श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

चौपाई :
* चले राम लछिमन मुनि संगा। गए जहाँ जग पावनि गंगा॥
गाधिसूनु सब कथा सुनाई। जेहि प्रकार सुरसरि महि आई॥1॥

भावार्थ:-श्री रामजी और लक्ष्मणजी मुनि के साथ चले। वे वहाँ गए, जहाँ जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी थीं। महाराज गाधि के पुत्र विश्वामित्रजी ने वह सब कथा कह सुनाई जिस प्रकार देवनदी गंगाजी पृथ्वी पर आई थीं॥1॥

Shri Ram and Shri Lakshman accompanied the Sage to the banks of the sacred Ganga, the river that purifies the entire Universe. Rishi Vishwamitra, the son of Gaadhi, then recounted the divine legend of how the celestial river Ganga descended to Earth.

* तब प्रभु रिषिन्ह समेत नहाए। बिबिध दान महिदेवन्हि पाए॥
हरषि चले मुनि बृंद सहाया। बेगि बिदेह नगर निअराया॥2॥

भावार्थ:-तब प्रभु ने ऋषियों सहित (गंगाजी में) स्नान किया। ब्राह्मणों ने भाँति-भाँति के दान पाए। फिर मुनिवृन्द के साथ वे प्रसन्न होकर चले और शीघ्र ही जनकपुर के निकट पहुँच गए॥2॥

The Lord, along with groups of Rishis, bathed in the sacred waters of the river Ganga, while the Brahmins received various gifts. Thereafter, the Lord and the assembly of saints departed joyfully. Before long, they arrived near the Kingdom of Videh (the word Videh symbolizing detachment from the self. King Janak, also known as Videh, ruled this kingdom, whose capital was called Janakpuri or Mithila).

* पुर रम्यता राम जब देखी। हरषे अनुज समेत बिसेषी॥
बापीं कूप सरित सर नाना। सलिल सुधासम मनि सोपाना॥3॥

भावार्थ:-श्री रामजी ने जब जनकपुर की शोभा देखी, तब वे छोटे भाई लक्ष्मण सहित अत्यन्त हर्षित हुए। वहाँ अनेकों बावलियाँ, कुएँ, नदी और तालाब हैं, जिनमें अमृत के समान जल है और मणियों की सीढ़ियाँ (बनी हुई) हैं॥3॥

As Lord Ram beheld the enchanting beauty of Janakpuri, both He and His younger Brother were filled with immense joy. The city was adorned with numerous wells, rivers, and lakes brimming with nectar-like water. The steps leading to the banks and wells were studded with radiant jewels, adding to the city’s splendour.

* गुंजत मंजु मत्त रस भृंगा। कूजत कल बहुबरन बिहंगा॥
बरन बरन बिकसे बनजाता। त्रिबिध समीर सदा सुखदाता॥4॥

भावार्थ:-मकरंद रस से मतवाले होकर भौंरे सुंदर गुंजार कर रहे हैं। रंग-बिरंगे (बहुत से) पक्षी मधुर शब्द कर रहे हैं। रंग-रंग के कमल खिले हैं। सदा (सब ऋतुओं में) सुख देने वाला शीतल, मंद, सुगंध पवन बह रहा है॥4॥

Bumblebees, intoxicated by nectar, hummed melodiously, while vibrant birds filled the air with their sweet chirping. Lotuses of various hues bloomed gracefully, enhancing the city’s charm. A delightful breeze (cool, calm, and fragrant) constantly flowed, bringing joy to all who felt its touch.

दोहा :
* सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग निवास।
फूलत फलत सुपल्लवत सोहत पुर चहुँ पास॥212।

भावार्थ:-पुष्प वाटिका (फुलवारी), बाग और वन, जिनमें बहुत से पक्षियों का निवास है, फूलते, फलते और सुंदर पत्तों से लदे हुए नगर के चारों ओर सुशोभित हैं॥212॥

All four corners of the city were adorned with lush floral gardens, orchards, and forests, bursting with vibrant flowers, exquisite leaves, and abundant fruits. A diverse array of birds made their home here, filling the air with their melodious songs.

चौपाई :
* बनइ न बरनत नगर निकाई। जहाँ जाइ मन तहँइँ लोभाई॥
चारु बजारु बिचित्र अँबारी। मनिमय बिधि जनु स्वकर सँवारी॥1॥

भावार्थ:-नगर की सुंदरता का वर्णन करते नहीं बनता। मन जहाँ जाता है, वहीं लुभा जाता (रम जाता) है। सुंदर बाजार है, मणियों से बने हुए विचित्र छज्जे हैं, मानो ब्रह्मा ने उन्हें अपने हाथों से बनाया है॥1॥

The city’s beauty was beyond description, captivating the heart at every glance. Magnificent marketplaces and exquisite balconies adorned with dazzling gems stood as if crafted by Lord Brahma Himself, adding to the city’s divine charm.

*धनिक बनिक बर धनद समाना। बैठे सकल बस्तु लै नाना।
चौहट सुंदर गलीं सुहाई। संतत रहहिं सुगंध सिंचाई॥2॥

भावार्थ:-कुबेर के समान श्रेष्ठ धनी व्यापारी सब प्रकार की अनेक वस्तुएँ लेकर (दुकानों में) बैठे हैं। सुंदर चौराहे और सुहावनी गलियाँ सदा सुगंध से सिंची रहती हैं॥2॥

Exceptionally wealthy merchants, resembling the God of Wealth, Kuber, sat in their shops surrounded by abundant goods. The city’s elegant street intersections and enchanting lanes were continuously sprinkled with fragrant water, enhancing their beauty and allure.

* मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें॥
पुर नर नारि सुभग सुचि संता। धरमसील ग्यानी गुनवंता॥3॥

भावार्थ:-सबके घर मंगलमय हैं और उन पर चित्र कढ़े हुए हैं, जिन्हें मानो कामदेव रूपी चित्रकार ने अंकित किया है। नगर के (सभी) स्त्री-पुरुष सुंदर, पवित्र, साधु स्वभाव वाले, धर्मात्मा, ज्ञानी और गुणवान हैं॥3॥

Every home was auspicious, adorned with exquisite murals that seemed to be painted by Kaamdev (Demigod of love), the husband of Rati himself. The people of the city, both men and women, were not only beautiful but also virtuous, wise, saintly, and steadfast in righteousness, embodying noble qualities.

*अति अनूप जहँ जनक निवासू। बिथकहिं बिबुध बिलोकि बिलासू॥
होत चकित चित कोट बिलोकी। सकल भुवन सोभा जनु रोकी॥4॥

भावार्थ:-जहाँ जनकजी का अत्यन्त अनुपम (सुंदर) निवास स्थान (महल) है, वहाँ के विलास (ऐश्वर्य) को देखकर देवता भी थकित (स्तम्भित) हो जाते हैं (मनुष्यों की तो बात ही क्या!)। कोट (राजमहल के परकोटे) को देखकर चित्त चकित हो जाता है, (ऐसा मालूम होता है) मानो उसने समस्त लोकों की शोभा को रोक (घेर) रखा है॥4॥

King Janak’s magnificent palace stood in unparalleled splendour, so breathtaking that even the Demigods would be left astonished. Its grand parapets inspired awe in all who beheld them, as if the palace had gathered the beauty of all fourteen regions of the cosmos within its walls.

दोहा :
*धवल धाम मनि पुरट पट सुघटित नाना भाँति।
सिय निवास सुंदर सदन सोभा किमि कहि जाति॥213॥

भावार्थ:-उज्ज्वल महलों में अनेक प्रकार के सुंदर रीति से बने हुए मणि जटित सोने की जरी के परदे लगे हैं। सीताजी के रहने के सुंदर महल की शोभा का वर्णन किया ही कैसे जा सकता है॥213॥

The city was adorned with countless bright white homes, their windows draped with curtains intricately embroidered with gold and jewels. Sita ji’s exquisite palace was so breathtakingly beautiful that its splendour defied description.

चौपाई :
* सुभग द्वार सब कुलिस कपाटा। भूप भीर नट मागध भाटा॥
बनी बिसाल बाजि गज साला। हय गय रख संकुल सब काला॥1॥

भावार्थ:-राजमहल के सब दरवाजे (फाटक) सुंदर हैं, जिनमें वज्र के (मजबूत अथवा हीरों के चमकते हुए) किवाड़ लगे हैं। वहाँ (मातहत) राजाओं, नटों, मागधों और भाटों की भीड़ लगी रहती है। घोड़ों और हाथियों के लिए बहुत बड़ी-बड़ी घुड़सालें और गजशालाएँ (फीलखाने) बनी हुई हैं, जो सब समय घोड़े, हाथी और रथों से भरी रहती हैं॥1॥

Every magnificent door, whether of homes or palaces, was secured with diamond-studded bolts. The city bustled with crowds of kings, performers, storytellers, and bards. Massive stables housed an abundance of horses and elephants, always filled with majestic steeds, mighty elephants, and grand chariots.

* सूर सचिव सेनप बहुतेरे। नृपगृह सरिस सदन सब केरे॥
पुर बाहेर सर सरित समीपा। उतरे जहँ तहँ बिपुल महीपा॥2॥

भावार्थ:-बहुत से शूरवीर, मंत्री और सेनापति हैं। उन सबके घर भी राजमहल सरीखे ही हैं। नगर के बाहर तालाब और नदी के निकट जहाँ-तहाँ बहुत से राजा लोग उतरे हुए (डेरा डाले हुए) हैं॥2॥

The city was home to many brave warriors, wise ministers, and mighty generals, whose residences were as splendid as the King’s palace. On the outskirts, near the lake and river, numerous kings had set up their encampments, adding to the grandeur of the Kingdom.

* देखि अनूप एक अँवराई। सब सुपास सब भाँति सुहाई।
कौसिक कहेउ मोर मनु माना। इहाँ रहिअ रघुबीर सुजाना॥3॥

भावार्थ:-(वहीं) आमों का एक अनुपम बाग देखकर, जहाँ सब प्रकार के सुभीते थे और जो सब तरह से सुहावना था, विश्वामित्रजी ने कहा- हे सुजान रघुवीर! मेरा मन कहता है कि यहीं रहा जाए॥3॥

As Sage Vishwamitra, Shri Ram, Shri Lakshman, and the hermit troops wandered, they came upon a unique mango grove, perfect in every way and delightful in countless aspects. Filled with joy at the sight, Rishi Kaushik (Sage Vishwamitra) said, “O’ Wise One, Raghuveer, my heart rejoices in this place. Let us stay here.”

* भलेहिं नाथ कहि कृपानिकेता। उतरे तहँ मुनि बृंद समेता॥
बिस्वामित्र महामुनि आए। समाचार मिथिलापति पाए॥4॥

भावार्थ:-कृपा के धाम श्री रामचन्द्रजी ‘बहुत अच्छा स्वामिन्‌!’ कहकर वहीं मुनियों के समूह के साथ ठहर गए। मिथिलापति जनकजी ने जब यह समाचार पाया कि महामुनि विश्वामित्र आए हैं,॥4॥

The ever-compassionate Lord Ram replied, “Very well, my Lord!” With that, the Sage and his group of hermits settled there. Meanwhile, the King of Mithila received the news of the great Sage Vishwamitra’s arrival.

दोहा :
* संग सचिव सुचि भूरि भट भूसुर बर गुर ग्याति।
चले मिलन मुनिनायकहि मुदित राउ एहि भाँति॥214॥

भावार्थ:-तब उन्होंने पवित्र हृदय के (ईमानदार, स्वामिभक्त) मंत्री बहुत से योद्धा, श्रेष्ठ ब्राह्मण, गुरु (शतानंदजी) और अपनी जाति के श्रेष्ठ लोगों को साथ लिया और इस प्रकार प्रसन्नता के साथ राजा मुनियों के स्वामी विश्वामित्रजी से मिलने चले॥214॥

Upon hearing the news, the joyous King set out with his trusted ministers, mighty warriors, esteemed Brahmins, and the revered Guru of his clan (Sage Shatanand), to meet the King among sages, Rishi Vishwamitra.