वशिष्ठ-भरत संवाद, श्री रामजी को अयोध्या वापस लाने की तैयारी – Dialogue between the sage Vashishth and Bharat ji, Bharat ji proceeds to bring Lord Ram back to Ayodhya
दोहा :
* सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेउ मुनिनाथ।
हानि लाभु जीवनु मरनु जसु अपजसु बिधि हाथ॥171॥
भावार्थ:-मुनिनाथ ने बिलखकर (दुःखी होकर) कहा- हे भरत! सुनो, भावी (होनहार) बड़ी बलवान है। हानि-लाभ, जीवन-मरण और यश-अपयश, ये सब विधाता के हाथ हैं॥171॥
With sorrow in his voice, the Sage said, “Listen, O’ Bharat, fate is immensely powerful. Gain and loss, life and death, honour and disgrace, all these rest in the hands of the Almighty Lord…
चौपाई :
* अस बिचारि केहि देइअ दोसू। ब्यरथ काहि पर कीजिअ रोसू॥
तात बिचारु करहु मन माहीं। सोच जोगु दसरथु नृपु नाहीं॥1॥
भावार्थ:-ऐसा विचार कर किसे दोष दिया जाए? और व्यर्थ किस पर क्रोध किया जाए? हे तात! मन में विचार करो। राजा दशरथ सोच करने के योग्य नहीं हैं॥1॥
…With this in mind, whom can we blame? And at whom should one direct anger? O’ Son, reflect deeply in your heart, a noble King like Dashrath, steadfast in righteousness, is not someone to be mourned with sorrow…
* सोचिअ बिप्र जो बेद बिहीना। तजि निज धरमु बिषय लयलीना॥
सोचिअ नृपति जो नीति न जाना। जेहि न प्रजा प्रिय प्रान समाना॥2॥
भावार्थ:-सोच उस ब्राह्मण का करना चाहिए, जो वेद नहीं जानता और जो अपना धर्म छोड़कर विषय भोग में ही लीन रहता है। उस राजा का सोच करना चाहिए, जो नीति नहीं जानता और जिसको प्रजा प्राणों के समान प्यारी नहीं है॥2॥
…True grief is for a Brahmin who is ignorant of the Vedas and, abandoning his spiritual path, becomes absorbed in worldly pleasures. One should mourn a King who is ignorant of righteous duties and fails to regard his subjects as dear as his own life…
* सोचिअ बयसु कृपन धनवानू। जो न अतिथि सिव भगति सुजानू॥
सोचिअ सूद्रु बिप्र अवमानी। मुखर मानप्रिय ग्यान गुमानी॥3॥
भावार्थ:-उस वैश्य का सोच करना चाहिए, जो धनवान होकर भी कंजूस है और जो अतिथि सत्कार तथा शिवजी की भक्ति करने में कुशल नहीं है। उस शूद्र का सोच करना चाहिए, जो ब्राह्मणों का अपमान करने वाला, बहुत बोलने वाला, मान-बड़ाई चाहने वाला और ज्ञान का घमंड रखने वाला है॥3॥
…Pitiable indeed is that tradesman who, though wealthy, remains a miser, lacking generosity toward guests and devotion to Lord Shiv. And truly lamentable is that man of the service class who disrespects Brahmins, speaks excessively, craves honour, and is arrogant about his knowledge…
* सोचिअ पुनि पति बंचक नारी। कुटिल कलहप्रिय इच्छाचारी॥
सोचिअ बटु निज ब्रतु परिहरई। जो नहिं गुर आयसु अनुसरई॥4॥
भावार्थ:-पुनः उस स्त्री का सोच करना चाहिए जो पति को छलने वाली, कुटिल, कलहप्रिय और स्वेच्छा चारिणी है। उस ब्रह्मचारी का सोच करना चाहिए, जो अपने ब्रह्मचर्य व्रत को छोड़ देता है और गुरु की आज्ञा के अनुसार नहीं चलता॥4॥
…Lamentable is that woman who deceives her husband, is cunning, quarrelsome, and acts according to her own selfish will. And pitiable is that religious student who breaks his vow of chastity and fails to follow the instructions of his Guru…
दोहा :
* सोचिअ गृही जो मोह बस करइ करम पथ त्याग।
सोचिअ जती प्रपंच रत बिगत बिबेक बिराग॥172॥
भावार्थ:-उस गृहस्थ का सोच करना चाहिए, जो मोहवश कर्म मार्ग का त्याग कर देता है, उस संन्यासी का सोच करना चाहिए, जो दुनिया के प्रपंच में फँसा हुआ और ज्ञान-वैराग्य से हीन है॥172॥
…Pitiable is that householder who abandons the path of duty due to worldly attachments. And equally pitiable is that hermit who clings to material desires and lacks true wisdom and detachment…
चौपाई :
* बैखानस सोइ सोचै जोगू। तपु बिहाइ जेहि भावइ भोगू॥
सोचिअ पिसुन अकारन क्रोधी। जननि जनक गुर बंधु बिरोधी॥1॥
भावार्थ:-वानप्रस्थ वही सोच करने योग्य है, जिसको तपस्या छोड़कर भोग अच्छे लगते हैं। सोच उसका करना चाहिए जो चुगलखोर है, बिना ही कारण क्रोध करने वाला है तथा माता, पिता, गुरु एवं भाई-बंधुओं के साथ विरोध रखने वाला है॥1॥
…An ascetic who abandons penance and indulges in material pleasures is truly lamentable. Pitiable too is the backbiter who becomes angry without reason and harbours hostility toward his own mother, father, guru, and brothers…
* सब बिधि सोचिअ पर अपकारी। निज तनु पोषक निरदय भारी॥
सोचनीय सबहीं बिधि सोई। जो न छाड़ि छलु हरि जन होई॥2॥
भावार्थ:-सब प्रकार से उसका सोच करना चाहिए, जो दूसरों का अनिष्ट करता है, अपने ही शरीर का पोषण करता है और बड़ा भारी निर्दयी है और वह तो सभी प्रकार से सोच करने योग्य है, जो छल छोड़कर हरि का भक्त नहीं होता॥2॥
…One who causes harm to others for the sake of nourishing his own body, and who is deeply cruel, is truly worth lamenting in every way. And most pitiable of all is the one who, even after countless chances, refuses to abandon deceit and surrender at the feet of Lord Hari…
* सोचनीय नहिं कोसलराऊ। भुवन चारिदस प्रगट प्रभाऊ॥
भयउ न अहइ न अब होनिहारा। भूप भरत जस पिता तुम्हारा॥3॥
भावार्थ:-कोसलराज दशरथजी सोच करने योग्य नहीं हैं, जिनका प्रभाव चौदहों लोकों में प्रकट है। हे भरत! तुम्हारे पिता जैसा राजा तो न हुआ, न है और न अब होने का ही है॥3॥
…The King of the Koshal kingdom is not one to be mourned, for his glory shines across all fourteen Realms of the Cosmos. O’ Bharat, there never was, nor is, nor ever shall be, a King like your Father (peerless in virtue, valour, and fame)…
* बिधि हरि हरु सुरपति दिसिनाथा। बरनहिं सब दसरथ गुन गाथा॥4॥
भावार्थ:-हब्रह्मा, विष्णु, शिव, इन्द्र और दिक्पाल सभी दशरथजी के गुणों की कथाएँ कहा करते हैं॥4॥
…Lord Brahma, Lord Vishnu (Hari), Lord Shiv (Har), Lord Indra (King of Heaven), and the Guardians of all directions, all sing the glories and noble virtues of King Dashrath…
दोहा :
* कहहु तात केहि भाँति कोउ करिहि बड़ाई तासु।
राम लखन तुम्ह सत्रुहन सरिस सुअन सुचि जासु॥173॥
भावार्थ:-हे तात! कहो, उनकी बड़ाई कोई किस प्रकार करेगा, जिनके श्री राम, लक्ष्मण, तुम और शत्रुघ्न-सरीखे पवित्र पुत्र हैं?॥173॥
…O’ Son, tell me, how can anyone possibly describe the greatness of Dashrath ji, who has such righteous sons as Ram, Lakshman, you, and Shatrughan?…
चौपाई :
* सब प्रकार भूपति बड़भागी। बादि बिषादु करिअ तेहि लागी॥
यह सुनि समुझि सोचु परिहरहू। सिर धरि राज रजायसु करहू॥1॥
भावार्थ:-राजा सब प्रकार से बड़भागी थे। उनके लिए विषाद करना व्यर्थ है। यह सुन और समझकर सोच त्याग दो और राजा की आज्ञा सिर चढ़ाकर तदनुसार करो॥1॥
…The King was blessed in every way, and thus, grieving for him serves no purpose. So, listen to my words with understanding, let go of your sorrow, and with devotion, fulfil the command left by the King…
* रायँ राजपदु तुम्ह कहुँ दीन्हा। पिता बचनु फुर चाहिअ कीन्हा॥
तजे रामु जेहिं बचनहि लागी। तनु परिहरेउ राम बिरहागी॥2॥
भावार्थ:-राजा ने राज पद तुमको दिया है। पिता का वचन तुम्हें सत्य करना चाहिए, जिन्होंने वचन के लिए ही श्री रामचन्द्रजी को त्याग दिया और रामविरह की अग्नि में अपने शरीर की आहुति दे दी॥2॥
…The King entrusted the throne to you, and so, it is your duty to honour his words. He gave up Ram to keep his promise, and ultimately gave up his own life, unable to bear the agony of separation from Him…
* नृपहि बचन प्रिय नहिं प्रिय प्राना। करहु तात पितु बचन प्रवाना॥
करहु सीस धरि भूप रजाई। हइ तुम्ह कहँ सब भाँति भलाई॥3॥
भावार्थ:-राजा को वचन प्रिय थे, प्राण प्रिय नहीं थे, इसलिए हे तात! पिता के वचनों को प्रमाण (सत्य) करो! राजा की आज्ञा सिर चढ़ाकर पालन करो, इसमें तुम्हारी सब तरह भलाई है॥3॥
…The King held his word dearer than his own life. So, my son, uphold and fulfil his command with reverence. Honour your father’s will, for in doing so, you shall find good fortune in every way…
* परसुराम पितु अग्या राखी। मारी मातु लोक सब साखी॥
तनय जजातिहि जौबनु दयऊ। पितु अग्याँ अघ अजसु न भयऊ॥4॥
भावार्थ:-परशुरामजी ने पिता की आज्ञा रखी और माता को मार डाला, सब लोक इस बात के साक्षी हैं। राजा ययाति के पुत्र ने पिता को अपनी जवानी दे दी। पिता की आज्ञा पालन करने से उन्हें पाप और अपयश नहीं हुआ॥4॥
…Parshuram carried out his father’s command and struck down his own mother, this is known to the entire world. The son of King Yayaati gave up his own youth to restore his ageing father’s strength. Neither of them incurred sin or dishonour, for they acted in obedience to their father’s will…
दोहा :
* अनुचित उचित बिचारु तजि ते पालहिं पितु बैन।
ते भाजन सुख सुजस के बसहिं अमरपति ऐन॥174॥
भावार्थ:-जो अनुचित और उचित का विचार छोड़कर पिता के वचनों का पालन करते हैं, वे (यहाँ) सुख और सुयश के पात्र होकर अंत में इन्द्रपुरी (स्वर्ग) में निवास करते हैं॥174॥
…Those who follow their father’s command without questioning whether it is right or wrong become recipients of lasting happiness and noble fame on Earth, and after death, they attain a place in Heaven…
चौपाई :
* अवसि नरेस बचन फुर करहू। पालहु प्रजा सोकु परिहरहू॥
सुरपुर नृपु पाइहि परितोषू। तुम्ह कहुँ सुकृतु सुजसु नहिं दोषू॥1॥
भावार्थ:-राजा का वचन अवश्य सत्य करो। शोक त्याग दो और प्रजा का पालन करो। ऐसा करने से स्वर्ग में राजा संतोष पावेंगे और तुम को पुण्य और सुंदर यश मिलेगा, दोष नहीं लगेगा॥1॥
…You must honour the King’s command, care for the citizens of your Kingdom, and let go of your mourning. By doing so, you will bring peace to your Father’s soul in Heaven, earn virtue and noble fame on Earth, and remain free from blame…
* बेद बिदित संमत सबही का। जेहि पितु देइ सो पावइ टीका॥
करहु राजु परिहरहु गलानी। मानहु मोर बचन हित जानी॥2॥
भावार्थ:-यह वेद में प्रसिद्ध है और (स्मृति-पुराणादि) सभी शास्त्रों के द्वारा सम्मत है कि पिता जिसको दे वही राजतिलक पाता है, इसलिए तुम राज्य करो, ग्लानि का त्याग कर दो। मेरे वचन को हित समझकर मानो॥2॥
…It is clearly stated in the Vedas and affirmed by all the Scriptures that the throne rightfully belongs to the one chosen by the father. Therefore, rule the Kingdom and release your sorrow. Accept my counsel, for it is given with your best interest at heart…
* सुनि सुखु लहब राम बैदेहीं। अनुचित कहब न पंडित केहीं॥
कौसल्यादि सकल महतारीं। तेउ प्रजा सुख होहिं सुखारीं॥3॥
भावार्थ:-इस बात को सुनकर श्री रामचन्द्रजी और जानकीजी सुख पावेंगे और कोई पंडित इसे अनुचित नहीं कहेगा। कौसल्याजी आदि तुम्हारी सब माताएँ भी प्रजा के सुख से सुखी होंगी॥3॥
…Ram and Sita will be pleased to hear of your coronation, and no wise person will deem it improper. Kaushalya ji and your other mothers, too, will find joy in witnessing the happiness of the citizens…
* परम तुम्हार राम कर जानिहि। सो सब बिधि तुम्ह सन भल मानिहि॥
सौंपेहु राजु राम के आएँ। सेवा करेहु सनेह सुहाएँ॥4॥
भावार्थ:-जो तुम्हारे और श्री रामचन्द्रजी के श्रेष्ठ संबंध को जान लेगा, वह सभी प्रकार से तुमसे भला मानेगा। श्री रामचन्द्रजी के लौट आने पर राज्य उन्हें सौंप देना और सुंदर स्नेह से उनकी सेवा करना॥4॥
..Those who understand the sacred bond between you and Ram will hold the deepest goodwill and respect for you. And when Ram returns from His exile, you may gladly return the Kingdom to Him, and thereafter, serve Him with your pure and heartfelt devotion.”
दोहा :
* कीजिअ गुर आयसु अवसि कहहिं सचिव कर जोरि।
रघुपति आएँ उचित जस तस तब करब बहोरि॥175॥
भावार्थ:-मंत्री हाथ जोड़कर कह रहे हैं- गुरुजी की आज्ञा का अवश्य ही पालन कीजिए। श्री रघुनाथजी के लौट आने पर जैसा उचित हो, तब फिर वैसा ही कीजिएगा॥175॥
With folded hands, the Ministers pleaded, “You must honour the command of your Guru ji, and when Raghupati returns, you may act as you see fit at that time.”
चौपाई :
* कौसल्या धरि धीरजु कहई। पूत पथ्य गुर आयसु अहई॥
सो आदरिअ करिअ हित मानी। तजिअ बिषादु काल गति जानी॥1॥
भावार्थ:-कौसल्याजी भी धीरज धरकर कह रही हैं- हे पुत्र! गुरुजी की आज्ञा पथ्य रूप है। उसका आदर करना चाहिए और हित मानकर उसका पालन करना चाहिए। काल की गति को जानकर विषाद का त्याग कर देना चाहिए॥1॥
Kaushalya ji composed herself and said, “The words of the Guru are like nourishing food; beneficial for both the mind and the body. They must be followed with reverence, for they are always meant for your highest good. Now let go of your sorrow, and accept this as the will of destiny…
* बन रघुपति सुरपति नरनाहू। तुम्ह एहि भाँति तात कदराहू॥
परिजन प्रजा सचिव सब अंबा। तुम्हहीं सुत सब कहँ अवलंबा॥2॥
भावार्थ:-श्री रघुनाथजी वन में हैं, महाराज स्वर्ग का राज्य करने चले गए और हे तात! तुम इस प्रकार कातर हो रहे हो। हे पुत्र! कुटुम्ब, प्रजा, मंत्री और सब माताओं के, सबके एक तुम ही सहारे हो॥2॥
…Raghupati is in the forest, the King has gone to rule in Heaven, and here you are, consumed by grief. O’ Son, you are now the only pillar of support, for the entire family, the citizens, the ministers, and your mothers…
* लखि बिधि बाम कालु कठिनाई। धीरजु धरहु मातु बलि जाई॥
सिर धरि गुर आयसु अनुसरहू। प्रजा पालि परिजन दुखु हरहू॥3॥
भावार्थ:-विधाता को प्रतिकूल और काल को कठोर देखकर धीरज धरो, माता तुम्हारी बलिहारी जाती है। गुरु की आज्ञा को सिर चढ़ाकर उसी के अनुसार कार्य करो और प्रजा का पालन कर कुटुम्बियों का दुःख हरो॥3॥
…Recognizing that the Almighty is not presently favouring us and that we are passing through a difficult time, gather your strength, my child. Your mother showers all her blessings upon you. With reverence, follow your Guru’s command, care for your people, and in doing so, bring comfort to your grieving family.”
* गुरु के बचन सचिव अभिनंदनु। सुने भरत हिय हित जनु चंदनु॥
सुनी बहोरि मातु मृदु बानी। सील सनेह सरल रस सानी॥4॥
भावार्थ:-भरतजी ने गुरु के वचनों और मंत्रियों के अभिनंदन (अनुमोदन) को सुना, जो उनके हृदय के लिए मानो चंदन के समान (शीतल) थे। फिर उन्होंने शील, स्नेह और सरलता के रस में सनी हुई माता कौसल्या की कोमल वाणी सुनी॥4॥
Guru ji’s words, along with the heartfelt plea of the Ministers, were like a soothing sandalwood balm on Bharat ji’s aching heart. And Mother Kaushalya’s words, gentle and filled with warmth, affection, and sincerity, felt as though they were steeped in the nectar of pure love.
छंद :
* सानी सरल रस मातु बानी सुनि भरतु ब्याकुल भए।
लोचन सरोरुह स्रवत सींचत बिरह उर अंकुर नए॥
सो दसा देखत समय तेहि बिसरी सबहि सुधि देह की।
तुलसी सराहत सकल सादर सीवँ सहज सनेह की॥
भावार्थ:-सरलता के रस में सनी हुई माता की वाणी सुनकर भरतजी व्याकुल हो गए। उनके नेत्र कमल जल (आँसू) बहाकर हृदय के विरह रूपी नवीन अंकुर को सींचने लगे। (नेत्रों के आँसुओं ने उनके वियोग-दुःख को बहुत ही बढ़ाकर उन्हें अत्यन्त व्याकुल कर दिया।) उनकी वह दशा देखकर उस समय सबको अपने शरीर की सुध भूल गई। तुलसीदासजी कहते हैं- स्वाभाविक प्रेम की सीमा श्री भरतजी की सब लोग आदरपूर्वक सराहना करने लगे।
Upon hearing the Mother’s words, steeped in the nectar of sincerity and affection, Bharat ji grew restless with emotion. His lotus-like eyes overflowed with tears, nurturing fresh saplings of sorrow from the pain of separation in his heart. Seeing his condition, everyone present forgot all awareness of their own bodies, overwhelmed by the depth of his grief. Tulsidas ji says, “All respectfully praised Bharat ji as the very embodiment, the ultimate limit of pure, unrefined love.”
सोरठा :
* भरतु कमल कर जोरि धीर धुरंधर धीर धरि।
बचन अमिअँ जनु बोरि देत उचित उत्तर सबहि॥176॥
भावार्थ:-धैर्य की धुरी को धारण करने वाले भरतजी धीरज धरकर, कमल के समान हाथों को जोड़कर, वचनों को मानो अमृत में डुबाकर सबको उचित उत्तर देने लगे-॥176॥
The noble embodiment of perseverance, Bharat ji, joined his lotus-like palms and, composing himself, responded to everyone with words as gentle and sweet as nectar.
मासपारायण, अठारहवाँ विश्राम – Pause 18 of 30 Day Recitation
चौपाई :
* मोहि उपदेसु दीन्ह गुरु नीका। प्रजा सचिव संमत सबही का॥
मातु उचित धरि आयसु दीन्हा। अवसि सीस धरि चाहउँ कीन्हा॥1॥
भावार्थ:-गुरुजी ने मुझे सुंदर उपदेश दिया। (फिर) प्रजा, मंत्री आदि सभी को यही सम्मत है। माता ने भी उचित समझकर ही आज्ञा दी है और मैं भी अवश्य उसको सिर चढ़ाकर वैसा ही करना चाहता हूँ॥1॥
Bharat ji said, “Guru ji has offered wise counsel, which has been supported by the citizens, Ministers, and all others. Mother Kaushalya, too, has given me guidance that is truly for my well-being. I sincerely wish to honour her command with the deepest respect…
* गुर पितु मातु स्वामि हित बानी। सुनि मन मुदित करिअ भलि जानी॥
उचित कि अनुचित किएँ बिचारू। धरमु जाइ सिर पातक भारू॥2॥
भावार्थ:-(क्योंकि) गुरु, पिता, माता, स्वामी और सुहृद् (मित्र) की वाणी सुनकर प्रसन्न मन से उसे अच्छी समझकर करना (मानना) चाहिए। उचित-अनुचित का विचार करने से धर्म जाता है और सिर पर पाप का भार चढ़ता है॥2॥
…for the guidance of one’s Guru, father, mother, master, and true friend should be followed with a joyful heart, trusting it to be for one’s good. One who begins to judge such advice as right or wrong risks falling from the path of righteousness and may incur great sin…
* तुम्ह तौ देहु सरल सिख सोई। जो आचरत मोर भल होई॥
जद्यपि यह समुझत हउँ नीकें। तदपि होत परितोष न जी कें॥3॥
भावार्थ:-आप तो मुझे वही सरल शिक्षा दे रहे हैं, जिसके आचरण करने में मेरा भला हो। यद्यपि मैं इस बात को भलीभाँति समझता हूँ, तथापि मेरे हृदय को संतोष नहीं होता॥3॥
…You are indeed offering me simple and sincere guidance, which I know is truly for my benefit. Though I fully understand this in my mind, my heart still does not find peace…
* अब तुम्ह बिनय मोरि सुनि लेहू। मोहि अनुहरत सिखावनु देहू॥
ऊतरु देउँ छमब अपराधू। दुखित दोष गुन गनहिं न साधू॥4॥
भावार्थ:-अब आप लोग मेरी विनती सुन लीजिए और मेरी योग्यता के अनुसार मुझे शिक्षा दीजिए। मैं उत्तर दे रहा हूँ, यह अपराध क्षमा कीजिए। साधु पुरुष दुःखी मनुष्य के दोष-गुणों को नहीं गिनते॥4॥
…Now, I humbly request you to hear me out, and then kindly offer your guidance. I speak these words in response, please forgive me if I appear bold or presumptuous. The noble-hearted never judge the merits or faults of those who are suffering…
दोहा :
* पितु सुरपुर सिय रामु बन करन कहहु मोहि राजु।
एहि तें जानहु मोर हित कै आपन बड़ काजु॥177॥
भावार्थ:-पिताजी स्वर्ग में हैं, श्री सीतारामजी वन में हैं और मुझे आप राज्य करने के लिए कह रहे हैं। इसमें आप मेरा कल्याण समझते हैं या अपना कोई बड़ा काम (होने की आशा रखते हैं)?॥177॥
Bharat ji said, “You are asking me to take the throne while my Father has departed for Heaven, and Sita ji and Shri Ram have been sent away to the forest. Is this truly for my well-being, or is there a deeper motive behind it?…
चौपाई :
* हित हमार सियपति सेवकाईं। सो हरि लीन्ह मातु कुटिलाईं॥
मैं अनुमानि दीख मन माहीं। आन उपायँ मोर हित नाहीं॥1॥
भावार्थ:-मेरा कल्याण तो सीतापति श्री रामजी की चाकरी में है, सो उसे माता की कुटिलता ने छीन लिया। मैंने अपने मन में अनुमान करके देख लिया है कि दूसरे किसी उपाय से मेरा कल्याण नहीं है॥1॥
…My true welfare lies in serving the Lord of Sita ji, but that sacred privilege was snatched away from me by my Mother’s deceit. I have searched my heart and come to realise, there is no path to my well-being other than serving Shri Ram…
* सोक समाजु राजु केहि लेखें। लखन राम सिय बिनु पद देखें॥
बादि बसन बिनु भूषन भारू। बादि बिरति बिनु ब्रह्मबिचारू॥2॥
भावार्थ:-यह शोक का समुदाय राज्य लक्ष्मण, श्री रामचंद्रजी और सीताजी के चरणों को देखे बिना किस गिनती में है (इसका क्या मूल्य है)? जैसे कपड़ों के बिना गहनों का बोझ व्यर्थ है। वैराग्य के बिना ब्रह्मविचार व्यर्थ है॥2॥
…What worth does this sorrow-laden Kingdom hold, when the blessed feet of Shri Lakshman, Shri Ram, and Sita ji no longer grace its soil? It is like wearing ornaments without clothes (just a burden, without beauty). Or like seeking knowledge of Brahma (Absolute Truth) without renunciation…
* सरुज सरीर बादि बहु भोगा। बिनु हरिभगति जायँ जप जोगा॥
जायँ जीव बिनु देह सुहाई। बादि मोर सबु बिनु रघुराई॥3॥
भावार्थ:-रोगी शरीर के लिए नाना प्रकार के भोग व्यर्थ हैं। श्री हरि की भक्ति के बिना जप और योग व्यर्थ हैं। जीव के बिना सुंदर देह व्यर्थ है, वैसे ही श्री रघुनाथजी के बिना मेरा सब कुछ व्यर्थ है॥3॥
…Just as countless sense pleasures hold no value for a diseased body, or chanting and penance are meaningless without devotion to Lord Hari, or a graceful body is worthless without life, likewise, all things are utterly useless to me without Shri Raghuveer…
* जाउँ राम पहिं आयसु देहू। एकाहिं आँक मोर हित एहू॥
मोहि नृप करि भल आपन चहहू। सोउ सनेह जड़ता बस कहहू॥4॥
भावार्थ:-मुझे आज्ञा दीजिए, मैं श्री रामजी के पास जाऊँ! एक ही आँक (निश्चयपूर्वक) मेरा हित इसी में है। और मुझे राजा बनाकर आप अपना भला चाहते हैं, यह भी आप स्नेह की जड़ता (मोह) के वश होकर ही कह रहे हैं॥4॥
…Please grant me permission to go where Shri Ram resides, for that alone is the true path to my well-being. By urging me to take the throne, you seek what you believe to be your own good, but that too you say under the delusion caused by affection…
दोहा :
* कैकेई सुअ कुटिलमति राम बिमुख गतलाज।
तुम्ह चाहत सुखु मोहबस मोहि से अधम कें राज॥178॥
भावार्थ:-कैकेयी के पुत्र, कुटिलबुद्धि, रामविमुख और निर्लज्ज मुझ से अधम के राज्य से आप मोह के वश होकर ही सुख चाहते हैं॥178॥
…It is only due to your attachment that you expect sovereignty and joy from someone as wretched as me, the son of Kaikeyi, shameless, deceitful in thought, and an enemy of Shri Ram…
चौपाई :
* कहउँ साँचु सब सुनि पतिआहू। चाहिअ धरमसील नरनाहू॥
मोहि राजु हठि देइहहु जबहीं। रसा रसातल जाइहि तबहीं॥1॥
भावार्थ:-मैं सत्य कहता हूँ, आप सब सुनकर विश्वास करें, धर्मशील को ही राजा होना चाहिए। आप मुझे हठ करके ज्यों ही राज्य देंगे, त्यों ही पृथ्वी पाताल में धँस जाएगी॥1॥
…I speak the truth, please listen and trust my words. A true King is one who walks the path of righteousness. The moment you forcefully place the crown upon my head, this Earth will plunge into its darkest depths…
* मोहि समान को पाप निवासू। जेहि लगि सीय राम बनबासू॥
रायँ राम कहुँ काननु दीन्हा। बिछुरत गमनु अमरपुर कीन्हा॥2॥
भावार्थ:-मेरे समान पापों का घर कौन होगा, जिसके कारण सीताजी और श्री रामजी का वनवास हुआ? राजा ने श्री रामजी को वन दिया और उनके बिछुड़ते ही स्वयं स्वर्ग को गमन किया॥2॥
…Who could be a greater reservoir of sin than me? It was because of me that Sita ji and Shri Ram were sent into exile. The King, stricken with grief, sent Shri Ram to the forest and left for Heaven the moment he was parted from Him…
* मैं सठु सब अनरथ कर हेतू। बैठ बात सब सुनउँ सचेतू॥
बिन रघुबीर बिलोकि अबासू। रहे प्रान सहि जग उपहासू॥3॥
भावार्थ:-और मैं दुष्ट, जो अनर्थों का कारण हूँ, होश-हवास में बैठा सब बातें सुन रहा हूँ। श्री रघुनाथजी से रहित घर को देखकर और जगत् का उपहास सहकर भी ये प्राण बने हुए हैं॥3॥
…And here I am, a wicked soul, the root cause of all this sorrow, sitting in silence, listening to it all. Even after witnessing this home bereft of Shri Raghuveer, I continue to live on, bearing the scorn and ridicule of the world…
* राम पुनीत बिषय रस रूखे। लोलुप भूमि भोग के भूखे॥
कहँ लगि कहौं हृदय कठिनाई। निदरि कुलिसु जेहिं लही बड़ाई॥4॥
भावार्थ:-(इसका यही कारण है कि ये प्राण) श्री राम रूपी पवित्र विषय रस में आसक्त नहीं हैं। ये लालची भूमि और भोगों के ही भूखे हैं। मैं अपने हृदय की कठोरता कहाँ तक कहूँ? जिसने वज्र का भी तिरस्कार करके बड़ाई पाई है॥4॥
…The only reason I still breathe is because my soul is not truly attached to Shri Ram, the very embodiment of sacred love. Instead, it craves land, power, and worldly pleasures. I have no words to describe the cruelty of my heart, it has earned infamy by surpassing even a thunderbolt in its hardness…
दोहा :
* कारन तें कारजु कठिन होइ दोसु नहिं मोर।
कुलिस अस्थि तें उपल तें लोह कराल कठोर॥179॥
भावार्थ:-कारण से कार्य कठिन होता ही है, इसमें मेरा दोष नहीं। हड्डी से वज्र और पत्थर से लोहा भयानक और कठोर होता है॥179॥
…The end product is often harsher than its source, so the blame is not mine alone. Just as the thunderbolt, forged from the bones of the noble Sage Dadhichi, became even harder than the bones themselves, or as iron, drawn from stone, proves stronger than the rock it came from, likewise, I have become more cruel than the Mother who gave me birth…
चौपाई :
* कैकेई भव तनु अनुरागे। पावँर प्रान अघाइ अभागे॥
जौं प्रिय बिरहँ प्रान प्रिय लागे। देखब सुनब बहुत अब आगे॥1॥
भावार्थ:-कैकेयी से उत्पन्न देह में प्रेम करने वाले ये पामर प्राण भरपेट (पूरी तरह से) अभागे हैं। जब प्रिय के वियोग में भी मुझे प्राण प्रिय लग रहे हैं, तब अभी आगे मैं और भी बहुत कुछ देखूँ-सुनूँगा॥1॥
…My wretched soul, bound to this body born of Kaikeyi, is truly unfortunate. Even after being separated from my beloved Brother, my life has remained dear to me, what greater misfortune could there be? I shall continue to live, only to hear and witness even more sorrow in the days to come…
* लखन राम सिय कहुँ बनु दीन्हा। पठइ अमरपुर पति हित कीन्हा॥
लीन्ह बिधवपन अपजसु आपू। दीन्हेउ प्रजहि सोकु संतापू॥2॥
भावार्थ:-लक्ष्मण, श्री रामजी और सीताजी को तो वन दिया, स्वर्ग भेजकर पति का कल्याण किया, स्वयं विधवापन और अपयश लिया, प्रजा को शोक और संताप दिया,॥2॥
…Mother Kaikeyi gave the forest to Shri Ram, Sita ji, and Shri Lakshman; sent our Father to Heaven as a final offering; embraced widowhood and earned infamy for herself; and bestowed sorrow and anguish upon the people of the Kingdom…
* मोहि दीन्ह सुखु सुजसु सुराजू। कीन्ह कैकईं सब कर काजू॥
ऐहि तें मोर काह अब नीका। तेहि पर देन कहहु तुम्ह टीका॥3॥
भावार्थ:-और मुझे सुख, सुंदर यश और उत्तम राज्य दिया! कैकेयी ने सभी का काम बना दिया! इससे अच्छा अब मेरे लिए और क्या होगा? उस पर भी आप लोग मुझे राजतिलक देने को कहते हैं!॥3॥
…To me, she granted comfort, radiant glory, honourable fame, and a flourishing Kingdom. In this way, she has looked after everyone’s interests. What more could I possibly desire? And now, on top of it all, you wish to place the crown upon my head…
* कैकइ जठर जनमि जग माहीं। यह मोहि कहँ कछु अनुचित नाहीं॥
मोरि बात सब बिधिहिं बनाई। प्रजा पाँच कत करहु सहाई॥4॥
भावार्थ:-कैकयी के पेट से जगत् में जन्म लेकर यह मेरे लिए कुछ भी अनुचित नहीं है। मेरी सब बात तो विधाता ने ही बना दी है। (फिर) उसमें प्रजा और पंच (आप लोग) क्यों सहायता कर रहे हैं?॥4॥
…Being born of Kaikeyi’s womb, none of this seems out of place for someone like me. The Divine Himself has already arranged everything in my favour, then why are the citizens and the Panch (five senior and wise members of a community who serve as judge and jury) further aiding in this injustice?…
दोहा :
* ग्रह ग्रहीत पुनि बात बस तेहि पुनि बीछी मार।
तेहि पिआइअ बारुनी कहहु काह उपचार॥180॥
भावार्थ:-जिसे कुग्रह लगे हों (अथवा जो पिशाचग्रस्त हो), फिर जो वायुरोग से पीड़ित हो और उसी को फिर बिच्छू डंक मार दे, उसको यदि मदिरा पिलाई जाए, तो कहिए यह कैसा इलाज है!॥180॥
…If someone is already afflicted by the malefic effects of planets, suffering from flatulence, then stung by a scorpion, and on top of that, is given wine as a remedy, tell me, what kind of treatment is this?…
चौपाई :
* कैकइ सुअन जोगु जग जोई। चतुर बिरंचि दीन्ह मोहि सोई॥
दसरथ तनय राम लघु भाई। दीन्हि मोहि बिधि बादि बड़ाई॥1॥
भावार्थ:-कैकेयी के लड़के के लिए संसार में जो कुछ योग्य था, चतुर विधाता ने मुझे वही दिया। पर ‘दशरथजी का पुत्र’ और ‘राम का छोटा भाई’ होने की बड़ाई मुझे विधाता ने व्यर्थ ही दी॥1॥
…Whatever was suited for the son of Kaikeyi in this world, the all-wise Lord has indeed granted me. But it was in vain that He bestowed upon me the honour of being King Dashrath’s son and the younger brother of Shri Ram…
* तुम्ह सब कहहु कढ़ावन टीका। राय रजायसु सब कहँ नीका॥
उतरु देउँ केहि बिधि केहि केही। कहहु सुखेन जथा रुचि जेही॥2॥
भावार्थ:-आप सब लोग भी मुझे टीका कढ़ाने के लिए कह रहे हैं! राजा की आज्ञा सभी के लिए अच्छी है। मैं किस-किस को किस-किस प्रकार से उत्तर दूँ? जिसकी जैसी रुचि हो, आप लोग सुखपूर्वक वही कहें॥2॥
…Everyone urges me to accept the coronation mark on my forehead, saying the King’s command is for the good of all. But how can I respond to each and every one, and in what way? Let them all say whatever pleases their hearts…
* मोहि कुमातु समेत बिहाई। कहहु कहिहि के कीन्ह भलाई॥
मो बिनु को सचराचर माहीं। जेहि सिय रामु प्रानप्रिय नाहीं॥3॥
भावार्थ:-मेरी कुमाता कैकेयी समेत मुझे छोड़कर, कहिए और कौन कहेगा कि यह काम अच्छा किया गया? जड़-चेतन जगत् में मेरे सिवा और कौन है, जिसको श्री सीता-रामजी प्राणों के समान प्यारे न हों॥3॥
…Other than myself and my unfortunate mother, tell me, who would truly say that this is the right course of action? Apart from me, is there anyone in the entire animate and inanimate world who does not love Sita ji and Shri Ram more dearly than their own life?…
* परम हानि सब कहँ बड़ लाहू। अदिनु मोर नहिं दूषन काहू॥
संसय सील प्रेम बस अहहू। सबुइ उचित सब जो कछु कहहू॥4॥
भावार्थ:-जो परम हानि है, उसी में सबको बड़ा लाभ दिख रहा है। मेरा बुरा दिन है किसी का दोष नहीं। आप सब जो कुछ कहते हैं सो सब उचित ही है, क्योंकि आप लोग संशय, शील और प्रेम के वश हैं॥4॥
…What is truly a great loss is appearing as a great benefit to everyone. It’s simply my unfortunate time, no one else is to blame. Whatever you all are saying is entirely appropriate, for you are guided by doubt, humility, and love…
दोहा :
* राम मातु सुठि सरलचित मो पर प्रेमु बिसेषि।
कहइ सुभाय सनेह बस मोरि दीनता देखि॥181॥
भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी की माता बहुत ही सरल हृदय हैं और मुझ पर उनका विशेष प्रेम है, इसलिए मेरी दीनता देखकर वे स्वाभाविक स्नेहवश ही ऐसा कह रही हैं॥181॥
…Shri Ram’s Mother is very simple-hearted and has deep affection for me. That is why, seeing my helpless state, she is speaking this way out of her natural motherly love…
चौपाई :
* गुर बिबेक सागर जगु जाना। जिन्हहि बिस्व कर बदर समाना॥
मो कहँ तिलक साज सज सोऊ। भएँ बिधि बिमुख बिमुख सबु कोऊ॥1॥
भावार्थ:-गुरुजी ज्ञान के समुद्र हैं, इस बात को सारा जगत् जानता है, जिसके लिए विश्व हथेली पर रखे हुए बेर के समान है, वे भी मेरे लिए राजतिलक का साज सज रहे हैं। सत्य है, विधाता के विपरीत होने पर सब कोई विपरीत हो जाते हैं॥1॥
…Guru Vashishth is an ocean of wisdom, this is known to the whole world. For him, the Universe is as small and simple as a jujube fruit placed on the palm. Yet even he is preparing for my coronation. Truly, when fate turns against you, even the wisest and dearest act contrary…
* परिहरि रामु सीय जग माहीं। कोउ न कहिहि मोर मत नाहीं॥
सो मैं सुनब सहब सुखु मानी। अंतहुँ कीच तहाँ जहँ पानी॥2॥
भावार्थ:-श्री रामचंद्रजी और सीताजी को छोड़कर जगत् में कोई यह नहीं कहेगा कि इस अनर्थ में मेरी सम्मति नहीं है। मैं उसे सुखपूर्वक सुनूँगा और सहूँगा, क्योंकि जहाँ पानी होता है, वहाँ अन्त में कीचड़ होता ही है॥2॥
…Except for Shri Ram and Sita ji, no one in this world will believe that I had no part in this scheme. I will bear the blame with a calm and cheerful heart, for after all, where there is water, the sludge will eventually settle there itself…
* डरु न मोहि जग कहिहि कि पोचू। परलोकहु कर नाहिन सोचू॥
एकइ उर बस दुसह दवारी। मोहि लगि भे सिय रामु दुखारी॥3॥
भावार्थ:-मुझे इसका डर नहीं है कि जगत् मुझे बुरा कहेगा और न मुझे परलोक का ही सोच है। मेरे हृदय में तो बस, एक ही दुःसह दावानल धधक रहा है कि मेरे कारण श्री सीता-रामजी दुःखी हुए॥3॥
…I do not fear being labelled evil by the world, nor am I concerned about what happens to me in the next world. The only unbearable pain in my heart is that, because of me, Sita ji and Shri Ram are enduring such hardships…
* जीवन लाहु लखन भल पावा। सबु तजि राम चरन मनु लावा॥
मोर जनम रघुबर बन लागी। झूठ काह पछिताउँ अभागी॥4॥
भावार्थ:-जीवन का उत्तम लाभ तो लक्ष्मण ने पाया, जिन्होंने सब कुछ तजकर श्री रामजी के चरणों में मन लगाया। मेरा जन्म तो श्री रामजी के वनवास के लिए ही हुआ था। मैं अभागा झूठ-मूठ क्या पछताता हूँ?॥4॥
…Lakshman truly fulfilled the purpose of his life by renouncing all comforts and dedicating himself to the service of Shri Ram and Sita ji. As for me, I was born only to send Shri Ram to the forest. Why then should this unfortunate soul of mine weep in the false guise of sorrow?…
दोहा :
* आपनि दारुन दीनता कहउँ सबहि सिरु नाइ।
देखें बिनु रघुनाथ पद जिय कै जरनि न जाइ॥182॥
भावार्थ:-सबको सिर झुकाकर मैं अपनी दारुण दीनता कहता हूँ। श्री रघुनाथजी के चरणों के दर्शन किए बिना मेरे जी की जलन न जाएगी॥182॥
…With my head bowed to all, I lay bare the deep anguish of my heart before you. Until I behold the sacred feet of Shri Raghunath, this torment within me will never be eased…
चौपाई :
* आन उपाउ मोहि नहिं सूझा। को जिय कै रघुबर बिनु बूझा॥
एकहिं आँक इहइ मन माहीं। प्रातकाल चलिहउँ प्रभु पाहीं॥1॥
भावार्थ:-मुझे दूसरा कोई उपाय नहीं सूझता। श्री राम के बिना मेरे हृदय की बात कौन जान सकता है? मन में एक ही आँक (निश्चयपूर्वक) यही है कि प्रातः काल श्री रामजी के पास चल दूँगा॥1॥
…I can think of no other way. Who but Shri Raghuveer can truly understand what lies within my heart? There is only one path that brings me peace, I must go to meet the Lord at dawn tomorrow…
* जद्यपि मैं अनभल अपराधी। भै मोहि कारन सकल उपाधी॥
तदपि सरन सनमुख मोहि देखी। छमि सब करिहहिं कृपा बिसेषी॥2॥
भावार्थ:-यद्यपि मैं बुरा हूँ और अपराधी हूँ और मेरे ही कारण यह सब उपद्रव हुआ है, तथापि श्री रामजी मुझे शरण में सम्मुख आया हुआ देखकर सब अपराध क्षमा करके मुझ पर विशेष कृपा करेंगे॥2॥
…Though I am sinful, guilty, and the very root of all this sorrow, still, if the Lord sees me surrender at His feet, He will surely forgive my faults and shower His boundless grace upon me…
* सील सकुच सुठि सरल सुभाऊ। कृपा सनेह सदन रघुराऊ॥
अरिहुक अनभल कीन्ह न रामा। मैं सिसु सेवक जद्यपि बामा॥3॥
भावार्थ:-श्री रघुनाथजी शील, संकोच, अत्यन्त सरल स्वभाव, कृपा और स्नेह के घर हैं। श्री रामजी ने कभी शत्रु का भी अनिष्ट नहीं किया। मैं यद्यपि टेढ़ा हूँ, पर हूँ तो उनका बच्चा और गुलाम ही॥3॥
…Shri Raghunath is virtuous, modest, extremely simple in nature, and the very embodiment of compassion and love. Shri Ram has never harmed even His enemies. Though I have acted against Him, I am still His child and servant…
*तुम्ह पै पाँच मोर भल मानी। आयसु आसिष देहु सुबानी॥
जेहिं सुनि बिनय मोहि जनु जानी। आवहिं बहुरि रामु रजधानी॥4॥
