श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita ji’s dream, news of Bharat ji’s arrival, Lord Ram ji’s concern and Lakshman ji’s anger
दोहा :
* भरत प्रेमु तेहि समय जस तस कहि सकइ न सेषु।
कबिहि अगम जिमि ब्रह्मसुखु अह मम मलिन जनेषु॥225॥
भावार्थ:-भरतजी का उस समय जैसा प्रेम था, वैसा शेषजी भी नहीं कह सकते। कवि के लिए तो वह वैसा ही अगम है, जैसा अहंता और ममता से मलिन मनुष्यों के लिए ब्रह्मानंद!॥225॥
Bharat ji’s love at that moment was so profound that even Lord Sheshnag, with his thousand mouths, would be unable to describe it. Tulsidas ji humbly admits, “How can an ordinary poet like me comprehend such divine love? Just as one immersed in ego and worldly attachments cannot grasp the bliss of union with the Supreme Truth, I too fall short in capturing the depth of Bharat ji’s devotion.”
चौपाई :
* सकल सनेह सिथिल रघुबर कें। गए कोस दुइ दिनकर ढरकें॥
जलु थलु देखि बसे निसि बीतें। कीन्ह गवन रघुनाथ पिरीतें॥1॥
भावार्थ:-सब लोग श्री रामचंद्रजी के प्रेम के मारे शिथिल होने के कारण सूर्यास्त होने तक (दिनभर में) दो ही कोस चल पाए और जल-स्थल का सुपास देखकर रात को वहीं (बिना खाए-पीए ही) रह गए। रात बीतने पर श्री रघुनाथजी के प्रेमी भरतजी ने आगे गमन किया॥1॥
Overwhelmed by their love for Shri Raghuveer, the group could walk only six kilometres before sunset. Finding suitable grounds near the banks of the Mandakini River, they halted there for the night. At daybreak, Bharat ji, the beloved of Shri Raghunath, resumed his journey.
* उहाँ रामु रजनी अवसेषा। जागे सीयँ सपन अस देखा॥
सहित समाज भरत जनु आए। नाथ बियोग ताप तन ताए॥2॥
भावार्थ:-उधर श्री रामचंद्रजी रात शेष रहते ही जागे। रात को सीताजी ने ऐसा स्वप्न देखा (जिसे वे श्री रामचंद्रजी को सुनाने लगीं) मानो समाज सहित भरतजी यहाँ आए हैं। प्रभु के वियोग की अग्नि से उनका शरीर संतप्त है॥2॥
In Chitrakoot, Shri Ram awoke while a portion of the night still remained. During the night, Sita ji had a dream, which She began to narrate to Shri Ram, where it seemed as though Bharat ji had arrived there along with his entire entourage. His body appeared scorched by the fire of separation from the Lord.
* सकल मलिन मन दीन दुखारी। देखीं सासु आन अनुहारी॥
सुनि सिय सपन भरे जल लोचन। भए सोचबस सोच बिमोचन॥3॥
भावार्थ:-सभी लोग मन में उदास, दीन और दुःखी हैं। सासुओं को दूसरी ही सूरत में देखा। सीताजी का स्वप्न सुनकर श्री रामचंद्रजी के नेत्रों में जल भर गया और सबको सोच से छुड़ा देने वाले प्रभु स्वयं (लीला से) सोच के वश हो गए॥3॥
Everyone in the dream appeared miserable, sorrowful, and heavy-hearted. Sita ji saw her mothers-in-law looking very different (no longer adorned in their usual royal attire). Hearing Her dream, Shri Ram’s eyes welled up with tears, and the very One who removes the sorrows of all was Himself overcome with grief and deep contemplation.
* लखन सपन यह नीक न होई। कठिन कुचाह सुनाइहि कोई॥
अस कहि बंधु समेत नहाने पूजि पुरारि साधु सनमाने॥4॥
भावार्थ:-(और बोले-) लक्ष्मण! यह स्वप्न अच्छा नहीं है। कोई भीषण कुसमाचार (बहुत ही बुरी खबर) सुनावेगा। ऐसा कहकर उन्होंने भाई सहित स्नान किया और त्रिपुरारी महादेवजी का पूजन करके साधुओं का सम्मान किया॥4॥
Shri Ram said, “Lakshman, this dream is not auspicious. It foretells that we may soon receive grievous news.” Saying this, Shri Ram and his Brother bathed, and after worshipping Lord Shiv, the destroyer of Tripur, they offered their respects to the Sages.
छंद :
* सनमानि सुर मुनि बंदि बैठे उतर दिसि देखत भए।
नभ धूरि खग मृग भूरि भागे बिकल प्रभु आश्रम गए॥
तुलसी उठे अवलोकि कारनु काह चित सचकित रहे।
सब समाचार किरात कोलन्हि आइ तेहि अवसर कहे॥
भावार्थ:-देवताओं का सम्मान (पूजन) और मुनियों की वंदना करके श्री रामचंद्रजी बैठ गए और उत्तर दिशा की ओर देखने लगे। आकाश में धूल छा रही है, बहुत से पक्षी और पशु व्याकुल होकर भागे हुए प्रभु के आश्रम को आ रहे हैं। तुलसीदासजी कहते हैं कि प्रभु श्री रामचंद्रजी यह देखकर उठे और सोचने लगे कि क्या कारण है? वे चित्त में आश्चर्ययुक्त हो गए। उसी समय कोल-भीलों ने आकर सब समाचार कहे।
After offering prayers to the Gods and the assembly of Sages, Shri Ram sat facing the north. Suddenly, dust filled the air, and flocks of birds and herds of animals, startled and frightened, began rushing toward the Lord’s hermitage. Tulsidas ji says that upon witnessing this unusual scene, the Lord rose to His feet, deeply astonished and curious about the cause. Just then, hunters and tribal folk arrived and shared the latest news.
सोरठा :
* सुनत सुमंगल बैन मन प्रमोद तन पुलक भर।
सरद सरोरुह नैन तुलसी भरे सनेह जल॥226॥
भावार्थ:-तुलसीदासजी कहते हैं कि सुंदर मंगल वचन सुनते ही श्री रामचंद्रजी के मन में बड़ा आनंद हुआ। शरीर में पुलकावली छा गई और शरद् ऋतु के कमल के समान नेत्र प्रेमाश्रुओं से भर गए॥226॥
Tulsidas ji says that upon hearing the beautiful and auspicious news, Shri Ram’s heart was filled with joy, His body shivered with emotion, and His autumn-lotus-like eyes welled up with tears of love.
चौपाई :
* बहुरि सोचबस भे सियरवनू। कारन कवन भरत आगवनू॥
एक आइ अस कहा बहोरी। सेन संग चतुरंग न थोरी॥1॥
भावार्थ:-सीतापति श्री रामचंद्रजी पुनः सोच के वश हो गए कि भरत के आने का क्या कारण है? फिर एक ने आकर ऐसा कहा कि उनके साथ में बड़ी भारी चतुरंगिणी सेना भी है॥1॥
Then Shri Ram, the beloved of Sita ji, grew concerned and began to ponder, “What could be the reason for Bharat’s arrival?” Just then, someone came and informed Him that a massive fourfold army, comprising horses, elephants, chariots, and foot soldiers, was also advancing with Bharat ji.
* सो सुनि रामहि भा अति सोचू। इत पितु बच इत बंधु सकोचू॥
भरत सुभाउ समुझि मन माहीं। प्रभु चित हित थिति पावत नाहीं॥2॥
भावार्थ:-यह सुनकर श्री रामचंद्रजी को अत्यंत सोच हुआ। इधर तो पिता के वचन और उधर भाई भरतजी का संकोच! भरतजी के स्वभाव को मन में समझकर तो प्रभु श्री रामचंद्रजी चित्त को ठहराने के लिए कोई स्थान ही नहीं पाते हैं॥2॥
Hearing this, Shri Ram became deeply unsettled. On one hand was His sacred vow to His father (to complete fourteen years of exile) and on the other was the concern that Bharat might have come to return the Kingdom and take Him back to Ayodhya. Contemplating Bharat ji’s noble nature, Shri Ram’s heart was torn with emotion. His mind was so moved and overwhelmed that it could not settle anywhere.
* समाधान तब भा यह जाने। भरतु कहे महुँ साधु सयाने॥
लखन लखेउ प्रभु हृदयँ खभारू। कहत समय सम नीति बिचारू॥3॥
भावार्थ:-तब यह जानकर समाधान हो गया कि भरत साधु और सयाने हैं तथा मेरे कहने में (आज्ञाकारी) हैं। लक्ष्मणजी ने देखा कि प्रभु श्री रामजी के हृदय में चिंता है तो वे समय के अनुसार अपना नीतियुक्त विचार कहने लगे-॥3॥
But in the end, Shri Ram found peace in His heart, trusting in Bharat’s obedience and recognising him as a wise and noble soul. Meanwhile, Lakshman ji, sensing the unrest within his beloved Lord, spoke thoughtful words, perfectly suited to the moment.
* बिनु पूछें कछु कहउँ गोसाईं। सेवकु समयँ न ढीठ ढिठाईं॥
तुम्ह सर्बग्य सिरोमनि स्वामी। आपनि समुझि कहउँ अनुगामी॥4॥
भावार्थ:-हे स्वामी! आपके बिना ही पूछे मैं कुछ कहता हूँ, सेवक समय पर ढिठाई करने से ढीठ नहीं समझा जाता (अर्थात् आप पूछें तब मैं कहूँ, ऐसा अवसर नहीं है, इसलिए यह मेरा कहना ढिठाई नहीं होगा)। हे स्वामी! आप सर्वज्ञों में शिरोमणि हैं (सब जानते ही हैं)। मैं सेवक तो अपनी समझ की बात कहता हूँ॥4॥
He said, “O’ Lord of the senses, please pardon my boldness for speaking without Your permission. You are the all-knowing Supreme Lord, and I am merely Your humble servant. Yet, with folded hands, I wish to share what little I understand in my own heart…
दोहा :
* नाथ सुहृद सुठि सरल चित सील सनेह निधान।
सब पर प्रीति प्रतीति जियँ जानिअ आपु समान॥227॥
भावार्थ:-हे नाथ! आप परम सुहृद् (बिना ही कारण परम हित करने वाले), सरल हृदय तथा शील और स्नेह के भंडार हैं, आपका सभी पर प्रेम और विश्वास है, और अपने हृदय में सबको अपने ही समान जानते हैं॥227॥
…O’ Lord, You are the true well-wisher of all, pure-hearted and an ocean of kindness and love. You trust and love everyone, seeing them as reflections of Your own noble self…
चौपाई :
* बिषई जीव पाइ प्रभुताई। मूढ़ मोह बस होहिं जनाई॥
भरतु नीति रत साधु सुजाना। प्रभु पद प्रेमु सकल जगु जाना॥1॥
भावार्थ:-परंतु मूढ़ विषयी जीव प्रभुता पाकर मोहवश अपने असली स्वरूप को प्रकट कर देते हैं। भरत नीतिपरायण, साधु और चतुर हैं तथा प्रभु (आप) के चरणों में उनका प्रेम है, इस बात को सारा जगत् जानता है॥1॥
…But in this world, foolish men often reveal their true nature once they gain power, driven by their attachments and desires. Bharat, however, is righteous, saintly, and full of wisdom. His unwavering devotion to Your lotus feet is known and praised throughout the world…
* तेऊ आजु राम पदु पाई। चले धरम मरजाद मेटाई॥
कुटिल कुबंधु कुअवसरु ताकी। जानि राम बनबास एकाकी॥2॥
भावार्थ:-वे भरतजी आज श्री रामजी (आप) का पद (सिंहासन या अधिकार) पाकर धर्म की मर्यादा को मिटाकर चले हैं। कुटिल खोटे भाई भरत कुसमय देखकर और यह जानकर कि रामजी (आप) वनवास में अकेले (असहाय) हैं,॥2॥
…But that same Bharat, after receiving the throne of Ayodhya, Your rightful place, has now abandoned his righteousness and honour. Taking advantage of the situation, knowing You are alone in the forest and without support, the cunning and unworthy Brother…
* करि कुमंत्रु मन साजि समाजू। आए करै अकंटक राजू॥
कोटि प्रकार कलपि कुटिलाई। आए दल बटोरि दोउ भाई॥3॥
भावार्थ:-अपने मन में बुरा विचार करके, समाज जोड़कर राज्यों को निष्कण्टक करने के लिए यहाँ आए हैं। करोड़ों (अनेकों) प्रकार की कुटिलताएँ रचकर सेना बटोरकर दोनों भाई आए हैं॥3॥
…has secretly plotted a deceitful scheme in his heart, and after making full preparations, has come to secure his sovereignty permanently. He must have imagined countless devious possibilities in his mind thinking, “Shri Ram is strong and valiant; He could pose a threat. He might forge alliances in the forest. Through penance, He could gain immense spiritual power. Though He has accepted exile now, upon His return after fourteen years, Shri Ram may turn against us. The ministers, the army, and the people might rally behind Him, and He could eventually reclaim Ayodhya.” With such thoughts, the two Brothers have approached, bringing along a full-fledged fourfold army…
* जौं जियँ होति न कपट कुचाली। केहि सोहाति रथ बाजि गजाली॥
भरतहि दोसु देइ को जाएँ। जग बौराइ राज पदु पाएँ॥4॥
भावार्थ:-यदि इनके हृदय में कपट और कुचाल न होती, तो रथ, घोड़े और हाथियों की कतार (ऐसे समय) किसे सुहाती? परन्तु भरत को ही व्यर्थ कौन दोष दे? राजपद पा जाने पर सारा जगत् ही पागल (मतवाला) हो जाता है॥4॥
…If their hearts were free from deceit or ill intent, then why would they approach with chariots, horses, and herds of elephants? After all, who would bring a full army just to meet someone in the forest? But then again, what is the use of blaming Bharat alone, when it is well known that the lure of power and the throne can drive even the wisest of men in this world mad…
दोहा :
* ससि गुर तिय गामी नघुषु चढ़ेउ भूमिसुर जान।
लोक बेद तें बिमुख भा अधम न बेन समान॥228॥
भावार्थ:-चंद्रमा गुरुपत्नी गामी हुआ, राजा नहुष ब्राह्मणों की पालकी पर चढ़ा और राजा वेन के समान नीच तो कोई नहीं होगा, जो लोक और वेद दोनों से विमुख हो गया॥228॥
…the Moon God committed adultery with his Guru Sage Brihaspati’s wife, Nahush arrogantly made the Seven Great Sages carry his palanquin, and no one was as vile as King Ven, who rejected both the world and the Vedas…
चौपाई :
* सहसबाहु सुरनाथु त्रिसंकू। केहि न राजमद दीन्ह कलंकू॥
भरत कीन्ह यह उचित उपाऊ। रिपु रिन रंच न राखब काउ॥1॥
भावार्थ:-सहस्रबाहु, देवराज इंद्र और त्रिशंकु आदि किसको राजमद ने कलंक नहीं दिया? भरत ने यह उपाय उचित ही किया है, क्योंकि शत्रु और ऋण को कभी जरा भी शेष नहीं रखना चाहिए॥1॥
…King Sahasrabahu (the thousand-armed), Indra (Lord of the Demigods), and Trishanku, has anyone ever escaped disgrace after being consumed by the pride of kingship? Bharat was right to take this step, for it is a well-known truth that neither an enemy nor an unpaid debt should be left unresolved (as both inevitably grow with time)…
* एक कीन्हि नहिं भरत भलाई। निदरे रामु जानि असहाई॥
समुझि परिहि सोउ आजु बिसेषी। समर सरोष राम मुखु पेखी॥2॥
भावार्थ:-हाँ, भरत ने एक बात अच्छी नहीं की, जो रामजी (आप) को असहाय जानकर उनका निरादर किया! पर आज संग्राम में श्री रामजी (आप) का क्रोधपूर्ण मुख देखकर यह बात भी उनकी समझ में विशेष रूप से आ जाएगी (अर्थात् इस निरादर का फल भी वे अच्छी तरह पा जाएँगे)॥2॥
…Yes, Bharat did one wrong thing, he disrespected Shri Ram (You), thinking You to be helpless. But today, upon seeing Your fierce, wrathful face in battle, even that mistake will become clear to him (in other words, he will now fully realise the consequences of his disrespect).”
* एतना कहत नीति रस भूला। रन रस बिटपु पुलक मिस फूला॥
प्रभु पद बंदि सीस रज राखी। बोले सत्य सहज बलु भाषी॥3॥
भावार्थ:-इतना कहते ही लक्ष्मणजी नीतिरस भूल गए और युद्धरस रूपी वृक्ष पुलकावली के बहाने से फूल उठा (अर्थात् नीति की बात कहते-कहते उनके शरीर में वीर रस छा गया)। वे प्रभु श्री रामचंद्रजी के चरणों की वंदना करके, चरण रज को सिर पर रखकर सच्चा और स्वाभाविक बल कहते हुए बोले॥3॥
The moment Lakshman ji uttered these words, all sense of right and wrong slipped from his mind. A fierce thought flared within him (How could Bharat even imagine Shri Ram to be helpless while I stand by His side?) In that instant, the tree of his warrior spirit burst into bloom with fiery flowers of fury. Bowing at the Lord’s feet and placing their sacred dust upon his head, he spoke with heartfelt sincerity and revealed the power of his warrior spirit, declaring,…
* अनुचित नाथ न मानब मोरा। भरत हमहि उपचार न थोरा॥
कहँ लगि सहिअ रहिअ मनु मारें। नाथ साथ धनु हाथ हमारें॥4॥
भावार्थ:-हे नाथ! मेरा कहना अनुचित न मानिएगा। भरत ने हमें कम नहीं प्रचारा है (हमारे साथ कम छेड़छाड़ नहीं की है)। आखिर कहाँ तक सहा जाए और मन मारे रहा जाए, जब स्वामी हमारे साथ हैं और धनुष हमारे हाथ में है!॥4॥
…“O’ Lord, please do not take my words as disrespectful. Bharat has already caused us immense pain, exiling us from the Kingdom for fourteen years, separating us from our Mothers, Father, friends, and loved ones. We wander the forests, surviving on fruits, roots, and bulbs, enduring hardship and penance, and still, he is not content. And now, he comes to humiliate us further. How much longer must we silently bear this anguish, when You, my Lord, are by my side and we have our bows in hand?…
दोहा :
* छत्रि जाति रघुकुल जनमु राम अनुग जगु जान।
लातहुँ मारें चढ़ति सिर नीच को धूरि समान॥229॥
भावार्थ:-क्षत्रिय जाति, रघुकुल में जन्म और फिर मैं श्री रामजी (आप) का अनुगामी (सेवक) हूँ, यह जगत् जानता है। (फिर भला कैसे सहा जाए?) धूल के समान नीच कौन है, परन्तु वह भी लात मारने पर सिर ही चढ़ती है॥229॥
…I belong to the warrior clan, born of the noble Raghu dynasty, and the entire world knows me as Your devoted servant. How then can I silently bear the insult directed at You? Is there anything lower than dust? And yet, even dust rises in defiance when one strikes it forcefully underfoot. (If something as lowly as dust does not tolerate insult, then why should we, strong and capable, endure such disrespect?)”
चौपाई :
* उठि कर जोरि रजायसु मागा। मनहुँ बीर रस सोवत जागा॥
बाँधि जटा सिर कसि कटि भाथा। साजि सरासनु सायकु हाथा॥1॥
भावार्थ:-यों कहकर लक्ष्मणजी ने उठकर, हाथ जोड़कर आज्ञा माँगी। मानो वीर रस सोते से जाग उठा हो। सिर पर जटा बाँधकर कमर में तरकस कस लिया और धनुष को सजाकर तथा बाण को हाथ में लेकर कहा-॥1॥
Saying these words, Lakshman ji rose and, with folded hands, sought Shri Ram’s permission to go to battle. It seemed as if his dormant warrior spirit had suddenly awakened. He tied his matted hair into a bun atop his head, fastened a quiver around his waist, strung his bow, and taking an arrow in his hand, said,…
* आजु राम सेवक जसु लेऊँ। भरतहि समर सिखावन देऊँ॥
राम निरादर कर फलु पाई। सोवहुँ समर सेज दोउ भाई॥2॥|
भावार्थ:-आज मैं श्री राम (आप) का सेवक होने का यश लूँ और भरत को संग्राम में शिक्षा दूँ। श्री रामचंद्रजी (आप) के निरादर का फल पाकर दोनों भाई (भरत-शत्रुघ्न) रण शय्या पर सोवें॥2॥
…”Today, I shall earn the glory of being known as Shri Ram’s (Your) true devotee. I will teach Bharat a lesson on the battlefield. Both Brothers will reap the consequences of insulting You, and they shall be laid to rest upon the deathbed of war…
* आइ बना भल सकल समाजू। प्रगट करउँ रिस पाछिल आजू॥
जिमि करि निकर दलइ मृगराजू। लेइ लपेटि लवा जिमि बाजू॥3॥
भावार्थ:-अच्छा हुआ जो सारा समाज आकर एकत्र हो गया। आज मैं पिछला सब क्रोध प्रकट करूँगा। जैसे सिंह हाथियों के झुंड को कुचल डालता है और बाज जैसे लवे को लपेट में ले लेता है॥3॥
…It is indeed a blessing that the entire entourage (Shri Bharat, Shri Shatrughan, and the four divisions of the army) has gathered in one place. Now I shall unleash all my pent-up anger (held within since the appointed day of Shri Ram’s coronation, when He was exiled to the forest instead). Just as the lion, King of the jungle, crushes a herd of elephants, or as a hawk swoops down to seize and slay a quail,…
* तैसेहिं भरतहि सेन समेता। सानुज निदरि निपातउँ खेता॥
जौं सहाय कर संकरु आई। तौ मारउँ रन राम दोहाई॥4॥
भावार्थ:-वैसे ही भरत को सेना समेत और छोटे भाई सहित तिरस्कार करके मैदान में पछाड़ूँगा। यदि शंकरजी भी आकर उनकी सहायता करें, तो भी, मुझे रामजी की सौगंध है, मैं उन्हें युद्ध में (अवश्य) मार डालूँगा (छोड़ूँगा नहीं)॥4॥
…in the same way, I will humiliate them (giving them no chance to fight, uprooting their chariots, shattering their weapons, and slaying them in the heat of battle). Bharat, his younger brother Shatrughan, and their entire army shall be wiped out from the battlefield. And if even Lord Shankar comes to their aid, then I swear by Shri Ram, I will still strike them down in battle.”
दोहा :
* अति सरोष माखे लखनु लखि सुनि सपथ प्रवान।
सभय लोक सब लोकपति चाहत भभरि भगान॥230॥
भावार्थ:-लक्ष्मणजी को अत्यंत क्रोध से तमतमाया हुआ देखकर और उनकी प्रामाणिक (सत्य) सौगंध सुनकर सब लोग भयभीत हो जाते हैं और लोकपाल घबड़ाकर भागना चाहते हैं॥230॥
Seeing Shri Lakshman engulfed in rage, hearing his furious words and his solemn oath, fear spread across all fourteen Realms of the Cosmos. Even the Guardians of these Regions trembled and wished to flee in panic.
चौपाई :
* जगु भय मगन गगन भइ बानी। लखन बाहुबलु बिपुल बखानी॥
तात प्रताप प्रभाउ तुम्हारा। को कहि सकइ को जाननिहारा॥1॥
भावार्थ:-सारा जगत् भय में डूब गया। तब लक्ष्मणजी के अपार बाहुबल की प्रशंसा करती हुई आकाशवाणी हुई- हे तात! तुम्हारे प्रताप और प्रभाव को कौन कह सकता है और कौन जान सकता है?॥1॥
The entire world was gripped by fear, when a celestial voice echoed from the skies, praising the strength of Lakshman ji’s arms in countless ways: “O’ Son, who can truly describe or even comprehend your power and glory?…
* अनुचित उचित काजु किछु होऊ। समुझि करिअ भल कह सबु कोऊ।
सहसा करि पाछे पछिताहीं। कहहिं बेद बुध ते बुध नाहीं॥2॥
भावार्थ:-परन्तु कोई भी काम हो, उसे अनुचित-उचित खूब समझ-बूझकर किया जाए तो सब कोई अच्छा कहते हैं। वेद और विद्वान कहते हैं कि जो बिना विचारे जल्दी में किसी काम को करके पीछे पछताते हैं, वे बुद्धिमान् नहीं हैं॥2॥
…But before undertaking any task, one must carefully consider whether it is right or wrong, only then will it gain universal approval. Acting on impulse often leads to regret. The Vedas and learned scholars affirm that those who act rashly cannot be called wise.”
* सुनि सुर बचन लखन सकुचाने। राम सीयँ सादर सनमाने॥
कही तात तुम्ह नीति सुहाई। सब तें कठिन राजमदु भाई॥3॥
भावार्थ:-देववाणी सुनकर लक्ष्मणजी सकुचा गए। श्री रामचंद्रजी और सीताजी ने उनका आदर के साथ सम्मान किया (और कहा-) हे तात! तुमने बड़ी सुंदर नीति कही। हे भाई! राज्य का मद सबसे कठिन मद है॥3॥
Hearing the heavenly voice, Lakshman ji hesitated and shrank back in doubt. (Lakshman ji began to wonder if he had misjudged Bharat ji’s intentions, perhaps Shri Bharat had come to take Shri Ram back to Ayodhya, and in his anger, he had spoken harsh and disrespectful words.) Then both Shri Ram and Sita ji lovingly and respectfully addressed him, saying, “O’ Dear Brother, you have spoken wise and beautiful words. your words were filled with wisdom. Among all forms of pride, the pride of kingship is the most dangerous…
* जो अचवँत नृप मातहिं तेई। नाहिन साधुसभा जेहिं सेई॥
सुनहू लखन भल भरत सरीसा। बिधि प्रपंच महँ सुना न दीसा॥4॥
