श्री भरत-कैकेयी संवाद – Dialogue between Bharat ji and mother Kaikeyi

दोहा :
* सुनि सुत बचन सनेहमय कपट नीर भरि नैन।
भरत श्रवन मन सूल सम पापिनि बोली बैन॥159॥

भावार्थ:-पुत्र के स्नेहमय वचन सुनकर नेत्रों में कपट का जल भरकर पापिनी कैकेयी भरत के कानों में और मन में शूल के समान चुभने वाले वचन बोली-॥159॥

Hearing her son’s loving words, the sinful Queen Kaikeyi filled her eyes with false tears and spoke in a manner that struck Bharat ji’s ears and heart like piercing arrows.

चौपाई :
* तात बात मैं सकल सँवारी। भै मंथरा सहाय बिचारी॥
कछुक काज बिधि बीच बिगारेउ। भूपति सुरपति पुर पगु धारेउ॥1॥

भावार्थ:-हे तात! मैंने सारी बात बना ली थी। बेचारी मंथरा सहायक हुई। पर विधाता ने बीच में जरा सा काम बिगाड़ दिया। वह यह कि राजा देवलोक को पधार गए॥1॥

She said, “O’ Son, I had achieved everything I set out to do, with the help of the poor but wise Manthra. However, fate intervened midway, and the King departed for Heaven (the abode of Indra).”

* सुनत भरतु भए बिबस बिषादा। जनु सहमेउ करि केहरि नादा॥
तात तात हा तात पुकारी। परे भूमितल ब्याकुल भारी॥2॥

भावार्थ:-भरत यह सुनते ही विषाद के मारे विवश (बेहाल) हो गए। मानो सिंह की गर्जना सुनकर हाथी सहम गया हो। वे ‘तात! तात! हा तात!’ पुकारते हुए अत्यन्त व्याकुल होकर जमीन पर गिर पड़े॥2॥

Hearing her words, Bharat ji was overcome with sorrow, like an elephant struck with terror at the roar of a lion. Crying out, “Dear father! father! Ah, dear father!” he collapsed to the ground, overwhelmed by anguish.

* चलत न देखन पायउँ तोही। तात न रामहि सौंपेहु मोही॥
बहुरि धीर धरि उठे सँभारी। कहु पितु मरन हेतु महतारी॥3॥

भावार्थ:-(और विलाप करने लगे कि) हे तात! मैं आपको (स्वर्ग के लिए) चलते समय देख भी न सका। (हाय!) आप मुझे श्री रामजी को सौंप भी नहीं गए! फिर धीरज धरकर वे सम्हलकर उठे और बोले- माता! पिता के मरने का कारण तो बताओ॥3॥

He cried, “O’ Dear father, I could not see you before you left this world, nor did you entrust me to the care of Brother Shri Ram.” Composing himself with great effort, he rose and said, “O’ Mother, tell me, what caused my father’s death?”

* सुनि सुत बचन कहति कैकेई। मरमु पाँछि जनु माहुर देई॥
आदिहु तें सब आपनि करनी। कुटिल कठोर मुदित मन बरनी॥4॥

भावार्थ:-पुत्र का वचन सुनकर कैकेयी कहने लगी। मानो मर्म स्थान को पाछकर (चाकू से चीरकर) उसमें जहर भर रही हो। कुटिल और कठोर कैकेयी ने अपनी सब करनी शुरू से (आखिर तक बड़े) प्रसन्न मन से सुना दी॥4॥

Hearing her son’s words, Queen Kaikeyi began her reply, it was as if she were pouring poison into a fresh wound she herself had inflicted with a blade. With a cunning and unfeeling heart, she happily recounted everything she had done, from beginning to end, as if it were a matter of pride.

दोहा :
* भरतहि बिसरेउ पितु मरन सुनत राम बन गौनु।
हेतु अपनपउ जानि जियँ थकित रहे धरि मौनु॥160॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी का वन जाना सुनकर भरतजी को पिता का मरण भूल गया और हृदय में इस सारे अनर्थ का कारण अपने को ही जानकर वे मौन होकर स्तम्भित रह गए (अर्थात उनकी बोली बंद हो गई और वे सन्न रह गए)॥160॥

The moment Bharat ji heard of Shri Ram’s exile to the forest, he forgot even the sorrow of his father’s passing. Believing himself to be the root cause of all the calamity, he stood motionless and silent, gripped by a deep and overwhelming grief.

* बिकल बिलोकि सुतहि समुझावति। मनहुँ जरे पर लोनु लगावति॥
तात राउ नहिं सोचै जोगू। बिढ़इ सुकृत जसु कीन्हेउ भोगू॥1॥

भावार्थ:-पुत्र को व्याकुल देखकर कैकेयी समझाने लगी। मानो जले पर नमक लगा रही हो। (वह बोली-) हे तात! राजा सोच करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने पुण्य और यश कमाकर उसका पर्याप्त भोग किया॥1॥

Seeing Bharat ji in deep distress, Queen Kaikeyi tried to console him, but her words felt like salt on an open wound. She said, “O’ Dear son, there is no need to grieve for the King. He earned great fame through his virtuous deeds and lived a life of honour and joy…

* जीवत सकल जनम फल पाए। अंत अमरपति सदन सिधाए॥
अस अनुमानि सोच परिहरहू। सहित समाज राज पुर करहू॥2॥

भावार्थ:-जीवनकाल में ही उन्होंने जन्म लेने के सम्पूर्ण फल पा लिए और अंत में वे इन्द्रलोक को चले गए। ऐसा विचारकर सोच छोड़ दो और समाज सहित नगर का राज्य करो॥2॥

…While alive, he enjoyed all the fruits of human life, and in the end, he ascended to Indra’s heavenly abode. So let go of your sorrow, my son, and take charge of the Kingdom (along with the citizens, army, treasury, ministers, and attendants), rule over Ayodhya as your own.”

* सुनि सुठि सहमेउ राजकुमारू। पाकें छत जनु लाग अँगारू॥
धीरज धरि भरि लेहिं उसासा। पापिनि सबहि भाँति कुल नासा॥3॥

भावार्थ:-राजकुमार भरतजी यह सुनकर बहुत ही सहम गए। मानो पके घाव पर अँगार छू गया हो। उन्होंने धीरज धरकर बड़ी लम्बी साँस लेते हुए कहा- पापिनी! तूने सभी तरह से कुल का नाश कर दिया॥3॥

Hearing his mother’s words, Prince Bharat shrank in agony, as if a burning coal had been pressed against a tender wound. Regaining his composure, Bharat ji let out a heavy sigh and said, “O’ Sinful woman, you have brought utter ruin upon our entire family…

* जौं पै कुरुचि रही अति तोही। जनमत काहे न मारे मोही॥
पेड़ काटि तैं पालउ सींचा। मीन जिअन निति बारि उलीचा॥4॥

भावार्थ:-हाय! यदि तेरी ऐसी ही अत्यन्त बुरी रुचि (दुष्ट इच्छा) थी, तो तूने जन्मते ही मुझे मार क्यों नहीं डाला? तूने पेड़ को काटकर पत्ते को सींचा है और मछली के जीने के लिए पानी को उलीच डाला! (अर्थात मेरा हित करने जाकर उलटा तूने मेरा अहित कर डाला)॥4॥

…Alas! If your intent was always so wicked, then why didn’t you kill me at birth? You’ve chopped down the tree and watered the leaf; you’ve poured away the water while trying to keep the fish alive!…

दोहा :
* हंसबंसु दसरथु जनकु राम लखन से भाइ।
जननी तूँ जननी भई बिधि सन कछु न बसाइ॥161॥

भावार्थ:-मुझे सूर्यवंश (सा वंश), दशरथजी (सरीखे) पिता और राम-लक्ष्मण से भाई मिले। पर हे जननी! मुझे जन्म देने वाली माता तू हुई! (क्या किया जाए!) विधाता से कुछ भी वश नहीं चलता॥161॥

…I was born into the noble Solar dynasty, with King Dashrath as my father and Shri Ram and Lakshman as my Brothers. But alas, O’ Mother, it is you who gave birth to me. What can I say? When fate itself turns hostile, nothing remains in our hands…

चौपाई :
* जब मैं कुमति कुमत जियँ ठयऊ। खंड खंड होइ हृदउ न गयऊ॥
बर मागत मन भइ नहिं पीरा। गरि न जीह मुँह परेउ न कीरा॥1॥

भावार्थ:-अरी कुमति! जब तूने हृदय में यह बुरा विचार (निश्चय) ठाना, उसी समय तेरे हृदय के टुकड़े-टुकड़े (क्यों) न हो गए? वरदान माँगते समय तेरे मन में कुछ भी पीड़ा नहीं हुई? तेरी जीभ गल नहीं गई? तेरे मुँह में कीड़े नहीं पड़ गए?॥1॥

…O’ Sinful woman, the moment such evil thoughts entered your mind, how did your heart not shatter into a thousand pieces? While asking for those dreadful boons, did your heart not ache? Did your tongue not rot away? Did swarms of insects not fill your mouth?…

* भूपँ प्रतीति तोरि किमि कीन्ही। मरन काल बिधि मति हरि लीन्ही॥
बिधिहुँ न नारि हृदय गति जानी। सकल कपट अघ अवगुन खानी॥2॥

भावार्थ:-राजा ने तेरा विश्वास कैसे कर लिया? (जान पड़ता है,) विधाता ने मरने के समय उनकी बुद्धि हर ली थी। स्त्रियों के हृदय की गति (चाल) विधाता भी नहीं जान सके। वह सम्पूर्ण कपट, पाप और अवगुणों की खान है॥2॥

…How did the King even trust you? It seems that fate clouded his judgement in his final moments. Even God cannot truly know what lies within a woman’s heart. A cunning woman is a mine of deceit, sin, and vice…

* सरल सुसील धरम रत राऊ। सो किमि जानै तीय सुभाऊ॥
अस को जीव जंतु जग माहीं। जेहि रघुनाथ प्रानप्रिय नाहीं॥3॥

भावार्थ:-फिर राजा तो सीधे, सुशील और धर्मपरायण थे। वे भला, स्त्री स्वभाव को कैसे जानते? अरे, जगत के जीव-जन्तुओं में ऐसा कौन है, जिसे श्री रघुनाथजी प्राणों के समान प्यारे नहीं हैं॥3॥

…The King, after all, was simple-hearted, gentle, and steadfast in righteousness, how could he possibly have understood the nature of a deceitful woman? Tell me, is there any creature in this world that does not cherish Shri Raghunath more than life itself? (For He is the very essence of existence, the Supreme Cosmic Spirit that dwells within every animate and inanimate being).

* भे अति अहित रामु तेउ तोहीं। को तू अहसि सत्य कहु मोही॥
जो हसि सो हसि मुँह मसि लाई। आँखि ओट उठि बैठहि जाई॥4॥

भावार्थ:-वे श्री रामजी भी तुझे अहित हो गए (वैरी लगे)! तू कौन है? मुझे सच-सच कह! तू जो है, सो है, अब मुँह में स्याही पोतकर (मुँह काला करके) उठकर मेरी आँखों की ओट में जा बैठ॥4॥

…And yet, even that Shri Ram appeared to you as a great enemy? Tell me honestly, who are you, truly? I don’t care who you claim to be. Go now, smear your face with black ink and sit somewhere far from my sight!…