भरत-निषाद मिलन और संवाद और भरतजी का तथा नगरवासियों का प्रेम – Bharat’s meeting and dialogue with the Nishad’s chief, the love of Bharat and the citizens of Ayodhya for Shri Ram

दोहा :
* गहहु घाट भट समिटि सब लेउँ मरम मिलि जाइ।
बूझि मित्र अरि मध्य गति तस तब करिहउँ आइ॥192॥

भावार्थ:-अतएव हे वीरों! तुम लोग इकट्ठे होकर सब घाटों को रोक लो, मैं जाकर भरतजी से मिलकर उनका भेद लेता हूँ। उनका भाव मित्र का है या शत्रु का या उदासीन का, यह जानकर तब आकर वैसा (उसी के अनुसार) प्रबंध करूँगा॥192॥

…O’ Warriors, in the meantime, block all the piers and approach Bharat to understand what lies in his heart. Once I know whether his intentions are friendly, hostile, or neutral, I will decide our course of action accordingly…

चौपाई :
* लखब सनेहु सुभायँ सुहाएँ। बैरु प्रीति नहिं दुरइँ दुराएँ॥
अस कहि भेंट सँजोवन लागे। कंद मूल फल खग मृग मागे॥1॥

भावार्थ:-उनके सुंदर स्वभाव से मैं उनके स्नेह को पहचान लूँगा। वैर और प्रेम छिपाने से नहीं छिपते। ऐसा कहकर वह भेंट का सामान सजाने लगा। उसने कंद, मूल, फल, पक्षी और हिरन मँगवाए॥1॥

…I will recognise his affection through the grace of his nature, for neither love nor hatred can remain hidden, no matter how much one tries.” Saying this, Guh began arranging the gifts and instructed the porters to gather roots, bulbs, and fruits, along with birds and animals as offerings,…

* मीन पीन पाठीन पुराने। भरि भरि भार कहारन्ह आने॥
मिलन साजु सजि मिलन सिधाए। मंगल मूल सगुन सुभ पाए॥2॥

भावार्थ:-कहार लोग पुरानी और मोटी पहिना नामक मछलियों के भार भर-भरकर लाए। भेंट का सामान सजाकर मिलने के लिए चले तो मंगलदायक शुभ-शकुन मिले॥2॥

…as well as fat dried fish. The porters loaded all the items and, after adorning them beautifully, Guh, the Nishad chief, set out to meet Bharat ji. Along the way, he encountered many favourable and auspicious omens.

* देखि दूरि तें कहि निज नामू। कीन्ह मुनीसहि दंड प्रनामू॥
जानि रामप्रिय दीन्हि असीसा। भरतहि कहेउ बुझाइ मुनीसा॥3॥

भावार्थ:-निषादराज ने मुनिराज वशिष्ठजी को देखकर अपना नाम बतलाकर दूर ही से दण्डवत प्रणाम किया। मुनीश्वर वशिष्ठजी ने उसको राम का प्यारा जानकर आशीर्वाद दिया और भरतजी को समझाकर कहा (कि यह श्री रामजी का मित्र है)॥3॥

From a distance, Guh spotted the Chief of Sages, Vashishth ji. He introduced himself by stating his name and then humbly prostrated before the Sage. Recognizing Guh as a dear friend of Shri Ram, the Sage warmly blessed him and then informed Bharat ji about his arrival.

* राम सखा सुनि संदनु त्यागा। चले उतरि उमगत अनुरागा॥
गाउँ जाति गुहँ नाउँ सुनाई। कीन्ह जोहारु माथ महि लाई॥4॥

भावार्थ:-यह श्री राम का मित्र है, इतना सुनते ही भरतजी ने रथ त्याग दिया। वे रथ से उतरकर प्रेम में उमँगते हुए चले। निषादराज गुह ने अपना गाँव, जाति और नाम सुनाकर पृथ्वी पर माथा टेककर जोहार की॥4॥

As soon as Bharat ji heard the words “friend of Ram,” his heart filled with warmth and eagerness. He immediately descended from his chariot and walked toward Guh. Guh bowed and introduced himself, mentioning the name of his village, his clan, and his own name. With deep reverence, he greeted Bharat ji by placing his head on the ground.

दोहा :
* करत दंडवत देखि तेहि भरत लीन्ह उर लाइ।
मनहुँ लखन सन भेंट भइ प्रेमु न हृदयँ समाइ॥193॥

भावार्थ:-दण्डवत करते देखकर भरतजी ने उठाकर उसको छाती से लगा लिया। हृदय में प्रेम समाता नहीं है, मानो स्वयं लक्ष्मणजी से भेंट हो गई हो॥193॥

Seeing him lying prostrate on the ground, Bharat ji gently lifted Guh and embraced him warmly. His heart overflowed with emotion, and in that moment, he felt as though he had reunited with his own Brother, Lakshman.

चौपाई :
* भेंटत भरतु ताहि अति प्रीती। लोग सिहाहिं प्रेम कै रीती॥
धन्य धन्य धुनि मंगल मूला। सुर सराहि तेहि बरिसहिं फूला॥1॥

भावार्थ:-भरतजी गुह को अत्यन्त प्रेम से गले लगा रहे हैं। प्रेम की रीति को सब लोग सिहा रहे हैं (ईर्षापूर्वक प्रशंसा कर रहे हैं)। मंगल की मूल ‘धन्य-धन्य’ की ध्वनि करके देवता उसकी सराहना करते हुए फूल बरसा रहे हैं॥1॥

Bharat ji embraced Guh with deep affection, and all who witnessed it marvelled at the purity of his love. The Demigods praised Guh from the Heavens, showering flowers upon him and proclaiming, “Glory to you! Glory to you! You are truly great!”

* लोक बेद सब भाँतिहिं नीचा। जासु छाँह छुइ लेइअ सींचा॥
तेहि भरि अंक राम लघु भ्राता। मिलत पुलक परिपूरित गाता॥2॥

भावार्थ:-(वे कहते हैं-) जो लोक और वेद दोनों में सब प्रकार से नीचा माना जाता है, जिसकी छाया के छू जाने से भी स्नान करना होता है, उसी निषाद से अँकवार भरकर (हृदय से चिपटाकर) श्री रामचन्द्रजी के छोटे भाई भरतजी (आनंद और प्रेमवश) शरीर में पुलकावली से परिपूर्ण हो मिल रहे हैं॥2॥

They exclaimed, “Guh, who is considered a lowly outcaste by society and even by the Scriptures, so much so that merely touching his shadow was once thought to require purification, was embraced today by Shri Ram’s younger Brother, with love surging through every pore of his body…

* राम राम कहि जे जमुहाहीं। तिन्हहि न पाप पुंज समुहाहीं॥
यह तौ राम लाइ उर लीन्हा। कुल समेत जगु पावन कीन्हा॥3॥

भावार्थ:-जो लोग राम-राम कहकर जँभाई लेते हैं (अर्थात आलस्य से भी जिनके मुँह से राम-नाम का उच्चारण हो जाता है), पापों के समूह (कोई भी पाप) उनके सामने नहीं आते। फिर इस गुह को तो स्वयं श्री रामचन्द्रजी ने हृदय से लगा लिया और कुल समेत इसे जगत्पावन (जगत को पवित्र करने वाला) बना दिया॥3॥

…Hosts of sins cannot even approach the one who casually utters “Ram, Ram” while yawning. And Guh was someone whom Lord Ram had personally embraced, an honour so divine that it not only purified Guh but also sanctified his entire lineage, making them the purest of beings, capable of uplifting and sanctifying others as well…

* करमनास जलु सुरसरि परई। तेहि को कहहु सीस नहिं धरेई॥
उलटा नामु जपत जगु जाना। बालमीकि भए ब्रह्म समाना॥4॥

भावार्थ:-कर्मनाशा नदी का जल गंगाजी में पड़ जाता है (मिल जाता है), तब कहिए, उसे कौन सिर पर धारण नहीं करता? जगत जानता है कि उलटा नाम (मरा-मरा) जपते-जपते वाल्मीकिजी ब्रह्म के समान हो गए॥4॥

…When the waters of the sinful river Karamanasa merge into Ganga ji, tell us, who does not then revere it and place it upon their head? The whole world knows that even by chanting Lord Ram’s name in reverse (Mara, Mara) Sage Valmiki attained the highest state, becoming one with Brahm, the Supreme Truth…

दोहा :
* स्वपच सबर खस जमन जड़ पावँर कोल किरात।
रामु कहत पावन परम होत भुवन बिख्यात॥194॥

भावार्थ:-मूर्ख और पामर चाण्डाल, शबर, खस, यवन, कोल और किरात भी राम-नाम कहते ही परम पवित्र और त्रिभुवन में विख्यात हो जाते हैं॥194॥

…Even if a person is of low birth, a dog-eater, sinful, a non-believer in Vedic truths, wretched, a hunter or a tribal, if such a person sincerely chants the holy name of Shri Ram, he becomes supremely pure, and his glory shines across all the Realms of the Universe…

चौपाई :
* नहिं अचिरिजु जुग जुग चलि आई। केहि न दीन्हि रघुबीर बड़ाई॥
राम नाम महिमा सुर कहहीं। सुनि सुनि अवध लोग सुखु लहहीं॥1॥

भावार्थ:-इसमें कोई आश्चर्य नहीं है, युग-युगान्तर से यही रीति चली आ रही है। श्री रघुनाथजी ने किसको बड़ाई नहीं दी? इस प्रकार देवता राम नाम की महिमा कह रहे हैं और उसे सुन-सुनकर अयोध्या के लोग सुख पा रहे हैं॥1॥

…No one should be surprised by this truth, it has prevailed since time immemorial. Who has not gained honour and glory through the grace of Shri Raghunath?” Speaking in this way, the Demigods continued to glorify the holy name of Lord Ram, and all the people of Ayodhya rejoiced upon hearing these divine praises.

* रामसखहि मिलि भरत सप्रेमा। पूँछी कुसल सुमंगल खेमा॥
देखि भरत कर सीलु सनेहू। भा निषाद तेहि समय बिदेहू॥2॥

भावार्थ:-राम सखा निषादराज से प्रेम के साथ मिलकर भरतजी ने कुशल, मंगल और क्षेम पूछी। भरतजी का शील और प्रेम देखकर निषाद उस समय विदेह हो गया (प्रेममुग्ध होकर देह की सुध भूल गया)॥2॥

Shri Ram’s dear friend Guh and Bharat ji met with great warmth and affection. Bharat ji kindly inquired about his health, well-being, and welfare. Overwhelmed by Bharat ji’s love and humility in that moment, the Nishad Chief lost all awareness of his own body.

* सकुच सनेहु मोदु मन बाढ़ा। भरतहि चितवत एकटक ठाढ़ा॥
धरि धीरजु पद बंदि बहोरी। बिनय सप्रेम करत कर जोरी॥3॥

भावार्थ:-उसके मन में संकोच, प्रेम और आनंद इतना बढ़ गया कि वह खड़ा-खड़ा टकटकी लगाए भरतजी को देखता रहा। फिर धीरज धरकर भरतजी के चरणों की वंदना करके प्रेम के साथ हाथ जोड़कर विनती करने लगा-॥3॥

His heart was a mix of apprehension, affection, and joy as he stood motionless, gazing at Shri Bharat. Then, gathering himself, Guh bowed repeatedly at Bharat ji’s feet and spoke to him with deep love and folded hands.

* कुसल मूल पद पंकज पेखी। मैं तिहुँ काल कुसल निज लेखी॥
अब प्रभु परम अनुग्रह तोरें। सहित कोटि कुल मंगल मोरें॥4॥

भावार्थ:-हे प्रभो! कुशल के मूल आपके चरण कमलों के दर्शन कर मैंने तीनों कालों में अपना कुशल जान लिया। अब आपके परम अनुग्रह से करोड़ों कुलों (पीढ़ियों) सहित मेरा मंगल (कल्याण) हो गया॥4॥

He said, “Having seen your lotus feet, the very source of all auspiciousness, I now count myself among the truly fortunate across all ages: past, present, and future. O’ Lord, by your supreme grace, I now consider myself blessed, along with millions of my clan…

दोहा :
* समुझि मोरि करतूति कुलु प्रभु महिमा जियँ जोइ।
जो न भजइ रघुबीर पद जग बिधि बंचित सोइ॥195॥

भावार्थ:-मेरी करतूत और कुल को समझकर और प्रभु श्री रामचन्द्रजी की महिमा को मन में देख (विचार) कर (अर्थात कहाँ तो मैं नीच जाति और नीच कर्म करने वाला जीव, और कहाँ अनन्तकोटि ब्रह्माण्डों के स्वामी भगवान श्री रामचन्द्रजी! पर उन्होंने मुझ जैसे नीच को भी अपनी अहैतुकी कृपा वश अपना लिया- यह समझकर) जो रघुवीर श्री रामजी के चरणों का भजन नहीं करता, वह जगत में विधाता के द्वारा ठगा गया है॥195॥

…Considering my actions and lowly birth, and witnessing the boundless grace and greatness Lord Ram has shown me, anyone who still does not surrender at the feet of Shri Raghuveer has indeed been deceived by the Creator in this very life…

चौपाई :
* कपटी कायर कुमति कुजाती। लोक बेद बाहेर सब भाँती॥
राम कीन्ह आपन जबही तें। भयउँ भुवन भूषन तबही तें॥1॥

भावार्थ:-मैं कपटी, कायर, कुबुद्धि और कुजाति हूँ और लोक-वेद दोनों से सब प्रकार से बाहर हूँ। पर जब से श्री रामचन्द्रजी ने मुझे अपनाया है, तभी से मैं विश्व का भूषण हो गया॥1॥

…I am deceitful, cowardly and wicked in thought, low-born, and my actions are deemed impure by both society and the Vedas in every way. Yet ever since Shri Ram accepted me as His own, I have become an ornament of the Universe.”

* देखि प्रीति सुनि बिनय सुहाई। मिलेउ बहोरि भरत लघु भाई॥
कहि निषाद निज नाम सुबानीं। सादर सकल जोहारीं रानीं॥2॥|

भावार्थ:-निषाद राज की प्रीति को देखकर और सुंदर विनय सुनकर फिर भरतजी के छोटे भाई शत्रुघ्नजी उससे मिले। फिर निषाद ने अपना नाम ले-लेकर सुंदर (नम्र और मधुर) वाणी से सब रानियों को आदरपूर्वक जोहार की॥2॥

Seeing Guh’s deep love and hearing his humble words, Bharat ji’s younger brother, Shatrughan ji, stepped forward and embraced him warmly. Then, announcing his name gently and respectfully to each of the Queens, the Chief of the Nishads offered his obeisance to them one by one.

* जानि लखन सम देहिं असीसा। जिअहु सुखी सय लाख बरीसा॥
निरखि निषादु नगर नर नारी। भए सुखी जनु लखनु निहारी॥3॥

भावार्थ:-रानियाँ उसे लक्ष्मणजी के समान समझकर आशीर्वाद देती हैं कि तुम सौ लाख वर्षों तक सुख पूर्वक जिओ। नगर के स्त्री-पुरुष निषाद को देखकर ऐसे सुखी हुए, मानो लक्ष्मणजी को देख रहे हों॥3॥

Treating Guh with the same affection they had for Shri Lakshman, the Mothers blessed him, saying, “May you live in joy for millions of years.” Seeing the Chief of the Nishads, all the men and women of Ayodhya rejoiced, as if they had caught a glimpse of Lakshman ji himself.

* कहहिं लहेउ एहिं जीवन लाहू। भेंटेउ रामभद्र भरि बाहू॥
सुनि निषादु निज भाग बड़ाई। प्रमुदित मन लइ चलेउ लेवाई॥4॥

भावार्थ:-सब कहते हैं कि जीवन का लाभ तो इसी ने पाया है, जिसे कल्याण स्वरूप श्री रामचन्द्रजी ने भुजाओं में बाँधकर गले लगाया है। निषाद अपने भाग्य की बड़ाई सुनकर मन में परम आनंदित हो सबको अपने साथ लिवा ले चला॥4॥

They said, “Guh has truly received the highest reward of his life, for Shri Rambhadra embraced him with His own arms.” Hearing these praises of his blessed fortune, Guh moved forward with a heart full of joy, leading the way.

दोहा :
* सनकारे सेवक सकल चले स्वामि रुख पाइ।
घर तरु तर सर बाग बन बास बनाएन्हि जाइ॥196॥

भावार्थ:-उसने अपने सब सेवकों को इशारे से कह दिया। वे स्वामी का रुख पाकर चले और उन्होंने घरों में, वृक्षों के नीचे, तालाबों पर तथा बगीचों और जंगलों में ठहरने के लिए स्थान बना दिए॥196॥

Receiving a signal from their master and understanding Guh’s intentions, all the attendants promptly set out to arrange lodging for everyone, in homes, beneath trees, beside ponds, and throughout the parks and forests.

चौपाई :
* सृंगबेरपुर भरत दीख जब। भे सनेहँ सब अंग सिथिल तब॥
सोहत दिएँ निषादहि लागू। जनु तनु धरें बिनय अनुरागू॥1॥

भावार्थ:-भरतजी ने जब श्रृंगवेरपुर को देखा, तब उनके सब अंग प्रेम के कारण शिथिल हो गए। वे निषाद को लाग दिए (अर्थात उसके कंधे पर हाथ रखे चलते हुए) ऐसे शोभा दे रहे हैं, मानो विनय और प्रेम शरीर धारण किए हुए हों॥1॥

When Bharat ji caught sight of Shringverpur, his entire being thrilled with joy. Walking with his hand resting on Guh’s shoulder, the two appeared as living embodiments, Guh of amiability, and Bharat ji of pure love.

* एहि बिधि भरत सेनु सबु संगा। दीखि जाइ जग पावनि गंगा॥
रामघाट कहँ कीन्ह प्रनामू। भा मनु मगनु मिले जनु रामू॥2॥

भावार्थ:-इस प्रकार भरतजी ने सब सेना को साथ में लिए हुए जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी के दर्शन किए। श्री रामघाट को (जहाँ श्री रामजी ने स्नान संध्या की थी) प्रणाम किया। उनका मन इतना आनंदमग्न हो गया, मानो उन्हें स्वयं श्री रामजी मिल गए हों॥2॥

In this way, Bharat ji, along with his entire army, arrived at the banks of the sacred river Ganga, the purifier of the entire world. With deep reverence, Bharat ji bowed at the very spot (Ramghat) where Shri Ram had once bathed. In that moment, his soul was immersed in divine bliss, as if he had come face to face with Shri Ram Himself.

* करहिं प्रनाम नगर नर नारी। मुदित ब्रह्ममय बारि निहारी॥
करि मज्जनु मागहिं कर जोरी। रामचन्द्र पद प्रीति न थोरी॥3॥

भावार्थ:-नगर के नर-नारी प्रणाम कर रहे हैं और गंगाजी के ब्रह्म रूप जल को देख-देखकर आनंदित हो रहे हैं। गंगाजी में स्नान कर हाथ जोड़कर सब यही वर माँगते हैं कि श्री रामचन्द्रजी के चरणों में हमारा प्रेम कम न हो (अर्थात बहुत अधिक हो)॥3॥

The citizens of Ayodhya also bowed before Ganga ji, their hearts filled with joy upon seeing the sacred waters of the divine river. After bathing, they joined their palms in prayer and humbly asked Ganga ji to bless them with unwavering love for the feet of Shri Ram.

* भरत कहेउ सुरसरि तव रेनू। सकल सुखद सेवक सुरधेनू॥
जोरि पानि बर मागउँ एहू। सीय राम पद सहज सनेहू॥4॥

भावार्थ:-भरतजी ने कहा- हे गंगे! आपकी रज सबको सुख देने वाली तथा सेवक के लिए तो कामधेनु ही है। मैं हाथ जोड़कर यही वरदान माँगता हूँ कि श्री सीता-रामजी के चरणों में मेरा स्वाभाविक प्रेम हो॥4॥

Bharat ji said, “O’ Celestial river Ganga ji, your sacred sand grants all happiness and fulfils every wish of your devotees, just like the divine cow, Surabhi. With folded hands, I ask for one boon alone, that I may have sincerely natural love for the feet of Sita ji and Ram ji.”

दोहा :
* एहि बिधि मज्जनु भरतु करि गुर अनुसासन पाइ।
मातु नहानीं जानि सब डेरा चले लवाइ॥197॥

भावार्थ:-इस प्रकार भरतजी स्नान कर और गुरुजी की आज्ञा पाकर तथा यह जानकर कि सब माताएँ स्नान कर चुकी हैं, डेरा उठा ले चले॥197॥

After bathing in the sacred river Ganga and receiving Guru Vashishth’s permission, and once he was assured that all the Mothers had completed their bath, Bharat ji respectfully instructed that they be escorted back to the camp.

चौपाई :
* जहँ तहँ लोगन्ह डेरा कीन्हा। भरत सोधु सबही कर लीन्हा॥
सुर सेवा करि आयसु पाई। राम मातु पहिं गे दोउ भाई॥1॥

भावार्थ:-लोगों ने जहाँ-तहाँ डेरा डाल दिया। भरतजी ने सभी का पता लगाया (कि सब लोग आकर आराम से टिक गए हैं या नहीं)। फिर देव पूजन करके आज्ञा पाकर दोनों भाई श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्याजी के पास गए॥1॥

Wherever the people had set up camp, Bharat ji personally enquired about their well-being. After offering prayers to the Demigods and receiving Mother Kaushalya’s permission, the two Brothers made their way to her camp to meet her.

* चरन चाँपि कहि कहि मृदु बानी। जननीं सकल भरत सनमानी॥
भाइहि सौंपि मातु सेवकाई। आपु निषादहि लीन्ह बोलाई॥2॥

भावार्थ:-चरण दबाकर और कोमल वचन कह-कहकर भरतजी ने सब माताओं का सत्कार किया। फिर भाई शत्रुघ्न को माताओं की सेवा सौंपकर आपने निषाद को बुला लिया॥2॥

Bharat ji showed deep respect to all the Mothers by gently massaging their feet and speaking sweet, affectionate words. Then, entrusting his Brother Shatrughan with their care, he took his leave and summoned the Chief of the Nishads.

* चले सखा कर सों कर जोरें। सिथिल सरीरु सनेह न थोरें॥
पूँछत सखहि सो ठाउँ देखाऊ। नेकु नयन मन जरनि जुड़ाऊ॥3॥

भावार्थ:-सखा निषाद राज के हाथ से हाथ मिलाए हुए भरतजी चले। प्रेम कुछ थोड़ा नहीं है (अर्थात बहुत अधिक प्रेम है), जिससे उनका शरीर शिथिल हो रहा है। भरतजी सखा से पूछते हैं कि मुझे वह स्थान दिखलाओ और नेत्र और मन की जलन कुछ ठंडी करो-॥3॥

He walked hand in hand with his friend Guh, his body brimming with deep affection. Bharat ji gently asked his friend to show him the place, so he could soothe and cool his burning eyes and aching heart…

* जहँ सिय रामु लखनु निसि सोए। कहत भरे जल लोचन कोए॥
भरत बचन सुनि भयउ बिषादू। तुरत तहाँ लइ गयउ निषादू॥4॥

भावार्थ:-जहाँ सीताजी, श्री रामजी और लक्ष्मण रात को सोए थे। ऐसा कहते ही उनके नेत्रों के कोयों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया। भरतजी के वचन सुनकर निषाद को बड़ा विषाद हुआ। वह तुरंत ही उन्हें वहाँ ले गया॥4॥

…where Sita ji, Ram ji, and Lakshman ji had spent the night. As he spoke, his eyes filled with tears. Hearing these tender words, Guh was deeply moved and immediately led Bharat ji to the sacred spot.

दोहा :
* जहँ सिंसुपा पुनीत तर रघुबर किय बिश्रामु।
अति सनेहँ सादर भरत कीन्हेउ दंड प्रनामु॥198॥

भावार्थ:-जहाँ पवित्र अशोक के वृक्ष के नीचे श्री रामजी ने विश्राम किया था। भरतजी ने वहाँ अत्यन्त प्रेम से आदरपूर्वक दण्डवत प्रणाम किया॥198॥

Bharat ji reverently and lovingly prostrated before the sacred Ashok tree under which Raghuvar had once rested.

चौपाई :
* कुस साँथरी निहारि सुहाई। कीन्ह प्रनामु प्रदच्छिन जाई॥
चरन देख रज आँखिन्ह लाई। बनइ न कहत प्रीति अधिकाई॥1॥

भावार्थ:-कुशों की सुंदर साथरी देखकर उसकी प्रदक्षिणा करके प्रणाम किया। श्री रामचन्द्रजी के चरण चिह्नों की रज आँखों में लगाई। (उस समय के) प्रेम की अधिकता कहते नहीं बनती॥1॥

Upon seeing the beautiful grass bed where Shri Ram had once rested, Bharat ji lovingly circumambulated it and offered his heartfelt obeisance. He gently placed the dust of Lord Ram’s footprints upon his eyes. The depth of love that overflowed in Bharat ji’s heart at that moment was beyond expression.

* कनक बिंदु दुइ चारिक देखे। राखे सीस सीय सम लेखे॥
सजल बिलोचन हृदयँ गलानी। कहत सखा सन बचन सुबानी॥2॥

भावार्थ:-भरतजी ने दो-चार स्वर्णबिन्दु (सोने के कण या तारे आदि जो सीताजी के गहने-कपड़ों से गिर पड़े थे) देखे तो उनको सीताजी के समान समझकर सिर पर रख लिया। उनके नेत्र (प्रेमाश्रु के) जल से भरे हैं और हृदय में ग्लानि भरी है। वे सखा से सुंदर वाणी में ये वचन बोले-॥2॥

He noticed a few golden spangles (tiny fragments that had fallen from Sita ji’s ornaments and garments) and with deep reverence, Bharat ji placed them on his head, honouring them as if they were Sita ji Herself. His eyes filled with tears and his heart heavy with remorse, Bharat ji softly spoke to his friend Guh in gentle, tender words,..

* श्रीहत सीय बिरहँ दुतिहीना। जथा अवध नर नारि बिलीना॥
पिता जनक देउँ पटतर केही। करतल भोगु जोगु जग जेही॥3॥

भावार्थ:-ये स्वर्ण के कण या तारे भी सीताजी के विरह से ऐसे श्रीहत (शोभाहीन) एवं कान्तिहीन हो रहे हैं, जैसे (राम वियोग में) अयोध्या के नर-नारी विलीन (शोक के कारण क्षीण) हो रहे हैं। जिन सीताजी के पिता राजा जनक हैं, इस जगत में भोग और योग दोनों ही जिनकी मुट्ठी में हैं, उन जनकजी को मैं किसकी उपमा दूँ?॥3॥

…“These golden spangles have lost their lustre in separation from Sita ji, just as the people of Ayodhya have grown pale and frail, pining for Shri Ram. Sita ji is the noble daughter of Janak ji, a King who holds both splendour and renunciation in the palms of his hands. Tell me, who in this world can be compared to such a soul?…

* ससुर भानुकुल भानु भुआलू। जेहि सिहात अमरावतिपालू॥
प्राननाथु रघुनाथ गोसाईं। जो बड़ होत सो राम बड़ाईं॥4॥

भावार्थ:-सूर्यकुल के सूर्य राजा दशरथजी जिनके ससुर हैं, जिनको अमरावती के स्वामी इन्द्र भी सिहाते थे। (ईर्षापूर्वक उनके जैसा ऐश्वर्य और प्रताप पाना चाहते थे) और प्रभु श्री रघुनाथजी जिनके प्राणनाथ हैं, जो इतने बड़े हैं कि जो कोई भी बड़ा होता है, वह श्री रामचन्द्रजी की (दी हुई) बड़ाई से ही होता है॥4॥

…Her father-in-law is King Dashrath, the radiant Sun of the Solar dynasty, whose greatness is so profound that even Lord Indra, the King of Heaven, envies him. And Her beloved Husband is none other than Shri Raghunath Himself. It is from the boundless glory of Shri Ram that all noble souls draw their greatness…

दोहा :
* पति देवता सुतीय मनि सीय साँथरी देखि।
बिहरत हृदउ न हहरि हर पबि तें कठिन बिसेषि॥199॥

भावार्थ:-उन श्रेष्ठ पतिव्रता स्त्रियों में शिरोमणि सीताजी की साथरी (कुश शय्या) देखकर मेरा हृदय हहराकर (दहलकर) फट नहीं जाता, हे शंकर! यह वज्र से भी अधिक कठोर है!॥199॥

…Even as I look upon this bed of grass, where the most exalted among all chaste women; who revere their husbands as divine, once lay, my heart does not shatter in grief. O’ Lord Shankar, my heart must truly be harder than a thunderbolt…

चौपाई :
* लालन जोगु लखन लघु लोने। भे न भाइ अस अहहिं न होने॥
पुरजन प्रिय पितु मातु दुलारे। सिय रघुबीरहि प्रानपिआरे॥1॥

भावार्थ:-मेरे छोटे भाई लक्ष्मण बहुत ही सुंदर और प्यार करने योग्य हैं। ऐसे भाई न तो किसी के हुए, न हैं, न होने के ही हैं। जो लक्ष्मण अवध के लोगों को प्यारे, माता-पिता के दुलारे और श्री सीता-रामजी के प्राण प्यारे हैं,॥1॥

…My handsome younger Brother is truly worthy of all affection. There has never been, nor will there ever be, a brother like him. He is cherished by all the citizens, the beloved Son of our dear Mother and Father, and more precious than life itself to both Sita ji and Shri Raghuveer…

* मृदु मूरति सुकुमार सुभाऊ। तात बाउ तन लाग न काउ॥
ते बन सहहिं बिपति सब भाँती। निदरे कोटि कुलिस एहिं छाती॥2॥

भावार्थ:-जिनकी कोमल मूर्ति और सुकुमार स्वभाव है, जिनके शरीर में कभी गरम हवा भी नहीं लगी, वे वन में सब प्रकार की विपत्तियाँ सह रहे हैं। (हाय!) इस मेरी छाती ने (कठोरता में) करोड़ों वज्रों का भी निरादर कर दिया (नहीं तो यह कभी की फट गई होती)॥2॥

…He is young and tender, with a delicate frame and an exceedingly gentle nature. His body, which has never known the harshness of hot winds, now endures countless hardships in the forest. My heartless chest puts even millions of thunderbolts to shame…

* राम जनमि जगु कीन्ह उजागर। रूप सील सुख सब गुन सागर॥
पुरजन परिजन गुरु पितु माता। राम सुभाउ सबहि सुखदाता॥3॥

भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी ने जन्म (अवतार) लेकर जगत्‌ को प्रकाशित (परम सुशोभित) कर दिया। वे रूप, शील, सुख और समस्त गुणों के समुद्र हैं। पुरवासी, कुटुम्बी, गुरु, पिता-माता सभी को श्री रामजी का स्वभाव सुख देने वाला है॥3॥

…By incarnating on Earth, Shri Ram has illuminated the entire world with his divine presence. He is an ocean of beauty, grace, joy, and every noble virtue. His very nature brings joy to all, his citizens, loved ones, Guru, and both Father and Mother…

* बैरिउ राम बड़ाई करहीं। बोलनि मिलनि बिनय मन हरहीं॥
सारद कोटि कोटि सत सेषा। करि न सकहिं प्रभु गुन गन लेखा॥4॥

भावार्थ:-शत्रु भी श्री रामजी की बड़ाई करते हैं। बोल-चाल, मिलने के ढंग और विनय से वे मन को हर लेते हैं। करोड़ों सरस्वती और अरबों शेषजी भी प्रभु श्री रामचंद्रजी के गुण समूहों की गिनती नहीं कर सकते॥4॥

…Even Shri Ram’s enemies sing His praises. He wins every heart with His gentle speech, graceful conduct, and endearing nature. Countless Goddess Saraswatis and Lord Sheshnags, each with a thousand tongues, would still fall short in describing the infinite virtues of the Lord…

दोहा :
* सुखस्वरूप रघुबंसमनि मंगल मोद निधान।
ते सोवत कुस डासि महि बिधि गति अति बलवान॥200॥

भावार्थ:-जो सुख स्वरूप रघुवंश शिरोमणि श्री रामचंद्रजी मंगल और आनंद के भंडार हैं, वे पृथ्वी पर कुशा बिछाकर सोते हैं। विधाता की गति बड़ी ही बलवान है॥200॥

…Shri Ram, who is the very embodiment of bliss, the crown jewel of the Raghu dynasty, and the source of all joy and auspiciousness, now sleeps on the bare ground, having spread only Kusha grass beneath Him. Truly, the force of fate is immensely powerful…

चौपाई :
* राम सुना दुखु कान न काऊ। जीवनतरु जिमि जोगवइ राउ॥
पलक नयन फनि मनि जेहि भाँती। जोगवहिं जननि सकल दिन राती॥1॥

भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी ने कानों से भी कभी दुःख का नाम नहीं सुना। महाराज स्वयं जीवन वृक्ष की तरह उनकी सार-सँभाल किया करते थे। सब माताएँ भी रात-दिन उनकी ऐसी सार-सँभाल करती थीं, जैसे पलक नेत्रों और साँप अपनी मणि की करते हैं॥1॥

…Shri Ram had never even heard the word “sorrow” with His ears. The King cherished Him like the very Sanjeevani tree, the essence of life itself. And all the Mothers cared for Him day and night, with the same vigilance as a serpent guarding the gem on its head, or like eyelids protecting the eyes…

* ते अब फिरत बिपिन पदचारी। कंद मूल फल फूल अहारी॥
धिग कैकई अमंगल मूला। भइसि प्रान प्रियतम प्रतिकूला॥2॥

भावार्थ:-वही श्री रामचंद्रजी अब जंगलों में पैदल फिरते हैं और कंद-मूल तथा फल-फूलों का भोजन करते हैं। अमंगल की मूल कैकेयी धिक्कार है, जो अपने प्राणप्रियतम पति से भी प्रतिकूल हो गई॥2॥

…That very Shri Ram now wanders barefoot through the forest, sustaining Himself on roots, bulbs, fruits, and flowers. Shame on Kaikeyi, the root of all misfortune, who turned against the very life of her devoted husband…

* मैं धिग धिग अघ उदधि अभागी। सबु उतपातु भयउ जेहि लागी॥
कुल कलंकु करि सृजेउ बिधाताँ। साइँदोह मोहि कीन्ह कुमाताँ॥3॥

भावार्थ:-मुझे पापों के समुद्र और अभागे को धिक्कार है, धिक्कार है, जिसके कारण ये सब उत्पात हुए। विधाता ने मुझे कुल का कलंक बनाकर पैदा किया और कुमाता ने मुझे स्वामी द्रोही बना दिया॥3॥

…Shame on me, shame on me! I am an ocean of sin, cursed with misfortune, and the cause of all this sorrow. The Creator brought me into this world only to stain the honour of my noble lineage, and my wicked mother has turned me into an enemy of my own Lord.”

* सुनि सप्रेम समुझाव निषादू। नाथ करिअ कत बादि बिषादू॥
राम तुम्हहि प्रिय तुम्ह प्रिय रामहि। यह निरजोसु दोसु बिधि बामहि॥4॥

भावार्थ:-यह सुनकर निषादराज प्रेमपूर्वक समझाने लगा- हे नाथ! आप व्यर्थ विषाद किसलिए करते हैं? श्री रामचंद्रजी आपको प्यारे हैं और आप श्री रामचंद्रजी को प्यारे हैं। यही निचोड़ (निश्चित सिद्धांत) है, दोष तो प्रतिकूल विधाता को है॥4॥

Hearing Bharat ji’s anguished words, the Chief of the Nishads gently consoled him, “O’ Lord, why grieve in vain? Shri Ram is dearly beloved to you, and you are just as dear to Him. This is the ultimate truth. The blame lies not with you, but with the cruel hand of fate…