विश्वामित्र-यज्ञ की रक्षा और अहल्या उद्धार- Protection of Sage Vishwamitra’s yajna and Redemption of Ahalya

चौपाई :
*प्रात कहा मुनि सन रघुराई। निर्भय जग्य करहु तुम्ह जाई॥
होम करन लागे मुनि झारी। आपु रहे मख कीं रखवारी॥1॥

भावार्थ:-सबेरे श्री रघुनाथजी ने मुनि से कहा- आप जाकर निडर होकर यज्ञ कीजिए। यह सुनकर सब मुनि हवन करने लगे। आप (श्री रामजी) यज्ञ की रखवाली पर रहे॥1॥

In the morning, Shri Raghunath, said to the Sage, “Proceed without fear and perform the yajna.” The group of sages then began the sacred fire sacrifice, while Shri Ram stood guard.

* सुनि मारीच निसाचर क्रोही। लै सहाय धावा मुनिद्रोही॥
बिनु फर बान राम तेहि मारा। सत जोजन गा सागर पारा॥2॥

भावार्थ:-यह समाचार सुनकर मुनियों का शत्रु कोरथी राक्षस मारीच अपने सहायकों को लेकर दौड़ा। श्री रामजी ने बिना फल वाला बाण उसको मारा, जिससे वह सौ योजन के विस्तार वाले समुद्र के पार जा गिरा॥2॥

Hearing the sacred hymns, the demon Marich (son of Tadaka), enemy of the Sages, stormed in with his companions in a furious rage. Lord Ram struck him with a blunt arrow, hurling him 1,200 kilometers across the ocean.

* पावक सर सुबाहु पुनि मारा। अनुज निसाचर कटकु सँघारा॥
मारि असुर द्विज निर्भयकारी। अस्तुति करहिं देव मुनि झारी॥3॥

भावार्थ:-फिर सुबाहु को अग्निबाण मारा। इधर छोटे भाई लक्ष्मणजी ने राक्षसों की सेना का संहार कर डाला। इस प्रकार श्री रामजी ने राक्षसों को मारकर ब्राह्मणों को निर्भय कर दिया। तब सारे देवता और मुनि स्तुति करने लगे॥3॥

Then, with a fire arrow, Lord Ram slew Subahu (the brother of Marich and son of Tadaka), while His younger Brother Lakshman annihilated the demon army. Having vanquished the demons, Lord Ram freed the Brahmins from fear. In gratitude, groups of Demigods and Sages offered their exalted praises to Shri Ram and Shri Lakshman.

* तहँ पुनि कछुक दिवस रघुराया। रहे कीन्हि बिप्रन्ह पर दाया॥
भगति हेतु बहुत कथा पुराना। कहे बिप्र जद्यपि प्रभु जाना॥4॥

भावार्थ:-श्री रघुनाथजी ने वहाँ कुछ दिन और रहकर ब्राह्मणों पर दया की। भक्ति के कारण ब्राह्मणों ने उन्हें पुराणों की बहुत सी कथाएँ कहीं, यद्यपि प्रभु सब जानते थे॥4॥

Lord Raghunath, remained there for a few more days, bestowing His grace upon the Brahmins. Though the Lord was all-knowing, the Brahmins, driven by devotion, recounted many legends from the Scriptures to Him.

* तब मुनि सादर कहा बुझाई। चरित एक प्रभु देखिअ जाई॥
धनुषजग्य सुनि रघुकुल नाथा। हरषि चले मुनिबर के साथा॥5॥

भावार्थ:-तदन्तर मुनि ने आदरपूर्वक समझाकर कहा- हे प्रभो! चलकर एक चरित्र देखिए। रघुकुल के स्वामी श्री रामचन्द्रजी धनुषयज्ञ (की बात) सुनकर मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्रजी के साथ प्रसन्न होकर चले॥5॥

Sage Vishwamitra then humbly said to Shri Ram, “O’ Lord, let us go and witness a grand event.” Upon hearing of the bow-sacrifice, Shri Ram gladly accompanied the great Sage.

* आश्रम एक दीख मग माहीं। खग मृग जीव जंतु तहँ नाहीं॥
पूछा मुनिहि सिला प्रभु देखी। सकल कथा मुनि कहा बिसेषी॥6॥

भावार्थ:-मार्ग में एक आश्रम दिखाई पड़ा। वहाँ पशु-पक्षी, को भी जीव-जन्तु नहीं था। पत्थर की एक शिला को देखकर प्रभु ने पूछा, तब मुनि ने विस्तारपूर्वक सब कथा कही॥6॥

On the way, they came across a desolate hermitage, devoid of birds, animals, or any living creatures. Noticing a large rock, Lord Ram curiously inquired about it, and the sage narrated its story in detail.

दोहा :
* गौतम नारि श्राप बस उपल देह धरि धीर।
चरन कमल रज चाहति कृपा करहु रघुबीर॥210॥

भावार्थ:-गौतम मुनि की स्त्री अहल्या शापवश पत्थर की देह धारण किए बड़े धीरज से आपके चरणकमलों की धूलि चाहती है। हे रघुवीर! इस पर कृपा कीजिए॥210॥

“Bound by a curse, Ahalya, the wife of Rishi Gautam, has been transformed into lifeless stone. For countless ages, she has stood patiently, yearning for the sacred dust of Your lotus feet. O’ Chief of the Raghus, let Your divine grace fall upon her.”

छन्द :
* परसत पद पावन सोकनसावन प्रगट भई तपपुंज सही।
देखत रघुनायक जन सुखदायक सनमुख होइ कर जोरि रही॥
अति प्रेम अधीरा पुलक शरीरा मुख नहिं आवइ बचन कही।
अतिसय बड़भागी चरनन्हि लागी जुगल नयन जलधार बही॥1॥

भावार्थ:-श्री रामजी के पवित्र और शोक को नाश करने वाले चरणों का स्पर्श पाते ही सचमुच वह तपोमूर्ति अहल्या प्रकट हो गई। भक्तों को सुख देने वाले श्री रघुनाथजी को देखकर वह हाथ जोड़कर सामने खड़ी रह गई। अत्यन्त प्रेम के कारण वह अधीर हो गई। उसका शरीर पुलकित हो उठा, मुख से वचन कहने में नहीं आते थे। वह अत्यन्त बड़भागिनी अहल्या प्रभु के चरणों से लिपट गई और उसके दोनों नेत्रों से जल (प्रेम और आनंद के आँसुओं) की धारा बहने लगी॥1॥

At the mere touch of His sacred feet, which dispel the miseries of His devotees, the embodiment of penance, Ahalya, regained her true human form. Beholding Shri Raghunayak, the giver of joy to His devotees, she stood before Him with folded hands, overcome with emotion. A thrill ran through her body, and she was left speechless. Overwhelmed with love and devotion, the blessed Ahalya clasped the Lord’s feet as tears of joy streamed from her eyes.

* धीरजु मन कीन्हा प्रभु कहुँ चीन्हा रघुपति कृपाँ भगति पाई।
अति निर्मल बानी अस्तुति ठानी ग्यानगम्य जय रघुराई॥
मैं नारि अपावन प्रभु जग पावन रावन रिपु जन सुखदाई।
राजीव बिलोचन भव भय मोचन पाहि पाहि सरनहिं आई॥2॥

भावार्थ:-फिर उसने मन में धीरज धरकर प्रभु को पहचाना और श्री रघुनाथजी की कृपा से भक्ति प्राप्त की। तब अत्यन्त निर्मल वाणी से उसने (इस प्रकार) स्तुति प्रारंभ की- हे ज्ञान से जानने योग्य श्री रघुनाथजी! आपकी जय हो! मैं (सहज ही) अपवित्र स्त्री हूँ, और हे प्रभो! आप जगत को पवित्र करने वाले, भक्तों को सुख देने वाले और रावण के शत्रु हैं। हे कमलनयन! हे संसार (जन्म-मृत्यु) के भय से छुड़ाने वाले! मैं आपकी शरण आई हूँ, (मेरी) रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए॥2॥

Calming her mind, Ahalya recognized the Lord, and by Shri Ram’s divine grace, she attained unwavering devotion to His feet. With utmost humility, she began to praise Him, saying: “Glory to You, Shri Raghunath! You are realized through spiritual wisdom. I am but a sinful woman, while You are the purifier of the entire world. O’ vanquisher of Ravan, bestower of joy upon Your devotees! With lotus-like eyes, You dispel the fear of endless cycles of birth and death. I surrender at Your feet, please save me, save me!…

* मुनि श्राप जो दीन्हा अति भल कीन्हा परम अनुग्रह मैं माना।
देखेउँ भरि लोचन हरि भव मोचन इहइ लाभ संकर जाना॥
बिनती प्रभु मोरी मैं मति भोरी नाथ न मागउँ बर आना।
पद कमल परागा रस अनुरागा मम मन मधुप करै पाना॥3॥

भावार्थ:-मुनि ने जो मुझे शाप दिया, सो बहुत ही अच्छा किया। मैं उसे अत्यन्त अनुग्रह (करके) मानती हूँ कि जिसके कारण मैंने संसार से छुड़ाने वाले श्री हरि (आप) को नेत्र भरकर देखा। इसी (आपके दर्शन) को शंकरजी सबसे बड़ा लाभ समझते हैं। हे प्रभो! मैं बुद्धि की बड़ी भोली हूँ, मेरी एक विनती है। हे नाथ ! मैं और कोई वर नहीं माँगती, केवल यही चाहती हूँ कि मेरा मन रूपी भौंरा आपके चरण-कमल की रज के प्रेमरूपी रस का सदा पान करता रहे॥3॥

…Rishi Gautam was right in cursing me, and I now see it as a great blessing, for it has granted me the fortune of beholding You to my heart’s content. Lord Shankar knows well that the mere sight of Your divine form bestows the highest blessings. O’ Lord Hari, You put an end to the endless cycle of birth and death. I wish to ask for only one boon, O’ Lord, I am simple-minded and desire nothing else. I only pray that, just as a bumblebee remains drawn to the pollen dust of a lotus flower, may my heart forever remain devoted to the dust of Your lotus feet…

* जेहिं पद सुरसरिता परम पुनीता प्रगट भई सिव सीस धरी।
सोई पद पंकज जेहि पूजत अज मम सिर धरेउ कृपाल हरी॥
एहि भाँति सिधारी गौतम नारी बार बार हरि चरन परी।
जो अति मन भावा सो बरु पावा गै पति लोक अनंद भरी॥4॥

भावार्थ:-जिन चरणों से परमपवित्र देवनदी गंगाजी प्रकट हुईं, जिन्हें शिवजी ने सिर पर धारण किया और जिन चरणकमलों को ब्रह्माजी पूजते हैं, कृपालु हरि (आप) ने उन्हीं को मेरे सिर पर रखा। इस प्रकार (स्तुति करती हुई) बार-बार भगवान के चरणों में गिरकर, जो मन को बहुत ही अच्छा लगा, उस वर को पाकर गौतम की स्त्री अहल्या आनंद में भरी हुई पतिलोक को चली गई॥4॥

…The very feet from which the supremely sacred river Ganga descended to Earth and was held by Lord Shiv upon His head, the same lotus feet that Lord Brahma reverently worships, those gracious feet of Lord Hari have now graced my head.” With these words, Rishi Gautam’s wife bowed repeatedly at the Lord’s lotus feet. Having received the boon most dear to her heart, she departed, her heart brimming with fulfillment, and returned to her husband’s abode.

दोहा :
* अस प्रभु दीनबंधु हरि कारन रहित दयाल।
तुलसिदास सठ तेहि भजु छाड़ि कपट जंजाल॥211॥

भावार्थ:-प्रभु श्री रामचन्द्रजी ऐसे दीनबंधु और बिना ही कारण दया करने वाले हैं। तुलसीदासजी कहते हैं, हे शठ (मन)! तू कपट-जंजाल छोड़कर उन्हीं का भजन कर॥211॥

Such is Lord Ram, compassionate to those who are suffering and gracious without cause. Tulsidas ji says, “O’ Foolish heart, abandon all deceit and the entanglements of the material world, and devote yourself to His worship.”

मासपारायण, सातवाँ विश्राम – Pause 7 of 30 Day Recitation