम राउरि आन दसरथसपथ सब साची कहौं॥
बरु तीर मारहुँ लखनु पै जब लगि न पाय पखारिहौं।
तब लगि न तुलसीदास नाथ कृपाल पारु उतारिहौं॥

भावार्थ:-हे नाथ! मैं चरण कमल धोकर आप लोगों को नाव पर चढ़ा लूँगा, मैं आपसे कुछ उतराई नहीं चाहता। हे राम! मुझे आपकी दुहाई और दशरथजी की सौगंध है, मैं सब सच-सच कहता हूँ। लक्ष्मण भले ही मुझे तीर मारें, पर जब तक मैं पैरों को पखार न लूँगा, तब तक हे तुलसीदास के नाथ! हे कृपालु! मैं पार नहीं उतारूँगा।

…O’ Lord, I shall first wash Your sacred feet, and only then will I allow You to board my boat. I seek no fare in return. O’ Ram ji, both You and Your revered father are renowned for walking the path of truth. Invoking that very truth, I solemnly swear that my words are sincere. Even if Lakshman ji were to strike me with his arrow, I will not ferry You across, O’ Compassionate Master of Tulsidas, until I have had the blessed opportunity to wash Your feet.”

सोरठा :
* सुनि केवट के बैन प्रेम लपेटे अटपटे।
बिहसे करुनाऐन चितइ जानकी लखन तन॥100॥

भावार्थ:-केवट के प्रेम में लपेटे हुए अटपटे वचन सुनकर करुणाधाम श्री रामचन्द्रजी जानकीजी और लक्ष्मणजी की ओर देखकर हँसे॥100॥

Hearing the simple yet love-filled words of Kevat, the ocean of compassion, Shri Ram, laughed heartily and looked towards Shri Lakshman and Sita ji.

चौपाई :
* कृपासिंधु बोले मुसुकाई। सोइ करु जेहिं तव नाव न जाई॥
बेगि आनु जलपाय पखारू। होत बिलंबु उतारहि पारू॥1॥

भावार्थ:-कृपा के समुद्र श्री रामचन्द्रजी केवट से मुस्कुराकर बोले भाई! तू वही कर जिससे तेरी नाव न जाए। जल्दी पानी ला और पैर धो ले। देर हो रही है, पार उतार दे॥1॥

The ocean of mercy smiled and said, “Then do whatever is needed to keep your boat from flying away. Quickly bring water and wash my feet, it’s getting late, and you must take us across.”

* जासु नाम सुमिरत एक बारा। उतरहिं नर भवसिंधु अपारा॥
सोइ कृपालु केवटहि निहोरा। जेहिं जगु किय तिहु पगहु ते थोरा॥2॥

भावार्थ:-एक बार जिनका नाम स्मरण करते ही मनुष्य अपार भवसागर के पार उतर जाते हैं और जिन्होंने (वामनावतार में) जगत को तीन पग से भी छोटा कर दिया था (दो ही पग में त्रिलोकी को नाप लिया था), वही कृपालु श्री रामचन्द्रजी (गंगाजी से पार उतारने के लिए) केवट का निहोरा कर रहे हैं!॥2॥

He, whose name, when meditated upon even once, ferries people across the endless ocean of worldly existence, He who made the vast three worlds seem small in His Vaman Avatar by measuring them in just three steps, that same merciful Lord now humbly seeks a favour from a simple boatman, such is the boundless love the Lord holds for His devotees.

* पद नख निरखि देवसरि हरषी। सुनि प्रभु बचन मोहँ मति करषी॥
केवट राम रजायसु पावा। पानि कठवता भरि लेइ आवा॥3॥

भावार्थ:-प्रभु के इन वचनों को सुनकर गंगाजी की बुद्धि मोह से खिंच गई थी (कि ये साक्षात भगवान होकर भी पार उतारने के लिए केवट का निहोरा कैसे कर रहे हैं), परन्तु (समीप आने पर अपनी उत्पत्ति के स्थान) पदनखों को देखते ही (उन्हें पहचानकर) देवनदी गंगाजी हर्षित हो गईं। (वे समझ गईं कि भगवान नरलीला कर रहे हैं, इससे उनका मोह नष्ट हो गया और इन चरणों का स्पर्श प्राप्त करके मैं धन्य होऊँगी, यह विचारकर वे हर्षित हो गईं।) केवट श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा पाकर कठौते में भरकर जल ले आया॥3॥

Hearing the words of the Lord, Ganga ji’s mind was filled with wonder and delusion (she pondered why the Almighty Himself would seek help from a mere boatman to cross a river). But the moment she beheld the toenail of Shri Ram, a wave of joy surged through her (she instantly recognized it as the very same divine nail that had once pierced the Heavens to bring her down to Earth). At Shri Ram’s gentle command, Kevat brought a wooden vessel filled with Ganga ji’s sacred water.

* अति आनंद उमगि अनुरागा। चरन सरोज पखारन लागा॥
बरषि सुमन सुर सकल सिहाहीं। एहि सम पुन्यपुंज कोउ नाहीं॥4॥

भावार्थ:-अत्यन्त आनंद और प्रेम में उमंगकर वह भगवान के चरणकमल धोने लगा। सब देवता फूल बरसाकर सिहाने लगे कि इसके समान पुण्य की राशि कोई नहीं है॥4॥

With immense joy and devotion, Kevat began to lovingly wash the lotus feet of the Lord. The celestial beings, filled with envy at his fortune, showered flowers from the Heavens and exclaimed, “There is no greater treasure trove of virtues than Kevat, the humble boatman.”

दोहा :
* पद पखारि जलु पान करि आपु सहित परिवार।
पितर पारु करि प्रभुहि पुनि मुदित गयउ लेइ पार॥101॥

भावार्थ:-चरणों को धोकर और सारे परिवार सहित स्वयं उस जल (चरणोदक) को पीकर पहले (उस महान पुण्य के द्वारा) अपने पितरों को भवसागर से पार कर फिर आनंदपूर्वक प्रभु श्री रामचन्द्रजी को गंगाजी के पार ले गया॥101॥

After washing Shri Ram’s feet, Kevat reverently drank the sacred water along with his family. Through this act of devotion, he uplifted not only himself but also liberated his ancestors from the ocean of worldly existence. Then, with a heart full of joy, he ferried Ram ji across the river in his boat.

चौपाई :
* उतरि ठाढ़ भए सुरसरि रेता। सीय रामुगुह लखन समेता॥
केवट उतरि दंडवत कीन्हा। प्रभुहि सकुच एहि नहिं कछु दीन्हा॥1॥

भावार्थ:-निषादराज और लक्ष्मणजी सहित श्री सीताजी और श्री रामचन्द्रजी (नाव से) उतरकर गंगाजी की रेत (बालू) में खड़े हो गए। तब केवट ने उतरकर दण्डवत की। (उसको दण्डवत करते देखकर) प्रभु को संकोच हुआ कि इसको कुछ दिया नहीं॥1॥

Upon reaching the other side, Shri Ram, Sita ji, Lakshman ji, and the Chief of the Nishads, Guh, stepped out of the boat and stood upon the sandy banks of the sacred river Ganga. The boatman Kevat too disembarked and fell at the Lord’s feet in reverence. Shri Ram, moved by his devotion, grew thoughtful, He felt a gentle concern that He had given nothing in return to the devoted boatman.

* पिय हिय की सिय जाननिहारी। मनि मुदरी मन मुदित उतारी॥
कहेउ कृपाल लेहि उतराई। केवट चरन गहे अकुलाई॥2॥

भावार्थ:-पति के हृदय की जानने वाली सीताजी ने आनंद भरे मन से अपनी रत्न जडि़त अँगूठी (अँगुली से) उतारी। कृपालु श्री रामचन्द्रजी ने केवट से कहा, नाव की उतराई लो। केवट ने व्याकुल होकर चरण पकड़ लिए॥2॥

Sita ji, who understands the heart of Her beloved, joyfully removed her bejewelled ring and placed it in Shri Ram’s hand. The gracious Lord offered it to the boatman, saying, “Take this as your toll.” Upon hearing these words, Kevat grew restless and fell at Shri Ram’s feet, overcome with emotion.

* नाथ आजु मैं काह न पावा। मिटे दोष दुख दारिद दावा॥
बहुत काल मैं कीन्हि मजूरी। आजु दीन्ह बिधि बनि भलि भूरी॥3॥

भावार्थ:-(उसने कहा-) हे नाथ! आज मैंने क्या नहीं पाया! मेरे दोष, दुःख और दरिद्रता की आग आज बुझ गई है। मैंने बहुत समय तक मजदूरी की। विधाता ने आज बहुत अच्छी भरपूर मजदूरी दे दी॥3॥

He said, “O’ Lord, what is it that I have not received today? The blazing wildfire of all my sins, sorrows, and suffering has been extinguished. I have laboured with my hands for as long as I can remember, and today, the Creator has blessed me with a reward beyond imagination…

* अब कछु नाथ न चाहिअ मोरें। दीन दयाल अनुग्रह तोरें॥
फिरती बार मोहि जो देबा। सो प्रसादु मैं सिर धरि लेबा॥4॥

भावार्थ:-हे नाथ! हे दीनदयाल! आपकी कृपा से अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। लौटती बार आप मुझे जो कुछ देंगे, वह प्रसाद मैं सिर चढ़ाकर लूँगा॥4॥

…O’ Lord, I desire nothing more. O’ Compassionate One who is kind to the humble, this is my only request: when You return from exile, whatever You choose to give me then, I will receive it with joy and gratitude.”

दोहा :
* बहुत कीन्ह प्रभु लखन सियँ नहिं कछु केवटु लेइ।
बिदा कीन्ह करुनायतन भगति बिमल बरु देइ॥102॥

भावार्थ:- प्रभु श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी ने बहुत आग्रह (या यत्न) किया, पर केवट कुछ नहीं लेता। तब करुणा के धाम भगवान श्री रामचन्द्रजी ने निर्मल भक्ति का वरदान देकर उसे विदा किया॥102॥

The Lord, along with Lakshman ji and Sita ji, tried repeatedly, but Kevat humbly refused to accept anything. Finally, the compassionate Shri Ram blessed him with the boon of pure devotion and bid him farewell…

चौपाई :
* तब मज्जनु करि रघुकुलनाथा। पूजि पारथिव नायउ माथा॥
सियँ सुरसरिहि कहेउ कर जोरी। मातु मनोरथ पुरउबि मोरी॥1॥

भावार्थ:-फिर रघुकुल के स्वामी श्री रामचन्द्रजी ने स्नान करके पार्थिव पूजा की और शिवजी को सिर नवाया। सीताजी ने हाथ जोड़कर गंगाजी से कहा- हे माता! मेरा मनोरथ पूरा कीजिएगा॥1॥

Then Raghunath ji bathed in Ganga ji and bowed His head to Lord Shiv’s Shivling made of clay. Sita ji prayed to Ganga ji with joined palms and said, “O’ Mother, please fulfill my heart’s desire that,…

* पति देवर सँग कुसल बहोरी। आइ करौं जेहिं पूजा तोरी॥
सुनि सिय बिनय प्रेम रस सानी। भइ तब बिमल बारि बर बानी॥2॥

भावार्थ:-जिससे मैं पति और देवर के साथ कुशलतापूर्वक लौट आकर तुम्हारी पूजा करूँ। सीताजी की प्रेम रस में सनी हुई विनती सुनकर तब गंगाजी के निर्मल जल में से श्रेष्ठ वाणी हुई-॥2॥

…along with my Husband and Brother-in-law, I may return safely and once again offer my worship to you.” Moved by Sita ji’s heartfelt and loving prayer, a gentle divine voice emerged from the sacred waters of Ganga ji…

* सुनु रघुबीर प्रिया बैदेही। तब प्रभाउ जग बिदित न केही॥
लोकप होहिं बिलोकत तोरें। तोहि सेवहिं सब सिधि कर जोरें॥3॥

भावार्थ:-हे रघुवीर की प्रियतमा जानकी! सुनो, तुम्हारा प्रभाव जगत में किसे नहीं मालूम है? तुम्हारे (कृपा दृष्टि से) देखते ही लोग लोकपाल हो जाते हैं। सब सिद्धियाँ हाथ जोड़े तुम्हारी सेवा करती हैं॥3॥

…“Listen, O’ Beloved of Raghuveer! Who in this world is unaware of Your divine glory? With just a gracious glance from You, even ordinary beings are elevated to become Rulers of various Realms. All supernatural powers stand ready to serve You with folded hands…

* तुम्ह जो हमहि बड़ि बिनय सुनाई। कृपा कीन्हि मोहि दीन्हि बड़ाई॥
तदपि देबि मैं देबि असीसा। सफल होन हित निज बागीसा॥4॥

भावार्थ:-तुमने जो मुझको बड़ी विनती सुनाई, यह तो मुझ पर कृपा की और मुझे बड़ाई दी है। तो भी हे देवी! मैं अपनी वाणी सफल होने के लिए तुम्हें आशीर्वाद दूँगी॥4॥

…By offering Your humble prayer to me, You have honoured and uplifted me. Yet, O’ Goddess, I shall indeed bless You, so that my own words may hold true…

दोहा :
* प्राननाथ देवर सहित कुसल कोसला आइ।
पूजिहि सब मनकामना सुजसु रहिहि जग छाइ॥103॥

भावार्थ:-तुम अपने प्राणनाथ और देवर सहित कुशलपूर्वक अयोध्या लौटोगी। तुम्हारी सारी मनःकामनाएँ पूरी होंगी और तुम्हारा सुंदर यश जगतभर में छा जाएगा॥103॥

…You will return safely to the Kingdom of Koshal, accompanied by the Lord of Your life, Shri Ram, and Your noble Brother-in-law. All Your heartfelt desires shall be fulfilled, and Your divine glory will shine across the world.”

चौपाई :
* गंग बचन सुनि मंगल मूला। मुदित सीय सुरसरि अनुकूला॥
तब प्रभु गुहहि कहेउ घर जाहू। सुनत सूख मुखु भा उर दाहू॥1॥

भावार्थ:-मंगल के मूल गंगाजी के वचन सुनकर और देवनदी को अनुकूल देखकर सीताजी आनंदित हुईं। तब प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने निषादराज गुह से कहा कि भैया! अब तुम घर जाओ! यह सुनते ही उसका मुँह सूख गया और हृदय में दाह उत्पन्न हो गया॥1॥

Hearing Ganga ji’s auspicious words and sensing her benevolence, Sita ji felt overjoyed. Then the Lord gently asked Guh to return to his home. At these words of Shri Ram, Guh’s mouth went dry, and his heart was consumed by the anguish of separation.

* दीन बचन गुह कह कर जोरी। बिनय सुनहु रघुकुलमनि मोरी॥
नाथ साथ रहि पंथु देखाई। करि दिन चारि चरन सेवकाई॥2॥

भावार्थ:-गुह हाथ जोड़कर दीन वचन बोला- हे रघुकुल शिरोमणि! मेरी विनती सुनिए। मैं नाथ (आप) के साथ रहकर, रास्ता दिखाकर, चार (कुछ) दिन चरणों की सेवा करके-॥2॥

With folded hands, Guh humbly pleaded, “O’ Jewel of the Raghu race, kindly listen to my earnest request. Allow me to stay by Your side, my Lord, and guide You along the path. Let me serve Your sacred feet for just a few days…

* जेहिं बन जाइ रहब रघुराई। परनकुटी मैं करबि सुहाई॥
तब मोहि कहँ जसि देब रजाई। सोइ करिहउँ रघुबीर दोहाई॥3॥

भावार्थ:-हे रघुराज! जिस वन में आप जाकर रहेंगे, वहाँ मैं सुंदर पर्णकुटी (पत्तों की कुटिया) बना दूँगा। तब मुझे आप जैसी आज्ञा देंगे, मुझे रघुवीर (आप) की दुहाई है, मैं वैसा ही करूँगा॥3॥

…O’ Raghuveer, in the forest where You choose to dwell, I will build a beautiful hut of leaves for You. After that, whatever command You give me, I shall obey it without hesitation, I swear upon You, O’ Raghuveer.”

* सहज सनेह राम लखि तासू। संग लीन्ह गुह हृदयँ हुलासू॥
पुनि गुहँ ग्याति बोलि सब लीन्हे। करि परितोषु बिदा तब कीन्हे॥4॥

भावार्थ:-उसके स्वाभाविक प्रेम को देखकर श्री रामचन्द्रजी ने उसको साथ ले लिया, इससे गुह के हृदय में बड़ा आनंद हुआ। फिर गुह (निषादराज) ने अपनी जाति के लोगों को बुला लिया और उनका संतोष कराके तब उनको विदा किया॥4॥

Seeing Guh’s pure and heartfelt devotion, Shri Ram took him along. Guh’s heart overflowed with joy. He then called his kinsmen, honoured them warmly, and sent them back.

दोहा :
* तब गनपति सिव सुमिरि प्रभु नाइ सुरसरिहि माथ।
सखा अनुज सिय सहित बन गवनु कीन्ह रघुनाथ॥104॥

भावार्थ:-तब प्रभु श्री रघुनाथजी गणेशजी और शिवजी का स्मरण करके तथा गंगाजी को मस्तक नवाकर सखा निषादराज, छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित वन को चले॥104॥

Then Raghunath ji bowed His head before Ganga ji, meditated upon Lord Ganesh and Lord Shiv, and proceeded towards the forest with His friend Guh, His younger Brother Lakshman ji, and Sita ji.

चौपाई :
* तेहि दिन भयउ बिटप तर बासू। लखन सखाँ सब कीन्ह सुपासू॥
प्रात प्रातकृत करि रघुराई। तीरथराजु दीख प्रभु जाई॥1॥

भावार्थ:-उस दिन पेड़ के नीचे निवास हुआ। लक्ष्मणजी और सखा गुह ने (विश्राम की) सब सुव्यवस्था कर दी। प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने सबेरे प्रातःकाल की सब क्रियाएँ करके जाकर तीर्थों के राजा प्रयाग के दर्शन किए॥1॥

That day, Lord Ram paused His journey and rested beneath a tree. Lakshman ji and Guh had made every arrangement to ensure His comfort. At the break of dawn, the noblest of the Raghus completed His morning ablutions and proceeded to visit the holiest of pilgrimage sites, Prayagraj, the sacred confluence of the Ganga, Yamuna, and Saraswati rivers.

* सचिव सत्य श्रद्धा प्रिय नारी। माधव सरिस मीतु हितकारी॥
चारि पदारथ भरा भँडारू। पुन्य प्रदेस देस अति चारू॥2॥

भावार्थ:-उस राजा का सत्य मंत्री है, श्रद्धा प्यारी स्त्री है और श्री वेणीमाधवजी सरीखे हितकारी मित्र हैं। चार पदार्थों (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) से भंडार भरा है और वह पुण्यमय प्रांत ही उस राजा का सुंदर देश है॥2॥

This divine King, Prayagraj, has Truth as his minister, Faith as his beloved wife, and presiding deities like Veni Madhav as his gracious companions. His treasury overflows with the four noble aims of human life, Dharma (righteousness), Artha (wealth), Kama (pleasure), and Moksha (liberation). This sacred land is the crown jewel of his glorious Kingdom.

* छेत्रु अगम गढ़ु गाढ़ सुहावा। सपनेहुँ नहिं प्रतिपच्छिन्ह पावा॥
सेन सकल तीरथ बर बीरा। कलुष अनीक दलन रनधीरा॥3॥

भावार्थ:-प्रयाग क्षेत्र ही दुर्गम, मजबूत और सुंदर गढ़ (किला) है, जिसको स्वप्न में भी (पाप रूपी) शत्रु नहीं पा सके हैं। संपूर्ण तीर्थ ही उसके श्रेष्ठ वीर सैनिक हैं, जो पाप की सेना को कुचल डालने वाले और बड़े रणधीर हैं॥3॥

The holy land of Prayag is unapproachable to the impure and is guarded by a magnificent, impenetrable fort, one that no enemy has ever dared to conquer, even in thought. All the sacred sites within it form a divine army of valiant warriors, ever ready to vanquish countless legions of sins.

* संगमु सिंहासनु सुठि सोहा। छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा॥
चवँर जमुन अरु गंग तरंगा। देखि होहिं दुख दारिद भंगा॥4॥

भावार्थ:-((गंगा, यमुना और सरस्वती का) संगम ही उसका अत्यन्त सुशोभित सिंहासन है। अक्षयवट छत्र है, जो मुनियों के भी मन को मोहित कर लेता है। यमुनाजी और गंगाजी की तरंगें उसके (श्याम और श्वेत) चँवर हैं, जिनको देखकर ही दुःख और दरिद्रता नष्ट हो जाती है॥4॥

The confluence of the sacred rivers Ganga, Yamuna, and Saraswati forms his splendid throne, while the immortal Akshay tree serves as his royal umbrella, enchanting the hearts of Sages and Seers alike. The gentle, flowing waves of Ganga ji and Yamuna ji act as his sacred chowries, whose mere sight dispels sorrow and suffering.