यमुनातीर निवासियों का प्रेम, तापस प्रकरण – The love of the people inhabiting the bank of Yamuna river. The episode of an ascetic
दोहा :
* राम कीन्ह बिश्राम निसि प्रात प्रयाग नहाइ।
चले सहितसिय लखन जन मुदित मुनिहि सिरु नाइ॥108॥
भावार्थ:-श्री रामजी ने रात को वहीं विश्राम किया और प्रातःकाल प्रयागराज का स्नान करके और प्रसन्नता के साथ मुनि को सिर नवाकर श्री सीताजी, लक्ष्मणजी और सेवक गुह के साथ वे चले॥108॥
Shri Ram spent the night at the hermitage of Sage Bhardwaj. At dawn, after bathing in the sacred waters of Prayag, He bowed respectfully before the Sage and, accompanied by Sita ji, Lakshman ji, and the devoted Guh, joyfully resumed His journey.
चौपाई :
* राम सप्रेम कहेउ मुनि पाहीं। नाथ कहिअ हम केहि मग जाहीं॥
मुनि मन बिहसि राम सन कहहीं। सुगम सकल मग तुम्ह कहुँ अहहीं॥1॥
भावार्थ:-(चलते समय) बड़े प्रेम से श्री रामजी ने मुनि से कहा- हे नाथ! बताइए हम किस मार्ग से जाएँ। मुनि मन में हँसकर श्री रामजी से कहते हैं कि आपके लिए सभी मार्ग सुगम हैं॥1॥
With affection, Shri Ram asked the Sage, “O’ Lord, kindly guide us, which path should we take?” The Sage laughed and replied, “O’ Ram, for You, every path is easy and free of obstacles.”
* साथ लागि मुनि सिष्य बोलाए। सुनि मन मुदित पचासक आए॥
सबन्हि राम पर प्रेम अपारा। सकल कहहिं मगु दीख हमारा॥2॥
भावार्थ:-फिर उनके साथ के लिए मुनि ने शिष्यों को बुलाया। (साथ जाने की बात) सुनते ही चित्त में हर्षित हो कोई पचास शिष्य आ गए। सभी का श्री रामजी पर अपार प्रेम है। सभी कहते हैं कि मार्ग हमारा देखा हुआ है॥2॥
The Sage then summoned a few of his pupils to escort Shri Ram. At his command, about fifty students eagerly came forward, overjoyed at the opportunity to accompany the Lord. Each of them held deep love for Shri Ram and confidently declared that they were familiar with the route.
* मुनि बटु चारि संग तब दीन्हे। जिन्ह बहु जनम सुकृत सब कीन्हे॥
करि प्रनामु रिषि आयसु पाई। प्रमुदित हृदयँ चले रघुराई॥3॥
भावार्थ:-तब मुनि ने (चुनकर) चार ब्रह्मचारियों को साथ कर दिया, जिन्होंने बहुत जन्मों तक सब सुकृत (पुण्य) किए थे। श्री रघुनाथजी प्रणाम कर और ऋषि की आज्ञा पाकर हृदय में बड़े ही आनंदित होकर चले॥3॥
The Sage then selected four young students to accompany the royal party, pupils who had accumulated great merit over many lifetimes. After bowing to the Sage and receiving his blessings, Shri Raghuveer joyfully continued on his journey.
* ग्राम निकट जब निकसहिं जाई। देखहिं दरसु नारि नर धाई॥
होहिं सनाथ जनम फलु पाई। फिरहिं दुखित मनु संग पठाई॥4॥
भावार्थ:-जब वे किसी गाँव के पास होकर निकलते हैं, तब स्त्री-पुरुष दौड़कर उनके रूप को देखने लगते हैं। जन्म का फल पाकर वे (सदा के अनाथ) सनाथ हो जाते हैं और मन को नाथ के साथ भेजकर (शरीर से साथ न रहने के कारण) दुःखी होकर लौट आते हैं॥4॥
As the party passed through villages, men and women would rush out eagerly to catch a glimpse of them. Their hearts overflowed with joy, as if they had found life’s true purpose, like an orphan discovering a loving guardian. Yet, as they returned to their homes, a quiet sorrow lingered, for they felt they had left their hearts behind with Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji.
दोहा :
* बिदा किए बटु बिनय करि फिरे पाइ मन काम।
उतरि नहाए जमुन जल जो सरीर सम स्याम॥109॥
भावार्थ:-तदनन्तर श्री रामजी ने विनती करके चारों ब्रह्मचारियों को विदा किया, वे मनचाही वस्तु (अनन्य भक्ति) पाकर लौटे। यमुनाजी के पार उतरकर सबने यमुनाजी के जल में स्नान किया, जो श्री रामचन्द्रजी के शरीर के समान ही श्याम रंग का था॥109॥
Thereafter, Shri Ram lovingly bid farewell to the students, blessing them with their heart’s deepest wish, steadfast and unalloyed devotion to His holy feet. He then crossed the Yamuna River and bathed in its sacred waters, which, like His own divine form, were dark-hued and serene.
चौपाई :
* सुनत तीरबासी नर नारी। धाए निज निज काज बिसारी॥
लखन राम सिय सुंदरताई। देखि करहिं निज भाग्य बड़ाई॥1॥
भावार्थ:-यमुनाजी के किनारे पर रहने वाले स्त्री-पुरुष (यह सुनकर कि निषाद के साथ दो परम सुंदर सुकुमार नवयुवक और एक परम सुंदरी स्त्री आ रही है) सब अपना-अपना काम भूलकर दौड़े और लक्ष्मणजी, श्री रामजी और सीताजी का सौंदर्य देखकर अपने भाग्य की बड़ाई करने लगे॥1॥
When the men and women living along the banks of the Yamuna river heard of Shri Ram’s arrival, they dropped their work and rushed to see Him and His companions. Upon beholding the divine beauty of Lakshman ji, Ram ji, and Sita ji, their hearts filled with awe and joy, and they praised their own destiny for granting them such a sacred sight.
* अति लालसा बसहिं मन माहीं। नाउँ गाउँ बूझत सकुचाहीं॥
जे तिन्ह महुँ बयबिरिध सयाने। तिन्ह करि जुगुति रामु पहिचाने॥2॥
भावार्थ:-उनके मन में (परिचय जानने की) बहुत सी लालसाएँ भरी हैं। पर वे नाम-गाँव पूछते सकुचाते हैं। उन लोगों में जो वयोवृद्ध और चतुर थे, उन्होंने युक्ति से श्री रामचन्द्रजी को पहचान लिया॥2॥
Everyone longed to know their names and where they came from, but hesitated to ask out of shyness and reverence. However, the elders and the wise among them, guided by inner intuition, were somehow able to recognise Shri Ram.
* सकल कथा तिन्ह सबहि सुनाई। बनहि चले पितु आयसु पाई॥
सुनि सबिषाद सकल पछिताहीं। रानी रायँ कीन्ह भल नाहीं॥3॥
भावार्थ:-उन्होंने सब कथा सब लोगों को सुनाई कि पिता की आज्ञा पाकर ये वन को चले हैं। यह सुनकर सब लोग दुःखित हो पछता रहे हैं कि रानी और राजा ने अच्छा नहीं किया॥3॥
The elders shared the entire tale with the people, how Shri Ram had been sent into exile at His father’s command. Upon hearing this, everyone was filled with sorrow and felt that the King and Queen had been unjust in their actions.
* तेहि अवसर एक तापसु आवा। तेजपुंज लघुबयस सुहावा॥
कबि अलखित गति बेषु बिरागी। मन क्रम बचन राम अनुरागी॥4॥
भावार्थ:-उसी अवसर पर वहाँ एक तपस्वी आया, जो तेज का पुंज, छोटी अवस्था का और सुंदर था। उसकी गति कवि नहीं जानते (अथवा वह कवि था जो अपना परिचय नहीं देना चाहता)। वह वैरागी के वेष में था और मन, वचन तथा कर्म से श्री रामचन्द्रजी का प्रेमी था॥4॥
Just then, a hermit appeared, a radiant and handsome young ascetic, whose ways remained a mystery even to the poet. Dressed in simple hermit robes, he was fully devoted to Shri Ram in thought, word, and deed.
दोहा :
* सजल नयन तन पुलकि निज इष्टदेउ पहिचानि।
परेउ दंड जिमि धरनितल दसा न जाइ बखानि॥110॥
भावार्थ:-अपने इष्टदेव को पहचानकर उसके नेत्रों में जल भर आया और शरीर पुलकित हो गया। वह दण्ड की भाँति पृथ्वी पर गिर पड़ा, उसकी (प्रेम विह्वल) दशा का वर्णन नहीं किया जा सकता॥110॥
Upon recognising his beloved Lord, Shri Ram, the ascetic’s eyes welled up with tears of divine love, and goosebumps spread over his whole body. Overcome with emotion, he fell flat on the ground like a straight pole, and his state was beyond the reach of words.
चौपाई :
* राम सप्रेम पुलकि उर लावा। परम रंक जनु पारसु पावा॥
मनहुँ प्रेमु परमारथु दोऊ। मिलत धरें तन कह सबु कोऊ॥1॥
भावार्थ:-श्री रामजी ने प्रेमपूर्वक पुलकित होकर उसको हृदय से लगा लिया। (उसे इतना आनंद हुआ) मानो कोई महादरिद्री मनुष्य पारस पा गया हो। सब कोई (देखने वाले) कहने लगे कि मानो प्रेम और परमार्थ (परम तत्व) दोनों शरीर धारण करके मिल रहे हैं॥1॥
Overflowing with emotion, Shri Ram embraced him with deep affection. It was as if a pauper had stumbled upon gold by discovering the very Paras stone that turns iron into gold with a single touch. Onlookers called it a sacred union, where pure love itself met the living embodiment of the Supreme Reality.
* बहुरि लखन पायन्ह सोइ लागा। लीन्ह उठाइ उमगि अनुरागा॥
पुनि सिय चरन धूरि धरि सीसा। जननि जानि सिसु दीन्हि असीसा॥2॥
भावार्थ:-फिर वह लक्ष्मणजी के चरणों लगा। उन्होंने प्रेम से उमंगकर उसको उठा लिया। फिर उसने सीताजी की चरण धूलि को अपने सिर पर धारण किया। माता सीताजी ने भी उसको अपना बच्चा जानकर आशीर्वाद दिया॥2॥
The ascetic then bowed and clasped the feet of Lakshman ji. Moved by deep emotion, Shri Lakshman gently lifted him up. He then reverently placed the dust of Sita ji’s feet upon his head. Touched by his devotion, Sita ji, like a loving mother, blessed him with heartfelt grace.
* कीन्ह निषाद दंडवत तेही। मिलेउ मुदित लखि राम सनेही॥
पिअत नयन पुट रूपु पियुषा। मुदित सुअसनु पाइ जिमि भूखा॥3॥
भावार्थ:-फिर निषादराज ने उसको दण्डवत की। श्री रामचन्द्रजी का प्रेमी जानकर वह उस (निषाद) से आनंदित होकर मिला। वह तपस्वी अपने नेत्र रूपी दोनों से श्री रामजी की सौंदर्य सुधा का पान करने लगा और ऐसा आनंदित हुआ जैसे कोई भूखा आदमी सुंदर भोजन पाकर आनंदित होता है॥3॥
Then the Chief of the Nishads, Guh, prostrated before the ascetic. Recognizing him as a devoted follower of Shri Ram, the ascetic warmly embraced him. His eyes drank in the divine beauty of Shri Ram like nectar from a sacred cup, and his heart rejoiced as if a starving soul had been blessed with a rich and nourishing feast.
* ते पितु मातु कहहु सखि कैसे। जिन्ह पठए बन बालक ऐसे॥
राम लखन सिय रूपु निहारी। होहिं सनेह बिकल नर नारी॥4॥
