श्री वशिष्ठजी का भाषण – Guru Vashishth’s speech
दोहा :
* निसि न नीद नहिं भूख दिन भरतु बिकल सुचि सोच।
नीच कीच बिच मगन जस मीनहि सलिल सँकोच॥252॥
भावार्थ:-भरतजी को न तो रात को नींद आती है, न दिन में भूख ही लगती है। वे पवित्र सोच में ऐसे विकल हैं, जैसे नीचे (तल) के कीचड़ में डूबी हुई मछली को जल की कमी से व्याकुलता होती है॥252॥
Bharat ji could not sleep at night, nor did he feel hungry during the day. A noble thought kept troubling him, like a fish trapped in sludge, suffering from the absence of water.
चौपाई :
* कीन्हि मातु मिस काल कुचाली। ईति भीति जस पाकत साली॥
केहि बिधि होइ राम अभिषेकू। मोहि अवकलत उपाउ न एकू॥1॥
भावार्थ:-(भरतजी सोचते हैं कि) माता के मिस से काल ने कुचाल की है। जैसे धान के पकते समय ईति का भय आ उपस्थित हो। अब श्री रामचन्द्रजी का राज्याभिषेक किस प्रकार हो, मुझे तो एक भी उपाय नहीं सूझ पड़ता॥1॥
He felt that fate had merely used his Mother Kaikeyi as an instrument of misfortune. Just when the crop was ready for harvest (when the moment had arrived for Shri Ram’s coronation), disasters struck in six forms (like excessive rain, drought, pests, locusts, parrots devouring the fruit, and war, in the form of divine forces such as the Demigods, Goddess Saraswati, Manthra, his Mother, and the two boons), bringing calamity. He thought to himself, “How will Shri Ram’s coronation ever happen now? I can’t see a single path forward…
* अवसि फिरहिं गुर आयसु मानी। मुनि पुनि कहब राम रुचि जानी॥
मातु कहेहुँ बहुरहिं रघुराऊ। राम जननि हठ करबि कि काऊ॥2॥
भावार्थ:-गुरुजी की आज्ञा मानकर तो श्री रामजी अवश्य ही अयोध्या को लौट चलेंगे, परन्तु मुनि वशिष्ठजी तो श्री रामचन्द्रजी की रुचि जानकर ही कुछ कहेंगे। ( अर्थात वे श्री रामजी की रुचि देखे बिना जाने को नहीं कहेंगे)। माता कौसल्याजी के कहने से भी श्री रघुनाथजी लौट सकते हैं, पर भला, श्री रामजी को जन्म देने वाली माता क्या कभी हठ करेगी?॥2॥
…It is certain that Shri Ram will obey the Guru’s command and return. However, Guru ji will only speak his mind if Shri Ram agrees. Shri Raghuveer may also return if His mother asks Him to. But why would the Mother of Shri Ram impose her will upon Him?…
* मोहि अनुचर कर केतिक बाता। तेहि महँ कुसमउ बाम बिधाता॥
जौं हठ करउँ त निपट कुकरमू। हरगिरि तें गुरु सेवक धरमू॥3॥
भावार्थ:-मुझ सेवक की तो बात ही कितनी है? उसमें भी समय खराब है (मेरे दिन अच्छे नहीं हैं) और विधाता प्रतिकूल है। यदि मैं हठ करता हूँ तो यह घोर कुकर्म (अधर्म) होगा, क्योंकि सेवक का धर्म शिवजी के पर्वत कैलास से भी भारी (निबाहने में कठिन) है॥3॥
…I am merely a servant, without any worth or significance. And to make matters worse, fate stands against me at this time. If I act out of stubbornness, it would be sheer wrongdoing (a complete act of sin). The duty of a servant is heavier than Lord Shiv’s mountain, Kailash.”
* एकउ जुगुति न मन ठहरानी। सोचत भरतहि रैनि बिहानी॥
प्रात नहाइ प्रभुहि सिर नाई। बैठत पठए रिषयँ बोलाई॥4॥
भावार्थ:-एक भी युक्ति भरतजी के मन में न ठहरी। सोचते ही सोचते रात बीत गई। भरतजी प्रातःकाल स्नान करके और प्रभु श्री रामचन्द्रजी को सिर नवाकर बैठे ही थे कि ऋषि वशिष्ठजी ने उनको बुलवा भेजा॥4॥
Bharat ji pondered endlessly through the night, yet his heart could not find even a single viable solution. At daybreak, after bathing, he went and bowed his head at the Lord’s feet. No sooner had he sat down than the Sage summoned him.
दोहा :
* गुर पद कमल प्रनामु करि बैठे आयसु पाइ।
बिप्र महाजन सचिव सब जुरे सभासद आइ॥253॥
भावार्थ:-भरतजी गुरु के चरणकमलों में प्रणाम करके आज्ञा पाकर बैठ गए। उसी समय ब्राह्मण, महाजन, मंत्री आदि सभी सभासद आकर जुट गए॥253॥
After respectfully bowing at the feet of Guru Vashishth and receiving his permission, Bharat ji took his seat. Soon after, all the Brahmins, esteemed citizens of Ayodhya, Ministers, and the entire community gathered there as well.
चौपाई :
* बोले मुनिबरु समय समाना। सुनहु सभासद भरत सुजाना॥
धरम धुरीन भानुकुल भानू। राजा रामु स्वबस भगवानू॥1॥
भावार्थ:-श्रेष्ठ मुनि वशिष्ठजी समयोचित वचन बोले- हे सभासदों! हे सुजान भरत! सुनो। सूर्यकुल के सूर्य महाराज श्री रामचन्द्र धर्मधुरंधर और स्वतंत्र भगवान हैं॥1॥
The Chief of Sages then spoke words suited to the moment: “Listen, all who are gathered here, and you, the all-wise Bharat! King Shri Ram walks the path of righteousness; He is the Sun of the Solar race, the very embodiment of dharma, and the supreme, self-governing Lord…
* सत्यसंध पालक श्रुति सेतू। राम जनमु जग मंगल हेतु॥
गुर पितु मातु बचन अनुसारी। खल दलु दलन देव हितकारी॥2॥
भावार्थ:-वे सत्य प्रतिज्ञ हैं और वेद की मर्यादा के रक्षक हैं। श्री रामजी का अवतार ही जगत के कल्याण के लिए हुआ है। वे गुरु, पिता और माता के वचनों के अनुसार चलने वाले हैं। दुष्टों के दल का नाश करने वाले और देवताओं के हितकारी हैं॥2॥
He has vowed to walk the path of truth and upholds the moral principles laid down in the Vedas. Shri Ram has incarnated for the welfare of the entire world. He is ever obedient to the commands of His Guru, Father, and Mother. He is the destroyer of the armies of the wicked and a well-wisher of the Demigods…
* नीति प्रीति परमारथ स्वारथु। कोउ न राम सम जान जथारथु॥
बिधि हरि हरु ससि रबि दिसिपाला। माया जीव करम कुलि काला॥3॥
भावार्थ:-नीति, प्रेम, परमार्थ और स्वार्थ को श्री रामजी के समान यथार्थ (तत्त्व से) कोई नहीं जानता। ब्रह्मा, विष्णु, महादेव, चन्द्र, सूर्य, दिक्पाल, माया, जीव, सभी कर्म और काल,॥3॥
…Shri Ram possesses an unparalleled understanding of the codes of conduct, love, righteousness, and worldly affairs. Lord Brahma, Lord Shiv, Lord Hari, the Moon God, the Sun God, the Protectors of the Ten Directions, Maya (illusionary energy), Jiva (individual souls), the various forms of Karma (actions), Time,…
* अहिप महिप जहँ लगि प्रभुताई। जोग सिद्धि निगमागम गाई॥
करि बिचार जियँ देखहु नीकें। राम रजाइ सीस सबही कें॥4॥
भावार्थ:-शेषजी और (पृथ्वी एवं पाताल के अन्यान्य) राजा आदि जहाँ तक प्रभुता है और योग की सिद्धियाँ, जो वेद और शास्त्रों में गाई गई हैं, हृदय में अच्छी तरह विचार कर देखो, (तो यह स्पष्ट दिखाई देगा कि) श्री रामजी की आज्ञा इन सभी के सिर पर है (अर्थात श्री रामजी ही सबके एक मात्र महान महेश्वर हैं)॥4॥
…Seshnag (the King of Serpents), all earthly and subterranean rulers, the powers of Yoga, and all spiritual attainments praised in the Vedas and Scriptures, reflect deeply in your heart on all these. You will clearly see that Shri Ram’s command rests upon each of their heads. (In other words, Shri Ram alone is the Supreme Lord over all creation)…
दोहा :
* राखें राम रजाइ रुख हम सब कर हित होइ।
समुझि सयाने करहु अब सब मिलि संमत सोइ॥254॥
भावार्थ:-अतएव श्री रामजी की आज्ञा और रुख रखने में ही हम सबका हित होगा। (इस तत्त्व और रहस्य को समझकर) अब तुम सयाने लोग जो सबको सम्मत हो, वही मिलकर करो॥254॥
…Therefore, only by following Shri Ram’s instructions and honouring His wishes can true benefit be attained by all. Now, it is time for all you wise souls to come together and take the appropriate action…
चौपाई :
* सब कहुँ सुखद राम अभिषेकू। मंगल मोद मूल मग एकू॥
केहि बिधि अवध चलहिं रघुराऊ। कहहु समुझि सोइ करिअ उपाऊ॥1॥
भावार्थ:-श्री रामजी का राज्याभिषेक सबके लिए सुखदायक है। मंगल और आनंद का मूल यही एक मार्ग है। (अब) श्री रघुनाथजी अयोध्या किस प्रकार चलें? विचारकर कहो, वही उपाय किया जाए॥1॥
…Everyone wholeheartedly wishes to see Shri Ram crowned as King. His coronation is the very source of all auspiciousness and joy. How can we bring Shri Raghunath back to Ayodhya? Please reflect and suggest a way, so that we may act accordingly.”
* सब सादर सुनि मुनिबर बानी। नय परमारथ स्वारथ सानी॥
उतरु न आव लोग भए भोरे। तब सिरु नाइ भरत कर जोरे॥2॥
भावार्थ:-मुनिश्रेष्ठ वशिष्ठजी की नीति, परमार्थ और स्वार्थ (लौकिक हित) में सनी हुई वाणी सबने आदरपूर्वक सुनी। पर किसी को कोई उत्तर नहीं आता, सब लोग भोले (विचार शक्ति से रहित) हो गए। तब भरत ने सिर नवाकर हाथ जोड़े॥2॥
Everyone respectfully listened to the Chief of Sages, whose words were steeped in righteous conduct, spiritual wisdom, and concern for worldly welfare. All were left dumbfounded, speechless and unable to respond. Then Bharat ji bowed low and, joining his palms, said…
* भानुबंस भए भूप घनेरे। अधिक एक तें एक बड़ेरे॥
जनम हेतु सब कहँ पितु माता। करम सुभासुभ देइ बिधाता॥3॥
भावार्थ:-(और कहा-) सूर्यवंश में एक से एक अधिक बड़े बहुत से राजा हो गए हैं। सभी के जन्म के कारण पिता-माता होते हैं और शुभ-अशुभ कर्मों को (कर्मों का फल) विधाता देते हैं॥3॥
…”There have been many mighty Kings in the Solar dynasty, each more powerful than the other. All of us owe our very existence to our Father and Mother, while God dispenses the results of our actions, rewarding or punishing us with joy or suffering based on our deeds…
* दलि दुख सजइ सकल कल्याना। अस असीस राउरि जगु जाना॥
सो गोसाइँ बिधि गति जेहिं छेंकी। सकइ को टारि टेक जो टेकी॥4॥
भावार्थ:-आपकी आशीष ही एक ऐसी है, जो दुःखों का दमन करके, समस्त कल्याणों को सज देती है, यह जगत जानता है। हे स्वामी! आप ही हैं, जिन्होंने विधाता की गति (विधान) को भी रोक दिया। आपने जो टेक टेक दी (जो निश्चय कर दिया) उसे कौन टाल सकता है?॥4॥
…Your blessings alone have the power to crush all sorrows and bring forth every kind of welfare, this the entire world knows. O’ Lord of the senses! You are the one who halted even the course of fate set by the Creator (Lord Brahma). Who has the power to change Your resolute will, once You have made a firm decision?…
दोहा :
* बूझिअ मोहि उपाउ अब सो सब मोर अभागु।
सुनि सनेहमय बचनगुर उर उमगा अनुरागु॥255॥
भावार्थ:-अब आप मुझसे उपाय पूछते हैं, यह सब मेरा अभाग्य है। भरतजी के प्रेममय वचनों को सुनकर गुरुजी के हृदय में प्रेम उमड़ आया॥255॥
…(Knowing very well that you are all-powerful and can even change fate), now you ask me to find a way to bring Shri Ram back to Ayodhya? This is nothing but my misfortune.” Hearing Bharat ji’s tender and devoted words, the Guru’s heart overflowed with love.
चौपाई :
* तात बात फुरि राम कृपाहीं। राम बिमुख सिधि सपनेहुँ नाहीं॥
सकुचउँ तात कहत एक बाता। अरध तजहिं बुध सरबस जाता॥1॥
भावार्थ:-(वे बोले-) हे तात! बात सत्य है, पर है रामजी की कृपा से ही। राम विमुख को तो स्वप्न में भी सिद्धि नहीं मिलती। हे तात! मैं एक बात कहने में सकुचाता हूँ। बुद्धिमान लोग सर्वस्व जाता देखकर (आधे की रक्षा के लिए) आधा छोड़ दिया करते हैं॥1॥
Guru Vashishth said, “Your words are absolutely true, my child, but all of it is possible only by Shri Ram’s grace. Even in dreams, a person cannot succeed if they are hostile towards Shri Ram. O’ Son, there’s one thing I hesitate to say but the wise often willingly let go of a part, when they see the whole at risk of being lost…
* तुम्ह कानन गवनहु दोउ भाई। फेरिअहिं लखन सीय रघुराई॥
सुनि सुबचन हरषे दोउ भ्राता। भे प्रमोद परिपूरन गाता॥2॥
भावार्थ:-अतः तुम दोनों भाई (भरत-शत्रुघ्न) वन को जाओ और लक्ष्मण, सीता और श्री रामचन्द्र को लौटा दिया जाए। ये सुंदर वचन सुनकर दोनों भाई हर्षित हो गए। उनके सारे अंग परमानंद से परिपूर्ण हो गए॥2॥
…You and your Brother Shatrughan should go to the forest, while Ram, Lakshman, and Sita return to Ayodhya. This way, the pledge made to your Father remains intact.” Hearing the Guru’s wise and agreeable words, both Brothers were overjoyed. Their hearts swelled with happiness, and their bodies thrilled with emotion.
* मन प्रसन्न तन तेजु बिराजा। जनु जिय राउ रामु भए राजा॥
बहुत लाभ लोगन्ह लघु हानी। सम दुख सुख सब रोवहिं रानी॥3॥|
भावार्थ:-उनके मन प्रसन्न हो गए। शरीर में तेज सुशोभित हो गया। मानो राजा दशरथजी उठे हों और श्री रामचन्द्रजी राजा हो गए हों! अन्य लोगों को तो इसमें लाभ अधिक और हानि कम प्रतीत हुई, परन्तु रानियों को दुःख-सुख समान ही थे (राम-लक्ष्मण वन में रहें या भरत-शत्रुघ्न, दो पुत्रों का वियोग तो रहेगा ही), यह समझकर वे सब रोने लगीं॥3॥
Their hearts were brimming with joy, and their bodies radiated a warm glow, as if King Dashrath had come back to life and Shri Ram had ascended the throne. The people found this solution more favourable and less painful. However, the Queens felt no change in their sorrow or joy, for although Shri Ram was returning, two of their other Sons were still destined to spend fourteen years in exile, and the thought of this brought tears to their eyes.
* कहहिं भरतु मुनि कहा सो कीन्हे। फलु जग जीवन्ह अभिमत दीन्हे॥
कानन करउँ जनम भरि बासू। एहि तें अधिक न मोर सुपासू॥4॥
भावार्थ:-भरतजी कहने लगे- मुनि ने जो कहा, वह करने से जगतभर के जीवों को उनकी इच्छित वस्तु देने का फल होगा। (चौदह वर्ष की कोई अवधि नहीं) मैं जन्मभर वन में वास करूँगा। मेरे लिए इससे बढ़कर और कोई सुख नहीं है॥4॥
Bharat ji said, “Guru ji, obeying your command is equal to pleasing all the beings in the world. I will remain in the forest for the rest of my life, there is no greater happiness for me than this…
दोहा :
* अंतरजामी रामु सिय तुम्ह सरबग्य सुजान।
जौं फुर कहहु त नाथ निज कीजिअ बचनु प्रवान॥256॥
भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी और सीताजी हृदय की जानने वाले हैं और आप सर्वज्ञ तथा सुजान हैं। यदि आप यह सत्य कह रहे हैं तो हे नाथ! अपने वचनों को प्रमाण कीजिए (उनके अनुसार व्यवस्था कीजिए)॥256॥
…Shri Ram and Sita ji know the hearts of all, and you are the all-wise knower of everything. If your words are indeed true, then I humbly ask you, my Lord, please fulfil what you have promised.”
चौपाई :
* भरत बचन सुनि देखि सनेहू। सभा सहित मुनि भए बिदेहू॥
भरत महा महिमा जलरासी। मुनि मति ठाढ़ि तीर अबला सी॥1॥
भावार्थ:-भरतजी के वचन सुनकर और उनका प्रेम देखकर सारी सभा सहित मुनि वशिष्ठजी विदेह हो गए (किसी को अपने देह की सुधि न रही)। भरतजी की महान महिमा समुद्र है, मुनि की बुद्धि उसके तट पर अबला स्त्री के समान खड़ी है॥1॥
Hearing Bharat ji’s words and witnessing his boundless love, the entire assembly, along with Sage Vashishth, was deeply moved and lost all awareness of their bodies. The immense glory of Bharat ji was like a fathomless ocean, and the Sage’s mind was like a helpless woman standing at its shore…
* गा चह पार जतनु हियँ हेरा। पावति नाव न बोहितु बेरा॥
औरु करिहि को भरत बड़ाई। सरसी सीपि कि सिंधु समाई॥2॥
भावार्थ:-वह (उस समुद्र के) पार जाना चाहती है, इसके लिए उसने हृदय में उपाय भी ढूँढे! पर (उसे पार करने का साधन) नाव, जहाज या बेड़ा कुछ भी नहीं पाती। भरतजी की बड़ाई और कौन करेगा? तलैया की सीपी में भी कहीं समुद्र समा सकता है?॥2॥
…longing to cross it, searching her heart for ways, yet finding no boat, ship, or raft in sight. Who then can truly praise Bharat ji? Can the vast ocean ever be contained in a tiny shell from a small pond?
* भरतु मुनिहि मन भीतर भाए। सहित समाज राम पहिं आए॥
प्रभु प्रनामु करि दीन्ह सुआसनु। बैठे सब सुनि मुनि अनुसासनु॥3॥
भावार्थ:-मुनि वशिष्ठजी की अन्तरात्मा को भरतजी बहुत अच्छे लगे और वे समाज सहित श्री रामजी के पास आए। प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने प्रणाम कर उत्तम आसन दिया। सब लोग मुनि की आज्ञा सुनकर बैठ गए॥3॥
Deep within his heart, the Sage developed immense affection for Bharat ji. Then, along with the entire assembly, he came to Shri Ram. The Lord respectfully bowed to him and offered him a seat. With the Sage’s permission, everyone else took their seats as well.
* बोले मुनिबरु बचन बिचारी। देस काल अवसर अनुहारी॥
सुनहु राम सरबग्य सुजाना। धरम नीति गुन ग्यान निधाना॥4॥
भावार्थ:-श्रेष्ठ मुनि देश, काल और अवसर के अनुसार विचार करके वचन बोले- हे सर्वज्ञ! हे सुजान! हे धर्म, नीति, गुण और ज्ञान के भण्डार राम! सुनिए-॥4॥
Sage Vashishth spoke carefully chosen words, suited to the time, place, and circumstance: “Listen, Ram, You are omniscient and all-wise, a treasure trove of righteousness, noble conduct, virtues, and divine knowledge…
दोहा :
* सब के उर अंतर बसहु जानहु भाउ कुभाउ।
पुरजन जननी भरत हित होइ सो कहिअ उपाउ॥257॥
भावार्थ:-आप सबके हृदय के भीतर बसते हैं और सबके भले-बुरे भाव को जानते हैं, जिसमें पुरवासियों का, माताओं का और भरत का हित हो, वही उपाय बतलाइए॥257॥
…You reside in everyone’s heart and are fully aware of their noble and wicked thoughts alike. So please tell us, what should be done that would bring the greatest good to all: the citizens, the Mothers, and Bharat?…
चौपाई :
* आरत कहहिं बिचारि न काऊ। सूझ जुआरिहि आपन दाऊ॥
सुनि मुनि बचन कहत रघुराऊ॥ नाथ तुम्हारेहि हाथ उपाऊ॥1॥
भावार्थ:-आर्त (दुःखी) लोग कभी विचारकर नहीं कहते। जुआरी को अपना ही दाँव सूझता है। मुनि के वचन सुनकर श्री रघुनाथजी कहने लगे- हे नाथ! उपाय तो आप ही के हाथ है॥1॥
…People who are already in pain often cannot think clearly before they speak, just like a gambler who thinks only of his own move.” Hearing the Sage’s words, the Chief of the Raghus replied, “O’ Lord, the solution rests in your own hands alone…
* सब कर हित रुख राउरि राखें। आयसु किए मुदित फुर भाषें॥
प्रथम जो आयसु मो कहुँ होई। माथें मानि करौं सिख सोई॥2॥
भावार्थ:-आपका रुख रखने में और आपकी आज्ञा को सत्य कहकर प्रसन्नता पूर्वक पालन करने में ही सबका हित है। पहले तो मुझे जो आज्ञा हो, मैं उसी शिक्षा को माथे पर चढ़ाकर करूँ॥2॥
…Accepting your command as truth and gladly following your wishes will be for the good of all. Above all, I shall carry out any order or instruction you give me with the utmost respect and devotion…
* पुनि जेहि कहँ जस कहब गोसाईं। सो सब भाँति घटिहि सेवकाईं॥
कह मुनि राम सत्य तुम्ह भाषा। भरत सनेहँ बिचारु न राखा॥3॥
भावार्थ:-फिर हे गोसाईं! आप जिसको जैसा कहेंगे वह सब तरह से सेवा में लग जाएगा (आज्ञा पालन करेगा)। मुनि वशिष्ठजी कहने लगे- हे राम! तुमने सच कहा। पर भरत के प्रेम ने विचार को नहीं रहने दिया॥3॥
…O’ Lord of the senses, thereafter, whatever instructions you give to others, they too will follow with unwavering devotion.” The Sage replied, “O’ Ram, you have spoken the truth, but Bharat’s deep affection overwhelms my wisdom and clouds my judgement…
* तेहि तें कहउँ बहोरि बहोरी। भरत भगति बस भइ मति मोरी॥
मोरें जान भरत रुचि राखी। जो कीजिअ सो सुभ सिव साखी॥4॥
