निषाद की शंका और सावधानी – Nishad’s suspicion and precautions
दोहा :
* आरत जननी जानि सब भरत सनेह सुजान।
कहेउ बनावन पालकीं सजन सुखासन जान॥186॥
भावार्थ:-स्नेह के सुजान (प्रेम के तत्व को जानने वाले) भरतजी ने सब माताओं को आर्त (दुःखी) जानकर उनके लिए पालकियाँ तैयार करने तथा सुखासन यान (सुखपाल) सजाने के लिए कहा॥186॥
Bharat ji, who deeply understood the language of love, knew that all the Mothers were in great distress. He called for palanquins and ordered them to be beautifully decorated and fitted with comfortable seating.
चौपाई :
* चक्क चक्कि जिमि पुर नर नारी। चहत प्रात उर आरत भारी॥
जागत सब निसि भयउ बिहाना। भरत बोलाए सचिव सुजाना॥1॥
भावार्थ:-नगर के नर-नारी चकवे-चकवी की भाँति हृदय में अत्यन्त आर्त होकर प्रातःकाल का होना चाहते हैं। सारी रात जागते-जागते सबेरा हो गया। तब भरतजी ने चतुर मंत्रियों को बुलवाया॥1॥
Deeply troubled in their hearts, like the parted chakwa and chakwi birds, the men and women of Ayodhya anxiously awaited the break of dawn. They remained awake through the night until morning arrived. Then Bharat ji summoned his wise ministers…
* कहेउ लेहु सबु तिलक समाजू। बनहिं देब मुनि रामहि राजू॥
बेगि चलहु सुनि सचिव जोहारे। तुरत तुरग रथ नाग सँवारे॥2॥
भावार्थ:-और कहा- तिलक का सब सामान ले चलो। वन में ही मुनि वशिष्ठजी श्री रामचन्द्रजी को राज्य देंगे, जल्दी चलो। यह सुनकर मंत्रियों ने वंदना की और तुरंत घोड़े, रथ और हाथी सजवा दिए॥2॥
…and said, “Bring all the essential items used for the coronation, Sage Vashishth will perform Shri Ram’s coronation in the forest itself. Let us not delay.” Hearing Bharat ji’s words, the Ministers bowed in reverence and swiftly began adorning the horses, chariots, and elephants.
* अरुंधती अरु अगिनि समाऊ। रथ चढ़ि चले प्रथम मुनिराऊ॥
बिप्र बृंद चढ़ि बाहन नाना। चले सकल तप तेज निधाना॥3॥
भावार्थ:-सबसे पहले मुनिराज वशिष्ठजी अरुंधती और अग्निहोत्र की सब सामग्री सहित रथ पर सवार होकर चले। फिर ब्राह्मणों के समूह, जो सब के सब तपस्या और तेज के भंडार थे, अनेकों सवारियों पर चढ़कर चले॥3॥
Taking his wife, Arundhati ji, along with all the sacred items required for the fire oblation (havan), the Chief of Sages, Vashishth ji, was the first to mount the chariot and lead the procession. Following him, groups of Brahmins, each a reservoir of penance and spiritual radiance, boarded various vehicles and set forth on the journey.
* नगर लोग सब सजि सजि जाना। चित्रकूट कहँ कीन्ह पयाना॥
सिबिका सुभग न जाहिं बखानी। चढ़ि चढ़ि चलत भईं सब रानी॥4॥
भावार्थ:-नगर के सब लोग रथों को सजा-सजाकर चित्रकूट को चल पड़े। जिनका वर्णन नहीं हो सकता, ऐसी सुंदर पालकियों पर चढ़-चढ़कर सब रानियाँ चलीं॥4॥
The people of the city followed next toward Chitrakoot, having beautifully adorned their various vehicles. The palanquins carrying the Queens were so exquisitely crafted that their beauty defied description.
दोहा :
* सौंपि नगर सुचि सेवकनि सादर सकल चलाइ।
सुमिरि राम सिय चरन तब चले भरत दोउ भाइ॥187॥
भावार्थ:-विश्वासपात्र सेवकों को नगर सौंपकर और सबको आदरपूर्वक रवाना करके, तब श्री सीता-रामजी के चरणों को स्मरण करके भरत-शत्रुघ्न दोनों भाई चले॥187॥
After entrusting the care of the city to trusted servants and respectfully sending everyone else ahead, the two Brothers, Bharat ji and Shatrughan ji, bowed their heads in deep meditation upon the sacred feet of Shri Ram and Sita ji. Then, with hearts full of devotion, they too set out for the forest.
चौपाई :
* राम दरस बस सब नर नारी। जनु करि करिनि चले तकि बारी॥
बन सिय रामु समुझि मन माहीं। सानुज भरत पयादेहिं जाहीं॥1॥
भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी के दर्शन के वश में हुए (दर्शन की अनन्य लालसा से) सब नर-नारी ऐसे चले मानो प्यासे हाथी-हथिनी जल को तककर (बड़ी तेजी से बावले से हुए) जा रहे हों। श्री सीताजी-रामजी (सब सुखों को छोड़कर) वन में हैं, मन में ऐसा विचार करके छोटे भाई शत्रुघ्नजी सहित भरतजी पैदल ही चले जा रहे हैं॥1॥
All the men and women walked eagerly to catch a glimpse of Shri Ram and Sita ji, like male and female elephants hastening toward a water source. Deeply aware in their hearts that Shri Ram and Sita ji were living a simple and austere life in the forest, Bharat ji and his younger Brother chose to walk barefoot.
*देखि सनेहु लोग अनुरागे। उतरि चले हय गय रथ त्यागे॥
जाइ समीप राखि निज डोली। राम मातु मृदु बानी बोली॥2॥
भावार्थ:-उनका स्नेह देखकर लोग प्रेम में मग्न हो गए और सब घोड़े, हाथी, रथों को छोड़कर उनसे उतरकर पैदल चलने लगे। तब श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्याजी भरत के पास जाकर और अपनी पालकी उनके समीप खड़ी करके कोमल वाणी से बोलीं-॥2॥
Seeing their devotion, all the people were filled with reverence. They too dismounted from their horses, elephants, and chariots, and began walking alongside the Brothers. Shri Ram’s Mother brought her palanquin beside Bharat ji and spoke to him in gentle, tender words,…
* तात चढ़हु रथ बलि महतारी। होइहि प्रिय परिवारु दुखारी॥
तुम्हरें चलत चलिहि सबु लोगू। सकल सोक कृस नहिं मग जोगू॥3॥
भावार्थ:-हे बेटा! माता बलैया लेती है, तुम रथ पर चढ़ जाओ। नहीं तो सारा परिवार दुःखी हो जाएगा। तुम्हारे पैदल चलने से सभी लोग पैदल चलेंगे। शोक के मारे सब दुबले हो रहे हैं, पैदल रास्ते के (पैदल चलने के) योग्य नहीं हैं॥3॥
…“O’ Son, I give you all my blessings, please go and board the chariot. Seeing you walk barefoot, my dear, all our family members are overcome with sorrow. Because you choose to walk, everyone else is doing the same. They are already weakened by grief and are not in a condition to walk barefoot.”
* सिर धरि बचन चरन सिरु नाई। रथ चढ़ि चलत भए दोउ भाई॥
तमसा प्रथम दिवस करि बासू। दूसर गोमति तीर निवासू॥4॥
भावार्थ:-माता की आज्ञा को सिर चढ़ाकर और उनके चरणों में सिर नवाकर दोनों भाई रथ पर चढ़कर चलने लगे। पहले दिन तमसा पर वास (मुकाम) करके दूसरा मुकाम गोमती के तीर पर किया॥4॥
Bharat ji respectfully obeyed Mother Kaushalya’s command. After bowing at her feet, the two Brothers mounted their chariots and resumed their journey. On the first day, they halted near the banks of the Tamsa River, and on the following day, they camped along the banks of the Gomti River.
दोहा :
* पय अहार फल असन एक निसि भोजन एक लोग।
करत राम हित नेम ब्रत परिहरि भूषन भोग॥188॥
भावार्थ:-कोई दूध ही पीते, कोई फलाहार करते और कुछ लोग रात को एक ही बार भोजन करते हैं। भूषण और भोग-विलास को छोड़कर सब लोग श्री रामचन्द्रजी के लिए नियम और व्रत करते हैं॥188॥
Some sustained themselves only on milk, others ate fruits, while some took just one meal at night. For the sake of Shri Ram’s well-being, they observed penance and fasts, giving up all comforts, material pleasures, and ornaments.
चौपाई :
* सई तीर बसि चले बिहाने। सृंगबेरपुर सब निअराने॥
समाचार सब सुने निषादा। हृदयँ बिचार करइ सबिषादा॥1॥
भावार्थ:-रात भर सई नदी के तीर पर निवास करके सबेरे वहाँ से चल दिए और सब श्रृंगवेरपुर के समीप जा पहुँचे। निषादराज ने सब समाचार सुने, तो वह दुःखी होकर हृदय में विचार करने लगा-॥1॥
After spending the night by the banks of the Sayi River, everyone set out in the morning and reached near Shringverpur. When the Chief of the Nishads heard of their arrival, his heart grew heavy with sorrow, and he thought,…
* कारन कवन भरतु बन जाहीं। है कछु कपट भाउ मन माहीं॥
जौं पै जियँ न होति कुटिलाई। तौ कत लीन्ह संग कटकाई॥2॥
भावार्थ:-क्या कारण है जो भरत वन को जा रहे हैं, मन में कुछ कपट भाव अवश्य है। यदि मन में कुटिलता न होती, तो साथ में सेना क्यों ले चले हैं॥2॥
…“Why would Bharat be heading to the forest? There must be some evil intent behind this. If his heart were pure, why would he bring an entire army along? Surely, there is some scheme at play…
* जानहिं सानुज रामहि मारी। करउँ अकंटक राजु सुखारी॥
भरत न राजनीति उर आनी। तब कलंकु अब जीवन हानी॥3॥
भावार्थ:-समझते हैं कि छोटे भाई लक्ष्मण सहित श्री राम को मारकर सुख से निष्कण्टक राज्य करूँगा। भरत ने हृदय में राजनीति को स्थान नहीं दिया (राजनीति का विचार नहीं किया)। तब (पहले) तो कलंक ही लगा था, अब तो जीवन से ही हाथ धोना पड़ेगा॥3॥
…He must be thinking that after killing his younger Brother Lakshman and Shri Ram, he will rule the Kingdom without any opposition. Bharat clearly has no regard for righteous conduct. Until now, he had only brought disgrace upon himself, but now, he is on the path to losing even his own life…
* सकल सुरासुर जुरहिं जुझारा। रामहि समर न जीतनिहारा॥
का आचरजु भरतु अस करहीं। नहिं बिष बेलि अमिअ फल फरहीं॥4॥
भावार्थ:-सम्पूर्ण देवता और दैत्य वीर जुट जाएँ, तो भी श्री रामजी को रण में जीतने वाला कोई नहीं है। भरत जो ऐसा कर रहे हैं, इसमें आश्चर्य ही क्या है? विष की बेलें अमृतफल कभी नहीं फलतीं!॥4॥
…Even if all the demons and Demigods were to unite against Shri Ram, they would never be able to defeat Him in battle. It is no surprise that Bharat is acting this way, after all, fruits of nectar do not grow on poisonous creepers.”
दोहा :
* अस बिचारि गुहँ ग्याति सन कहेउ सजग सब होहु।
हथवाँसहु बोरहु तरनि कीजिअ घाटारोहु॥189॥
भावार्थ:-ऐसा विचारकर गुह (निषादराज) ने अपनी जाति वालों से कहा कि सब लोग सावधान हो जाओ। नावों को हाथ में (कब्जे में) कर लो और फिर उन्हें डुबा दो तथा सब घाटों को रोक दो॥189॥
Thinking this way, Guh, the Chief of the Nishads, said to his tribesmen, “Stay alert. Take control of the paddles, sink the boats, and block all access to the piers…
चौपाई :
* होहु सँजोइल रोकहु घाटा। ठाटहु सकल मरै के ठाटा॥
सनमुख लोह भरत सन लेऊँ। जिअत न सुरसरि उतरन देऊँ॥1॥
भावार्थ:-सुसज्जित होकर घाटों को रोक लो और सब लोग मरने के साज सजा लो (अर्थात भरत से युद्ध में लड़कर मरने के लिए तैयार हो जाओ)। मैं भरत से सामने (मैदान में) लोहा लूँगा (मुठभेड़ करूँगा) और जीते जी उन्हें गंगा पार न उतरने दूँगा॥1॥
…Arm yourselves, barricade the piers, and be prepared to lay down your lives with honour. I will face Bharat in open combat, and as long as there is breath in my body, I will not allow the enemy to cross the celestial river Ganga…
* समर मरनु पुनि सुरसरि तीरा। राम काजु छनभंगु सरीरा॥
भरत भाइ नृपु मैं जन नीचू। बड़ें भाग असि पाइअ मीचू॥2॥
भावार्थ:-युद्ध में मरण, फिर गंगाजी का तट, श्री रामजी का काम और क्षणभंगुर शरीर (जो चाहे जब नाश हो जाए), भरत श्री रामजी के भाई और राजा (उनके हाथ से मरना) और मैं नीच सेवक- बड़े भाग्य से ऐसी मृत्यु मिलती है॥2॥
…I will lay down my life on the battlefield, right here on the banks of the sacred Ganga river, and give up this mortal body for the sake of Shri Ram. Bharat is Shri Ram’s Brother and a King, while I am but a lowly servant, yet to die in Shri Ram’s service would be the greatest honour and fortune of my life…
* स्वामि काज करिहउँ रन रारी। जस धवलिहउँ भुवन दस चारी॥
तजउँ प्रान रघुनाथ निहोरें। दुहूँ हाथ मुद मोदक मोरें॥3॥
भावार्थ:-मैं स्वामी के काम के लिए रण में लड़ाई करूँगा और चौदहों लोकों को अपने यश से उज्ज्वल कर दूँगा। श्री रघुनाथजी के निमित्त प्राण त्याग दूँगा। मेरे तो दोनों ही हाथों में आनंद के लड्डू हैं (अर्थात जीत गया तो राम सेवक का यश प्राप्त करूँगा और मारा गया तो श्री रामजी की नित्य सेवा प्राप्त करूँगा)॥3॥
…To uphold the cause of my Lord, I shall fight on the battlefield, and my valour will shine across all fourteen Realms of the Universe. I will gladly lay down my life for the sake of Shri Raghunath. Either way, I am blessed, for both my hands hold sweet offerings (if I win, I serve my Master’s cause; if I fall, I attain His eternal abode and the bliss of His devotional service)…
* साधु समाज न जाकर लेखा। राम भगत महुँ जासु न रेखा॥
जायँ जिअत जग सो महि भारू। जननी जौबन बिटप कुठारू॥4॥
भावार्थ:-साधुओं के समाज में जिसकी गिनती नहीं और श्री रामजी के भक्तों में जिसका स्थान नहीं, वह जगत में पृथ्वी का भार होकर व्यर्थ ही जीता है। वह माता के यौवन रूपी वृक्ष के काटने के लिए कुल्हाड़ा मात्र है॥4॥
…One who is neither counted among the Saints nor included among the devotees of Lord Ram is nothing but a burden upon the Earth. Such a life is futile, no more than an axe to the tree of his mother’s youth.”
दोहा :
* बिगत बिषाद निषादपति सबहि बढ़ाइ उछाहु।
सुमिरि राम मागेउ तुरत तरकस धनुष सनाहु॥190॥
भावार्थ:-(इस प्रकार श्री रामजी के लिए प्राण समर्पण का निश्चय करके) निषादराज विषाद से रहित हो गया और सबका उत्साह बढ़ाकर तथा श्री रामचन्द्रजी का स्मरण करके उसने तुरंत ही तरकस, धनुष और कवच माँगा॥190॥
In this way, the Chief of the Nishads composed himself and inspired courage in everyone. Then, fixing his thoughts firmly on Shri Ram, he said, “Quickly bring me my quiver, bow, and armour…
चौपाई :
* बेगहु भाइहु सजहु सँजोऊ। सुनि रजाइ कदराइ न कोऊ॥
भलेहिं नाथ सब कहहिं सहरषा। एकहिं एक बढ़ावइ करषा॥1॥
भावार्थ:-(उसने कहा-) हे भाइयों! जल्दी करो और सब सामान सजाओ। मेरी आज्ञा सुनकर कोई मन में कायरता न लावे। सब हर्ष के साथ बोल उठे- हे नाथ! बहुत अच्छा और आपस में एक-दूसरे का जोश बढ़ाने लगे॥1॥
…Brothers, ready your weapons for battle. Let no one be afraid upon hearing my command.” Everyone joyfully replied, “As you wish, O’ Lord,” and began encouraging and uplifting one another’s spirits.
* चले निषाद जोहारि जोहारी। सूर सकल रन रूचइ रारी॥
सुमिरि राम पद पंकज पनहीं। भाथीं बाँधि चढ़ाइन्हि धनहीं॥2॥
भावार्थ:-निषादराज को जोहार कर-करके सब निषाद चले। सभी बड़े शूरवीर हैं और संग्राम में लड़ना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। श्री रामचन्द्रजी के चरणकमलों की जूतियों का स्मरण करके उन्होंने भाथियाँ (छोटे-छोटे तरकस) बाँधकर धनुहियों (छोटे-छोटे धनुषों) पर प्रत्यंचा चढ़ाई॥2॥
After offering their obeisance to their Chief one by one, all the Nishads departed, valiant warriors, fearless and eager for battle. Meditating upon the sacred sandals of Lord Ram’s lotus feet, they fastened their quivers, strung their bows…
* अँगरी पहिरि कूँड़ि सिर धरहीं। फरसा बाँस सेल सम करहीं॥
एक कुसल अति ओड़न खाँड़े। कूदहिं गगन मनहुँ छिति छाँड़े॥3॥
भावार्थ:-कवच पहनकर सिर पर लोहे का टोप रखते हैं और फरसे, भाले तथा बरछों को सीधा कर रहे हैं (सुधार रहे हैं)। कोई तलवार के वार रोकने में अत्यन्त ही कुशल है। वे ऐसे उमंग में भरे हैं, मानो धरती छोड़कर आकाश में कूद (उछल) रहे हों॥3॥
…adorned themselves with body armour, placed iron helmets upon their heads, and sharpened their axes and spears. Some were highly skilled in defensive swordplay. Their enthusiasm was so intense, it seemed as though they were leaping through the air rather than standing on the ground.
* निज निज साजु समाजु बनाई। गुह राउतहि जोहारे जाई॥
देखि सुभट सब लायक जाने। लै लै नाम सकल सनमाने॥4॥
भावार्थ:-अपना-अपना साज-समाज (लड़ाई का सामान और दल) बनाकर उन्होंने जाकर निषादराज गुह को जोहार की। निषादराज ने सुंदर योद्धाओं को देखकर, सबको सुयोग्य जाना और नाम ले-लेकर सबका सम्मान किया॥4॥
They organized the battalion into several companies and armed themselves with all the necessary gear for battle. Then they approached their Chief, Guh, and offered their salutations. Seeing all the brave warriors well-prepared and fit in every way, Guh addressed each one by name and honoured them with due respect…
दोहा :
* भाइहु लावहु धोख जनि आजु काज बड़ मोहि।
सुनि सरोष बोले सुभट बीर अधीर न होहि॥191॥
भावार्थ:-(उसने कहा-) हे भाइयों! धोखा न लाना (अर्थात मरने से न घबड़ाना), आज मेरा बड़ा भारी काम है। यह सुनकर सब योद्धा बड़े जोश के साथ बोल उठे- हे वीर! अधीर मत हो॥191॥
…“O’ Brothers, do not let me down, today is a day of great importance for me.” Hearing Guh’s words, the valiant warriors responded with fiery determination, their voices charged with fury toward the enemy: “O’ Brave leader, do not be restless…
चौपाई :
* राम प्रताप नाथ बल तोरे। करहिं कटकु बिनु भट बिनु घोरे॥
जीवन पाउ न पाछें धरहीं। रुंड मुंडमय मेदिनि करहीं॥1॥
भावार्थ:-हे नाथ! श्री रामचन्द्रजी के प्रताप से और आपके बल से हम लोग भरत की सेना को बिना वीर और बिना घोड़े की कर देंगे (एक-एक वीर और एक-एक घोड़े को मार डालेंगे)। जीते जी पीछे पाँव न रखेंगे। पृथ्वी को रुण्ड-मुण्डमयी कर देंगे (सिरों और धड़ों से छा देंगे)॥1॥
…With the grace of Lord Ram and your strength, we will crush the enemy army, slaying their warriors and clearing the battlefield of their horses. As long as we draw breath, we shall not retreat. We will cover the ground with the heads and headless bodies of the adversaries.”
* दीख निषादनाथ भल टोलू। कहेउ बजाउ जुझाऊ ढोलू॥
एतना कहत छींक भइ बाँए। कहेउ सगुनिअन्ह खेत सुहाए॥2॥
भावार्थ:-निषादराज ने वीरों का बढ़िया दल देखकर कहा- जुझारू (लड़ाई का) ढोल बजाओ। इतना कहते ही बाईं ओर छींक हुई। शकुन विचारने वालों ने कहा कि खेत सुंदर हैं (जीत होगी)॥2॥
Seeing the gallant military unit ready for action, the Chief of the Nishads declared, “Let the soldiers march to the battlefield to the sound of drums!” Just as Guh spoke these words, someone sneezed on the left side, a sign considered auspicious. The omen-readers joyfully proclaimed that fortune would favour them.
* बूढ़ु एकु कह सगुन बिचारी। भरतहि मिलिअ न होइहि रारी॥
रामहि भरतु मनावन जाहीं। सगुन कहइ अस बिग्रहु नाहीं॥3॥
भावार्थ:-एक बूढ़े ने शकुन विचारकर कहा- भरत से मिल लीजिए, उनसे लड़ाई नहीं होगी। भरत श्री रामचन्द्रजी को मनाने जा रहे हैं। शकुन ऐसा कह रहा है कि विरोध नहीं है॥3॥
An elderly man interpreted the auspicious sign and said, “Go and meet Bharat, there will be no battle. Bharat has come to persuade Shri Ram to return. This omen clearly indicates that no conflict will take place.”
* सुनि गुह कहइ नीक कह बूढ़ा। सहसा करि पछिताहिं बिमूढ़ा॥
भरत सुभाउ सीलु बिनु बूझें। बड़ि हित हानि जानि बिनु जूझें॥4॥
