श्री राम-भरतादि का संवाद – Dialogue between Shri Ram, Bharat ji and others

दोहा :
* भरत बिनय सादर सुनिअ करिअ बिचारु बहोरि।
करब साधुमत लोकमत नृपनय निगम निचोरि॥258॥

भावार्थ:-पहले भरत की विनती आदरपूर्वक सुन लीजिए, फिर उस पर विचार कीजिए। तब साधुमत, लोकमत, राजनीति और वेदों का निचोड़ (सार) निकालकर वैसा ही (उसी के अनुसार) कीजिए॥258॥

…First, listen to Bharat’s plea with affection, and then reflect on it with thoughtful consideration. Thereafter, take the appropriate course of action, keeping in mind the wisdom of the Sages, the will of the people, political prudence, and the guidance of the Vedas and Scriptures.”

चौपाई :
* गुर अनुरागु भरत पर देखी। राम हृदयँ आनंदु बिसेषी॥
भरतहि धरम धुरंधर जानी। निज सेवक तन मानस बानी॥1॥

भावार्थ:-भरतजी पर गुरुजी का स्नेह देखकर श्री रामचन्द्रजी के हृदय में विशेष आनंद हुआ। भरतजी को धर्मधुरंधर और तन, मन, वचन से अपना सेवक जानकर-॥1॥

Seeing Guruji’s deep love for Shri Bharat, Lord Ram was filled with immense joy. Knowing that Bharat ji walked the path of righteousness and was devoted to Him in thought, word, and deed,…

* बोले गुरु आयस अनुकूला। बचन मंजु मृदु मंगलमूला॥
नाथ सपथ पितु चरन दोहाई। भयउ न भुअन भरत सम भाई॥2॥|

भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी गुरु की आज्ञा अनुकूल मनोहर, कोमल और कल्याण के मूल वचन बोले- हे नाथ! आपकी सौगंध और पिताजी के चरणों की दुहाई है (मैं सत्य कहता हूँ कि) विश्वभर में भरत के समान कोई भाई हुआ ही नहीं॥2॥

…Shri Ram, in obedience to His Guru’s command, spoke words that were gentle, pleasing, and auspicious, ““O’ Lord, I swear by You and by the sacred feet of my Father, there is no Brother like Bharat in the entire Cosmos…

* जे गुर पद अंबुज अनुरागी। ते लोकहुँ बेदहुँ बड़भागी॥
राउर जा पर अस अनुरागू। को कहि सकइ भरत कर भागू॥3॥

भावार्थ:-जो लोग गुरु के चरणकमलों के अनुरागी हैं, वे लोक में (लौकिक दृष्टि से) भी और वेद में (परमार्थिक दृष्टि से) भी बड़भागी होतें हैं! (फिर) जिस पर आप (गुरु) का ऐसा स्नेह है, उस भरत के भाग्य को कौन कह सकता है?॥3॥

…Those who are devoted to the lotus feet of their Guru are truly blessed, both in the eyes of the world and according to the Vedas. And who can describe the fortune of Bharat, for whom you hold such deep and heartfelt affection!…

* लखि लघु बंधु बुद्धि सकुचाई। करत बदन पर भरत बड़ाई॥
भरतु कहहिं सोइ किएँ भलाई। अस कहि राम रहे अरगाई॥4॥

भावार्थ:-छोटा भाई जानकर भरत के मुँह पर उसकी बड़ाई करने में मेरी बुद्धि सकुचाती है। (फिर भी मैं तो यही कहूँगा कि) भरत जो कुछ कहें, वही करने में भलाई है। ऐसा कहकर श्री रामचन्द्रजी चुप हो रहे॥4॥

…Though my heart hesitates to openly praise my younger Brother in his presence, I must admit, following Bharat’s advice would be for the good of all.” With these words, Shri Ram fell silent.

दोहा :
* तब मुनि बोले भरत सन सब सँकोचु तजि तात।
कृपासिंधु प्रिय बंधु सन कहहु हृदय कै बात॥259॥

भावार्थ:-तब मुनि भरतजी से बोले- हे तात! सब संकोच त्यागकर कृपा के समुद्र अपने प्यारे भाई से अपने हृदय की बात कहो॥259॥

Then Sage Vashishth said to Bharat ji, “My dear child, speak your heart freely, without any hesitation. Share with your beloved Brother, who is an ocean of compassion, what your heart truly longs for.”

चौपाई :
* सुनि मुनि बचन राम रुख पाई। गुरु साहिब अनुकूल अघाई॥
लखि अपनें सिर सबु छरु भारू। कहि न सकहिं कछु करहिं बिचारू॥1॥

भावार्थ:-मुनि के वचन सुनकर और श्री रामचन्द्रजी का रुख पाकर गुरु तथा स्वामी को भरपेट अपने अनुकूल जानकर सारा बोझ अपने ही ऊपर समझकर भरतजी कुछ कह नहीं सकते। वे विचार करने लगे॥1॥

Upon hearing the Sage’s words and seeing Shri Ram’s sincere willingness to fulfil His servant’s wish, Bharat ji felt deeply content, recognizing the boundless grace bestowed upon him by both Shri Ram and the Guru. Yet, as he realised that the entire responsibility now rested upon his own shoulders, he fell silent and sank into deep contemplation.

* पुलकि सरीर सभाँ भए ठाढ़े। नीरज नयन नेह जल बाढ़े॥
कहब मोर मुनिनाथ निबाहा। एहि तें अधिक कहौं मैं काहा॥2॥

भावार्थ:-शरीर से पुलकित होकर वे सभा में खड़े हो गए। कमल के समान नेत्रों में प्रेमाश्रुओं की बाढ़ आ गई। (वे बोले-) मेरा कहना तो मुनिनाथ ने ही निबाह दिया (जो कुछ मैं कह सकता था वह उन्होंने ही कह दिया)। इससे अधिक मैं क्या कहूँ?॥2॥

His body thrilled with emotion as he stood before the gathering. A stream of tears flowed from his lotus-like eyes, and with a heart full of devotion, he said, “The Lord of the Sages has already spoken everything on my behalf, what more is left for me to say?…

* मैं जानउँ निज नाथ सुभाऊ। अपराधिहु पर कोह न काऊ॥
मो पर कृपा सनेहु बिसेषी। खेलत खुनिस न कबहूँ देखी॥3॥

भावार्थ:-अपने स्वामी का स्वभाव मैं जानता हूँ। वे अपराधी पर भी कभी क्रोध नहीं करते। मुझ पर तो उनकी विशेष कृपा और स्नेह है। मैंने खेल में भी कभी उनकी रीस (अप्रसन्नता) नहीं देखी॥3॥

…I know my Lord’s (Shri Ram’s) nature well, He never becomes angry, even with those who wrong Him. He is endlessly gentle and loving toward me. Not once have I seen Him upset, not even during moments of playful teasing…

* सिसुपन तें परिहरेउँ न संगू। कबहुँ न कीन्ह मोर मन भंगू॥
मैं प्रभु कृपा रीति जियँ जोही। हारेहूँ खेल जितावहिं मोही॥4॥

भावार्थ:-बचपन में ही मैंने उनका साथ नहीं छोड़ा और उन्होंने भी मेरे मन को कभी नहीं तोड़ा (मेरे मन के प्रतिकूल कोई काम नहीं किया)। मैंने प्रभु की कृपा की रीति को हृदय में भलीभाँति देखा है (अनुभव किया है)। मेरे हारने पर भी खेल में प्रभु मुझे जिता देते रहे हैं॥4॥

…I have never left His side since childhood, and He has never broken my heart. I have personally experienced the depth of His grace within me. There were even times when, despite my defeat, He would make sure I won the game, just to bring me joy…

दोहा :
* महूँ सनेह सकोच बस सनमुख कही न बैन।
दरसन तृपित न आजु लगि प्रेम पिआसे नैन॥260॥

भावार्थ:-मैंने भी प्रेम और संकोचवश कभी सामने मुँह नहीं खोला। प्रेम के प्यासे मेरे नेत्र आज तक प्रभु के दर्शन से तृप्त नहीं हुए॥260॥

…I never spoke much before the Lord, out of love and modesty. Even to this day, the longing in my eyes remains unfulfilled, their thirst to behold their beloved Lord, Shri Ram, has never been quenched…/h4>

चौपाई :
* बिधि न सकेऊ सहि मोर दुलारा। नीच बीचु जननी मिस पारा॥
यहउ कहत मोहि आजु न सोभा। अपनीं समुझि साधु सुचि को भा॥1॥

भावार्थ:-परन्तु विधाता मेरा दुलार न सह सका। उसने नीच माता के बहाने (मेरे और स्वामी के बीच) अंतर डाल दिया। यह भी कहना आज मुझे शोभा नहीं देता, क्योंकि अपनी समझ से कौन साधु और पवित्र हुआ है? (जिसको दूसरे साधु और पवित्र मानें, वही साधु है)॥1॥

…But fate could not bear to see me being loved so dearly. It created a separation between me and my Lord, using the excuse of my lowly Mother. Speaking of this now does not bring me any pride. After all, can one truly become a Saint just by calling themselves one? A person is only a Saint if others see them as such…

* मातु मंदि मैं साधु सुचाली। उर अस आनत कोटि कुचाली॥
फरइ कि कोदव बालि सुसाली। मुकता प्रसव कि संबुक काली॥2॥

भावार्थ:-माता नीच है और मैं सदाचारी और साधु हूँ, ऐसा हृदय में लाना ही करोड़ों दुराचारों के समान है। क्या कोदों की बाली उत्तम धान फल सकती है? क्या काली घोंघी मोती उत्पन्न कर सकती है?॥2॥

…To think that my Mother is wicked while I am noble and saintly, is like committing countless acts of deceit within the heart. Can a kodo plant, which yields only coarse millet, ever produce fine rice? Can a black oyster, plagued by a leech, ever bring forth a pearl?…

* सपनेहूँ दोसक लेसु न काहू। मोर अभाग उदधि अवगाहू॥
बिनु समुझें निज अघ परिपाकू। जारिउँ जायँ जननि कहि काकू॥3॥

भावार्थ:-स्वप्न में भी किसी को दोष का लेश भी नहीं है। मेरा अभाग्य ही अथाह समुद्र है। मैंने अपने पापों का परिणाम समझे बिना ही माता को कटु वचन कहकर व्यर्थ ही जलाया॥3॥

…No one else can be blamed, not even in the slightest, not even in a dream. It is my own fate, which is an unfathomable ocean of misfortune. Thoughtless of the consequences of my own actions, I needlessly brought anguish to my Mother’s heart by speaking harsh words…

* हृदयँ हेरि हारेउँ सब ओरा। एकहि भाँति भलेहिं भल मोरा॥
गुर गोसाइँ साहिब सिय रामू। लागत मोहि नीक परिनामू॥4॥

भावार्थ:-मैं अपने हृदय में सब ओर खोज कर हार गया (मेरी भलाई का कोई साधन नहीं सूझता)। एक ही प्रकार भले ही (निश्चय ही) मेरा भला है। वह यह है कि गुरु महाराज सर्वसमर्थ हैं और श्री सीता-रामजी मेरे स्वामी हैं। इसी से परिणाम मुझे अच्छा जान पड़ता है॥4॥

…I searched every corner of my heart and found myself utterly defeated. There remains only one path for my betterment, and that is through You, my Guru, the Lord of the Senses, with Shri Ram and Sita ji as my masters. With this faith in my heart, I am certain that the outcome will be for the best…

दोहा :
* साधु सभाँ गुर प्रभु निकट कहउँ सुथल सतिभाउ।
प्रेम प्रपंचु कि झूठ फुर जानहिं मुनि रघुराउ॥261॥

भावार्थ:-साधुओं की सभा में गुरुजी और स्वामी के समीप इस पवित्र तीर्थ स्थान में मैं सत्य भाव से कहता हूँ। यह प्रेम है या प्रपंच (छल-कपट)? झूठ है या सच? इसे (सर्वज्ञ) मुनि वशिष्ठजी और (अन्तर्यामी) श्री रघुनाथजी जानते हैं॥261॥

…In this sacred place, before the assembly of Sages and in the presence of my revered Guru (Sage Vashishth) and my Lord (Shri Ram), I am speaking with complete sincerity. Sage Vashishth and Shri Raghuraj (Shri Ram), you both know the hearts of all. You alone can judge whether my words come from true love or false affection, and whether they are honest or deceitful…

चौपाई :
* भूपति मरन प्रेम पनु राखी। जननी कुमति जगतु सबु साखी॥
देखि न जाहिं बिकल महतारीं। जरहिं दुसह जर पुर नर नारीं॥1॥

भावार्थ:-प्रेम के प्रण को निबाहकर महाराज (पिताजी) का मरना और माता की कुबुद्धि, दोनों का सारा संसार साक्षी है। माताएँ व्याकुल हैं, वे देखी नहीं जातीं। अवधपुरी के नर-नारी दुःसह ताप से जल रहे हैं॥1॥

…The entire world has witnessed the King’s demise, a result of his unwavering commitment to the vow he gave Queen Kaikeyi, his boundless love for Shri Ram, and the sinful actions of my Mother. It is unbearable to see the suffering of my Mothers, and the men and women of Ayodhya too are burning in deep sorrow…

* महीं सकल अनरथ कर मूला। सो सुनि समुझि सहिउँ सब सूला॥
सुनि बन गवनु कीन्ह रघुनाथा। करि मुनि बेष लखन सिय साथा॥2॥

बिनु पानहिन्ह पयादेहि पाएँ। संकरु साखि रहेउँ एहि घाएँ॥
बहुरि निहारि निषाद सनेहू। कुलिस कठिन उर भयउ न बेहू॥3॥

भावार्थ:-मैं ही इन सारे अनर्थों का मूल हूँ, यह सुन और समझकर मैंने सब दुःख सहा है। श्री रघुनाथजी लक्ष्मण और सीताजी के साथ मुनियों का सा वेष धारणकर बिना जूते पहने पाँव-प्यादे (पैदल) ही वन को चले गए, यह सुनकर, शंकरजी साक्षी हैं, इस घाव से भी मैं जीता रह गया (यह सुनते ही मेरे प्राण नहीं निकल गए)! फिर निषादराज का प्रेम देखकर भी इस वज्र से भी कठोर हृदय में छेद नहीं हुआ (यह फटा नहीं)॥2-3॥

…I have borne all the pain, knowing and hearing that I am the root cause of all this misfortune. Lord Shankar is my witness, when I learnt that Shri Raghunath had been exiled to the forest along with Lakshman and Sita ji, clad in hermit robes, barefoot and without shoes, I did not die from the shock. And even when I saw and witnessed the deep affection of the Nishad chief, Guh, my heart; harder than a thunderbolt, still did not burst open…

*अब सबु आँखिन्ह देखेउँ आई। जिअत जीव जड़ सबइ सहाई॥
जिन्हहि निरखि मग साँपिनि बीछी। तजहिं बिषम बिषु तामस तीछी॥4॥

भावार्थ:-अब यहाँ आकर सब आँखों देख लिया। यह जड़ जीव जीता रह कर सभी सहावेगा। जिनको देखकर रास्ते की साँपिनी और बीछी भी अपने भयानक विष और तीव्र क्रोध को त्याग देती हैं-॥4॥

…Even after witnessing everything here with my own eyes, I continue to endure the pain relentlessly, without succumbing to it, like an immovable object, devoid of attachment, sensibility, or feeling. The One, upon seeing whom even venomous female snakes and scorpions (known to be fiercer than their male counterparts), renounce their poison and fierce rage…

दोहा :
* तेइ रघुनंदनु लखनु सिय अनहित लागे जाहि।
तासु तनय तजि दुसह दुख दैउ सहावइ काहि॥262॥

भावार्थ:-वे ही श्री रघुनंदन, लक्ष्मण और सीता जिसको शत्रु जान पड़े, उस कैकेयी के पुत्र मुझको छोड़कर दैव दुःसह दुःख और किसे सहावेगा?॥262॥

…Shri Raghunandan, Lakshman, and Sita ji, who were seen as gentle even by venomous female snakes and scorpions, were viewed as enemies by my Mother, Kaikeyi. Upon whom else should fate inflict such intense agony, if not upon Queen Kaikeyi’s own son, allowing him to live on, only to endure this suffering without end?”

चौपाई :
* सुनि अति बिकल भरत बर बानी। आरति प्रीति बिनय नय सानी॥
सोक मगन सब सभाँ खभारू। मनहुँ कमल बन परेउ तुसारू॥1॥

भावार्थ:-अत्यन्त व्याकुल तथा दुःख, प्रेम, विनय और नीति में सनी हुई भरतजी की श्रेष्ठ वाणी सुनकर सब लोग शोक में मग्न हो गए, सारी सभा में विषाद छा गया। मानो कमल के वन पर पाला पड़ गया हो॥1॥

Hearing Bharat ji’s deeply heartfelt and anxious words, laden with humility, affection, sincere pleading, and noble principles, the entire assembly was overcome with sorrow, like a blooming lotus forest suddenly struck by frost.

* कहि अनेक बिधि कथा पुरानी। भरत प्रबोधु कीन्ह मुनि ग्यानी॥
बोले उचित बचन रघुनंदू। दिनकर कुल कैरव बन चंदू॥2॥

भावार्थ:-तब ज्ञानी मुनि वशिष्ठजी ने अनेक प्रकार की पुरानी (ऐतिहासिक) कथाएँ कहकर भरतजी का समाधान किया। फिर सूर्यकुल रूपी कुमुदवन के प्रफुल्लित करने वाले चन्द्रमा श्री रघुनंदन उचित वचन बोले-॥2॥

The wise Sage Vashishth narrated many ancient stories in various ways to pacify and guide Shri Bharat. Then, Shri Raghunandan, like the Moon that makes the lotus grove of the Solar dynasty bloom, spoke words that were thoughtful and appropriate,…

* तात जायँ जियँ करहु गलानी। ईस अधीन जीव गति जानी॥
तीनि काल तिभुअन मत मोरें। पुन्यसिलोक तात तर तोरें॥3॥

भावार्थ:-हे तात! तुम अपने हृदय में व्यर्थ ही ग्लानि करते हो। जीव की गति को ईश्वर के अधीन जानो। मेरे मत में (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनों कालों और (स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल) तीनों लोकों के सब पुण्यात्मा पुरुष तुम से नीचे हैं॥3॥

…O’ Dear Brother, you are burdening your heart with needless remorse. Know that every living being’s life is governed by the will of the Almighty. In my view, across all three times (past, present, and future) and throughout the three Realms of the Universe (Heaven, Earth, and the Subterranean) wherever virtuous souls dwell, none can match your greatness. All are of a lesser stature compared to you…

* उर आनत तुम्ह पर कुटिलाई। जाइ लोकु परलोकु नसाई॥
दोसु देहिं जननिहि जड़ तेई। जिन्ह गुर साधु सभा नहिं सेई॥4॥

भावार्थ:-हृदय में भी तुम पर कुटिलता का आरोप करने से यह लोक (यहाँ के सुख, यश आदि) बिगड़ जाता है और परलोक भी नष्ट हो जाता है (मरने के बाद भी अच्छी गति नहीं मिलती)। माता कैकेयी को तो वे ही मूर्ख दोष देते हैं, जिन्होंने गुरु और साधुओं की सभा का सेवन नहीं किया है॥4॥

…If anyone harbours blame against you in their heart, accusing you of deceit, their life, both now and hereafter, is bound to suffer. Only the foolish, who have never sought the company of saints or gurus, blame Mother Kaikeyi…

दोहा :
* मिटिहहिं पाप प्रपंच सब अखिल अमंगल भार।
लोक सुजसु परलोक सुखु सुमिरत नामु तुम्हार॥263॥

भावार्थ:-हे भरत! तुम्हारा नाम स्मरण करते ही सब पाप, प्रपंच (अज्ञान) और समस्त अमंगलों के समूह मिट जाएँगे तथा इस लोक में सुंदर यश और परलोक में सुख प्राप्त होगा॥263॥

…Simply by meditating upon your name, people will be freed from their sins, deceitful tendencies, and countless other evils, attaining honour and virtue in this world, and bliss in the afterlife…

चौपाई :
* कहउँ सुभाउ सत्य सिव साखी। भरत भूमि रह राउरि राखी॥
तात कुतरक करहु जनि जाएँ। बैर पेम नहिं दुरइ दुराएँ॥1॥

भावार्थ:-हे भरत! मैं स्वभाव से ही सत्य कहता हूँ, शिवजी साक्षी हैं, यह पृथ्वी तुम्हारी ही रखी रह रही है। हे तात! तुम व्यर्थ कुतर्क न करो। वैर और प्रेम छिपाए नहीं छिपते॥1॥

…I speak the truth by nature, and Lord Shiv is witness to this. The foundation and well-being of the Earth has rested, and will continue to rest upon your righteousness. Dear Brother, do not harbour any doubts in your heart. Neither love nor hatred can remain hidden, no matter how much one tries to conceal them…

* मुनिगन निकट बिहग मृग जाहीं। बाधक बधिक बिलोकि पराहीं॥
हित अनहित पसु पच्छिउ जाना। मानुष तनु गुन ग्यान निधाना॥2॥

भावार्थ:-पक्षी और पशु मुनियों के पास (बेधड़क) चले जाते हैं, पर हिंसा करने वाले बधिकों को देखते ही भाग जाते हैं। मित्र और शत्रु को पशु-पक्षी भी पहचानते हैं। फिर मनुष्य शरीर तो गुण और ज्ञान का भंडार ही है॥2॥

…Birds and deer freely approach the gatherings of hermits, yet flee at the sight of hunters who torment them. Even animals and birds can distinguish between a friend and a foe. And the human body, after all, is the very storehouse of virtues and wisdom…

* तात तुम्हहि मैं जानउँ नीकें। करौं काह असमंजस जीकें॥
राखेउ रायँ सत्य मोहि त्यागी। तनु परिहरेउ पेम पन लागी॥3॥

भावार्थ:-हे तात! मैं तुम्हें अच्छी तरह जानता हूँ। क्या करूँ? जी में बड़ा असमंजस (दुविधा) है। राजा ने मुझे त्याग कर सत्य को रखा और प्रेम-प्रण के लिए शरीर छोड़ दिया॥3॥

…O’ Brother, I know you well, there is no doubt in my heart. But still, my mind is caught in a dilemma. The King turned away from me and chose the side of truth (he honoured his promise, even at the cost of losing sight of his beloved Son for fourteen years). And then, unable to bear the pain of separation, he gave up his life, but in doing so, he upheld his vow of love, proving that he could not live without that very Son by his side…

* तासु बचन मेटत मन सोचू। तेहि तें अधिक तुम्हार सँकोचू॥
ता पर गुर मोहि आयसु दीन्हा। अवसि जो कहहु चहउँ सोइ कीन्हा॥4॥

भावार्थ:-उनके वचन को मेटते मन में सोच होता है। उससे भी बढ़कर तुम्हारा संकोच है। उस पर भी गुरुजी ने मुझे आज्ञा दी है, इसलिए अब तुम जो कुछ कहो, अवश्य ही मैं वही करना चाहता हूँ॥4॥

…My heart feels restless at the thought of going against his words, and my concern for you weighs even heavier. And now, Guru ji has given me a command, so I am bound to follow your instructions alone, and nothing else…

दोहा :
* मनु प्रसन्न करि सकुच तजि कहहु करौं सोइ आजु।
सत्यसंध रघुबर बचन सुनि भा सुखी समाजु॥264॥

भावार्थ:-तुम मन को प्रसन्न कर और संकोच को त्याग कर जो कुछ कहो, मैं आज वही करूँ। सत्य प्रतिज्ञ रघुकुल श्रेष्ठ श्री रामजी का यह वचन सुनकर सारा समाज सुखी हो गया॥264॥

…Set aside your distress, gladden your heart, and whatever you say today, I will do exactly that.” Hearing the words of Shri Raghuveer, steadfast in righteousness, the entire assembly was filled with joy.

चौपाई :
* सुर गन सहित सभय सुरराजू। सोचहिं चाहत होन अकाजू॥
बनत उपाउ करत कछु नाहीं। राम सरन सब गे मन माहीं॥1॥

भावार्थ:-देवगणों सहित देवराज इन्द्र भयभीत होकर सोचने लगे कि अब बना-बनाया काम बिगड़ना ही चाहता है। कुछ उपाय करते नहीं बनता। तब वे सब मन ही मन श्री रामजी की शरण गए॥1॥

Together with the host of Demigods, King Indra grew fearful and thought, “Now, the work so carefully accomplished is about to be ruined. No solution seems possible.” Then, all of them, in their hearts, sought refuge in Shri Ram.

*बहुरि बिचारि परस्पर कहहीं। रघुपति भगत भगति बस अहहीं॥
सुधि करि अंबरीष दुरबासा। भे सुर सुरपति निपट निरासा॥2॥

भावार्थ:-फिर वे विचार करके आपस में कहने लगे कि श्री रघुनाथजी तो भक्त की भक्ति के वश हैं। अम्बरीष और दुर्वासा की (घटना) याद करके तो देवता और इन्द्र बिल्कुल ही निराश हो गए॥2॥

After pondering the situation, they spoke among themselves, saying, “Shri Raghupati is wholly bound by the devotion of His devotees.” Recalling the tale of King Ambarish and Sage Durvasa, all the Demigods, along with King Indra, became utterly disheartened and lost all hope.

* सहे सुरन्ह बहु काल बिषादा। नरहरि किए प्रगट प्रहलादा॥
लगि लगि कान कहहिं धुनि माथा। अब सुर काज भरत के हाथा॥3॥

भावार्थ:-पहले देवताओं ने बहुत समय तक दुःख सहे। तब भक्त प्रह्लाद ने ही नृसिंह भगवान को प्रकट किया था। सब देवता परस्पर कानों से लग-लगकर और सिर धुनकर कहते हैं कि अब (इस बार) देवताओं का काम भरतजी के हाथ है॥3॥

In the past, the Demigods had endured many hardships for long periods. It was through the devotion of Prahalad, the Lord’s devotee, that Lord Narsimha, an incarnation of Lord Hari had appeared. Now, lamenting and beating their heads, they whispered to one another, “The fate of the Demigods now rests in the hands of Bharat ji…

* आन उपाउ न देखिअ देवा। मानत रामु सुसेवक सेवा॥
हियँ सपेम सुमिरहु सब भरतहि। निज गुन सील राम बस करतहि॥4॥

भावार्थ:-हे देवताओं! और कोई उपाय नहीं दिखाई देता। श्री रामजी अपने श्रेष्ठ सेवकों की सेवा को मानते हैं (अर्थात उनके भक्त की कोई सेवा करता है, तो उस पर बहुत प्रसन्न होते हैं)। अतएव अपने गुण और शील से श्री रामजी को वश में करने वाले भरतजी का ही सब लोग अपने-अपने हृदय में प्रेम सहित स्मरण करो॥4॥

…“We see no other remedy, O’ Demigods, our only hope is that Lord Ram will be pleased through the service offered to His noble devotees. Therefore, let us, in our hearts, lovingly pray to Shri Bharat, who has won Lord Ram over by his virtues and gentle nature…

दोहा :
* सुनि सुर मत सुरगुर कहेउ भल तुम्हार बड़ भागु।
सकल सुमंगल मूल जग भरत चरन अनुरागु॥265॥

भावार्थ:-देवताओं का मत सुनकर देवगुरु बृहस्पतिजी ने कहा- अच्छा विचार किया, तुम्हारे बड़े भाग्य हैं। भरतजी के चरणों का प्रेम जगत में समस्त शुभ मंगलों का मूल है॥265॥

Upon hearing the Demigods’ intent, Guru Brihaspati said, “What a splendid idea, you are indeed most fortunate. Reverence for Bharat ji’s feet is the very foundation of all prosperity in this world…

चौपाई :
* सीतापति सेवक सेवकाई। कामधेनु सय सरिस सुहाई॥
भरत भगति तुम्हरें मन आई। तजहु सोचु बिधि बात बनाई॥1॥

भावार्थ:-सीतानाथ श्री रामजी के सेवक की सेवा सैकड़ों कामधेनुओं के समान सुंदर है। तुम्हारे मन में भरतजी की भक्ति आई है, तो अब सोच छोड़ दो। विधाता ने बात बना दी॥1॥

…Serving a devotee of Sita ji’s Lord, Shri Ram, is as glorious as possessing countless Kaamdhenus, the celestial wish-fulfilling cows. Since devotion for Bharat ji has taken root in your hearts, you may now cast aside your worries and trust that the Divine is already bringing your mission to fulfilment…

* देखु देवपति भरत प्रभाऊ। सजह सुभायँ बिबस रघुराऊ॥
मन थिर करहु देव डरु नाहीं। भरतहि जानि राम परिछाहीं॥2॥

भावार्थ:-हे देवराज! भरतजी का प्रभाव तो देखो। श्री रघुनाथजी सहज स्वभाव से ही उनके पूर्णरूप से वश में हैं। हे देवताओं ! भरतजी को श्री रामचन्द्रजी की परछाईं (परछाईं की भाँति उनका अनुसरण करने वाला) जानकर मन स्थिर करो, डर की बात नहीं है॥2॥

…O’ King of the Demigods (King Indra), just look at the profound influence of Bharat ji – Lord Ram is entirely under the sway of Bharat’s simple and pure nature. Take heart, O’ Demigods, steady your minds, and let go of your fear. Regard Bharat ji as nothing less than Shri Ram’s very shadow.”

* सुनि सुरगुर सुर संमत सोचू। अंतरजामी प्रभुहि सकोचू॥
निज सिर भारु भरत जियँ जाना। करत कोटि बिधि उर अनुमाना॥3॥

भावार्थ:-देवगुरु बृहस्पतिजी और देवताओं की सम्मति (आपस का विचार) और उनका सोच सुनकर अन्तर्यामी प्रभु श्री रामजी को संकोच हुआ। भरतजी ने अपने मन में सब बोझा अपने ही सिर जाना और वे हृदय में करोड़ों (अनेकों) प्रकार के अनुमान (विचार) करने लगे॥3॥

Lord Ram, the knower of all hearts (aware of what the Demigods and their Guru were discussing in the sky), felt a sense of unease (for His decision to return to Ayodhya might disappoint the Demigods. He had pledged to destroy the demons and restore their happiness, yet remaining in the forest for fourteen years would bring deep sorrow to Bharat ji). Meanwhile, Bharat ji felt in his heart that the entire responsibility rested upon his shoulders, and he became absorbed in countless thoughts and reflections.

* करि बिचारु मन दीन्ही ठीका। राम रजायस आपन नीका॥
निज पन तजि राखेउ पनु मोरा। छोहु सनेहु कीन्ह नहिं थोरा॥4॥

भावार्थ:-सब तरह से विचार करके अंत में उन्होंने मन में यही निश्चय किया कि श्री रामजी की आज्ञा में ही अपना कल्याण है। उन्होंने अपना प्रण छोड़कर मेरा प्रण रखा। यह कुछ कम कृपा और स्नेह नहीं किया (अर्थात अत्यन्त ही अनुग्रह और स्नेह किया)॥4॥

Ultimately, he resolved in his heart that obeying Shri Ram would be best for him. He thought to himself, “Shri Ram has agreed to set aside His own vow for the sake of mine. His grace and affection toward me are beyond measure…

दोहा :
* कीन्ह अनुग्रह अमित अति सब बिधि सीतानाथ।
करि प्रनामु बोले भरतु जोरि जलज जुग हाथ॥266॥

भावार्थ:-श्री जानकीनाथजी ने सब प्रकार से मुझ पर अत्यन्त अपार अनुग्रह किया। तदनन्तर भरतजी दोनों करकमलों को जोड़कर प्रणाम करके बोले-॥266॥

…The Lord of Sita ji, Shri Ram, has bestowed countless blessings upon me in every way.” Then, bowing his head and joining his lotus-like hands, Bharat ji said…

चौपाई :
* कहौं कहावौं का अब स्वामी। कृपा अंबुनिधि अंतरजामी॥
गुर प्रसन्न साहिब अनुकूला। मिटी मलिन मन कलपित सूला॥1॥

भावार्थ:-हे स्वामी! हे कृपा के समुद्र! हे अन्तर्यामी! अब मैं (अधिक) क्या कहूँ और क्या कहाऊँ? गुरु महाराज को प्रसन्न और स्वामी को अनुकूल जानकर मेरे मलिन मन की कल्पित पीड़ा मिट गई॥1॥

…“O’ Master, what more can I say, and what need is there for others to speak on my behalf? You are an ocean of mercy and the knower of all. Knowing that my Guru is pleased and You, my Lord, are gracious toward me, the illusory sorrow within my impure heart has vanished…

* अपडर डरेउँ न सोच समूलें। रबिहि न दोसु देव दिसि भूलें॥
मोर अभागु मातु कुटिलाई। बिधि गति बिषम काल कठिनाई॥2॥

भावार्थ:-मैं मिथ्या डर से ही डर गया था। मेरे सोच की जड़ ही न थी। दिशा भूल जाने पर हे देव! सूर्य का दोष नहीं है। मेरा दुर्भाग्य, माता की कुटिलता, विधाता की टेढ़ी चाल और काल की कठिनता,॥2॥

…I had become fearful from a fear of my own making, even though it had no real foundation. Losing one’s way cannot be blamed on the Sun. My own misfortune, my Mother’s deceitful deeds, the strange play of fate, and the harshness of time…

* पाउ रोपि सब मिलि मोहि घाला। प्रनतपाल पन आपन पाला॥
यह नइ रीति न राउरि होई। लोकहुँ बेद बिदित नहिं गोई॥3॥

भावार्थ:-इन सबने मिलकर पैर रोपकर (प्रण करके) मुझे नष्ट कर दिया था, परन्तु शरणागत के रक्षक आपने अपना (शरणागत की रक्षा का) प्रण निबाहा (मुझे बचा लिया)। यह आपकी कोई नई रीति नहीं है। यह लोक और वेदों में प्रकट है, छिपी नहीं है॥3॥

…all came together, pledging and conspiring for my downfall. But You came to my rescue, O’ Protector of the suppliant, thus fulfilling Your vow to safeguard Your devotees. And this is nothing new for You, Your virtues are celebrated in this world and in the Vedas, and they are in no way hidden…

* जगु अनभल भल एकु गोसाईं। कहिअ होइ भल कासु भलाईं॥
देउ देवतरु सरिस सुभाऊ। सनमुख बिमुख न काहुहि काऊ॥4॥

भावार्थ:-सारा जगत बुरा (करने वाला) हो, किन्तु हे स्वामी! केवल एक आप ही भले (अनुकूल) हों, तो फिर कहिए, किसकी भलाई से भला हो सकता है? हे देव! आपका स्वभाव कल्पवृक्ष के समान है, वह न कभी किसी के सम्मुख (अनुकूल) है, न विमुख (प्रतिकूल)॥4॥

…If the whole world turns against someone, O’ Lord, yet You alone remain favourable, then tell me, by whose kindness other than Yours could that person’s welfare be achieved? O’ Divine One, Your nature is like that of the celestial wish-fulfilling tree (Kalpavriksha), which is neither especially favourable to anyone nor opposed to anyone…

दोहा :
* जाइ निकट पहिचानि तरु छाहँ समनि सब सोच।
मागत अभिमत पाव जग राउ रंकु भल पोच॥267॥

भावार्थ:-उस वृक्ष (कल्पवृक्ष) को पहचानकर जो उसके पास जाए, तो उसकी छाया ही सारी चिंताओं का नाश करने वाली है। राजा-रंक, भले-बुरे, जगत में सभी उससे माँगते ही मनचाही वस्तु पाते हैं॥267॥

…Upon recognizing the Kalpvriksh tree, all who seek refuge beneath its shade find comfort and freedom from distress. It fulfils their deepest desires, whether they are emperors or paupers, virtuous or sinful…

चौपाई :
* लखि सब बिधि गुर स्वामि सनेहू। मिटेउ छोभु नहिं मन संदेहू॥
अब करुनाकर कीजिअ सोई। जन हित प्रभु चित छोभु न होई॥1॥

भावार्थ:-गुरु और स्वामी का सब प्रकार से स्नेह देखकर मेरा क्षोभ मिट गया, मन में कुछ भी संदेह नहीं रहा। हे दया की खान! अब वही कीजिए जिससे दास के लिए प्रभु के चित्त में क्षोभ (किसी प्रकार का विचार) न हो॥1॥

…Seeing the boundless affection of my Guru (Sage Vashishth) and my Lord (Shri Ram), all my worries have vanished, leaving no trace of doubt in my heart. Now, O’ Ocean of compassion, please act in a way that brings no concern to Your heart on account of Your servant (Shri Bharat)…

* जो सेवकु साहिबहि सँकोची। निज हित चहइ तासु मति पोची॥
सेवक हित साहिब सेवकाई। करै सकल सुख लोभ बिहाई॥2॥

भावार्थ:-जो सेवक स्वामी को संकोच में डालकर अपना भला चाहता है, उसकी बुद्धि नीच है। सेवक का हित तो इसी में है कि वह समस्त सुखों और लोभों को छोड़कर स्वामी की सेवा ही करे॥2॥

…A servant who causes his master distress for his own personal gain is low-minded. A servant’s true welfare lies in selflessly serving his master, renouncing all personal comfort and greed…

* स्वारथु नाथ फिरें सबही का। किएँ रजाइ कोटि बिधि नीका॥
यह स्वारथ परमारथ सारू। सकल सुकृत फल सुगति सिंगारू॥3॥

भावार्थ:-हे नाथ! आपके लौटने में सभी का स्वार्थ है और आपकी आज्ञा पालन करने में करोड़ों प्रकार से कल्याण है। यही स्वार्थ और परमार्थ का सार (निचोड़) है, समस्त पुण्यों का फल और सम्पूर्ण शुभ गतियों का श्रृंगार है॥3॥

…O’ Lord, everyone’s interest lies in Your return, and in obeying Your command there is welfare for all in countless ways. This is the very essence of both worldly self-interest and the highest spiritual good, the fruit of all virtuous deeds, and the ornament of all blessed destinies…

* देव एक बिनती सुनि मोरी। उचित होइ तस करब बहोरी॥
तिलक समाजु साजि सबु आना। करिअ सुफल प्रभु जौं मनु माना॥4॥

भावार्थ:-हे देव! आप मेरी एक विनती सुनकर, फिर जैसा उचित हो वैसा ही कीजिए। राजतिलक की सब सामग्री सजाकर लाई गई है, जो प्रभु का मन माने तो उसे सफल कीजिए (उसका उपयोग कीजिए)॥4॥

…O’ Lord, kindly hear my humble request, and then do as You deem proper. All the arrangements for the coronation have been prepared and brought here; if it pleases Your heart, please make them fruitful by using them (let the ceremony to crown You as King take place)…

दोहा :
* सानुज पठइअ मोहि बन कीजिअ सबहि सनाथ।
नतरु फेरिअहिं बंधु दोउ नाथ चलौं मैं साथ॥268॥

भावार्थ:-छोटे भाई शत्रुघ्न समेत मुझे वन में भेज दीजिए और (अयोध्या लौटकर) सबको सनाथ कीजिए। नहीं तो किसी तरह भी (यदि आप अयोध्या जाने को तैयार न हों) हे नाथ! लक्ष्मण और शत्रुघ्न दोनों भाइयों को लौटा दीजिए और मैं आपके साथ चलूँ॥268॥

…Either send me and my younger Brother to the forest, while You return to Ayodhya with Sita ji and Lakshman, so that all may rejoice under Your protective rule. Or, alternatively, send Lakshman and Shatrughan back to Ayodhya, and allow me to accompany You to the forest, my Lord…

चौपाई :
* नतरु जाहिं बन तीनिउ भाई। बहुरिअ सीय सहित रघुराई॥
जेहि बिधि प्रभु प्रसन्न मन होई। करुना सागर कीजिअ सोई॥1॥

भावार्थ:-अथवा हम तीनों भाई वन चले जाएँ और हे श्री रघुनाथजी! आप श्री सीताजी सहित (अयोध्या को) लौट जाइए। हे दयासागर! जिस प्रकार से प्रभु का मन प्रसन्न हो, वही कीजिए॥1॥

…Or, let we three Brothers, Lakshman, Shatrughan, and I, remain in the forest, while You return to Ayodhya with Sita ji. O’ Lord, do whatever pleases Your heart, O’ Ocean of compassion…

* देवँ दीन्ह सबु मोहि अभारू। मोरें नीति न धरम बिचारू॥
कहउँ बचन सब स्वारथ हेतू। रहत न आरत के चित चेतू॥2॥

भावार्थ:-हे देव! आपने सारा भार (जिम्मेवारी) मुझ पर रख दिया। पर मुझमें न तो नीति का विचार है, न धर्म का। मैं तो अपने स्वार्थ के लिए सब बातें कह रहा हूँ। आर्त (दुःखी) मनुष्य के चित्त में चेत (विवेक) नहीं रहता॥2॥

…O’ Lord, You have entrusted me with a great responsibility, yet I lack both moral strength and political wisdom. I spoke out of self-interest, for one in distress often finds his heart bereft of sound judgment…

* उतरु देइ सुनि स्वामि रजाई। सो सेवकु लखि लाज लजाई॥
अस मैं अवगुन उदधि अगाधू। स्वामि सनेहँ सराहत साधू॥3॥

भावार्थ:-स्वामी की आज्ञा सुनकर जो उत्तर दे, ऐसे सेवक को देखकर लज्जा भी लजा जाती है। मैं अवगुणों का ऐसा अथाह समुद्र हूँ (कि प्रभु को उत्तर दे रहा हूँ), किन्तु स्वामी (आप) स्नेह वश साधु कहकर मुझे सराहते हैं!॥3॥

…Even shame itself would blush and turn away at the sight of a servant who answers back upon hearing his master’s command. Yet, despite my being an unfathomable ocean of sins, my Master, You praise me with affection and call me a Saint…

* अब कृपाल मोहि सो मत भावा। सकुच स्वामि मन जाइँ न पावा॥
प्रभु पद सपथ कहउँ सति भाऊ। जग मंगल हित एक उपाऊ॥4॥

भावार्थ:-हे कृपालु! अब तो वही मत मुझे भाता है, जिससे स्वामी का मन संकोच न पावे। प्रभु के चरणों की शपथ है, मैं सत्यभाव से कहता हूँ, जगत के कल्याण के लिए एक यही उपाय है॥4॥

…Now, O’ Merciful One, I desire only that which will place no burden of distress upon my Master’s heart. I swear by my Lord’s feet and solemnly affirm that this alone is the way to ensure the prosperity of the entire world…

दोहा :
* प्रभु प्रसन्न मन सकुच तजि जो जेहि आयसु देब।
सो सिर धरि धरि करिहि सबु मिटिहि अनट अवरेब॥269॥

भावार्थ:-प्रसन्न मन से संकोच त्यागकर प्रभु जिसे जो आज्ञा देंगे, उसे सब लोग सिर चढ़ा-चढ़ाकर (पालन) करेंगे और सब उपद्रव और उलझनें मिट जाएँगी॥269॥

…Whatever command the Lord gives with a joyful heart and free from all apprehension, everyone will obey with reverence, and all their troubles and hardships will come to an end.”

चौपाई :
* भरत बचन सुचि सुनि सुर हरषे। साधु सराहि सुमन सुर बरषे॥
असमंजस बस अवध नेवासी। प्रमुदित मन तापस बनबासी॥1॥

भावार्थ:-भरतजी के पवित्र वचन सुनकर देवता हर्षित हुए और ‘साधु-साधु’ कहकर सराहना करते हुए देवताओं ने फूल बरसाए। अयोध्या निवासी असमंजस के वश हो गए (कि देखें अब श्री रामजी क्या कहते हैं) तपस्वी तथा वनवासी लोग (श्री रामजी के वन में बने रहने की आशा से) मन में परम आनन्दित हुए॥1॥

Upon hearing Bharat ji’s words, the Demigods were overjoyed and praised him, chanting, “Bharat is great, Bharat is magnificent,” while showering flowers upon him. Meanwhile, the citizens of Ayodhya were troubled with uncertainty over whether the Lord would return, whereas the ascetics and forest dwellers rejoiced at the thought of His extended stay in the forest.

* चुपहिं रहे रघुनाथ सँकोची। प्रभु गति देखि सभा सब सोची॥
जनक दूत तेहि अवसर आए। मुनि बसिष्ठँ सुनि बेगि बोलाए॥2॥

भावार्थ:-किन्तु संकोची श्री रघुनाथजी चुप ही रह गए। प्रभु की यह स्थिति (मौन) देख सारी सभा सोच में पड़ गई। उसी समय जनकजी के दूत आए, यह सुनकर मुनि वशिष्ठजी ने उन्हें तुरंत बुलवा लिया॥2॥

The gracious Lord Raghunath remained silent, filling the assembly with concern as all observed His demeanour. At that moment, King Janak’s messengers arrived, and upon hearing of their presence, Sage Vashishth immediately called them in.

* करि प्रनाम तिन्ह रामु निहारे। बेषु देखि भए निपट दुखारे॥
दूतन्ह मुनिबर बूझी बाता। कहहु बिदेह भूप कुसलाता॥3॥

भावार्थ:-उन्होंने (आकर) प्रणाम करके श्री रामचन्द्रजी को देखा। उनका (मुनियों का सा) वेष देखकर वे बहुत ही दुःखी हुए। मुनिश्रेष्ठ वशिष्ठजी ने दूतों से बात पूछी कि राजा जनक का कुशल समाचार कहो॥3॥

After offering their obeisance, they looked at Shri Ram, and seeing His ascetic form, their hearts were filled with sorrow. The Chief of Sages then asked the messengers, “Tell me, is all well with King Janak?”

* सुनि सकुचाइ नाइ महि माथा। बोले चरबर जोरें हाथा॥
बूझब राउर सादर साईं। कुसल हेतु सो भयउ गोसाईं॥4॥

भावार्थ:-यह (मुनि का कुशल प्रश्न) सुनकर सकुचाकर पृथ्वी पर मस्तक नवाकर वे श्रेष्ठ दूत हाथ जोड़कर बोले- हे स्वामी! आपका आदर के साथ पूछना, यही हे गोसाईं! कुशल का कारण हो गया॥4॥

Upon hearing the Sage’s words, the messengers bowed low, touching their heads to the ground, and with joined palms said, “O’ Lord, Your gracious inquiry itself has become the source of all well-being, O’ Lord of the senses…

दोहा :
* नाहिं त कोसलनाथ कें साथ कुसल गइ नाथ।
मिथिला अवध बिसेष तें जगु सब भयउ अनाथ॥270॥

भावार्थ:-नहीं तो हे नाथ! कुशल-क्षेम तो सब कोसलनाथ दशरथजी के साथ ही चली गई। (उनके चले जाने से) यों तो सारा जगत ही अनाथ (स्वामी के बिना असहाय) हो गया, किन्तु मिथिला और अवध तो विशेष रूप से अनाथ हो गया॥270॥

…Otherwise, with the passing of Dashrath ji, King of the Koshal Kingdom, we have lost all our well-being. Both Mithila and Ayodhya now stand without a leader, like orphans…

चौपाई :
* कोसलपति गति सुनि जनकौरा। भे सब लोक सोकबस बौरा॥
जेहिं देखे तेहि समय बिदेहू। नामु सत्य अस लाग न केहू॥1॥

भावार्थ:-अयोध्यानाथ की गति (दशरथजी का मरण) सुनकर जनकपुर वासी सभी लोग शोकवश बावले हो गए (सुध-बुध भूल गए)। उस समय जिन्होंने विदेह को (शोकमग्न) देखा, उनमें से किसी को ऐसा न लगा कि उनका विदेह (देहाभिमानरहित) नाम सत्य है! (क्योंकि देहभिमान से शून्य पुरुष को शोक कैसा?)॥1॥

…When the people of Janakpur learned of the events leading to the passing of the Lord of the Koshal Kingdom, they were overcome with grief and lost all composure. Those who saw King Videh (another name for King Janak, meaning one detached from his body and the material world) at that time remarked that his name did not match his state, for he mourned like any ordinary person grieving the loss of a loved one…

* रानि कुचालि सुनत नरपालहि। सूझ न कछु जस मनि बिनु ब्यालहि॥
भरत राज रघुबर बनबासू। भा मिथिलेसहि हृदयँ हराँसू॥2॥

भावार्थ:-रानी की कुचाल सुनकर राजा जनकजी को कुछ सूझ न पड़ा, जैसे मणि के बिना साँप को नहीं सूझता। फिर भरतजी को राज्य और श्री रामचन्द्रजी को वनवास सुनकर मिथिलेश्वर जनकजी के हृदय में बड़ा दुःख हुआ॥2॥

…Upon learning of Queen Kaikeyi’s deceitful deeds, the King was plunged into mental turmoil, like a serpent deprived of its gem. The news of Bharat ji’s coronation and Shri Ram’s exile to the forest then struck deep anguish into the heart of the Lord of Mithila, Janak ji…

* नृप बूझे बुध सचिव समाजू। कहहु बिचारि उचित का आजू॥
समुझि अवध असमंजस दोऊ। चलिअ कि रहिअ न कह कछु कोऊ॥3॥|

भावार्थ:-राजा ने विद्वानों और मंत्रियों के समाज से पूछा कि विचारकर कहिए, आज (इस समय) क्या करना उचित है? अयोध्या की दशा समझकर और दोनों प्रकार से असमंजस जानकर ‘चलिए या रहिए?’ किसी ने कुछ नहीं कहा॥3॥

…The King then asked his advisors and ministers, “What counsel do you give, and what course of action should be taken at this time?” Aware of the delicate situation in Ayodhya, all were torn between whether he should go or stay, and thus remained silent…

* नृपहिं धीर धरि हृदयँ बिचारी। पठए अवध चतुर चर चारी॥
बूझि भरत सति भाउ कुभाऊ। आएहु बेगि न होइ लखाऊ॥4॥

भावार्थ:-(जब किसी ने कोई सम्मति नहीं दी) तब राजा ने धीरज धर हृदय में विचारकर चार चतुर गुप्तचर (जासूस) अयोध्या को भेजे (और उनसे कह दिया कि) तुम लोग (श्री रामजी के प्रति) भरतजी के सद्भाव (अच्छे भाव, प्रेम) या दुर्भाव (बुरा भाव, विरोध) का (यथार्थ) पता लगाकर जल्दी लौट आना, किसी को तुम्हारा पता न लगने पावे॥4॥

…The King, maintaining composure and reflecting in his heart, dispatched four clever spies to Ayodhya. He instructed them, “Find out the true nature of Bharat ji’s feelings toward Shri Ram, whether goodwill and love, or ill will and opposition, and return quickly without letting anyone notice your presence”…

दोहा :
* गए अवध चर भरत गति बूझि देखि करतूति।
चले चित्रकूटहि भरतु चार चले तेरहूति॥271॥

भावार्थ:-गुप्तचर अवध को गए और भरतजी का ढंग जानकर और उनकी करनी देखकर, जैसे ही भरतजी चित्रकूट को चले, वे तिरहुत (मिथिला) को चल दिए॥271॥

…The messengers then travelled to Ayodhya, where they learned of Bharat ji’s state of mind and observed his actions. As soon as Bharat ji set out for Chitrakoot, all four spies returned to Janakpur…

चौपाई :
* दूतन्ह आइ भरत कइ करनी। जनक समाज जथामति बरनी॥
सुनि गुर परिजन सचिव महीपति। भे सब सोच सनेहँ बिकल अति॥1॥

भावार्थ:-(गुप्त) दूतों ने आकर राजा जनकजी की सभा में भरतजी की करनी का अपनी बुद्धि के अनुसार वर्णन किया। उसे सुनकर गुरु, कुटुम्बी, मंत्री और राजा सभी सोच और स्नेह से अत्यन्त व्याकुल हो गए॥1॥

…The spies reported Bharat ji’s actions to the best of their knowledge before all present in Janak ji’s court. Guru Shatanand, the royal family members, the Ministers, and the King of the Earth, Janak ji, were deeply grieved by the news of King Dashrath’s passing and Shri Ram’s exile to the forest, and they were filled with profound love for Bharat ji…

* धरि धीरजु करि भरत बड़ाई। लिए सुभट साहनी बोलाई॥
घर पुर देस राखि रखवारे। हय गय रथ बहु जान सँवारे॥2॥

भावार्थ:-फिर जनकजी ने धीरज धरकर और भरतजी की बड़ाई करके अच्छे योद्धाओं और साहनियों को बुलाया। घर, नगर और देश में रक्षकों को रखकर, घोड़े, हाथी, रथ आदि बहुत सी सवारियाँ सजवाईं॥2॥

…King Janak composed himself and spoke in praise of Bharat ji. He then summoned brave warriors and Chiefs of the Stables, posting guards at the palace, throughout the city, and across the land. Horses, elephants, chariots, and various other vehicles were then adorned…

* दुघरी साधि चले ततकाला। किए बिश्रामु न मग महिपाला॥
भोरहिं आजु नहाइ प्रयागा। चले जमुन उतरन सबु लागा॥3॥

भावार्थ:-वे दुघड़िया मुहूर्त साधकर उसी समय चल पड़े। राजा ने रास्ते में कहीं विश्राम भी नहीं किया। आज ही सबेरे प्रयागराज में स्नान करके चले हैं। जब सब लोग यमुनाजी उतरने लगे,॥3॥

…and, having determined an auspicious time by consulting two clocks, the King set out at once. He did not pause along the way, and at dawn today he bathed at Prayag before continuing his journey. As everyone began crossing the Yamuna River,…

* खबरि लेन हम पठए नाथा। तिन्ह कहि अस महि नायउ माथा॥
साथ किरात छ सातक दीन्हे। मुनिबर तुरत बिदा चर कीन्हे॥4॥

भावार्थ:-तब हे नाथ! हमें खबर लेने को भेजा। उन्होंने (दूतों ने) ऐसा कहकर पृथ्वी पर सिर नवाया। मुनिश्रेष्ठ वशिष्ठजी ने कोई छह-सात भीलों को साथ देकर दूतों को तुरंत विदा कर दिया॥4॥

…he sent us here to convey the news.” Having shared all this, the messengers bowed low, touching their heads to the ground in reverence. Sage Vashishth then instructed them to return, escorted by six or seven tribals.

दोहा :
* सुनत जनक आगवनु सबु हरषेउ अवध समाजु।
रघुनंदनहि सकोचु बड़ सोच बिबस सुरराजु॥272॥

भावार्थ:-जनकजी का आगमन सुनकर अयोध्या का सारा समाज हर्षित हो गया। श्री रामजी को बड़ा संकोच हुआ और देवराज इन्द्र तो विशेष रूप से सोच के वश में हो गए॥272॥

All the people of Ayodhya were overjoyed to hear of Janak ji’s arrival. Shri Raghunandan, however, felt a sense of unease (“What if my father-in-law, King Janak, urges me to return to Ayodhya?”) Meanwhile, the Lord of the Demigods, Indra, grew deeply troubled, for first it was Bharat ji, and now the arrival of King Janak posed yet another possible obstacle to Shri Ram’s fourteen-year exile.

चौपाई :
* गरइ गलानि कुटिल कैकेई। काहि कहै केहि दूषनु देई॥
अस मन आनि मुदित नर नारी। भयउ बहोरि रहब दिन चारी॥1॥

भावार्थ:-कुटिल कैकेयी मन ही मन ग्लानि (पश्चाताप) से गली जाती है। किससे कहे और किसको दोष दे? और सब नर-नारी मन में ऐसा विचार कर प्रसन्न हो रहे हैं कि (अच्छा हुआ, जनकजी के आने से) चार (कुछ) दिन और रहना हो गया॥1॥

Queen Kaikeyi, burdened with guilt, could neither confide in anyone nor lay blame on anyone for her deceitful deeds. Meanwhile, men and women alike rejoiced, cherishing the hope that they might now remain in Chitrakoot for a few more days and bask in the divine presence of Shri Ram.

* एहि प्रकार गत बासर सोऊ। प्रात नहान लाग सबु कोऊ॥
करि मज्जनु पूजहिं नर नारी। गनप गौरि तिपुरारि तमारी॥2॥

भावार्थ:-इस तरह वह दिन भी बीत गया। दूसरे दिन प्रातःकाल सब कोई स्नान करने लगे। स्नान करके सब नर-नारी गणेशजी, गौरीजी, महादेवजी और सूर्य भगवान की पूजा करते हैं॥2॥

Thus another day came to an end. The next morning, all bathed in the sacred Mandakini River, and men and women offered prayers to Lord Ganesh, Goddess Gauri, Lord Tripurari (Shiv ji), and the Sun God.

* रमा रमन पद बंदि बहोरी। बिनवहिं अंजुलि अंचल जोरी॥
राजा रामु जानकी रानी। आनँद अवधि अवध रजधानी॥3॥

भावार्थ:-फिर लक्ष्मीपति भगवान विष्णु के चरणों की वंदना करके, दोनों हाथ जोड़कर, आँचल पसारकर विनती करते हैं कि श्री रामजी राजा हों, जानकीजी रानी हों तथा राजधानी अयोध्या आनंद की सीमा होकर-॥3॥

After this, they bowed in devotion at the divine feet of Goddess Lakshmi and Lord Narayan, seeking their blessings. The men joined their hands, and the women held the corners of their sarees’ loose ends, making this heartfelt prayer: “May Shri Ram ascend the throne as King, and Sita ji be crowned as Queen. May Ayodhya, the capital of the Awadh Kingdom, overflow with boundless joyous celebrations…

* सुबस बसउ फिरि सहित समाजा। भरतहि रामु करहुँ जुबराजा॥
एहि सुख सुधाँ सींचि सब काहू। देव देहु जग जीवन लाहू॥4॥

भावार्थ:-फिर समाज सहित सुखपूर्वक बसे और श्री रामजी भरतजी को युवराज बनावें। हे देव! इस सुख रूपी अमृत से सींचकर सब किसी को जगत में जीने का लाभ दीजिए॥4॥

…once again, thriving with all its citizens. And may Ram ji appoint Bharat ji as Crown Prince. Bathed in the nectar of this bliss, O’ Lord, let everyone reap the true reward of life in this world…