इंद्र-बृहस्पति संवाद – Dialogue between Indra and his Guru Brihaspati
दोहा :
* किएँ जाहिं छाया जलद सुखद बहइ बर बात।
तस मगु भयउ न राम कहँ जस भा भरतहि जात॥216॥
भावार्थ:-बादल छाया किए जा रहे हैं, सुख देने वाली सुंदर हवा बह रही है। भरतजी के जाते समय मार्ग जैसा सुखदायक हुआ, वैसा श्री रामचंद्रजी को भी नहीं हुआ था॥216॥
The clouds cast a gentle shade, and a cool, fragrant breeze filled the air. As Shri Bharat set out, the path felt even more soothing and delightful than it had during Shri Ram’s journey through the forest.
चौपाई :
* जड़ चेतन मग जीव घनेरे। जे चितए प्रभु जिन्ह प्रभु हेरे॥
ते सब भए परम पद जोगू। भरत दरस मेटा भव रोगू॥1॥
भावार्थ:-रास्ते में असंख्य जड़-चेतन जीव थे। उनमें से जिनको प्रभु श्री रामचंद्रजी ने देखा, अथवा जिन्होंने प्रभु श्री रामचंद्रजी को देखा, वे सब (उसी समय) परमपद के अधिकारी हो गए, परन्तु अब भरतजी के दर्शन ने तो उनका भव (जन्म-मरण) रूपी रोग मिटा ही दिया। (श्री रामदर्शन से तो वे परमपद के अधिकारी ही हुए थे, परन्तु भरत दर्शन से उन्हें वह परमपद प्राप्त हो गया)॥1॥
Countless animate beings (animals, birds, insects) and inanimate forms (trees, shrubs, stones, and rocks) lined the path. Those whom Shri Ram beheld or who merely caught a glimpse of Him during His forest journey were blessed to receive liberation at the end of their long cycle of birth and death. But in Shri Bharat’s case, even a single sight of him bestowed immediate liberation (their present life became their final birth before attaining liberation).
* यह बड़ि बात भरत कइ नाहीं। सुमिरत जिनहि रामु मन माहीं॥
बारक राम कहत जग जेऊ। होत तरन तारन नर तेऊ॥2॥
भावार्थ:-भरतजी के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, जिन्हें श्री रामजी स्वयं अपने मन में स्मरण करते रहते हैं। जगत् में जो भी मनुष्य एक बार ‘राम’ कह लेते हैं, वे भी तरने-तारने वाले हो जाते हैं॥2॥
This was no great feat for Bharat ji, for he is the one whom Shri Ram holds constantly in His heart. Anyone who even once utters the name “Ram” not only crosses the unfathomable ocean of worldly existence but also becomes a source of liberation for others, helping them end their endless cycles of birth and death.
* भरतु राम प्रिय पुनि लघु भ्राता। कस न होइ मगु मंगलदाता॥
सिद्ध साधु मुनिबर अस कहहीं। भरतहि निरखि हरषु हियँ लहहीं॥3॥
भावार्थ:-फिर भरतजी तो श्री रामचंद्रजी के प्यारे तथा उनके छोटे भाई ठहरे। तब भला उनके लिए मार्ग मंगल (सुख) दायक कैसे न हो? सिद्ध, साधु और श्रेष्ठ मुनि ऐसा कह रहे हैं और भरतजी को देखकर हृदय में हर्ष लाभ करते हैं॥3॥
Bharat ji is dear to Shri Ram and is His younger Brother, how could the path not become pleasant in his presence? Realized Saints, Sages, and exalted hermits spoke these words, their hearts filled with joy as they beheld the sight of Shri Bharat.
* देखि प्रभाउ सुरेसहि सोचू। जगु भल भलेहि पोच कहुँ पोचू॥
गुर सन कहेउ करिअ प्रभु सोई। रामहि भरतहि भेंट न होई॥4॥
भावार्थ:-भरतजी के (इस प्रेम के) प्रभाव को देखकर देवराज इन्द्र को सोच हो गया (कि कहीं इनके प्रेमवश श्री रामजी लौट न जाएँ और हमारा बना-बनाया काम बिगड़ जाए)। संसार भले के लिए भला और बुरे के लिए बुरा है (मनुष्य जैसा आप होता है जगत् उसे वैसा ही दिखता है)। उसने गुरु बृहस्पतिजी से कहा- हे प्रभो! वही उपाय कीजिए जिससे श्री रामचंद्रजी और भरतजी की भेंट ही न हो॥4॥
Witnessing the power of Shri Bharat’s pure and unwavering love, Indra, the Lord of the Demigods, grew anxious at heart. He feared that if Shri Ram returned to Ayodhya, the divine mission of the Demigods might remain unfulfilled. A noble being or person or soul sees goodness in all, while a petty mind finds fault everywhere. Troubled by this thought, Indra turned to his Guru, Brihaspati, and said, “O’ Lord, please devise a way to prevent Bharat ji from meeting Shri Ram…
दोहा :
* रामु सँकोची प्रेम बस भरत सप्रेम पयोधि।
बनी बात बेगरन चहति करिअ जतनु छलु सोधि॥217॥
भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी संकोची और प्रेम के वश हैं और भरतजी प्रेम के समुद्र हैं। बनी-बनाई बात बिगड़ना चाहती है, इसलिए कुछ छल ढूँढकर इसका उपाय कीजिए॥217॥
…Shri Ram, by nature, is gentle and easily swayed by love, while Bharat is the very embodiment of love, an endless ocean of devotion. If, moved by Bharat’s affection, Shri Ram agrees to return to Ayodhya, everything that has been accomplished so far could be undone. Who then will destroy demons like Ravan? So please, think of some strategy to resolve this situation.”
चौपाई :
* बचन सुनत सुरगुरु मुसुकाने। सहसनयन बिनु लोचन जाने॥
मायापति सेवक सन माया। करइ त उलटि परइ सुरराया॥1॥
भावार्थ:-इंद्र के वचन सुनते ही देवगुरु बृहस्पतिजी मुस्कुराए। उन्होंने हजार नेत्रों वाले इंद्र को (ज्ञान रूपी) नेत्रोंरहित (मूर्ख) समझा और कहा- हे देवराज! माया के स्वामी श्री रामचंद्रजी के सेवक के साथ कोई माया करता है तो वह उलटकर अपने ही ऊपर आ पड़ती है॥1॥
Hearing Indra’s words, the Guru of the Demigods, Brihaspati, smiled and thought to himself, “Though blessed with a thousand eyes, Indra is truly blind (lacking in wisdom).” He said, “O’ King of the Demigods, if you attempt deceit against a devotee of Shri Ram (the Lord of Maya Himself) it will surely rebound upon you. Such actions are not only futile but also dangerous…
* तब किछु कीन्ह राम रुख जानी। अब कुचालि करि होइहि हानी।
सुनु सुरेस रघुनाथ सुभाऊ। निज अपराध रिसाहिं न काऊ॥2॥
भावार्थ:-उस समय (पिछली बार) तो श्री रामचंद्रजी का रुख जानकर कुछ किया था, परन्तु इस समय कुचाल करने से हानि ही होगी। हे देवराज! श्री रघुनाथजी का स्वभाव सुनो, वे अपने प्रति किए हुए अपराध से कभी रुष्ट नहीं होते॥2॥
…In the past, you Demigods carried out a few cunning deeds, once by sending Goddess Saraswati to influence the minds of Manthra and Queen Kaikeyi, and again when you cast the citizens of Ayodhya into a deep slumber on the banks of the Tamsa River. But those acts succeeded only because Shri Ram consented to them. Listen carefully, O’ Suresh (Lord of the Demigods), and understand the nature of Shri Ram, He does not become angry when someone harms Him…
* जो अपराधु भगत कर करई। राम रोष पावक सो जरई॥
लोकहुँ बेद बिदित इतिहासा। यह महिमा जानहिं दुरबासा॥3॥
भावार्थ:-पर जो कोई उनके भक्त का अपराध करता है, वह श्री राम की क्रोधाग्नि में जल जाता है। लोक और वेद दोनों में इतिहास (कथा) प्रसिद्ध है। इस महिमा को दुर्वासाजी जानते हैं॥3॥
…But anyone who wrongs His devotees is inevitably consumed by the fire of His wrath. This truth is well known both in the world and in the Vedas. Even Sage Durvasa is fully aware of this divine attribute of Shri Ram, His unwavering protection of those devoted to Him…
* भरत सरिस को राम सनेही। जगु जप राम रामु जप जेही॥4॥
भावार्थ:-सारा जगत् श्री राम को जपता है, वे श्री रामजी जिनको जपते हैं, उन भरतजी के समान श्री रामचंद्रजी का प्रेमी कौन होगा?॥4॥
…Who else in the world loves Shri Ram the way Bharat does? While the entire world chants the name of Shri Ram, Shri Ram Himself chants the name of Bharat…
दोहा :
* मनहुँ न आनिअ अमरपति रघुबर भगत अकाजु।
अजसु लोक परलोक दुख दिन दिन सोक समाजु॥218॥
भावार्थ:-हे देवराज! रघुकुलश्रेष्ठ श्री रामचंद्रजी के भक्त का काम बिगाड़ने की बात मन में भी न लाइए। ऐसा करने से लोक में अपयश और परलोक में दुःख होगा और शोक का सामान दिनोंदिन बढ़ता ही चला जाएगा॥218॥
…O’ Lord of the Demigods, do not even let the thought of harming a devotee of Shri Raghuveer enter your heart. Should you do so, you will invite disgrace in this world, sorrow in the next, and endless troubles in your daily life…
चौपाई :
* सुनु सुरेस उपदेसु हमारा। रामहि सेवकु परम पिआरा॥
मानत सुखु सेवक सेवकाईं। सेवक बैर बैरु अधिकाईं॥1॥
भावार्थ:-हे देवराज! हमारा उपदेश सुनो। श्री रामजी को अपना सेवक परम प्रिय है। वे अपने सेवक की सेवा से सुख मानते हैं और सेवक के साथ वैर करने से बड़ा भारी वैर मानते हैं॥1॥
…Listen to my counsel, O’ Suresh (King of the Demigods), a devotee is supremely dear to Shri Ram. He is pleased by even the smallest act of service offered to His devotees, and He turns against those who harbour enmity toward them…
* जद्यपि सम नहिं राग न रोषू। गहहिं न पाप पूनु गुन दोषू॥
करम प्रधान बिस्व करि राखा। जो जस करइ सो तस फलु चाखा॥2॥
भावार्थ:-यद्यपि वे सम हैं- उनमें न राग है, न रोष है और न वे किसी का पाप-पुण्य और गुण-दोष ही ग्रहण करते हैं। उन्होंने विश्व में कर्म को ही प्रधान कर रखा है। जो जैसा करता है, वह वैसा ही फल भोगता है॥2॥
…Although the Lord remains impartial, He is neither swayed by love nor anger, and remains untouched by anyone’s sins or virtues, and does not take on their merits or faults. He has established karma as the ultimate force governing all beings. It is through one’s own actions that fate is determined; as one sows, so shall one reap…
* तदपि करहिं सम बिषम बिहारा। भगत अभगत हृदय अनुसारा॥
अगनु अलेप अमान एकरस। रामु सगुन भए भगत प्रेम बस॥3॥
भावार्थ:-तथापि वे भक्त और अभक्त के हृदय के अनुसार सम और विषम व्यवहार करते हैं (भक्त को प्रेम से गले लगा लेते हैं और अभक्त को मारकर तार देते हैं)। गुणरहित, निर्लेप, मानरहित और सदा एकरस भगवान् श्री राम भक्त के प्रेमवश ही सगुण हुए हैं॥3॥
…However, by perceiving the inner hearts of devotees and non-devotees alike, the Lord responds accordingly, with grace toward the devoted and distance or sternness toward the faithless. Though He is beyond all material qualities, detached, humble, and perfectly equipoised, Shri Ram has assumed a human form, drawn solely by the power of His devotees’ love…
* राम सदा सेवक रुचि राखी। बेद पुरान साधु सुर साखी॥
अस जियँ जानि तजहु कुटिलाई। करहु भरत पद प्रीति सुहाई॥4॥
