श्री राम-सीता से सुमन्त्र का संवाद, सुमंत्र का लौटना – Sumantra’s dialogue with Shri Ram and Sita ji and his return to Ayodhya

चौपाई :
* सखा समुझि अस परिहरि मोहू। सिय रघुबीर चरन रत होहू॥
कहत राम गुन भा भिनुसारा। जागे जग मंगल सुखदारा॥1॥

भावार्थ:-हे सखा! ऐसा समझ, मोह को त्यागकर श्री सीतारामजी के चरणों में प्रेम करो। इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी के गुण कहते-कहते सबेरा हो गया! तब जगत का मंगल करने वाले और उसे सुख देने वाले श्री रामजी जागे॥1॥

…O’ Friend, knowing this, give up all attachments and surrender yourself in devotion to the feet of Sita ji and Ram ji.” While speaking of Shri Ram’s divine virtues, the night passed, and with the break of dawn, Shri Ram, the source of all auspiciousness and joy in the world, awoke.

* सकल सौच करि राम नहावा। सुचि सुजान बट छीर मगावा॥
अनुज सहित सिर जटा बनाए। देखि सुमंत्र नयन जल छाए॥

भावार्थ:-शौच के सब कार्य करके (नित्य) पवित्र और सुजान श्री रामचन्द्रजी ने स्नान किया। फिर बड़ का दूध मँगाया और छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित उस दूध से सिर पर जटाएँ बनाईं। यह देखकर सुमंत्रजी के नेत्रों में जल छा गया॥2॥

After completing His morning ablutions and bath, the pure and all-wise Shri Ram asked for the milk of a banyan tree. Then, along with His younger Brother, He began preparing His matted hair. Witnessing this, Sumantra ji’s eyes welled up with tears.

* हृदयँ दाहु अति बदन मलीना। कह कर जोर बचन अति दीना॥
नाथ कहेउ अस कोसलनाथा। लै रथु जाहु राम कें साथा॥3॥

भावार्थ:-उनका हृदय अत्यंत जलने लगा, मुँह मलिन (उदास) हो गया। वे हाथ जोड़कर अत्यंत दीन वचन बोले- हे नाथ! मुझे कौसलनाथ दशरथजी ने ऐसी आज्ञा दी थी कि तुम रथ लेकर श्री रामजी के साथ जाओ,॥3॥

Sumantra ji’s heart was overcome with sorrow, and his face turned pale with grief. With folded hands and a voice trembling in anguish, he said, “O’ Lord, King Dashrath, the sovereign of the Kaushal kingdom, commanded me to take the chariot and accompany You…

* बनु देखाइ सुरसरि अन्हवाई। आनेहु फेरि बेगि दोउ भाई॥
लखनु रामु सिय आनेहु फेरी। संसय सकल सँकोच निबेरी॥4॥

भावार्थ:-वन दिखाकर, गंगा स्नान कराकर दोनों भाइयों को तुरंत लौटा लाना। सब संशय और संकोच को दूर करके लक्ष्मण, राम, सीता को फिरा लाना॥4॥

The King had said, “Let Ram see the forest, bathe in the sacred waters of the Ganga, and then return swiftly. Once any hesitation or doubt is removed, bring Ram, Lakshman, and Sita back to Ayodhya”…

दोहा :
* नृप अस कहेउ गोसाइँ जस कहइ करौं बलि सोइ।
करि बिनती पायन्ह परेउ दीन्ह बाल जिमि रोइ॥94॥

भावार्थ:- महाराज ने ऐसा कहा था, अब प्रभु जैसा कहें, मैं वही करूँ, मैं आपकी बलिहारी हूँ। इस प्रकार से विनती करके वे श्री रामचन्द्रजी के चरणों में गिर पड़े और बालक की तरह रो दिए॥94॥

…These were the words of the King, O’ Lord of the senses. But now, I surrender myself completely to Your will, command me as You wish.” Saying this, Minister Sumantra fell at Shri Ram’s feet and wept like a child, his heart overcome with emotion.

चौपाई :
* तात कृपा करि कीजिअ सोई। जातें अवध अनाथ न होई॥
मंत्रिहि राम उठाइ प्रबोधा। तात धरम मतु तुम्ह सबु सोधा॥1॥

भावार्थ:-(और कहा -) हे तात ! कृपा करके वही कीजिए जिससे अयोध्या अनाथ न हो श्री रामजी ने मंत्री को उठाकर धैर्य बँधाते हुए समझाया कि हे तात ! आपने तो धर्म के सभी सिद्धांतों को छान डाला है॥1॥

Sumantra ji said, “O’ Lord, have mercy and do only that which ensures Ayodhya is not left without a master.” Shri Ram gently lifted the Minister and spoke with calm assurance, “Dear Sir, you are well-versed in the principles of righteousness…

* सिबि दधीच हरिचंद नरेसा। सहे धरम हित कोटि कलेसा॥
रंतिदेव बलि भूप सुजाना। धरमु धरेउ सहि संकट नाना॥2॥

भावार्थ:-शिबि, दधीचि और राजा हरिश्चन्द्र ने धर्म के लिए करोड़ों (अनेकों) कष्ट सहे थे। बुद्धिमान राजा रन्तिदेव और बलि बहुत से संकट सहकर भी धर्म को पकड़े रहे (उन्होंने धर्म का परित्याग नहीं किया)॥2॥

…King Shibi, Sage Dadhichi, and King Harishchandra endured countless hardships to uphold the path of righteousness. In the same way, the noble Kings Rantidev and Bali too faced great trials in their commitment to dharma…

* धरमु न दूसर सत्य समाना। आगम निगम पुरान बखाना॥
मैं सोइ धरमु सुलभ करि पावा। तजें तिहूँ पुर अपजसु छावा॥3॥

भावार्थ:-वेद, शास्त्र और पुराणों में कहा गया है कि सत्य के समान दूसरा धर्म नहीं है। मैंने उस धर्म को सहज ही पा लिया है। इस (सत्य रूपी धर्म) का त्याग करने से तीनों लोकों में अपयश छा जाएगा॥3॥

…The Vedas, Scriptures, and other sacred texts declare that no religion is greater than truth. This very righteousness has come to me without seeking. If I were to abandon this supreme truth, my name would be tarnished across all the three worlds….

* संभावित कहुँ अपजस लाहू। मरन कोटि सम दारुन दाहू॥
तुम्ह सन तात बहुत का कहउँ। दिएँ उतरु फिरि पातकु लहऊँ॥4॥

भावार्थ:-प्रतिष्ठित पुरुष के लिए अपयश की प्राप्ति करोड़ों मृत्यु के समान भीषण संताप देने वाली है। हे तात! मैं आप से अधिक क्या कहूँ! लौटकर उत्तर देने में भी पाप का भागी होता हूँ॥4॥

…For an honourable person, infamy is a torment worse than dying a million deaths. What more can I say, respectable Sir? If I argue or speak against your words, I fear it would be a sin…

दोहा :
* पितु पद गहि कहि कोटि नति बिनय करब कर जोरि।
चिंता कवनिहु बात कै तात करिअ जनि मोरि॥95॥

भावार्थ:-आप जाकर पिताजी के चरण पकड़कर करोड़ों नमस्कार के साथ ही हाथ जोड़कर बिनती करिएगा कि हे तात! आप मेरी किसी बात की चिन्ता न करें॥95॥

…Clasping my father’s feet and offering him my humble obeisance again and again, please plead with him with folded hands, saying, “Dear father, please do not worry about me, rest assured, I am well in every way”…

चौपाई :
* तुम्ह पुनि पितु सम अति हित मोरें। बिनती करउँ तात कर जोरें॥
सब बिधि सोइ करतब्य तुम्हारें। दुख न पाव पितु सोच हमारें॥1॥

भावार्थ:-आप भी पिता के समान ही मेरे बड़े हितैषी हैं। हे तात! मैं हाथ जोड़कर आप से विनती करता हूँ कि आपका भी सब प्रकार से वही कर्तव्य है, जिसमें पिताजी हम लोगों के सोच में दुःख न पावें॥1॥

…You too are like a father to me, a kind and noble well-wisher. I humbly plead with folded hands, dear Sir, that it is also your foremost duty to ensure the King does not suffer any sorrow or distress on our account.”

* सुनि रघुनाथ सचिव संबादू। भयउ सपरिजन बिकल निषादू॥
पुनि कछु लखन कही कटु बानी। प्रभु बरजे बड़ अनुचित जानी॥2॥

भावार्थ:-श्री रघुनाथजी और सुमंत्र का यह संवाद सुनकर निषादराज कुटुम्बियों सहित व्याकुल हो गया। फिर लक्ष्मणजी ने कुछ कड़वी बात कही। प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने उसे बहुत ही अनुचित जानकर उनको मना किया॥2॥

Hearing the exchange between Shri Raghunath and Minister Sumantra, the Nishad Chief, Guh and his family were overcome with sorrow. At that moment, Lakshman ji, unable to contain his emotion, spoke sharply, but Shri Ram restrained him, knowing his words were untimely and inappropriate.

* सकुचि राम निज सपथ देवाई। लखन सँदेसु कहिअ जनि जाई॥
कह सुमंत्रु पुनि भूप सँदेसू। सहि न सकिहि सिय बिपिन कलेसू॥3॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी ने सकुचाकर, अपनी सौगंध दिलाकर सुमंत्रजी से कहा कि आप जाकर लक्ष्मण का यह संदेश न कहिएगा। सुमंत्र ने फिर राजा का संदेश कहा कि सीता वन के क्लेश न सह सकेंगी॥3॥

Apprehensively, Shri Ram requested Sumantra ji to take a solemn vow, on His own life, not to repeat Lakshman ji’s words to the King. Sumantra then once again conveyed Dashrath ji’s message: “Sita will not be able to endure the harsh conditions of the forest…

* जेहि बिधि अवध आव फिरि सीया। होइ रघुबरहि तुम्हहि करनीया॥
नतरु निपट अवलंब बिहीना। मैं न जिअब जिमि जल बिनु मीना॥4॥

भावार्थ:-अतएव जिस तरह सीता अयोध्या को लौट आवें, तुमको और श्री रामचन्द्र को वही उपाय करना चाहिए। नहीं तो मैं बिल्कुल ही बिना सहारे का होकर वैसे ही नहीं जीऊँगा जैसे बिना जल के मछली नहीं जीती॥4॥

…Therefore, you and Ram must do everything possible to ensure that Sita returns to Ayodhya. Otherwise, I will be left without any support and will not survive, just like a fish cannot live without water…

दोहा :
* मइकें ससुरें सकल सुख जबहिं जहाँ मनु मान।
तहँ तब रहिहि सुखेन सिय जब लगि बिपति बिहान॥96॥

भावार्थ:-सीता के मायके (पिता के घर) और ससुराल में सब सुख हैं। जब तक यह विपत्ति दूर नहीं होती, तब तक वे जब जहाँ जी चाहें, वहीं सुख से रहेंगी॥96॥

…All kinds of comforts are available to Sita at both Her father’s and father-in-law’s homes. She is free to stay wherever Her heart finds peace, until all these hardships have passed.”

चौपाई :
* बिनती भूप कीन्ह जेहि भाँती। आरति प्रीति न सो कहि जाती॥
पितु सँदेसु सुनि कृपानिधाना। सियहि दीन्ह सिख कोटि बिधाना॥1॥

भावार्थ:-राजा ने जिस तरह (जिस दीनता और प्रेम से) विनती की है, वह दीनता और प्रेम कहा नहीं जा सकता। कृपानिधान श्री रामचन्द्रजी ने पिता का संदेश सुनकर सीताजी को करोड़ों (अनेकों) प्रकार से सीख दी॥1॥

The King’s plea was filled with such deep humility, affection, and sorrow that it defies description. Upon hearing His father’s message, the ocean of compassion, Shri Ram, gently consoled and counselled Sita ji in countless ways.

* सासु ससुर गुर प्रिय परिवारू। फिरहु त सब कर मिटै खभारू॥
सुनि पति बचन कहति बैदेही। सुनहु प्रानपति परम सनेही॥2॥

भावार्थ:-(उन्होंने कहा-) जो तुम घर लौट जाओ, तो सास, ससुर, गुरु, प्रियजन एवं कुटुम्बी सबकी चिन्ता मिट जाए। पति के वचन सुनकर जानकीजी कहती हैं- हे प्राणपति! हे परम स्नेही! सुनिए॥2॥

Ram ji said, “If you return, it will ease the worries of your mother-in-law, father-in-law, our Guru, and all our loved ones and well-wishers.” Hearing Her husband’s words, Sita ji replied, “O’ Lord of my life, my beloved,…

* प्रभु करुनामय परम बिबेकी। तनु तजि रहति छाँह किमि छेंकी॥
प्रभा जाइ कहँ भानु बिहाई। कहँ चंद्रिका चंदु तजि जाई॥3॥

भावार्थ:-हे प्रभो! आप करुणामय और परम ज्ञानी हैं। (कृपा करके विचार तो कीजिए) शरीर को छोड़कर छाया अलग कैसे रोकी रह सकती है? सूर्य की प्रभा सूर्य को छोड़कर कहाँ जा सकती है? और चाँदनी चन्द्रमा को त्यागकर कहाँ जा सकती है?॥3॥

…ever-merciful and supremely wise Master, how can a shadow exist apart from the body? Where can the Sun’s radiance go if not with the Sun? Where can the Moon’s glow remain if it leaves the Moon?”

* पतिहि प्रेममय बिनय सुनाई। कहति सचिव सन गिरा सुहाई॥
तुम्ह पितु ससुर सरिस हितकारी। उतरु देउँ फिरि अनुचित भारी॥4॥

भावार्थ:-इस प्रकार पति को प्रेममयी विनती सुनाकर सीताजी मंत्री से सुहावनी वाणी कहने लगीं- आप मेरे पिताजी और ससुरजी के समान मेरा हित करने वाले हैं। आपको मैं बदले में उत्तर देती हूँ, यह बहुत ही अनुचित है॥4॥

In this manner, Sita ji lovingly pleaded with Shri Ram and then turned to the Minister with gentle words: “You are a well-wisher, just like my father and father-in-law. That is why it would be most improper for me to speak back or argue with you…

दोहा :
* आरति बस सनमुख भइउँ बिलगु न मानब तात।
आरजसुत पद कमल बिनु बादि जहाँ लगि नात॥97॥

भावार्थ:-किन्तु हे तात! मैं आर्त्त होकर ही आपके सम्मुख हुई हूँ, आप बुरा न मानिएगा। आर्यपुत्र (स्वामी) के चरणकमलों के बिना जगत में जहाँ तक नाते हैं, सभी मेरे लिए व्यर्थ हैं॥97॥

…O’ Sir, please do not take offence at my boldness in speaking this way, I am burdened with great sorrow. Without the feet of my Lord, the Son of a righteous King, all worldly relations hold no meaning for me…

चौपाई :
* पितु बैभव बिलास मैं डीठा। नृप मनि मुकुट मिलित पद पीठा॥
सुखनिधान अस पितु गृह मोरें। पिय बिहीन मन भाव न भोरें॥1॥

भावार्थ:-मैंने पिताजी के ऐश्वर्य की छटा देखी है, जिनके चरण रखने की चौकी से सर्वशिरोमणि राजाओं के मुकुट मिलते हैं (अर्थात बड़े-बड़े राजा जिनके चरणों में प्रणाम करते हैं) ऐसे पिता का घर भी, जो सब प्रकार के सुखों का भंडार है, पति के बिना मेरे मन को भूलकर भी नहीं भाता॥1॥

…I have seen the majesty and grandeur of my father, at whose footstool even the most illustrious Kings humbly bow. Yet, even that home, filled with every comfort and luxury, holds no desire for me, not even in my dreams, if it means being separated from my Husband…

* ससुर चक्कवइ कोसल राऊ। भुवन चारिदस प्रगट प्रभाऊ॥
आगें होइ जेहि सुरपति लेई। अरध सिंघासन आसनु देई॥2॥

भावार्थ:-मेरे ससुर कोसलराज चक्रवर्ती सम्राट हैं, जिनका प्रभाव चौदहों लोकों में प्रकट है, इन्द्र भी आगे होकर जिनका स्वागत करता है और अपने आधे सिंहासन पर बैठने के लिए स्थान देता है,॥2॥

…My father-in-law, the King of the Koshal Kingdom, is the sovereign ruler of the entire Earth. His glory resounds across all fourteen realms of the cosmos. Even Indra, the Lord of Heaven, comes forward to greet him and respectfully seats him beside himself on his celestial throne…

* ससुरु एतादृस अवध निवासू। प्रिय परिवारु मातु सम सासू॥
बिनु रघुपति पद पदुम परागा। मोहि केउ सपनेहुँ सुखद न लागा॥3॥

भावार्थ:-ऐसे (ऐश्वर्य और प्रभावशाली) ससुर, (उनकी राजधानी) अयोध्या का निवास, प्रिय कुटुम्बी और माता के समान सासुएँ- ये कोई भी श्री रघुनाथजी के चरण कमलों की रज के बिना मुझे स्वप्न में भी सुखदायक नहीं लगते॥3॥

…Such is my father-in-law; Ayodhya is my home; my family is loving, and my mother-in-law cares for me as tenderly as my own mother. Yet, without the dust of Raghupati’s lotus feet, none of these bring me any joy, not even in my dreams…

* अगम पंथ बनभूमि पहारा। करि केहरि सर सरित अपारा॥
कोल किरात कुरंग बिहंगा। मोहि सब सुखद प्रानपति संगा॥4॥

भावार्थ:-दुर्गम रास्ते, जंगली धरती, पहाड़, हाथी, सिंह, अथाह तालाब एवं नदियाँ, कोल, भील, हिरन और पक्षी- प्राणपति (श्री रघुनाथजी) के साथ रहते ये सभी मुझे सुख देने वाले होंगे॥4॥

…In the company of the Lord of my life, even rugged paths, dense forests, wild terrain, mountains, elephants and lions, deep rivers and lakes, boars, tribals, deer, and birds, all become a source of joy and delight to me…

दोहा :
* सासु ससुर सन मोरि हुँति बिनय करबि परि पायँ।
मोर सोचु जनि करिअ कछु मैं बन सुखी सुभायँ॥98॥

भावार्थ:-अतः सास और ससुर के पाँव पड़कर, मेरी ओर से विनती कीजिएगा कि वे मेरा कुछ भी सोच न करें, मैं वन में स्वभाव से ही सुखी हूँ॥98॥

…On my behalf, please clasp the feet of my father-in-law and mother-in-law, and humbly plead with them not to worry about me. Tell them that I will be content and at peace in the forest, just as naturally as in a palace…

चौपाई :
* प्राननाथ प्रिय देवर साथा। बीर धुरीन धरें धनु भाथा॥
नहिं मग श्रमु भ्रमु दुख मन मोरें। मोहि लगि सोचु करिअ जनि भोरें॥1॥

भावार्थ:-वीरों में अग्रगण्य तथा धनुष और (बाणों से भरे) तरकश धारण किए मेरे प्राणनाथ और प्यारे देवर साथ हैं। इससे मुझे न रास्ते की थकावट है, न भ्रम है और न मेरे मन में कोई दुःख ही है। आप मेरे लिए भूलकर भी सोच न करें॥1॥

…I have with me the Lord of my life and my brother-in-law, the noblest of warriors, both armed with bows and quivers full of arrows. With them by my side, I shall feel no fatigue along the path, no confusion in mind, and no sorrow in my heart. Please, do not let even a trace of worry for me enter your thoughts, not even by mistake.”

* सुनि सुमंत्रु सिय सीतलि बानी। भयउ बिकल जनु फनि मनि हानी॥
नयन सूझ नहिं सुनइ न काना। कहि न सकइ कछु अति अकुलाना॥2॥

भावार्थ:-सुमंत्र सीताजी की शीतल वाणी सुनकर ऐसे व्याकुल हो गए जैसे साँप मणि खो जाने पर। नेत्रों से कुछ सूझता नहीं, कानों से सुनाई नहीं देता। वे बहुत व्याकुल हो गए, कुछ कह नहीं सकते॥2॥

Hearing Sita ji’s gentle and reassuring words, Sumantra ji was overcome with sorrow, like a serpent bereft of the jewel from its hood. His vision grew dim, his senses clouded, he could neither see clearly nor comprehend. His ears failed to register, and he was too shaken to speak or express the turmoil within.

* राम प्रबोधु कीन्ह बहु भाँती। तदपि होति नहिं सीतलि छाती॥
जतन अनेक साथ हित कीन्हे। उचित उतर रघुनंदन दीन्हे॥3॥

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी ने उनका बहुत प्रकार से समाधान किया। तो भी उनकी छाती ठंडी न हुई। साथ चलने के लिए मंत्री ने अनेकों यत्न किए (युक्तियाँ पेश कीं), पर रघुनंदन श्री रामजी (उन सब युक्तियों का) यथोचित उत्तर देते गए॥3॥

Then Shri Ram consoled Sumantra ji in many tender ways, yet his heart remained restless and filled with grief. The Minister tried repeatedly to accompany the Lord, but Shri Raghunandan, the joy of the Raghu clan, gently offered fitting replies each time, lovingly guiding Sumantra ji to understand and accept His will.

* मेटि जाइ नहिं राम रजाई। कठिन करम गति कछु न बसाई॥
राम लखन सिय पद सिरु नाई। फिरेउ बनिक जिमि मूर गवाँई॥4॥

भावार्थ:-श्री रामजी की आज्ञा मेटी नहीं जा सकती। कर्म की गति कठिन है, उस पर कुछ भी वश नहीं चलता। श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी के चरणों में सिर नवाकर सुमंत्र इस तरह लौटे जैसे कोई व्यापारी अपना मूलधन (पूँजी) गँवाकर लौटे॥4॥

Shri Ram’s command could not be disobeyed, and the force of fate was far beyond Sumantra ji’s control. With a heavy heart, he bowed at the feet of Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji, and turned away, like a merchant who had lost all his wealth.

दोहा :
* रथु हाँकेउ हय राम तन हेरि हेरि हिहिनाहिं।
देखि निषाद बिषाद बस धुनहिं सीस पछिताहिं॥99॥

भावार्थ:-सुमंत्र ने रथ को हाँका, घोड़े श्री रामचन्द्रजी की ओर देख-देखकर हिनहिनाते हैं। यह देखकर निषाद लोग विषाद के वश होकर सिर धुन-धुनकर (पीट-पीटकर) पछताते हैं॥99॥

As Sumantra drove the chariot away, even the horses turned their heads toward Shri Ram and neighed sorrowfully. The Nishads, overwhelmed with grief at the sight, beat their heads and wept loudly in anguish.