श्री राम का श्रृंगवेरपुर पहुँचना और लक्ष्मण-निषाद संवाद- Shri Ram’s arrival at Shringverpur and Discourse by Lakshman ji to the chief of Nishads, Guh
wasदोहा :
* सुद्ध सच्चिदानंदमय कंद भानुकुल केतु।
चरित करत नर अनुहरत संसृति सागर सेतु॥87॥
भावार्थ:-शुद्ध (प्रकृतिजन्य त्रिगुणों से रहित, मायातीत दिव्य मंगलविग्रह) सच्चिदानंद-कन्द स्वरूप सूर्य कुल के ध्वजा रूप भगवान श्री रामचन्द्रजी मनुष्यों के सदृश ऐसे चरित्र करते हैं, जो संसार रूपी समुद्र के पार उतरने के लिए पुल के समान हैं॥87॥
Shri Ram, the pure and divine source of truth, consciousness, and manifold bliss, transcending the three modes of material nature and radiating as the glory of the Solar race, performed actions like an ordinary human, even though He Himself is the bridge that leads souls across the ocean of worldly existence.
चौपाई :
* यह सुधि गुहँ निषाद जब पाई। मुदित लिए प्रिय बंधु बोलाई॥
लिए फल मूल भेंट भरि भारा। मिलन चलेउ हियँ हरषु अपारा॥1॥
भावार्थ:-जब निषादराज गुह ने यह खबर पाई, तब आनंदित होकर उसने अपने प्रियजनों और भाई-बंधुओं को बुला लिया और भेंट देने के लिए फल, मूल (कन्द) लेकर और उन्हें भारों (बहँगियों) में भरकर मिलने के लिए चला। उसके हृदय में हर्ष का पार नहीं था॥1॥
When Guh, the Chief of the Nishad tribe, heard of Shri Ram’s arrival, his heart overflowed with joy. He immediately gathered his close companions and, carrying baskets filled with fruits, roots, bulbs, and various offerings, set out with great happiness to welcome Shri Ram.
* करि दंडवत भेंट धरि आगें। प्रभुहि बिलोकत अति अनुरागें॥
सहज सनेह बिबस रघुराई। पूँछी कुसल निकट बैठाई॥2॥
भावार्थ:-दण्डवत करके भेंट सामने रखकर वह अत्यन्त प्रेम से प्रभु को देखने लगा। श्री रघुनाथजी ने स्वाभाविक स्नेह के वश होकर उसे अपने पास बैठाकर कुशल पूछी॥2॥
Prostrating himself on the ground and placing the gifts at the Lord’s feet, Guh gazed upon Him with deep affection. Shri Ram, the noblest of the Raghus and easily won over by sincere love, gently inquired about Guh’s well-being and warmly invited him to sit by His side.
* नाथ कुसल पद पंकज देखें। भयउँ भागभाजन जन लेखें॥
देव धरनि धनु धामु तुम्हारा। मैं जनु नीचु सहित परिवारा॥3॥
भावार्थ:-निषादराज ने उत्तर दिया- हे नाथ! आपके चरणकमल के दर्शन से ही कुशल है (आपके चरणारविन्दों के दर्शन कर) आज मैं भाग्यवान पुरुषों की गिनती में आ गया। हे देव! यह पृथ्वी, धन और घर सब आपका है। मैं तो परिवार सहित आपका नीच सेवक हूँ॥3॥
Guh replied, “O’ Lord, I am truly blessed to have beheld Your lotus feet, now I consider myself among the most fortunate of men. My land, my home, and all my possessions belong to You alone. My family and I are Your humble servants, ever at Your feet…
* कृपा करिअ पुर धारिअ पाऊ। थापिय जनु सबु लोगु सिहाऊ॥
कहेहु सत्य सबु सखा सुजाना। मोहि दीन्ह पितु आयसु आना॥4॥
भावार्थ:-अब कृपा करके पुर (श्रृंगवेरपुर) में पधारिए और इस दास की प्रतिष्ठा बढ़ाइए, जिससे सब लोग मेरे भाग्य की बड़ाई करें। श्री रामचन्द्रजी ने कहा- हे सुजान सखा! तुमने जो कुछ कहा सब सत्य है, परन्तु पिताजी ने मुझको और ही आज्ञा दी है॥4॥
…Now, I humbly request You to grace Shringverpur with the touch of Your feet and bless me with Your presence, for such fortune would make even the Demigods envy me.” Shri Ram replied with gentle affection, “My wise and devoted friend, every word you’ve spoken comes from a heart full of love, but my father’s command binds me otherwise…
दोहा :
* बरष चारिदस बासु बन मुनि ब्रत बेषु अहारु।
ग्राम बासु नहिं उचित सुनि गुहहि भयउ दुखु भारु॥88॥
भावार्थ:-(उनकी आज्ञानुसार) मुझे चौदह वर्ष तक मुनियों का व्रत और वेष धारण कर और मुनियों के योग्य आहार करते हुए वन में ही बसना है, गाँव के भीतर निवास करना उचित नहीं है। यह सुनकर गुह को बड़ा दुःख हुआ॥88॥
…I must dwell in the forest for fourteen years, living the life of an ascetic, wearing hermit’s robes and sustaining myself on the simple food they eat. Therefore, it would not be appropriate for me to stay in the village.” Hearing these words, Guh was deeply saddened, his heart heavy with sorrow.
चौपाई :
* राम लखन सिय रूप निहारी। कहहिं सप्रेम ग्राम नर नारी॥
ते पितु मातु कहहु सखि कैसे। जिन्ह पठए बन बालक ऐसे॥1॥
भावार्थ:-श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी के रूप को देखकर गाँव के स्त्री-पुरुष प्रेम के साथ चर्चा करते हैं। (कोई कहती है-) हे सखी! कहो तो, वे माता-पिता कैसे हैं, जिन्होंने ऐसे (सुंदर सुकुमार) बालकों को वन में भेज दिया है॥1॥
Beholding the divine beauty of Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji, the men and women of the village were moved and spoke tenderly among themselves. One woman, overwhelmed with emotion, said, “Tell me, O’ Friend, what kind of parents could send such (delicate and noble) children into the forest?”
* एक कहहिं भल भूपति कीन्हा। लोयन लाहु हमहि बिधि दीन्हा॥
तब निषादपति उर अनुमाना। तरु सिंसुपा मनोहर जाना॥2॥
भावार्थ:-कोई एक कहते हैं- राजा ने अच्छा ही किया, इसी बहाने हमें भी ब्रह्मा ने नेत्रों का लाभ दिया। तब निषाद राज ने हृदय में अनुमान किया, तो अशोक के पेड़ को (उनके ठहरने के लिए) मनोहर समझा॥2॥
Another person remarked, “In a way, the King has done us a favour, for through this exile, the Lord has blessed our eyes with the sight of His divine form.” Meanwhile, the chief of the Nishads pondered in his heart that the Ashoka tree would be an ideal and comforting place for Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji to rest beneath.
* लै रघुनाथहिं ठाउँ देखावा। कहेउ राम सब भाँति सुहावा॥
पुरजन करि जोहारु घर आए। रघुबर संध्या करन सिधाए॥3॥
भावार्थ:-उसने श्री रघुनाथजी को ले जाकर वह स्थान दिखाया। श्री रामचन्द्रजी ने (देखकर) कहा कि यह सब प्रकार से सुंदर है। पुरवासी लोग जोहार (वंदना) करके अपने-अपने घर लौटे और श्री रामचन्द्रजी संध्या करने पधारे॥3॥
Guh then led Shri Ram to the spot beneath the Ashoka tree. Shri Ram, pleased by its serene beauty, said, “It is truly beautiful in every way.” The townspeople offered their heartfelt salutations to Shri Ram before quietly returning to their homes. Thereafter, Shri Raghuveer proceeded to perform His evening prayers.
* गुहँ सँवारि साँथरी डसाई। कुस किसलयमय मृदुल सुहाई॥
सुचि फल मूल मधुर मृदु जानी। दोना भरि भरि राखेसि पानी॥4॥
भावार्थ:-गुह ने (इसी बीच) कुश और कोमल पत्तों की कोमल और सुंदर साथरी सजाकर बिछा दी और पवित्र, मीठे और कोमल देख-देखकर दोनों में भर-भरकर फल-मूल और पानी रख दिया (अथवा अपने हाथ से फल-मूल दोनों में भर-भरकर रख दिए)॥4॥
Meanwhile, Guh lovingly prepared a soft and beautiful bedspread made from Kusa grass and tender leaves, laying it carefully on the ground. Beside the resting place, he placed fresh drinking water and leaf bowls filled with pure, soft, and sweet fruits, roots, and bulbs, offering them with heartfelt devotion.
दोहा :
* सिय सुमंत्र भ्राता सहित कंद मूल फल खाइ।
सयन कीन्ह रघुबंसमनि पाय पलोटत भाइ॥89॥
भावार्थ:-सीताजी, सुमंत्रजी और भाई लक्ष्मणजी सहित कन्द-मूल-फल खाकर रघुकुल मणि श्री रामचन्द्रजी लेट गए। भाई लक्ष्मणजी उनके पैर दबाने लगे॥89॥
Then, along with Sita ji, Sumantra ji, and His brother Lakshman ji, Shri Ram partook of the fruits and bulbs with grace. After the simple meal, the jewel of the Raghu lineage lay down to rest, while Lakshman ji gently massaged His feet with loving devotion.
चौपाई :
* उठे लखनु प्रभु सोवत जानी। कहि सचिवहि सोवन मृदु बानी॥
कछुक दूरि सजि बान सरासन। जागन लगे बैठि बीरासन॥1॥|
भावार्थ:-फिर प्रभु श्री रामचन्द्रजी को सोते जानकर लक्ष्मणजी उठे और कोमल वाणी से मंत्री सुमंत्रजी को सोने के लिए कहकर वहाँ से कुछ दूर पर धनुष-बाण से सजकर, वीरासन से बैठकर जागने (पहरा देने) लगे॥1॥
Once Lakshman ji saw that Shri Ram had fallen asleep, he quietly rose and gently asked the minister, Sumantra ji, to take rest. Then, assuming a vigilant warrior’s stance nearby, Lakshman ji sat down, his bow and arrows adorning him, as he kept watch through the night, alert and steadfast.
* गुहँ बोलाइ पाहरू प्रतीती। ठावँ ठावँ राखे अति प्रीती॥
आपु लखन पहिं बैठेउ जाई। कटि भाथी सर चाप चढ़ाई॥2॥
भावार्थ:-गुह ने विश्वासपात्र पहरेदारों को बुलाकर अत्यन्त प्रेम से जगह-जगह नियुक्त कर दिया और आप कमर में तरकस बाँधकर तथा धनुष पर बाण चढ़ाकर लक्ष्मणजी के पास जा बैठा॥2॥
Guh then summoned his most trusted guards and, with great care and affection, posted them at key spots around the area. Armed and alert, he himself went and sat beside Lakshman ji, a quiver secured at his waist and an arrow ready on his bow, sharing the night’s watch with devotion and vigilance.
* सोवत प्रभुहि निहारि निषादू। भयउ प्रेम बस हृदयँ बिषादू॥
तनु पुलकित जलु लोचन बहई। बचन सप्रेम लखन सन कहई॥3॥
भावार्थ:-प्रभु को जमीन पर सोते देखकर प्रेम वश निषाद राज के हृदय में विषाद हो आया। उसका शरीर पुलकित हो गया और नेत्रों से (प्रेमाश्रुओं का) जल बहने लगा। वह प्रेम सहित लक्ष्मणजी से वचन कहने लगा-॥3॥
Seeing Shri Ram resting on a simple bed of grass and leaves, the Chief of the Nishads was overcome with emotion. His heart ached with sorrow, goosebumps spread over his body, and tears streamed from his eyes. His voice choked with emotion as he spoke tenderly to Shri Lakshman,…
* भूपति भवन सुभायँ सुहावा। सुरपति सदनु न पटतर पावा॥
मनिमय रचित चारु चौबारे। जनु रतिपति निज हाथ सँवारे॥4॥
भावार्थ:-महाराज दशरथजी का महल तो स्वभाव से ही सुंदर है, इन्द्रभवन भी जिसकी समानता नहीं पा सकता। उसमें सुंदर मणियों के रचे चौबारे (छत के ऊपर बँगले) हैं, जिन्हें मानो रति के पति कामदेव ने अपने ही हाथों सजाकर बनाया है॥4॥
…“The palace of King Dashrath is naturally magnificent, so splendid that even the heavenly abode of Indra, the King of the Demigods, pales in comparison. Its open terraces gleam with gem-studded chambers, as if the consort of Rati, Kaamdev himself, had adorned them with his own hands…
दोहा :
* सुचि सुबिचित्र सुभोगमय सुमन सुगंध सुबास।
पलँग मंजु मनि दीप जहँ सब बिधि सकल सुपास॥90॥
भावार्थ:- जो पवित्र, बड़े ही विलक्षण, सुंदर भोग पदार्थों से पूर्ण और फूलों की सुगंध से सुवासित हैं, जहाँ सुंदर पलँग और मणियों के दीपक हैं तथा सब प्रकार का पूरा आराम है,॥90॥
…The chambers are pristine and exceptional, adorned with luxurious items, fragrant with fresh flowers, furnished with elegant beds, and illuminated by radiant gems. Every detail is thoughtfully crafted, offering unmatched comfort and perfection in every sense…
चौपाई :
* बिबिध बसन उपधान तुराईं। छीर फेन मृदु बिसद सुहाईं॥
तहँ सिय रामु सयन निसि करहीं। निज छबि रति मनोज मदु हरहीं॥1॥
भावार्थ:-जहाँ (ओढ़ने-बिछाने के) अनेकों वस्त्र, तकिए और गद्दे हैं, जो दूध के फेन के समान कोमल, निर्मल (उज्ज्वल) और सुंदर हैं, वहाँ (उन चौबारों में) श्री सीताजी और श्री रामचन्द्रजी रात को सोया करते थे और अपनी शोभा से रति और कामदेव के गर्व को हरण करते थे॥1॥
…There are various exquisite beddings, pillows, and mattresses, soft and white like milk froth. In such serene chambers, Ram ji and Sita ji would rest at night. Their divine presence together would radiate such beauty and grace that even Kaamdev and Rati would feel humbled…
* ते सिय रामु साथरीं सोए। श्रमित बसन बिनु जाहिं न जोए॥
मातु पिता परिजन पुरबासी। सखा सुसील दास अरु दासी॥2॥
भावार्थ:-वही श्री सीता और श्री रामजी आज घास-फूस की साथरी पर थके हुए बिना वस्त्र के ही सोए हैं। ऐसी दशा में वे देखे नहीं जाते। माता, पिता, कुटुम्बी, पुरवासी (प्रजा), मित्र, अच्छे शील-स्वभाव के दास और दासियाँ-॥2॥
…The same Ram ji and Sita ji now lie on a bed of grass and leaves, weary and exposed to the harshness of nature. It is a heart-wrenching sight, unbearable to witness. One can only imagine the anguish felt by their Mother, Father, relatives, citizens, friends, and devoted male and female attendants…
* जोगवहिं जिन्हहि प्रान की नाईं। महि सोवत तेइ राम गोसाईं॥
पिता जनक जग बिदित प्रभाऊ। ससुर सुरेस सखा रघुराऊ॥3॥
भावार्थ:-सब जिनकी अपने प्राणों की तरह सार-संभार करते थे, वही प्रभु श्री रामचन्द्रजी आज पृथ्वी पर सो रहे हैं। जिनके पिता जनकजी हैं, जिनका प्रभाव जगत में प्रसिद्ध है, जिनके ससुर इन्द्र के मित्र रघुराज दशरथजी हैं,॥3॥
…The One whom all cherished more than their own lives, Shri Ram, the Lord of the senses, is now resting on the bare ground. Sita ji, whose father, King Janak, is renowned throughout the world, and whose father-in-law, Dashrath ji, is the mighty King of the Raghu dynasty and a close companion of Indra, the Lord of the demigods…
* रामचंदु पति सो बैदेही। सोवत महि बिधि बाम न केही॥
सिय रघुबीर कि कानन जोगू। करम प्रधान सत्य कह लोगू॥4॥
भावार्थ:-और पति श्री रामचन्द्रजी हैं, वही जानकीजी आज जमीन पर सो रही हैं। विधाता किसको प्रतिकूल नहीं होता! सीताजी और श्री रामचन्द्रजी क्या वन के योग्य हैं? लोग सच कहते हैं कि कर्म (भाग्य) ही प्रधान है॥4॥
…And whose Husband is none other than Shri Ramchandra, now too sleeps on the bare Earth. Such is the cruelty of fate, it spares no one. Are Sita ji and Shri Ramchandra meant for the forest? Truly, people speak wisely when they say that fate reigns supreme…
दोहा :
* कैकयनंदिनि मंदमति कठिन कुटिलपन कीन्ह।
जेहिं रघुनंदन जानकिहि सुख अवसर दुखु दीन्ह॥91॥
भावार्थ:-कैकयराज की लड़की नीच बुद्धि कैकेयी ने बड़ी ही कुटिलता की, जिसने रघुनंदन श्री रामजी और जानकीजी को सुख के समय दुःख दिया॥91॥
…The foolish daughter of King Kaikey, Kaikeyi, committed a cruel and deceitful act. Just when she should have brought joy to Raghunandan ji and Janaki ji, she cast them into sorrow instead…
चौपाई :
* भइ दिनकर कुल बिटप कुठारी। कुमति कीन्ह सब बिस्व दुखारी॥
भयउ बिषादु निषादहि भारी। राम सीय महि सयन निहारी॥1॥
भावार्थ:-वह सूर्यकुल रूपी वृक्ष के लिए कुल्हाड़ी हो गई। उस कुबुद्धि ने सम्पूर्ण विश्व को दुःखी कर दिया। श्री राम-सीता को जमीन पर सोते हुए देखकर निषाद को बड़ा दुःख हुआ॥1॥
…She became like an axe to the flourishing tree of the Solar dynasty. That wicked-hearted woman plunged the entire world into sorrow.” Upon seeing Shri Ram and Sita ji lying on the bare ground, the Chief of the Nishads was overwhelmed with anguish.
* बोले लखन मधुर मृदु बानी। ग्यान बिराग भगति रस सानी॥
काहु न कोउ सुख दुख कर दाता। निज कृत करम भोग सबु भ्राता॥2॥
भावार्थ:-तब लक्ष्मणजी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के रस से सनी हुई मीठी और कोमल वाणी बोले- हे भाई! कोई किसी को सुख-दुःख का देने वाला नहीं है। सब अपने ही किए हुए कर्मों का फल भोगते हैं॥2॥
Shri Lakshman then spoke to Guh in a voice soft and gentle, his words steeped in the nectar of wisdom, detachment, and devotion: “No one else is the cause of another’s joy or sorrow, O’ Brother. Each being must face the fruits of their own actions…
* जोग बियोग भोग भल मंदा। हित अनहित मध्यम भ्रम फंदा॥
जनमु मरनु जहँ लगि जग जालू। संपति बिपति करमु अरु कालू॥3॥
भावार्थ:-संयोग (मिलना), वियोग (बिछुड़ना), भले-बुरे भोग, शत्रु, मित्र और उदासीन- ये सभी भ्रम के फंदे हैं। जन्म-मृत्यु, सम्पत्ति-विपत्ति, कर्म और काल- जहाँ तक जगत के जंजाल हैं,॥3॥
…Union and separation, joy and sorrow, friend, foe, and stranger, all are entanglements born of illusion. Wherever there is birth and death, gain and loss, hardship and ease, destined actions, the flow of time, and the endless web of worldly delusion…
* दरनि धामु धनु पुर परिवारू। सरगु नरकु जहँ लगि ब्यवहारू॥
देखिअ सुनिअ गुनिअ मन माहीं। मोह मूल परमारथु नाहीं॥4॥
भावार्थ:-धरती, घर, धन, नगर, परिवार, स्वर्ग और नरक आदि जहाँ तक व्यवहार हैं, जो देखने, सुनने और मन के अंदर विचारने में आते हैं, इन सबका मूल मोह (अज्ञान) ही है। परमार्थतः ये नहीं हैं॥4॥
…land, home, wealth, city, family, heaven, hell, and all worldly dealings that one sees, hears, or contemplates, are all rooted in ignorance. None of them are real…
दोहा :
* सपनें होइ भिखारि नृपु रंकु नाकपति होइ।
जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ॥92॥
भावार्थ:-जैसे स्वप्न में राजा भिखारी हो जाए या कंगाल स्वर्ग का स्वामी इन्द्र हो जाए, तो जागने पर लाभ या हानि कुछ भी नहीं है, वैसे ही इस दृश्य-प्रपंच को हृदय से देखना चाहिए॥92॥
…Just as a King may become a beggar, and a pauper may rule the heavens in a dream, yet upon waking, neither loss nor gain remains, in the same way, one should regard this material world as unreal, a mere illusion held in the heart…
चौपाई :
* अस बिचारि नहिं कीजिअ रोसू। काहुहि बादि न देइअ दोसू॥
मोह निसाँ सबु सोवनिहारा। देखिअ सपन अनेक प्रकारा॥1॥
भावार्थ:-ऐसा विचारकर क्रोध नहीं करना चाहिए और न किसी को व्यर्थ दोष ही देना चाहिए। सब लोग मोह रूपी रात्रि में सोने वाले हैं और सोते हुए उन्हें अनेकों प्रकार के स्वप्न दिखाई देते हैं॥1॥
…Keeping this truth in mind, do not let anger arise. Blaming others serves no purpose. All beings are asleep in the night of delusion, and in that slumber, they see countless kinds of dreams…
* एहिं जग जामिनि जागहिं जोगी। परमारथी प्रपंच बियोगी॥
जानिअ तबहिं जीव जग जागा। जब सब बिषय बिलास बिरागा॥2॥
भावार्थ:-इस जगत रूपी रात्रि में योगी लोग जागते हैं, जो परमार्थी हैं और प्रपंच (मायिक जगत) से छूटे हुए हैं। जगत में जीव को जागा हुआ तभी जानना चाहिए, जब सम्पूर्ण भोग-विलासों से वैराग्य हो जाए॥2॥
…In this night of worldly existence, only the Yogis remain truly awake, those who realise the Supreme Truth (Brahm) and stay detached from the material world. A living being can be called awakened in this dark night of illusion only when they renounce all attachment to worldly pleasures…
* होइ बिबेकु मोह भ्रम भागा। तब रघुनाथ चरन अनुरागा॥
सखा परम परमारथु एहू। मन क्रम बचन राम पद नेहू॥3॥
भावार्थ:-विवेक होने पर मोह रूपी भ्रम भाग जाता है, तब (अज्ञान का नाश होने पर) श्री रघुनाथजी के चरणों में प्रेम होता है। हे सखा! मन, वचन और कर्म से श्री रामजी के चरणों में प्रेम होना, यही सर्वश्रेष्ठ परमार्थ (पुरुषार्थ) है॥3॥
…When true wisdom arises, the delusions born of attachment fade away. With the end of ignorance, deep love for the feet of Shri Raghunath awakens in the heart. O’ Friend, the highest form of righteousness is unwavering devotion to Shri Ram, in thought, word, and deed…
* राम ब्रह्म परमारथ रूपा। अबिगत अलख अनादि अनूपा॥
सकल बिकार रहित गतभेदा। कहि नित नेति निरूपहिं बेदा॥4॥
भावार्थ:-श्री रामजी परमार्थस्वरूप (परमवस्तु) परब्रह्म हैं। वे अविगत (जानने में न आने वाले) अलख (स्थूल दृष्टि से देखने में न आने वाले), अनादि (आदिरहित), अनुपम (उपमारहित) सब विकारों से रहति और भेद शून्य हैं, वेद जिनका नित्य ‘नेति-नेति’ कहकर निरूपण करते हैं॥4॥
…Shri Ram is Brahm, the Supreme Truth, beyond all comprehension. He cannot be perceived by material eyes, has no beginning, and stands without comparison. Free from all blemishes and untouched by Maya, He remains ever impartial. The Vedas proclaim Him as infinite and boundless…
दोहा :
* भगत भूमि भूसुर सुरभि सुर हित लागि कृपाल।
करत चरित धरि मनुज तनु सुनत मिटहिं जग जाल॥93॥
